Doctor Prescription Short Forms (OD, BD, TDS, SOS का मतलब)
Doctor की prescription समझना कई लोगों के लिए मुश्किल होता है, खासकर जब उसमें OD, BD, TDS जैसे short forms लिखे होते हैं।
👉 इस पोस्ट में हम आपको आसान भाषा में बताएंगे:
Prescription कैसे पढ़ें
Rx का मतलब क्या होता है
Dose और timing कैसे समझें
Common short forms क्या होते हैं।
अगर आप Schedule H और H1 दवाओं के नियम समझने में होने वाली गलतफहमियाँ जरूर पढ़ें
Prescription क्या होता है?
👉 “Prescription वो पर्ची होती है जो doctor आपको दवा और इलाज के लिए देते हैं।”
इसमें ये जानकारी होती है:
मरीज का नाम
बीमारी का नाम (कभी-कभी):
दवाइयों के नाम
Dose और duration
यही आपके इलाज का सबसे important हिस्सा होता है
क्या आपने डॉक्टर की prescription में OD, BD, TDS जैसे short forms देखे हैं और समझ नहीं आया कि इनका मतलब क्या है? 🤔
यह short forms दवा लेने के समय और मात्रा को बताते हैं।
अगर इन्हें सही से नहीं समझा, तो दवा गलत तरीके से ली जा सकती है।
Doctor की लिखावट समझना मुश्किल क्यों होता है।इसलिए आम लोगों को समझ नहीं आता?
👉 इसके कारण:
Doctors जल्दी में लिखते हैं
Short forms का इस्तेमाल करते हैं
Handwriting fast होती है
Prescription में Use होने वाले Common Short Forms
इनसे पता चलता है:
दवा कितनी बार लेनी है और कब लेनी है?
👉 ये सबसे जरूरी part है:
OD (Once Daily) → दिन में 1 बार
BD (Twice Daily) → दिन में 2 बार
TDS (Thrice Daily) → दिन में 3 बार
QID → दिन में 4 बार
SOS → जरूरत पड़ने पर
HS → सोने से पहले
खाने से पहले और बाद वाले short forms
AC (Before Food) → खाने से पहले
PC (After Food) → खाने के बाद
👉 ये बहुत important है क्योंकि गलत timing से दवा असर नहीं करती।
Paracetamol 500 और paracetamol 650 में क्या अंतर है?
Dose Pattern कैसे समझें?
👉 Doctor ऐसे लिख सकता है:
- 1-0-1 → सुबह और रात
- 0-1-0 → दोपहर में
- 1-1-1 → दिन में 3 बार
Common Mistakes (बचने के लिए)
❌ OD को BD समझ लेना
❌ SOS को daily लेना
❌ AC/PC ignore करना
👉 ये गलतियाँ dangerous हो सकती हैं
खुद से दवा change ना करें
❌ Dose skip ना करें
👉 Guess मत करो ❌
किसी और की दवा use ना करें
👉 हमेशा doctor की सलाह follow करें
Doctor से confirm करो।
Antibiotic बिना doctor की सलाह के क्यों लेनी नहीं चाहिए?
Medicine का नाम कैसे पहचानें?
