Medical Store Furniture: कम खर्च में बेस्ट सेटअप कैसे करें? (लाखों बचाने का तरीका)
मेडिकल स्टोर खोलते समय नए लोग सबसे बड़ी गलती फर्नीचर पर अत्यधिक पैसा खर्च करके करते हैं। ग्राहक आपकी दुकान पर 'दवाई' लेने आता है, 'फर्नीचर' देखने नहीं!
1. रैक (Racks): लकड़ी या लोहा (Wood vs Metal)?
नीचे दी गई टेबल से समझिए कि आपके लिए क्या बेहतर है:
| विशेषता | लकड़ी (Wood) | लोहा (Metal/Steel) |
|---|---|---|
| लागत (Cost) | महंगा | सस्ता |
| दीमक का डर | हाँ (Termite Risk) | नहीं |
| Resale Value | जीरो | अच्छी |
| Flexibility | कम | एडजस्टेबल (Adjustable) |
लकड़ी (Wooden Racks):
- दिखने में अच्छी लगती है, लेकिन इसमें मिस्त्री का खर्चा और मटेरियल बहुत महंगा पड़ता है।
- कुछ सालों बाद इसमें दीमक (Termite) लगने का डर रहता है।
- सबसे बड़ी बात - अगर भविष्य में दुकान बदलनी पड़े, तो लकड़ी का फर्नीचर बेकार हो जाता है। उसे उखाड़ने पर वो टूट जाता है और Resale Value (बेचने पर मिलने वाला पैसा) जीरो होती है।
लोहा (Metal/Steel Racks) मेरी सलाह:
- यह लकड़ी के मुकाबले काफी सस्ता पड़ता है।
- इसके शेल्फ एडजस्टेबल (Adjustable) होते हैं, आप दवाई की ऊंचाई के हिसाब से उन्हें ऊपर-नीचे कर सकते हैं।
लाभ:
अगर कभी दुकान शिफ्ट करनी पड़े या बंद करनी पड़े, तो लोहे के रैक अच्छी कीमत पर बिक जाते हैं। इसमें आपका नुकसान नहीं होता।
स्मार्ट टिप:
अगर आप थोड़ा लुक भी चाहते हैं, तो एक मिक्स (Mix) सेटअप करें। छोटी दवाइयों (Syrups/Tablets) के लिए लकड़ी के रैक बनवाएं ताकि लुक अच्छा आए, और भारी सामान (प्रोटीन पाउडर, डायपर) के लिए लोहे के रैक इस्तेमाल करें।
2. काउंटर (Counter) कैसा होना चाहिए?
काउंटर पर पूरी तरह कांच (Full Glass) का उपयोग जोखिम भरा हो सकता है। काउंटर का ऊपरी हिस्सा (Top) मजबूत लकड़ी या सनमाइका का रखें!
काउंटर में लॉक वाली दराज जरूर होनी चाहिए, ताकि छुट्टे पैसे और जरूरी बिल सुरक्षित रहें।
बजट हैक:
अगर बजट बहुत तंग है, तो काउंटर बनवाने की जगह एक मजबूत टेबल लगाकर भी शुरुआत की जा सकती है।
3. रैक की गहराई (Rack Depth)
मेडिकल रैक की गहराई 6 से 8 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
क्यों? अगर रैक ज्यादा गहरा होगा, तो दवाइयां एक के पीछे एक छिप जाएंगी।
जब भीड़ में मरीज दवाई मांगने आएगा, तो आपको पीछे रखी दवाई दिखेगी नहीं और आप कह देंगे "नहीं है"। इससे "डिमांड फेल" हो जाती है।
जो दवाई दिखेगी नहीं, वो बिकेगी नहीं और पड़े-पड़े एक्सपायर हो जाएगी। इसलिए रैक ऐसा हो कि सारी दवाइयां एक नज़र में दिख जाएं।
4. साइन बोर्ड (Sign Board)
शुरुआत में हाई-फाई LED बोर्ड की जगह एक साधारण फ्लेक्स बोर्ड (Flex Board) काफी है!
5. बेसिक सेटअप (बिजली, फ्रिज और कुर्सी)
- लाइटिंग: सफेद LED लाइट्स का उपयोग करें, कोनों में अंधेरा न रखें!
- फ्रिज: इंसुलिन और इंजेक्शन के लिए साधारण Single Door फ्रिज पर्याप्त है!
- इनवर्टर: लाइट जाने पर फ्रिज बंद न हो, इसके लिए इनवर्टर अनिवार्य है!
- कुर्सी: आरामदायक कुर्सी चुनें, लेकिन महंगी 'बॉस चेयर' की जरूरत नहीं है!
मेरा अनुभव: एक ज़रूरी सबक
पिछले बारिश के सीजन में मेरी मेडिकल स्टोर थोड़ी नीची होने के कारण दुकान में पानी भर गया था, जिससे मुझे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उस घटना से मैंने एक बहुत बड़ा सबक सीखा कि मेडिकल स्टोर में लकड़ी का फर्नीचर पानी के संपर्क में आने पर बहुत जल्दी खराब होता है और रिपेयर भी नहीं हो पाता।
उसी घटना के बाद मैंने अपनी दुकान का पूरा फर्नीचर लोहे (Metal) का करवा लिया है, ताकि भविष्य में कभी ऐसी स्थिति आए तो पानी से दवाओं या फर्नीचर का कोई नुकसान न हो। मेरी सलाह है कि फर्नीचर बनवाते समय हमेशा अपनी दुकान की ऊंचाई और पानी की निकासी का ध्यान जरूर रखें।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर बजट कम है, तो किसी पुरानी मेडिकल शॉप से Second Hand रैक खरीदकर पेंट कर लें, वे नए जैसे लगेंगे!
FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)
Q. मेडिकल स्टोर में क्या सबसे ज़रूरी है?
Ans: मजबूत रैक, सही काउंटर, अच्छी लाइटिंग और सही स्टोरेज!
Q. फ्रिज क्यों ज़रूरी है?
Ans: इंसुलिन, इंजेक्शन और तापमान-संवेदनशील दवाओं के लिए यह अनिवार्य है!
About Author: Gautam Pandya
Gautam Pandya के पास 10+ वर्षों का मेडिकल स्टोर मैनेजमेंट का अनुभव है। इस ब्लॉग का उद्देश्य नए उद्यमियों को सही मार्गदर्शन प्रदान करना है!
Website: www.healthwithgautam.com
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें