DI Inspection Guide: मेडिकल स्टोर पर Drug Inspector आने पर क्या करें?

नमस्कार साथियों! पिछले ब्लॉग में हमने Schedule H और H1 की गलतियों पर बात की थी। लेकिन आज का टॉपिक उससे भी ज्यादा जरूरी है।

अक्सर मैंने देखा है कि मेडिकल स्टोर पर सब कुछ सही होता है—रजिस्टर मेंटेन है, स्टॉक सही है, सफाई भी है।

Medical store owner maintaining calm and professional behavior during Drug Inspector inspection



DI Inspection Guide: मेडिकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर आने पर क्या करें?

जैसे लगता है कि शोले फिल्म का वो सीन याद आता है जिसमें गब्बर को देखकर रामपुर के लोगों की बोलती बंद हो जाती है! वैसे ही जब Drug Inspector (DI) कदम रखते हैं, तो अच्छे-खासे अनुभवी दुकानदार भी पसीने छोड़ने लगते हैं।

📊 त्वरित तुलना सारणी: गलत रिएक्शन बनाम सही रिएक्शन (Quick Comparison)

स्थिति (Situation) ❌ गलत रिएक्शन (Wrong Reaction) ✅ सही रिएक्शन (Right Reaction)
DI का प्रवेश हड़बड़ाहट में इधर-उधर भागना शांति से नमस्ते कर बैठने को कहना
रिकॉर्ड मांगने पर "अभी ढूंढता हूँ" कहना फाइल organize रखकर तुरंत दिखाना
फ्रिज टेम्परेचर पूछने पर सीधे स्ट्रिप हाथ में थमा देना थर्मामीटर चेक करने देना
बिल मांगने पर सिर्फ सॉफ्टवेयर दिखाना Physical Bill दिखाना
गलती पकड़ी जाने पर बहस या सफाई देना विनम्रता से मार्गदर्शन मांगना

1. घबराएं नहीं, मुस्कुराकर स्वागत करें (Don't Panic, Welcome Them)

✅ सही तरीका: जैसे ही DI दुकान में आएं, अपना काम छोड़कर हड़बड़ाहट में इधर-उधर न भागें। शांति से उन्हें 'नमस्ते' या 'गुड मॉर्निंग' कहें। उन्हें बैठने की जगह दें। एक शांत दुकानदार हमेशा भरोसेमंद लगता है।

2. कागज मांगने पर 'जी सर' कहें, 'अभी लाया' नहीं

DI अक्सर पुराने रिकॉर्ड या बिल मांगते हैं। कई लोग घबराहट में कहते हैं— “सर वो मिल नहीं रहा, अभी ढूंढता हूँ।”

📌 प्रोफेशनल अप्रोच: शांति से कहें— “जी सर, फाइल यहीं रैक में है, मैं अभी निकाल कर देता हूँ।” अपनी फाइलों को हमेशा व्यवस्थित (Organize) रखें ताकि आपको ढूंढना न पड़े।

3. जितना पूछा जाए, उतना ही जवाब दें

💡 मास्टर टिप: DI के सामने बहुत ज्यादा 'ओवर-स्मार्ट' बनने या फालतू बातें करने की जरूरत नहीं है। अगर वो पूछें: ‘H1 रजिस्टर कहाँ है?’ — तो सिर्फ रजिस्टर दिखाएं। फालतू न बोलें: “सर वो कल लड़का नहीं आया था इसलिए एक एंट्री रह गई।” (यह बोलकर आप खुद ही गलती मान रहे हैं)।

4. अगर कोई गलती हो जाए, तो बहस न करें

✅ सही रिएक्शन: अगर DI को कोई छोटी गलती मिल भी जाए, तो उनसे झगड़ा या बहस न करें। प्रोफेशनल तरीके से अपनी बात रखें। आप कह सकते हैं— “सर, मेरी जानकारी में यह सही था, अगर इसमें कोई सुधार की जरूरत है तो आप मार्गदर्शन दें।” विनम्रता अक्सर बड़ी पेनल्टी को छोटी चेतावनी (Warning) में बदल देती है।

5. फार्मासिस्ट का कॉन्फिडेंस सबसे जरूरी है

अगर आप खुद फार्मासिस्ट हैं, तो अपनी डिग्री और नॉलेज पर भरोसा रखो। DI भी एक इंसान हैं और अपना काम कर रहे हैं। अगर आपका व्यवहार 'कॉन्फिडेंट' और 'सहयोगनात्मक' (Co-operative) है, तो आधी जंग आप वहीं जीत गए।

6. फ्रिज की दवा और मॉर्निंग टाइम की गलती (The Fridge Mistake)

अक्सर Drug Inspector सुबह-सुबह राउंड पर निकलते हैं। जैसे ही वो दुकान में आते हैं, उनका एक बेसिक सवाल होता है— “क्या आप दवाओं को फ्रिज में सही तापमान पर रखते हैं?”

❌ नुकसान: क्योंकि दुकान अभी-अभी खुली होती है और फ्रिज को पूरी तरह ठंडा होने में समय लगता है, वो स्ट्रिप ठंडी नहीं होती। बस! यहीं DI को मौका मिल जाता है और आप पेनल्टी के पात्र बन जाते हैं।

✅ समाधान: DI को सीधे दवा मत पकड़ाइए। उन्हें थर्मामीटर चेक करने दें या शांति से जवाब दें। हड़बड़ाहट में खुद को फंसाएं नहीं।

7. सॉफ्टवेयर के भरोसे रहना और फिजिकल बिल (Software vs Physical Bill)

DI किसी होलसेलर का बिल मांगा और आपने तपाक से कहा— “सर, अभी सॉफ्टवेयर में दिखाता हूँ।” यह बहुत बड़ी गलती है।

📌 पक्का नियम: जब भी DI मांगें, उन्हें Physical Bill (कागज वाली फाइल) ही दिखाएं। सॉफ्टवेयर सिर्फ आपकी मदद के लिए है, लेकिन कानून कागज वाला बिल ही सबसे ज्यादा मान्य और सुरक्षित है।

💡 मेरा 10+ वर्षों का अनुभव:

पिछले 10+ वर्षों में मैंने देखा है कि कई मेडिकल स्टोर संचालक नियमों को जानबूझकर नहीं, बल्कि एक व्यवस्थित सिस्टम (System) न होने के कारण पूरी तरह पालन नहीं कर पाते। यही छोटी-छोटी चूक आगे चलकर निरीक्षण (Inspection) के दौरान समस्या बन सकती है।

मेरी सलाह हमेशा यही रहती है कि हर नियम को महीने में एक बार याद करने की बजाय, उसे अपनी रोज़मर्रा की आदत बना लें।

उदाहरण के लिए:

  • आज का Purchase Bill है, तो उसकी Entry आज ही करें।
  • यदि Schedule H1 दवा बेची है, तो उसकी Register Entry भी उसी दिन करें।
  • हर महीने के अंतिम 2 दिनों में 20–30 मिनट का Self Audit करने की आदत बनाएं।

इससे आपकी छोटी-छोटी गलतियाँ समय रहते पकड़ में आ जाएँगी, नियमों का पालन आसान हो जाएगा और Drug Inspector के निरीक्षण के समय अनावश्यक परेशानी की संभावना भी काफी कम हो जाएगी।

DI Inspection Guide infographic showing medical store registers, checklist, and rules in Hindi

🎯 निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, DI का इन्स्पेक्शन आपकी दुकान बंद करने के लिए नहीं, बल्कि नियमों के पालन के लिए होता है। अगर आपका सिस्टम सही है और आप मानसिक रूप से शांत हैं, तो डरने की कोई बात नहीं।

"डर को दुकान के बाहर रखें, और सिस्टम को दुकान के अंदर!"

📢 हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें

फार्मेसी और ड्रग रूल्स से जुड़े सभी फ्री टेक्निकल अपडेट्स पाने के लिए हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें:

Join Health With Gautam WhatsApp Channel

⚠️ कानूनी और व्यावहारिक अस्वीकरण (Disclaimer):

यह लेख केवल व्यावहारिक अनुभव और सामान्य जानकारी पर आधारित है। Drug & Cosmetics Act के नियम राज्य के ड्रग डिपार्टमेंट के अनुसार अलग हो सकते हैं। किसी भी विधिक कदम या फैसले से पहले अपने स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर या आधिकारिक दिशा-निर्देशों की पुष्टि अवश्य कर लें।

👨‍💻 Author: Gautam Pandya

Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से मेडिकल स्टोर व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। वे Medical Store Management, Drug License, और Inspection Awareness जैसे विषयों पर सरल और व्यावहारिक जानकारी साझा करते हैं।

मुख्य विषय: ✔️ Medical Store Business | ✔️ Drug License | ✔️ Inspection Guides

🌐 Website: www.healthwithgautam.com

टिप्पणियाँ