संदेश

Health Guide लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

डायबिटीज (Diabetes) के शुरुआती लक्षण, रिपोर्ट पढ़ने का सही तरीका और शुगर कंट्रोल करने के 5 पक्के उपाय

चित्र
लेखक के बारे में Gautam Pandya: 10+ वर्षों के अनुभव के साथ मेडिकल स्टोर मैनेजमेंट, ड्रग्स और हेल्थ से जुड़ी व्यावहारिक व सरल जानकारी साझा करते हैं। आज के समय में डायबिटीज (Diabetes / मधुमेह) एक ऐसी बीमारी बन चुकी है जो घर-घर में देखने को मिलती है। इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जाता है क्योंकि यह शरीर के अंदर ही अंदर कई अंगों को नुकसान पहुंचाती है। सही जानकारी और समय पर सावधानी रखकर डायबिटीज को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आइए आज इस लेख में डायबिटीज की पूरी एबीसीडी आसान भाषा में समझते हैं। 💡 डायबिटीज क्या है? (What is Diabetes): जब हमारा शरीर पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन (Insulin) नहीं बना पाता या शरीर इंसुलिन का सही इस्तेमाल नहीं कर पाता, तब खून में ग्लूकोज (शुगर) का स्तर बहुत बढ़ जाता है। इसे ही डायबिटीज कहते हैं। डायबिटीज के मुख्य प्रकार (Types of Diabetes) टाइप 1 डायबिटीज (Type 1): इसमें शरीर का पैक्रियास (Pancreas) इंसुलिन बनाना बिल्कुल बंद कर देता है। यह ज्यादातर बच्चों या युवाओं में होता है। टाइप 2 डायबिटीज (Type 2): इसमें शरीर में इंसुलिन ब...

एंटीबायोटिक खाने से दस्त क्यों होते हैं? जानें सही इलाज, Probiotic का सही समय और BRAT Diet

चित्र
सोचिए, आप डॉक्टर के पास गए अपनी खांसी, बुखार या किसी और इन्फेक्शन को ठीक कराने। डॉक्टर साहब ने आपको एक कड़क एंटीबायोटिक का कोर्स लिख दिया। आपने दवा खाई, इन्फेक्शन तो ठीक होने लगा, लेकिन दो ही दिन में पेट में वो खलबली मची कि आपको सीधे टॉयलेट के चक्कर काटने पड़ गए! अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो आप अकेले नहीं हैं। मेडिकल स्टोर पर अपने 10 साल के तजुर्बे में मैंने ऐसे सैकड़ों मरीज देखे हैं जो इन्फेक्शन ठीक होते ही दस्त (Loose Motions) की शिकायत लेकर दुकान पर दौड़े आते हैं। साइंस की भाषा में इसे Antibiotic-Associated Diarrhea (AAD) कहते हैं। आज हम किताबी भाषा में नहीं, बल्कि सीधे देसी अंदाज़ में समझेंगे कि आखिर ये दवाएं पेट का बैंड क्यों बजाती हैं, मेडिकल स्टोर पर लोग क्या सबसे बड़ी भूल करते हैं, और इसका सही इलाज क्या है। 🦠 एंटीबायोटिक खाते ही दस्त क्यों शुरू हो जाते हैं? हमारे पेट और आंतों में अरबों छोटे-छोटे बैक्टीरिया रहते हैं। इनमें से बहुत सारे बैक्टीरिया हमारे "अच्छे दोस्त" (Good Bacteria) होते हैं, जो खाना पचाने और पेट को ठंडा रखने का काम करते हैं। जब हम कोई ...

दवा की Strip पर लिखी 10 जरूरी बातें कैसे पढ़ें? हर मरीज को पता होनी चाहिए ये जानकारी

चित्र
अक्सर हम डॉक्टर से दवा तो ले आते हैं, लेकिन दवा की स्ट्रिप (पत्ती) पर लिखी छोटी-छोटी जानकारियों को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पूरी दवा की स्ट्रिप (मेडिसिन स्ट्रिप) को ध्यान से पढ़ा है? सच्चाई यह है कि दवा की स्ट्रिप पर ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती हैं जो आपकी सुरक्षा, सही उपचार और पैसे बचाने में मदद कर सकती हैं। चिह्न/शब्द मतलब MFG बनने की तारीख (Manufacturing) EXP खत्म होने की तारीख (Expiry) MRP अधिकतम खुदरा मूल्य Batch No उत्पादन बैच की पहचान Rx डॉक्टर की पर्ची अनिवार्य Schedule H/H1 विशेष नियमों वाली दवाएं Manufacturer दवा बनाने वाली कंपनी Storage दवा को रखने के निर्देश Dosage खुराक का तरीका (जैसे SR/ER) Salt/Strength दवा का नाम और उसकी मात्रा (mg) आज में आपको मेरे अनुभव से बताऊंगा कि दवा की स्ट्रिप पर कौन कौन सी महत्वपूर्ण जानकारियां होती है। जिसे हमें देखना चाहिए। "Brand Name और Salt में क्या अंतर होता है?" "अब आइए इन सभी जानकारियों को विस्तार से समझ...

Medical Store पर बिना Prescription मांगी जाने वाली 5 दवाएँ: गलत इस्तेमाल के नुकसान

चित्र
 नमस्ते दोस्तों! जब लोग मेडिकल स्टोर पर आते हैं, तो कई बार वे डॉक्टर का पर्चा (प्रिस्क्रिप्शन) जेब में रखने के बजाय सीधे काउंटर पर आकर दवाओं की मांग करने लगते हैं। "मेडिकल स्टोर में 10+ वर्षों के कार्य अनुभव के दौरान मैंने कई सामान्य दवा संबंधी गलतियाँ देखी हैं..." यह 'सेल्फ-मेडिकेशन' की आदत शरुआत में तो बहुत आसान और सस्ती लगती है, लेकिन आगे चलकर यह शरीर को ऐसे गंभीर नुकसान पहुंचाती है जिसकी भरपाई डॉक्टर भी नहीं कर पाते। मैने 10 साल मेडिकल स्टोर में काम करते हुए मैने देखा जैकी कुछ दवाएं लोग बिना डॉक्टर के सलाह के बार बार मांगते है। कई बार मरीज को लगता है कि यह छोटी बात है बाद में यही आदत बड़ी समस्या बन जाती है। 📌 एक नज़र में (Quick Summary) 💊 दवाएँ बिना Prescription सबसे ज़्यादा माँगी जाने वाली 5 दवाएँ ⚠️ खतरे गलत उपयोग से होने वाले नुकसान 👨‍⚕️ अनुभव मेडिकल स्टोर के वास्तविक अनुभव ❌ सामान्य गलतियां लोग कौन-सी गलतियां करते हैं ...

बीपी की कौन सी दवा किस काम आती है? Amlodipine, Telmisartan, Atenolol, Metoprolol, Clonidine और Bisoprolol की आसान जानकारी

चित्र
  जब मैं "बीपी की दवा अचानक बंद करने से क्या होता है?" वाला लेख लिख रहा था, तब मेरे मन में भी एक सवाल आया। आखिर डॉक्टर अलग-अलग मरीजों को अलग-अलग बीपी की दवाएं क्यों देते हैं? Amlodipine, Telmisartan, Atenolol, Metoprolol, Clonidine और Bisoprolol जैसी दवाओं में क्या अंतर होता है? इस जिज्ञासा को दूर करने के लिए मैंने हमारे क्षेत्र की एक अनुभवी डॉक्टर से इस विषय पर चर्चा की। उनसे मिली जानकारी, मेडिकल स्टोर पर काम करते हुए देखे गए अनुभव और उपलब्ध चिकित्सा जानकारी के आधार पर आज मैं इस लेख में आपको सरल भाषा में बताऊंगा कि बीपी की कौन सी दवा किस प्रकार काम करती है, उनके सामान्य प्रभाव क्या हैं और किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। महत्वपूर्ण: किसी भी दवा का चयन और उसकी मात्रा मरीज की उम्र, बीमारी, जांच रिपोर्ट और डॉक्टर के निर्णय पर निर्भर करती है। यह लेख केवल जागरूकता के लिए है। "बीपी की दवा अचानक बंद करने से क्या हो सकता है?" डॉक्टर से हुई चर्चा के बाद मुझे समझ आया कि ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए दवाएं शरीर के अलग-अलग अंगों (जैसे दिल, नसें या किडनी) पर काम करती हैं। आइए इन ...

एक ही बीमारी के लिए दो डॉक्टर अलग-अलग दवाइयाँ क्यों लिखते हैं? जानें असली कारण

चित्र
 अक्सर मेडिकल स्टोर के काउंटर पर दवा देते समय मरीज मुझसे एक बहुत ही उलझन भरा सवाल पूछते हैं— "गौतम भाई, जब बीमारी एक ही है, तो दो अलग-अलग डॉक्टरों की दवाइयां इतनी अलग क्यों होती हैं?" यह एक ऐसा सवाल है जो लगभग हर उस मरीज के दिमाग में आता है, जो एक डॉक्टर से आराम न मिलने पर दूसरे डॉक्टर का पर्चा लेकर आता है। पर्चे में बिल्कुल नए नाम देखकर मरीज घबरा जाते हैं और उन्हें लगने लगता है कि शायद कोई एक डॉक्टर गलत इलाज कर रहा है। लेकिन, दवाइयों की इस दुनिया की सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। Pharmacist दवा देने से पहले कौन-कौन से सवाल पूछता है   आज के इस लेख में, मैं आपको अपने 10 सालों के प्रैक्टिकल मेडिकल अनुभव से एकदम आसान भाषा में समझाऊंगा कि आखिर एक ही बीमारी के लिए दो डॉक्टर अलग-अलग दवाइयां क्यों लिखते हैं, और इसके पीछे का असली कारण क्या है। 1. साल्ट एक, लेकिन ब्रांड अनेक (The Brand Game) अक्सर जब मरीज एक ही बीमारी के लिए दो अलग-अलग डॉक्टरों के पास जाते हैं, तो पर्चे पर अलग-अलग नाम देखकर उन्हें लगता है कि डॉक्टर ने उनकी दवाइयां पूरी तरह से बदल दी हैं। लेकिन असल सच्चाई कुछ और ही होती ह...