👉 Doctor brand name लिखते हैं
👉 जबकि generic name अलग होता है
👉 Example:
Paracetamol (generic)
Crocin (brand)
“Brand और Generic medicine में फर्क समझने के लिए यहां पढ़ें”
डॉक्टर दवा के नाम के साथ यह भी लिखते हैं कि वह किस रूप में है:
दवाई के प्रकार:
Tab: टैबलेट (गोली)
Cap: कैप्सूल
Syr: सिरप (पीने वाली दवा)
Inj: इंजेक्शन
Gtt: ड्रॉप्स (आंख या कान की बूंदें)
कुछ अन्य ज़रूरी संकेत
Stat: इसका मतलब है कि यह दवा तुरंत (Immediately) लेनी है।
Caplet: यह टैबलेट और कैप्सूल का मिश्रण होता है, जिसे निगलना आसान होता है।
mg / ml: यह दवा की मात्रा (Dose) को दर्शाता है।
पाठकों के लिए ज़रूरी सुझाव (Important Tips):
फार्मासिस्ट से पुष्टि करें:
अगर डॉक्टर की लिखावट समझने में थोड़ी भी दिक्कत हो, dose समझ न आए तो मेडिकल स्टोर वाले (Pharmacist) से दोबारा ज़रूर पूछें।
एक्सपायरी डेट (Expiry Date) चेक करें:
दवा खरीदने और लेने से पहले उसकी एक्सपायरी डेट देखना कभी न भूलें।
साइड इफेक्ट्स (Side Effects):
अगर कोई दवा लेने के बाद शरीर में खुजली, घबराहट या चक्कर जैसे लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
सस्ती और सही दवाएं कैसे लें, इसके लिए Jan Aushadhi योजना के बारे में जानें
मेरा सुझाव:
कई डॉक्टर ने क्या निदान (Diagnosis) किया है, वह पर्चे पर लिखा होता है। यदि आप किसी दूसरे डॉक्टर के पास जाते हैं, तो उन्हें आपके पिछले इलाज को समझने में आसानी होती है।"
मेरी सलाह:
जब भी आप दोबारा डॉक्टर के पास जाएं या किसी नए डॉक्टर से सलाह लें, अपनी पुरानी पर्ची और टेस्ट रिपोर्ट्स हमेशा साथ रखें। यह आपके बेहतर और सुरक्षित इलाज के लिए बहुत ज़रूरी है।
निष्कर्ष (Conclusion):
“Doctor की prescription समझना मुश्किल नहीं है, बस थोड़ी जानकारी और ध्यान जरूरी है। अगर कुछ समझ न आए तो doctor या pharmacist से जरूर पूछें।”
FAQ
Q1. क्या prescription समझना जरूरी है?
हाँ, ताकि दवा सही तरीके से ली जा सके
Q2. Rx का मतलब क्या होता है?
Rx डॉक्टर द्वारा लिखे गए प्रिस्क्रिप्शन (Prescription) का प्रतीक माना जाता है।
Q3. OD और BD में क्या फर्क है?
OD = 1 बार
BD = 2 बार
Q4. AC और PC का मतलब क्या होता है?
AC (Before Food) = खाना खाने से पहले
PC (After Food) = खाना खाने के बाद
Q5. SOS दवा कब लेनी चाहिए?
SOS का मतलब जरूरत पड़ने पर दवा लेना है। इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही उपयोग करना चाहिए।
📌 फार्मासिस्ट मित्रों के लिए:
अगर आपके मरीजों के साथ WhatsApp Group या Telegram Channel है,
तो आप इस जानकारी को उनके साथ share कर सकते हैं।
👉 इससे आपके मरीज दवाइयों को सही तरीके से समझ पाएंगे
👉 और आपकी pharmacy पर उनका भरोसा और मजबूत होगा
🔗 इस page को अपने patients के साथ जरूर share करें
👨⚕️ Author
Gautam Pandya
Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से Pharmacy Operations, Prescription Handling, Medicine Awareness और Medical Store Management से जुड़े हुए हैं। वे स्वास्थ्य एवं दवा संबंधी जटिल विषयों को सरल भाषा में समझाने का प्रयास करते हैं, ताकि मरीजों, फार्मासिस्टों और आम पाठकों को सही जानकारी मिल सके।
विशेष रुचि: ✔ Prescription Understanding
✔ Medicine Awareness
✔ Drug Safety
✔ Pharmacy Practice
🌐 Website:
www.healthwithgautam.com
⚠️ Disclaimer
यह लेख केवल शैक्षणिक एवं जागरूकता उद्देश्य से लिखा गया है। डॉक्टरों द्वारा उपयोग की जाने वाली Prescription Short Forms और Medical Abbreviations की जानकारी सामान्य समझ बढ़ाने के लिए दी गई है।
किसी भी दवा का उपयोग, मात्रा (Dosage) में परिवर्तन या उपचार संबंधी निर्णय केवल योग्य डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें। केवल Prescription Short Forms की जानकारी के आधार पर स्वयं दवा लेना या उपचार बदलना उचित नहीं है।
यदि किसी प्रिस्क्रिप्शन को समझने में संदेह हो, तो अपने डॉक्टर या योग्य फार्मासिस्ट से परामर्श अवश्य करें।
— HealthWithGautam

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें