Medical Store का पहला Order कैसे बनाएं? (Dead Stock और Expiry से बचने का पक्का तरीका)

मेडिकल स्टोर: पहला ऑर्डर (First Order) बनाने की मास्टर गाइड

जब हम मेडिकल स्टोर खोलते हैं और फर्नीचर का काम खत्म होता है, तो सबसे बड़ा सवाल सामने आता है — "दवाइयां कौन सी मंगवाएं?"

यह वो समय होता है जब नए दुकानदार सबसे ज्यादा गलतियां करते हैं। आज मैं आपको बताऊंगा कि पहला आर्डर (First Order) बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना है ताकि आपका पैसा न फंसे।

🔥 गौतम का अनुभव: मेडिकल में expiry loss कम करने के उपाय

1. सेल्समैन की "स्कीम" (Scheme) के जाल में न फसें

सबसे पहली गलती! सेल्समैन आपको लालच देगा— "भाई साहब, इस दवाई के 10 डिब्बे लोगे तो 2 फ्री मिलेंगे और 5% एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।" सच्चाई यह है कि शुरुआत में आपको यह नहीं पता कि वो दवाई चलेगी या नहीं। अगर वह नहीं बिकी, तो स्कीम का मुनाफा धरा रह जाएगा और मूल पैसा डूब जाएगा।

सलाह: शुरुआत में स्कीम नहीं, सेल (Sale) देखें। भले ही 2 रूपए महंगा मिले, लेकिन कम माल खरीदें।

2. पूरा डिब्बा नहीं, स्ट्रिप (Strips) मंगवाएं

होलसेलर आपको पूरा बॉक्स देने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको "वैरायटी" बनानी है, "क्वांटिटी" नहीं। हर दवाई की सिर्फ 3-3 या 4-4 पत्तियां मंगवाएं।

गलत तरीका सही तरीका
10 बॉक्स खरीदना 3-4 strips लेना
Scheme देखकर खरीदना Fast moving medicine चुनना
Quantity ज्यादा Variety ज्यादा
Unknown brands भरना Trusted brands रखना
💡 Practical Tip: पहले 30 दिन की सेल देखकर ही किसी भी दवाई की क्वांटिटी बढ़ाएं।

3. रनिंग आइटम (Fast Moving Items) की लिस्ट बनाएं

अपने पहले आर्डर का 70% पैसा उन दवाइयों पर लगाएं जो हर घर की जरूरत हैं:

  • गैस और एसिडिटी: (Pantop, Omez, Aciloc, Rantac, Eno)
  • दर्द निवारक (Painkillers): (Combiflam, Zerodol-P, Aceclofenac, Diclofenac gel/spray)
  • बुखार और सर्दी: (Paracetamol, Cetirizine, Cough Syrups)
  • फर्स्ट एड: (Bandage, Cotton, Betadine, Dettol/Savlon)
⚠️ महत्वपूर्ण चेतावनी: Schedule H/H1 दवाइयाँ हमेशा डॉक्टर की पर्ची (Prescription) पर ही दें। बिना पर्ची देने पर लाइसेंस सस्पेंशन हो सकता है।

4. अपने एरिया के डॉक्टर्स को पहचानें

अपने आसपास के 1-2 किलोमीटर के दायरे में देखें। बच्चे के डॉक्टर हैं तो एंटीबायोटिक सिरप ज्यादा रखें, अगर हड्डी के डॉक्टर हैं तो पेन किलर ज्यादा रखें।

5. जेनेरिक (Generic) और एथिकल (Ethical) का बैलेंस

शुरुआत में ब्रांडेड (Ethical) दवाइयां ज्यादा रखें (Abbott, Cipla, Sun Pharma आदि) ताकि ग्राहकों का भरोसा बने। धीरे-धीरे अच्छी जेनेरिक दवाइयां इंट्रोड्यूस करें।

मेरा अनुभव: एक बड़ी सीख

मेरे मेडिकल स्टोर का एक कड़वा अनुभव:

एक बार हमने स्कीम के लालच में आकर एक मेडिसिन क्रीम का बहुत सारा स्टॉक मंगवा लिया था। उसमें से कुछ ही क्रीम बिकीं, बाकी सब समय रहते बिक नहीं पाईं और एक्सपायर्ड हो गईं। कंपनी की पॉलिसी थी कि जो दवाएं बिक गई हैं, वे वापस नहीं लेंगी। मजबूरन हमें वो क्रीम नष्ट करनी पड़ी और नुकसान उठाना पड़ा।

इस अनुभव से मिलने वाली सीख:

  • कभी भी किसी भी स्कीम के लालच में आकर मेडिकल में स्टॉक न भरें।
  • हमेशा याद रखें: मेडिकल स्टोर में सिर्फ उसी मेडिसिन का स्टॉक करें जिसकी डिमांड ज्यादा हो।

निष्कर्ष (Conclusion)

पहला ऑर्डर अगर सही हो गया, तो समझो मेडिकल स्टोर आधा चल गया। मेडिकल स्टोर में "रेंज" (Range) एक दिन में नहीं बनती, इसमें कम से कम 6 महीने का धैर्य चाहिए।

याद रखने योग्य बातें:

  • ग्राहक को कभी खाली हाथ न जाने दें। अगर कोई दवाई नहीं है, तो उसे नोट करें और शाम तक मंगवा कर दें।
  • सुनहरा नियम: दवाई वो खरीदें जो "बिके", वो नहीं जो सेल्समैन "बेचना चाहे"।

FAQ: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. पहले order में कितना stock लेना चाहिए?
Ans: शुरुआत में limited quantity और ज्यादा variety रखना बेहतर होता है।

Q. कौन सी दवाइयां जल्दी बिकती हैं?
Ans: Fever, acidity, painkiller, cough और first aid medicines।

Q. Scheme वाली medicines खरीदनी चाहिए?
Ans: शुरुआत में कम, क्योंकि expiry risk बढ़ता है।


📚 संबंधित जानकारी (Related Posts)

टिप्पणियाँ