Medical Store Profit बढ़ाने के लिए सही Wholesaler कैसे चुनें?
प्रस्तावना (Introduction):
“गलत wholesaler चुनना मतलब हर महीने profit का quietly loss होना।”
“Medical store profit badhane ke liye sahi wholesaler kaise chune – pharmacy owner wholesaler stock, delivery, CN policy aur profit scheme check karte hue.”
दोस्तों, मेडिकल स्टोर शुरू करने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है—सही होलसेलर चुनना और सही रेट पर माल खरीदना। कई बार नए दुकानदार जानकारी की कमी की वजह से महंगी दवाइयां खरीद लेते हैं और उनका मुनाफा कम हो जाता है। आज मैं आपको अपने 10 साल के मेडिकल अनुभव से बताऊंगा कि होलसेलरों से माल खरीदने की वो कौन सी तकनीकें हैं, जो आपकी दुकान की कमाई को दोगुना कर सकती हैं।
1. डिलीवरी और स्टॉक की उपलब्ध
सिर्फ होलसेलर होना काफी नहीं है, यह देखें कि:
- मरीज की जरूरत: अगर आपने किसी मरीज के लिए खास दवाई मंगवाई है, तो कौन सा होलसेलर उसे सबसे कम समय में पहुंचाता है?
- डॉक्टर का पर्चा: जो दवाइयां आपके एरिया के डॉक्टर बार-बार लिखते हैं, क्या वह आपके होलसेलर के पास हमेशा उपलब्ध (Ready Stock) रहती हैं? ग्राहक टूटना नहीं चाहिए।
2. रिटर्न पॉलिसी और व्यवहार (CN - Credit Note)
जब दवाई एक्सपायरी या डिफेक्टिव निकलती है, तब असली होलसेलर की पहचान होती है:
- क्या वह हाथों-हाथ दवाई Replace करके देता है?
- या फिर वह उस दवाई का CN (Credit Note) बनाकर देता है? उसका व्यवहार इस समय कैसा रहता है, यह बहुत मायने रखता है।
3. रेट की तुलना (शहर vs बाहर)
अपने ही शहर के होलसेलर पर निर्भर न रहें:
- اگر आपके शहर का होलसेलर किसी कंपनी पर 3% डिस्काउंट दे रहा है, तो मुमकिन है कि दूसरे बड़े शहर का होलसेलर उसी कंपनी पर 5% या उससे ज्यादा दे रहा हो।
- हमेशा एक ही कंपनी के दो होलसेलरों से माल मंगवाएं और उनके रेट व स्कीम की तुलना करें। जहां ज्यादा फायदा हो, वहीं से खरीदारी जारी रखें।
4. स्कीम का गणित (The 2.5 + 0.5 Rule) - Must Read 💡
इसे एक उदाहरण से समझें: अगर आपको किसी दवाई के सिर्फ 2 नग की जरूरत है, लेकिन उस पर 2.5 + 0.5 की स्कीम चल रही है, तो हमेशा स्कीम वाला स्टॉक (3 नग) ही मंगवाएं।
फायदा: क्योंकि स्कीम की वजह से आपको तीसरे नग की आधी कीमत में पूरा नग मिल जाता है। इससे आपकी 'लैंडिंग कॉस्ट' कम हो जाती है।
5. भविष्य की शॉर्टेज (Shortage Alert)
होलसेलर से ऐसे संबंध बनाएं कि वह आपको "अंदर की खबर" दे सके:
अगर कोई दवाई Shortage में जाने वाली है या उसका स्टॉक खत्म होने वाला है, तो होलसेलर आपको पहले ही बता दे। इससे आप उस दवाई का स्टॉक पहले ही भर सकते हैं और आपके पास से कोई मरीज खाली हाथ नहीं जाएगा।
6. पेमेंट डिसिप्लिन (Payment Discipline)
- अच्छा होलसेलर वही है जिसे आप समय पर पेमेंट देते हैं।
- देर से पेमेंट करने वाले मेडिकल को कोई भी होलसेलर priority नहीं देता।
7. हमेशा एक बैकअप होलसेलर रखें
- कभी भी सिर्फ एक होलसेलर पर depend न रहें।
- हर जरूरी company के लिए कम से कम 2 सप्लायर रखें।
💡 मेरा व्यक्तिगत अनुभव: जब पहले होलसेलर ने मना कर दिया!
एक बार मेरे साथ एक किस्सा हुआ—मेरे पास एक पेशेंट इमरजेंसी में आया जिसे Unison की Telmisartan 40 (Telmiride 40) टैबलेट के 3 बॉक्स चाहिए थे। उस वक्त मेरे स्टॉक में सिर्फ 1 ही बॉक्स था, क्योंकि पेशेंट को तुरंत बाहर गाँव निकलना था।
मैंने तुरंत एक होलसेलर को फोन किया, तो उसने साफ मना कर दिया और कहा—"भाई, Telmiride 40 अभी कंपनी में शॉर्टेज है" और फोन रख दिया।
मैंने तुरंत अपने दूसरे होलसेलर को फोन किया और उससे वही दवाई मंगवाई। मैंने उससे पूछा कि क्या यह शॉर्टेज में है? तो उसने कहा—"नहीं, बिल्कुल नहीं!"
बाद में मैंने पता लगाया कि पहले वाले होलसेलर के पास माल तो पूरा था, लेकिन मैं कई दिनों से उससे माल नहीं ले रहा था, इसलिए उसने मुझे परेशान करने के लिए शॉर्टेज का बहाना बना दिया था!
इस घटना से मुझे 2 बहुत बड़ी सीख मिलीं:
- होलसेलर के साथ रिलेशन बनाए रखने के लिए बीच-बीच में थोड़ा-थोड़ा माल लेते रहिए, ताकि जरूरत पड़ने पर वह मना न कर सके।
- हमेसा अपने पास कम से कम 2-3 बैकअप होलसेलर जरूर रखो, वरना ऐसे मौके पर ग्राहक और इज्जत दोनों चली जाती है!
📊 होलसेलर चयन तुलना सारणी (Wholesaler Comparison Guide)
| कार्हक / बिंदु (Factor) | लोकल होलसेलर (Local Wholesaler) | बाहरी/बड़ा होलसेलर (Outside Wholesaler) |
|---|---|---|
| डिलीवरी स्पीड (Delivery) | बहुत तेज (तुरंत इमरजेंसी माल मिल जाता है) | समय लग सकता है (ट्रांजिट टाइम होता है) |
| स्कीम और डिस्काउंट (Schemes) | कभी-कभी कम डिस्काउंट | बेहतर और बड़ी स्कीमें मिलने के चांस |
| एक्सपायरी रिटर्न (CN Policy) | आसानी से और जल्दी सेटलमेंट | लंबी प्रक्रिया हो सकती है |
8. निष्कर्ष (Conclusion)
दुकानदारी में खरीदारी ही पहली सीढ़ी है। अगर आपने होलसेलर से सही तालमेल बिठा लिया, तो आपकी आधी मुश्किलें वहीं खत्म हो जाएंगी।
📌 अगर आप नया मेडिकल स्टोर खोल रहे हैं या होलसेलर चुनने में कन्फ्यूज़ रहते हैं, तो इस ब्लॉग को सेव करें।
गलत होलसेलर = देरी, नुकसान और टूटता ग्राहक
सही होलसेलर = स्मूथ बिज़नेस और भरोसा
9. व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें
फार्मेसी और मेडिकल बिजनेस से जुड़े ऐसे ही प्रैक्टिकल अपडेट्स के लिए हमारा व्हाट्सएप चैनल ज्वाइन करें:
📢 Join Health With Gautam WhatsApp Channel📌 संबंधित और बेहद जरूरी लेख (Related Posts)
- Medical Store का पहला Order कैसे बनाएं? (Dead Stock और Expiry से बचने का पक्का तरीका)
- Medical Store Furniture: कम खर्च में बेस्ट सेटअप कैसे करें? (लाखों बचाने का तरीका)
- Medical Store Billing Software कौन सा Best है? (Top 5 Options + Price Guide)
- मेडिकल स्टोर कैसे खोलें? 10 साल के अनुभव के साथ पूरी जानकारी
10. सामान्य सवाल (FAQ)
Q.1. होलसेलर चुनते समय सबसे जरूरी क्या है?
Ans: समय पर delivery, stock availability और सही rate।
Q.2. क्या एक से ज्यादा wholesaler रखना सही है?
Ans: हां, हमेशा 2–3 backup wholesalers रखें ताकि shortage या emergency में दिक्कत न हो।
Q.3. CN क्या होता है?
Ans: Expired या damaged medicine वापस करने पर मिलने वाला Credit Note।
11. लेखक: Gautam Pandya
Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से मेडिकल स्टोर में नौकरी (Job) कर रहे हैं और ग्राउंड लेवल पर फार्मेसी ऑपरेशंस को संभाल रहे हैं। यह जानकारी किताबी ज्ञान पर नहीं, बल्कि मेरे 10 सालों के वास्तविक अनुभव और जमीनी हकीकत पर आधारित है।
🌐 Website: www.healthwithgautam.com
12. Disclaimer (अस्वीकरण)
यह लेख केवल शैक्षणिक और सामान्य जागरूकता के उद्देश्य से है। मैं कोई रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नहीं हूँ, बल्कि मेडिकल स्टोर पर पिछले 10 वर्षों से काम करने का मेरा व्यावहारिक अनुभव है। किसी भी व्यावसायिक निर्णय से पहले अपनी जांच-पड़ताल अवश्य करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें