दवा की Strip पर लिखी 10 जरूरी बातें कैसे पढ़ें? हर मरीज को पता होनी चाहिए ये जानकारी


दवा की Strip पर लिखी जानकारी कैसे पढ़ें – Moxikind-CV 625 स्ट्रिप में Salt, Batch Number, MFG, EXP और Rx Symbol का उदाहरण

अक्सर हम डॉक्टर से दवा तो ले आते हैं, लेकिन दवा की स्ट्रिप (पत्ती) पर लिखी छोटी-छोटी जानकारियों को नजरअंदाज कर देते हैं।

लेकिन क्या आपने कभी पूरी दवा की स्ट्रिप (मेडिसिन स्ट्रिप) को ध्यान से पढ़ा है?

सच्चाई यह है कि दवा की स्ट्रिप पर ऐसी कई महत्वपूर्ण जानकारियां लिखी होती हैं जो आपकी सुरक्षा, सही उपचार और पैसे बचाने में मदद कर सकती हैं।

चिह्न/शब्द मतलब
MFGबनने की तारीख (Manufacturing)
EXPखत्म होने की तारीख (Expiry)
MRPअधिकतम खुदरा मूल्य
Batch Noउत्पादन बैच की पहचान
Rxडॉक्टर की पर्ची अनिवार्य
Schedule H/H1विशेष नियमों वाली दवाएं
Manufacturerदवा बनाने वाली कंपनी
Storageदवा को रखने के निर्देश
Dosageखुराक का तरीका (जैसे SR/ER)
Salt/Strengthदवा का नाम और उसकी मात्रा (mg)


आज में आपको मेरे अनुभव से बताऊंगा कि दवा की स्ट्रिप पर कौन कौन सी महत्वपूर्ण जानकारियां होती है। जिसे हमें देखना चाहिए।

"Brand Name और Salt में क्या अंतर होता है?"


"अब आइए इन सभी जानकारियों को विस्तार से समझते हैं।"

1. दवा का नाम (Brand Name):

सबसे पहले स्ट्रिप पर जो नाम बड़े अक्षरों में लिखा होता है, वह आमतौर पर दवा का ब्रांड नाम (Brand Name) होता है। हमेशा पहले देख ले कि आपको वही दवा मिली है जो डॉक्टर ने लिखी है।

उदाहरण 

  • Dolo 650

  • Crocin

  • Augmentin

  • Pantocid

ब्रांड नाम अलग-अलग कंपनियों के हो सकते हैं, लेकिन उनमें मौजूद साल्ट (Salt) एक जैसा हो सकता है।

क्यों जरूरी है?

कई बार मरीज एक ही दवा अलग-अलग नाम से दो बार खा लेते हैं, जिससे ओवरडोज का खतरा बढ़ जाता है।

मेरा अनुभव:

मेडिकल स्टोर पर काम करते समय एक बार एक मरीज मेरे पास आया उसे dolo 650 tablet चाहिए थी ,लेकिन उस टाइम पर dolo 650 tablet उपलब्ध नहीं थी इसी लिए मैंने उसे crocin 650 tablet दी,तो उसने मुझे बोला कि भाई dolo 650 tablet अभी उपलब्ध में  नहीं है तो आप ये ले जाईए तो उसने बोला दोनों दवाएं अलग अलग है फिर मैंने उन्हें dolo 650 का बॉक्स दिखाया ओर समझाया कि देखिए dolo 650 के बॉक्स पे उसका साल्ट यानि मुख्य घटक paracetamol 650mg है और यह crocin 650 tablet में भी देखिए मुख्य घटक paracetamol 650 मिग तब जाके वो माना।

तब मुझे एहसास हुआ कि अगर मरीज दवा की स्ट्रिप पर लिखी जानकारी पढ़ना सीख जाए, तो वह कई गलतफहमियों और अनावश्यक परेशानियों से बच सकता है।


2. जेनेरिक नाम (Salt):

यह दवा के नाम के नीचे छोटे अक्षरों में लिखा होता है। यह बताता है कि उस दवा के अंदर असली सॉल्ट (Salt) कौन सा है।

उदाहरण 

  • Dolo 650 Paracetamol 650 mg
  • Pantocid 40 Pantoprazole 40 mg

यही साल्ट दवा का असली सक्रिय घटक (Active Ingredient) होता है जो बीमारी पर असर करता है।

क्यों जरूरी है?

यदि डॉक्टर किसी विशेष साल्ट की दवा लिखते हैं तो आप उसका विकल्प भी समझ सकते हैं।

Dolo 650 medicine strip showing brand name, salt, strength, manufacturing date, expiry date and storage instructions


3.Strength (mg) को ध्यान से पढ़ें

दवा की स्ट्रिप पर mg, mcg या g में मात्रा लिखी होती है।

उदाहरण 

  • Paracetamol 500 mg

  • Paracetamol 650 mg

  • Metformin 500 mg

  • Metformin 1000 mg

क्यों जरूरी है?

एक ही साल्ट की अलग-अलग ताकत (Strength) की दवाएं बाजार में उपलब्ध होती हैं।

500 mg और 650 mg की दवा को एक जैसा समझना खतरनाक हो सकता है।

बुखार या दर्द होने पर हम अक्सर 500 mg या 650 mg में भ्रमित हो जाते हैं। भारतीय शरीर के हिसाब से 650 mg एक 'स्ट्रॉन्ग डोज' मानी जाती है, इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के 1000 mg का रिस्क न लें।

"Paracetamol 500mg, 650mg और 1000mg में क्या फर्क है?"

4. Manufacturing Date (MFG) क्या होती है?

MFG का मतलब Manufacturing Date होता है।

यानी कोई भी दवाएं कब बनी इसकी तारीख को Manufacturing Date (बनावट की तारीख) कहते है।

उदाहरण

Dolo 650 Tablet
MFG: Jan 2026

क्यों जरूरी है?

पुरानी दवा होने पर उसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है, विशेषकर सिरप और कुछ विशेष दवाओं में।

मेरा अनुभव:

मेरे मेडिकल में अक्सर कोई ग्राहक Boric Acid(अनाज में डालने वाला पाउडर) लेने आता हैं।कई लोग डिब्बे पर लिखी MFG Date और Best Before का सही मतलब नहीं जानते।
तब पहले से ही उन्हें बता देता इस बॉक्स में लिखी हुई जो तारीख है वो mfg date यानी उस प्रोडक्ट की बनावट की तारीख है फिर ठीक उसके नीचे इन्हें दिखाता हु कि यहां लिखा है best before three year यानी उस बनावट की तारीख से लेकर 3 साल तक ये पाउडर का इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

 

कई ग्राहकों की यही गलतफहमी दूर होने के बाद मुझे एहसास हुआ कि दवा या मेडिकल प्रोडक्ट की स्ट्रिप/पैक पर लिखी जानकारी पढ़ना उतना ही ज़रूरी है जितना सही दवा चुनना।

 

5.Expiry Date (EXP) सबसे महत्वपूर्ण जानकारी


EXP का मतलब Expiry Date है। किसी दवाएं का प्रयोग करने की सीमा यानी Expiry Date.

उदाहरण

Dolo 650 Tablet
EXP: Dec 2027

इस तारीख के बाद दवा का उपयोग नहीं करना चाहिए।

हमेशा दवा खरीदते समय एक्सपायरी जरूर जांचें, विशेषकर जब आप एक साथ कई महीनों की दवा खरीद रहे हों।

क्यों जरूरी है?

क्यों कई बार Expired दवाएं का उपयोग करने से हमें फायदे की जगह नुकसान हो सकता है।

Medicine strips demonstrating how to identify batch number, manufacturing date, expiry date and prescription warning on drug packaging


6. Batch Number क्या होता है?

हर दवा के पैकेट पर Batch Number लिखा होता है।

कंपनियां हर दवाएं पर बैच नंबर इस देती ताकि उन्हें पता चले कि कौनसे Batch दवाएं कहा पर सप्लाई हुई है।

उदाहरण

Dolo 650 Tablet
Batch No: AB1234

यह उस विशेष उत्पादन बैच की पहचान होती है।

इसका उपयोग कब होता है?

अगर किसी दवा में कोई खराबी निकलती है, यदि किसी बैच में गुणवत्ता संबंधी समस्या मिलती है तो कंपनी उसी बैच को बाजार से वापस बुला सकती है। शिकायत दर्ज करने के लिए यह बहुत काम आता है।

6.MRP कैसे पढ़ें?

MRP का मतलब Maximum रिटेल Price होता है।

उदाहरण

MRP ₹120 (Inclusive of all taxes)

यानी ग्राहक से अधिकतम ₹ 120 ही लिए जा सकते हैं। यह वह कीमत है जिससे ज्यादा दुकानदार आपसे नहीं ले सकता। हमेशा चेक करें कि आप सही दाम दे रहे हैं।

7.Rx Symbol और Red Line का मतलब


कई दवाओं पर "Rx" लिखा होता है या लाल रंग की लाइन बनी होती है।

इसका मतलब क्या है?

यह दवा केवल डॉक्टर की सलाह पर ही उपयोग करनी चाहिए।

उदाहरण

  • Antibiotics
  • Blood Pressure Medicines
  • Diabetes Medicines
  • Steroids

क्यों जरूरी है?

इन दवाओं का गलत उपयोग गंभीर दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है।

8. Strong Instructions को नजरअंदाज न करें

दवा की स्ट्रिप पर अक्सर लिखा होता है:

  • Store below 25°C
  • Store in a cool and dry place
  • Protect from moisture
  • Protect from sunlight

क्यों जरूरी है?

कई दवाएं ठंडी और सूखी जगह (जैसे 25°सी से कम) पर रखनी होती हैं। इसे न पढ़ने पर दवा का असर खत्म हो सकता है। गलत तरीके से रखी गई दवा खराब हो सकती है।

मैंने कई बार देखा है कि लोग दवाएं बाइक की डिक्की या गर्म कार में रख देते हैं, जिससे उनकी गुणवत्ता प्रभावित हो जाती है।

9. खुराक का तरीका (Dosage):

अगर उस पर 'Extended Relase' (ER) या 'Sustained Relase' (SR) लिखा है, तो इसका मतलब है कि इसे तोडना नहीं चाहिए।

10.Manufacturer Company का नाम जरूर देखें


स्ट्रिप पर दवा बनाने वाली कंपनी का नाम लिखा होता है।

उदाहरण

  • Sun Pharma
  • Cipla
  • Torrent
  • Alkem 
  • Mankind

क्यों जरूरी है?

इससे आपको पता चलता है कि दवा किस कंपनी द्वारा बनाई गई है।

हालांकि केवल कंपनी के नाम से दवा की गुणवत्ता तय नहीं होती, लेकिन यह जानकारी रिकॉर्ड और ट्रेसिंग के
लिए उपयोगी होती है।

हर दवाएं Manufacturer By:

  • Company Name:
  • Address:
  • Email:

और कई सारी medicine पर तो उस कंपनी का

Toll free number भी होता है।

बोनस:

उपयोग की सलाह (डायरेक्शन फॉर उसे):

कुछ दवाओं पर लिखा होता है कि इन्हें खाना खाने से पहले लेना है या बाद में।

Schedule H

केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर मिलने वाली दवाएं।

Schedule H1


ऐसी दवाएं जिनका रिकॉर्ड मेडिकल स्टोर को रखना पड़ता है। Schedule H1  के रजिस्टर होना चाहिए।

Schedule X


विशेष नियंत्रण वाली दवाएं।

इनकी बिक्री के लिए सख्त नियम लागू होते हैं।

Schedule X दवाएं का रिकॉर्ड रखना जरूरी होता हैं।

मरीज सबसे ज्यादा कौन सी गलतियाँ करते हैं?


1. Expiry नहीं देखते

2. Salt की जगह केवल ब्रांड नेम याद रखते हैं

3. Dose Strength नहीं पढ़ते

4. Antibiotics खुद से खरीद लेते हैं

5. Storage Instructions को नजरअंदाज करते हैं


फार्मासिस्ट की नजर से एक जरूरी सलाह


पिछले कई वर्षों में मेडिकल स्टोर पर काम करते हुए मैंने देखा है कि ज्यादातर मरीज दवा की स्ट्रिप पर लिखी जानकारी को कभी नहीं पढ़ते।

जबकि सिर्फ 30 सेकंड लगाकर स्ट्रिप पढ़ने से आपः


  • गलत दवा लेने से बच सकते हैं
  • एक्सपायरी दवा से बच सकते हैं
  • ओवरडोज से बच सकते हैं
  • पैसे बचा सकते हैं
  • अपने उपचार को अधिक सुरक्षित बना सकते हैं

निष्कर्ष


दवा की स्ट्रिप सिर्फ एक पैकेजिंग नहीं होती, बल्कि उसमें आपकी सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी छिपी होती है।

अगली बार जब भी आप कोई दवा खरीदें, तो सिर्फ नाम देखकर दवा न लें। Brand Name, Salt, Strength, Batch Number, Manufacturing Date, Expiry Date, MRP, Rx Symbol, Storage Instructions  और Manufacturer Company को जरूर पढ़ें।

आपकी सावधानी ही आपकी सेहत की रक्षा है।

याद रखें - सही जानकारी, सुरक्षित दवा उपयोग की पहली शर्त है।

Related posts 




📢 WhatsApp Channel Join करें
Medical Store Business, Drug License और Pharmacy Tips की नई जानकारी पाने के लिए हमारे WhatsApp Channel से जुड़ें।

✅ Pharmacy Updates
✅ Drug License Guidance 
✅ Medical Store Business Tips
✅ Medicine Aweeness



💡 आधिकारिक जानकारी:

  • यह लेख WHO (विश्व स्वास्थ्य संगठन) की 'रैशनल यूज ऑफ मेडिसिन' गाइडलाइन्स पर आधारित है।
  • दवाइयों का भंडारण और बिक्री भारत में CDSCO (सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन) के नियमों के अधीन है।
  • सभी नियमों का पालन करना न केवल कानूनी है, बल्कि मरीज की सुरक्षा के लिए भी अनिवार्य है।

FAQ (Frequently Asked Questions)


1 दवा की स्ट्रिप पर सबसे पहले क्या देखना चाहिए?

सबसे पहले दवा का नाम, साल्ट (Salt) और उसकी Strength (mg) देखनी चाहिए ताकि सही दवा की पहचान हो सके।

2. क्या एक्सपायरी दवा का उपयोग करना सुरक्षित है?

नहीं। एक्सपायरी के बाद दवा की प्रभावशीलता कम हो सकती है और कुछ मामलों में नुकसान भी हो सकता है।

3. Brand Name और Salt में क्या अंतर होता है?

ब्रांड नेम कंपनी द्वारा दिया गया व्यापारिक नाम होता है, जबकि साल्ट दवा का वास्तविक सक्रिय घटक (Active Ingredient) होता है।

4. Rx और Red line का क्या मतलब होता है?

इसका मतलब है कि दवा केवल डॉक्टर की सलाह या प्रिस्क्रिप्शन पर ही लेनी चाहिए।

5. क्या अलग-अलग कंपनियों की एक ही साल्ट वाली दवाएं इस्तेमाल की जा सकती हैं?

अधिकतर मामलों में हां, लेकिन दवा बदलने से पहले डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह लेना बेहतर होता है।

6. Batch Number का क्या उपयोग है?

बैच नंबर दवा के उत्पादन बैच की पहचान के लिए होता है। किसी गुणवत्ता समस्या की स्थिति में उसी बैच को ट्रैक किया जा सकता है।

7. दवा की स्ट्रिप पर MRP क्यों लिखा होता है?

एमआरपी (मैक्सिमम रिटेल प्राइस) वह अधिकतम कीमत है जो ग्राहक से ली जा सकती है।

8. दवा को सही तरीके से स्टोर क्यों करना चाहिए?

गलत तापमान, नमी या धूप दवा की गुणवत्ता और प्रभाव को प्रभावित कर सकते हैं।

9. क्या बिना डॉक्टर की सलाह के दवा लेना सुरक्षित है?

नहीं, किसी भी दवा को बिना डॉक्टर की सलाह के लेना खतरनाक हो सकता है, खासकर अगर आप पहले से किसी बीमारी की दवा ले रहे हैं।

10. दवा की एक्सपायरी डेट क्यों चेक करनी चाहिए?

एक्सपायर्ड दवा का असर खत्म हो जाता है या वह शरीर में टॉक्सिक (जहरीली) साबित हो सकती है, जिससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकता है।

11. 'Sustained Release' (SR) टैबलेट को क्यों नहीं तोड़ना चाहिए?

इन्हें तोड़ने से इनकी कोटिंग खराब हो जाती है, जिससे दवा शरीर में एक साथ घुल जाती है और यह सुरक्षित नहीं रहता।

Author Box

लेखक के बारे में

नमस्ते ! मेरा नाम गौतम पांड्या है। में मेडिकल क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव रखता हूँ। मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आम लोगों को दवाओं की सही जानकारी और फार्मेसी मैनेजमेंट से जुड़ी प्रैक्टिकल बातें साझा करता हूं ताकि आप बिना जानकारी के अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ न करें।


Website: Health With Gautam
🌐 www.healthwithgautam.com

Disclaimer


इस लेख का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और स्वास्थ्य जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान करना है। यह किसी डॉक्टर, फार्मासिस्ट या अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह का विकल्प नहीं है।

किसी भी दवा का उपयोग शुरू करने, बंद करने या बदलने से पहले योग्य चिकित्सक या फार्मासिस्ट से सलाह अवश्य लें। लेख में दी गई जानकारी को स्व-उपचार (सेल्फ-मेडिकेशन) के लिए आधार न बनाएं।

हेल्थ विथ गौतम और लेखक किसी भी दवा के गलत उपयोग, दुष्प्रभाव या स्वास्थ्य हानि के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। हमेशा दवा के लेबल, डॉक्टर की सलाह और आधिकारिक निर्देशों का पालन करें।

किसी भी दवा का सेवन करने या अपनी वर्तमान दवा में बदलाव करने से पहले हमेशा अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से परामर्श लें। लेखक इस जानकारी के आधार पर लिए गए किसी भी निर्णय के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।

टिप्पणियाँ