Drug Inspector Inspection Checklist: मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी Register (Full Guide)

नया मेडिकल स्टोर खोलते ही सबसे बड़ा डर यही होता है — "अगर आज ड्रग इंस्पेक्टर (DI) आ गए तो?" सच बताऊँ तो घबराहट में ही ज्यादातर गलती होती है। असल में DI आपका नुकसान करने नहीं, बल्कि सिस्टम सही रखने आते हैं। अगर आपके कागज़ और रिकॉर्ड सही हैं, तो आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं है। इस लेख में मैं आपको 5 जरूरी रजिस्टर + प्रैक्टिकल चेकलिस्ट बता रहा हूँ जो हर मेडिकल स्टोर पर तैयार होनी चाहिए।
🚨 DI आए तो सबसे पहले क्या करें?
मेरे अनुभव में, सबसे बड़ी गलती लोग यहीं करते हैं — Panic 😅
- शांत रहें और normal behaviour रखें।
- जो पूछा जाए वहीं जवाब दें, अनावश्यक explanation देने से बचें।
- एक simple rule याद रखें: "जितना पूछा जाए, उतना ही बोलो।"
- हमेशा ये documents ready रखें: Original Drug License, Renewal receipt, Important files (counter के पास)।
📚 Medical Store Ke 5 ज़रूरी Registers
ये 5 जरूरी रजिस्टर हैं जो आपको पेनल्टी से बचा
ते हैं। आइए जानते हैं सबसे important part — registers के बारे में:
1. Schedule H1 Register: Schedule H1 Register सबसे पहले रजिस्टर सही होना चाहिए। क्योंकि DI को रजिस्टर क्लीन चाहिए होता है। इसमें मरीज का नाम, डॉक्टर का नाम, दवा का नाम और मात्रा लिखनी जरूरी है। छोटी सी गलती सीधा issue बन सकती है।
2. Purchase Register: आपने कब, कहाँ और कितनी खरीदी — पूरा record होना चाहिए। सभी bills safe रखें और date-wise arrange करें।
3. Sales Register: रोज की बिक्री का record रखें। Schedule H / H1 drugs का proper billing करें और Loose sale बिल्कुल avoid करें।
4. Expiry Register: Expired medicines का अलग record रखें। एक बॉक्स में सारी expired medicine रखकर उस बॉक्स पर “Not For Sale” sticker लगाएं और rack से तुरंत हटाएं।
5. Fridge Temperature Log: अगर insulin / vaccine रखते हों तो यह mandatory है। दिन में 2 बार temperature note करें और (2°C - 8°C) maintain करें।
✅ 2 मिनट की DI Checklist (Quick Review)
Inspection से पहले ये चेक कर लो:
- Drug License available है
- H1 register updated है
- Purchase & Sales records complete हैं
- Expired drugs अलग रखी हैं
- Fridge temperature maintain है
- Pharmacist present है
- Veterinary drugs अलग हैं
- Software vs physical stock match कर रहा है
⚠️ सबसे Common गलतियाँ और Practical Tips
Loose Sale की गलती: बिना बिल दवा देना सबसे बड़ी गलती है। हमेशा proper bill बनाओ और Red line वाली दवाओं में extra सावधानी रखो।
दुकान की Condition: DI सिर्फ कागज नहीं, दुकान भी देखते हैं। साफ-सफाई maintain रखें और medicines व्यवस्थित रखें।
Bill & File Management: H / H1 bills की extra photocopy रखें और date-wise अलग file maintain करें ताकि तुरंत answer दे सकें।
Stock Discipline: Physical stock = Software stock होना चाहिए। Medicines random नहीं, proper जगह पर रखें। Veterinary और Human medicines के rack अलग होने चाहिए और उसपर “Use for Veterinary” sticker लगा होना चाहिए।
💡 Real Tip (Experience से)
हर महीने खुद check करो:
- कोई entry missing तो नहीं
- कोई bill pending तो नहीं
- इसे “Self Audit” बोलते हैं
- जो दुकानदार ये करते हैं, उन्हें DI से कभी डर नहीं लगता!
📊 मेडिकल स्टोर रिकॉर्ड तुलना सारणी (Registers & Logs Guide)
| रजिस्टर / लॉग (Register Name) | मुख्य उपयोग (Primary Use) | सावधानी (Key Caution) |
|---|---|---|
| 1. H1 Register | नशीली और विशेष दवाइयों का लेखा-जोखा | मरीज और डॉक्टर का नाम सही भरें |
| 2. Purchase Register | होलसेलर से खरीदी गई दवाओं का रिकॉर्ड | बिल हमेशा तारीख के अनुसार सजाएं |
| 3. Sales Register | रोजाना की बिक्री और बिलिंग का रिकॉर्ड | Loose sale बिल्कुल avoid करें |
| 4. Expiry Register | एक्सपायर हो चुकी दवाओं की सूची | तुरंत अलग बॉक्स में रखें और Not For Sale लिखें |
| 5. Fridge Temperature Log | इंसुलिन और वैक्सीन के तापमान का रिकॉर्ड | दिन में 2 बार तापमान (2°C - 8°C) नोट करें |
💡 मेरा व्यक्तिगत अनुभव: एक दिन जिसने मेरी सोच पूरी तरह बदल दी
मैं पिछले 10+ वर्षों से मेडिकल स्टोर व्यवसाय से जुड़ा हुआ हूँ। शुरुआत में मुझे भी बाकी कई दुकानदारों की तरह लगता था कि रजिस्टर में रोज़-रोज़ एंट्री करना सबसे बोरिंग काम है। इसलिए अक्सर सोचता था कि पूरे महीने का हिसाब-किताब बाद में एक साथ पूरा कर लूँगा।
लेकिन एक दिन हमारे इलाके में Drug Inspector (DI) का अचानक Surprise Inspection हुआ। संयोग से उस समय जिस मेडिकल स्टोर में मैं काम करता था, वह बंद था, इसलिए उस दिन हमारे यहाँ निरीक्षण नहीं हो पाया।
अगले दिन जब मैं मेडिकल स्टोर पहुँचा, तो आसपास की दुकानों में हुई चेकिंग की चर्चा सुनने को मिली। पड़ोस के एक मेडिकल स्टोर में Drug Inspector को कई गंभीर कमियाँ मिली थीं। कुछ रजिस्टर अधूरे थे, स्टॉक का रिकॉर्ड मेल नहीं खा रहा था और दवाओं की स्टोरेज व्यवस्था भी सही नहीं थी। मुझे आज भी याद है कि Mankind की Mahacet 200 को उसके निर्धारित Storage Instructions के अनुसार नहीं रखा गया था। साथ ही AC/Temperature Maintenance को लेकर भी आपत्ति दर्ज की गई थी। इन कमियों के कारण विभागीय कार्रवाई हुई और मेडिकल स्टोर को कुछ दिनों तक बंद रखना पड़ा।
उस दिन मुझे पहली बार एहसास हुआ कि Drug Inspector केवल H1 Register या Purchase Register ही नहीं देखते, बल्कि पूरी मेडिकल शॉप की कार्यप्रणाली की जांच करते हैं। निरीक्षण के दौरान रजिस्टर, स्टॉक, दवाओं की Storage Condition, Temperature Maintenance, Expiry Medicines, Drug Licence, Pharmacist Licence और अन्य जरूरी दस्तावेज़ों की भी बारीकी से जांच की जाती है।
इस घटना ने मेरी काम करने की पूरी आदत बदल दी। मैंने तय किया कि अब रजिस्टर का काम कभी भी बाद के लिए नहीं छोड़ूँगा। साथ ही मैंने एक नई आदत बनाई—हर महीने खुद ही Drug Inspector की तरह अपनी दुकान का Self Audit करना।
अब मैं हर महीने सभी जरूरी रजिस्टर, एक्सपायरी स्टॉक, Temperature Log, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, Drug Licence, Pharmacist Licence और अन्य आवश्यक दस्तावेज़ों की जांच खुद करता हूँ। अगर कोई छोटी-मोटी गलती दिखाई देती है, तो उसे उसी समय सुधार देता हूँ।
कुछ समय बाद जब वास्तव में हमारी दुकान पर Drug Inspector का Inspection हुआ, तब हमारे सभी रजिस्टर अपडेट थे, रिकॉर्ड व्यवस्थित थे और आवश्यक दस्तावेज़ भी पूरी तरह तैयार थे। निरीक्षण बिना किसी बड़ी आपत्ति के पूरा हो गया।
📌 इस अनुभव से मुझे 5 सबसे बड़ी सीख मिली:
- रजिस्टर का काम कभी भी महीने के अंत तक नहीं टालना चाहिए।
- हर महीने कम से कम एक बार Self Audit ज़रूर करना चाहिए।
- Drug Inspection केवल रजिस्टर तक सीमित नहीं होता, बल्कि पूरी मेडिकल शॉप की व्यवस्था की जांच होती है।
- सभी दवाओं को हमेशा उनके लेबल/निर्माता द्वारा बताए गए Storage Instructions के अनुसार ही स्टोर करना चाहिए।
- Drug Licence, Pharmacist Licence और अन्य आवश्यक लाइसेंसों की वैधता (Validity) और Renewal Date पर हमेशा नज़र रखनी चाहिए।

💬 मेरी सलाह: अगर आप मेडिकल स्टोर चलाते हैं या उसमें काम करते हैं, तो Drug Inspector के आने का इंतज़ार मत कीजिए। हर महीने एक दिन खुद ही अपनी दुकान का Self Audit कीजिए। मेरी नज़र में यही आदत मेडिकल स्टोर को व्यवस्थित रखने और भविष्य में होने वाली विभागीय कार्रवाई, जुर्माने तथा अनावश्यक परेशानियों के जोखिम को कम करने का सबसे आसान और प्रभावी तरीका है।
🎯 निष्कर्ष (Final बात)
DI inspection कोई खतरा नहीं है, बल्कि ये चेक है कि आप सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं। सिस्टम strong रखोगे तो business भी safe रहेगा।
यह एक practical checklist है जो आपको unnecessary tension और penalty से बचा सकती है।
❓ बार-बार पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q.1. DI Inspection के समय सबसे पहले क्या चेक होता है?
Ans: ड्रग इंस्पेक्टर (DI) आते ही सबसे पहले आपका Drug License, Pharmacist की उपस्थिति, H1 रजिस्टर, Purchase & Sales के पक्के बिल और Expiry Stock की जांच करते हैं।
Q.2. क्या H1 Register maintain करना अनिवार्य है?
Ans: हाँ, Schedule H1 या नशीली दवाइयां बेचने वाले हर मेडिकल स्टोर के लिए H1 रजिस्टर रखना और उसमें मरीज का नाम, डॉक्टर का नाम व दवा की पूरी मात्रा दर्ज करना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
Q.3. क्या फार्मासिस्ट के दुकान पर न होने पर पेनल्टी लग सकती है?
Ans: हाँ, चेकिंग के समय दुकान पर फार्मासिस्ट का मौजूद होना या 'Pharmacist on Duty' का सिस्टम होना बहुत जरूरी है। फार्मासिस्ट के गैर-हाजिर मिलने पर नोटिस या लाइसेंस सस्पेंशन तक की कार्रवाई हो सकती है.
Q.4. अगर दुकान में एक्सपायरी दवा चालू रैक पर मिल जाए तो क्या होगा?
Ans: एक्सपायरी दवाओं को हमेशा 'Not For Sale' के अलग बॉक्स में रखकर तुरंत हटा देना चाहिए। अगर वे चालू रैक या स्टॉक में मिलीं, तो इंस्पेक्टर इसे बड़ी लापरवाही मानकर भारी जुर्माना लगा सकता है।
Q.5. क्या बिना बिल के लूज दवा बेचना गैरकानूनी है?
Ans: हाँ, बिना प्रॉपर बिल और डॉक्टर की पर्ची के Schedule H/H1 दवाओं की लूज सेल करना ड्रग रूल्स के खिलाफ है, जो इंस्पेक्शन के दौरान बड़ा मुद्दा बन सकता है।
📢 व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
फार्मेसी और मेडिकल बिजनेस से जुड़े सभी फ्री टेक्निकल अपडेट्स के लिए हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें:
Join Health With Gautam WhatsApp Channel📌 संबंधित और बेहद जरूरी लेख (Related Posts)
- Medical Store का पहला Order कैसे बनाएं? (Dead Stock और Expiry से बचने का पक्का तरीका)
- Medical Store Furniture: कम खर्च में बेस्ट सेटअप कैसे करें? (लाखों बचाने का तरीका)
- Medical Store Billing Software कौन सा Best है? (Top 5 Options + Price Guide)
- मेडिकल स्टोर कैसे खोलें? 10 साल के अनुभव के साथ पूरी जानकारी
👨💻 लेखक: Gautam Pandya
Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से मेडिकल स्टोर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वे Medical Store Management, Drug License, Drug Inspection Awareness, Inventory Management, Medicine Awareness और Pharmacy Business से संबंधित विषयों पर सरल और व्यावहारिक जानकारी साझा करते हैं।
🌐 Website: www.healthwithgautam.com
📌 Disclaimer (अस्वीकरण)
यह लेख केवल शैक्षणिक, सामान्य जानकारी और व्यावहारिक जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। मैं कोई रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नहीं हूँ, बल्कि मेडिकल स्टोर पर पिछले 10 वर्षों से काम करने का मेरा व्यावहारिक अनुभव है। किसी भी व्यावसायिक निर्णय से पहले अपनी नाम-पहचान अवश्य करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें