संदेश

Inventory लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Medical Store का पहला Order कैसे बनाएं? (Dead Stock और Expiry से बचने का पक्का तरीका)

मेडिकल स्टोर: पहला ऑर्डर (First Order) बनाने की मास्टर गाइड जब हम मेडिकल स्टोर खोलते हैं और फर्नीचर का काम खत्म होता है, तो सबसे बड़ा सवाल सामने आता है — "दवाइयां कौन सी मंगवाएं?" यह वो समय होता है जब नए दुकानदार सबसे ज्यादा गलतियां करते हैं। आज मैं आपको बताऊंगा कि पहला आर्डर (First Order) बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना है ताकि आपका पैसा न फंसे। 🔥 गौतम का अनुभव: मेडिकल में expiry loss कम करने के उपाय 1. सेल्समैन की "स्कीम" (Scheme) के जाल में न फसें सबसे पहली गलती! सेल्समैन आपको लालच देगा— "भाई साहब, इस दवाई के 10 डिब्बे लोगे तो 2 फ्री मिलेंगे और 5% एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।" सच्चाई यह है कि शुरुआत में आपको यह नहीं पता कि वो दवाई चलेगी या नहीं। अगर वह नहीं बिकी, तो स्कीम का मुनाफा धरा रह जाएगा और मूल पैसा डूब जाएगा। सलाह: शुरुआत में स्कीम नहीं, सेल (Sale) देखें। भले ही 2 रूपए महंगा मिले, लेकिन कम माल खरीदें। 2. पूरा डिब्बा नहीं, स्ट्रिप (Strips) मंगवाएं होलसेलर आपको पूरा बॉक्स देने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको "वैरायटी...

Expiry Medicine Loss Kaise Kam Kare in Pharmacy? (Best Tips in Hindi)

चित्र
           “अगर आप मेडिकल स्टोर चलाते हैं, तो expiry medicine loss सबसे बड़ा नुकसान होता है…” एक मेडिकल स्टोर वाले के लिए सबसे दुखद दिन वो होता है जब उसे हजारों रुपए की दवाइयां सिर्फ इसलिए फेंकनी पड़ती हैं क्योंकि वो एक्सपायर (Expire) हो चुकी हैं। नए दुकानदार अक्सर यह गलती करते हैं कि वो दवाइयां बेचते रहते हैं लेकिन एक्सपायरी पर ध्यान नहीं देते। और जब ध्यान जाता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। मेरे 10 साल के अनुभव में मैंने एक्सपायरी से होने वाले नुकसान को जीरो रने के लिए ये 5 नियम अपनाए हैं: 1. दुकानदार का "FIFO" नियम (First In, First Out) यह सबसे पुराना और कारगर नियम है। जब भी नया माल (Stock) आए, तो उसे रैक में पीछे रखें और पुराने माल को आगे खिसकाएं। अक्सर जल्दबाजी में हम नया माल आगे रख देते हैं और पीछे वाला पुराना माल पड़ा पड़ा एक्सपायर हो जाता है। 2. होलसेलर को वापसी: "तारीखों" का खेल (Quarterly Settlement) होलसेलर के पास हर रोज एक्सपायरी वापस नहीं होती। नए दुकानदार यह गलती करते हैं कि वो कभी भी एक्सपायरी का थैला लेकर पहुंच जाते हैं और होलसेलर मना क...