Schedule X Drugs in India: नियम, उपयोग और पूरी जानकारी (Hindi Guide 2026)

 Schedule X Drugs kya hoti hain? India Drug Rules Explained

Schedule X drugs rules in India showing prescription register, medicine bottle and pharmacy law concept.


भारत में दवाओं की बिक्री और नियंत्रण Drugs and Cosmetics Act 1940 और Rules 1945 के तहत होता है। इन्हीं नियमों में कुछ दवाओं को विशेष निगरानी में रखा गया है।
इन्हीं में से एक है Schedule X Drugs।
Schedule X दवाएं ऐसी medicines होती हैं जिनका misuse होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए इनकी बिक्री पर बहुत सख्त नियम लागू होते हैं।

1.Schedule X Drugs क्या होती हैं?

Schedule X drugs ऐसी दवाएं हैं जिन्हें केवल Valid Prescription पर ही बेचा जा सकता है और इनके लिए मेडिकल स्टोर पर Special Record Maintain करना अनिवार्य होता है।

इन दवाओं को सरकार ने इसलिए Control में रखा है क्योंकि:

इनका नशे के रूप में दुरुपयोग हो सकता है

गलत उपयोग से गंभीर health risk हो सकता है

illegal trading रोकना जरूरी होता है।

भारत में Schedule X में आने वाली कुछ Common drugs:

Amphetamine

Methylphenidate:ADHD (एकाग्रता की कमी) के इलाज में काम आती है।

Methamphetamine

Secobarbital

Glutethimide

इन drugs का उपयोग मुख्य रूप से severe psychiatric disorders, neurological conditions और विशेष medical situations में किया जाता है। इसलिए इन पर सरकार का सख्त नियंत्रण होता है।

मुख्य दवाएं

जैसे Amobarbital, Pentobarbital, Ketamine, Amphetamine, Methylphenidate आदि।

उपयोग:

 इनका उपयोग गंभीर अनिद्रा, मिर्गी (Epilepsy), एनेस्थीसिया या मानसिक विकारों के इलाज में किया जाता है।


2.Schedule X के लिए सबसे सख्त नियम (Rules & Regulations)

एक फार्मासिस्ट के तौर पर आपको इन  नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है:

प्रिस्क्रिप्शन का नियम: 

इन दवाओं को केवल एक रजिस्टर्ड डॉक्टर के पर्चे पर ही दिया जा सकता है। पर्चे की दो प्रतियां (Duplicate) होनी चाहिए। एक प्रति फार्मासिस्ट को अपने पास रिकॉर्ड के लिए रखनी होती है और दूसरी मरीज को दी जाती है।

रिकॉर्ड का रखरखाव:

 Schedule X दवाओं का हिसाब बहुत सटीक होना चाहिए। फार्मासिस्ट को इन दवाओं के स्टॉक और बिक्री का रिकॉर्ड कम से कम 2 साल तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

स्टोरेज (Storage):

 इन दवाओं को स्टोर में खुला नहीं रखा जा सकता। इन्हें 'Lock and Key' (ताले और चाबी) के अंदर रखना पड़ता है ताकि इनका अनाधिकृत इस्तेमाल न हो सके।

विशेष लेबलिंग: 

Schedule X दवाओं की पैकिंग पर बाईं ओर ऊपर के कोने में लाल रंग से 'XRx' लिखा होना जरूरी है। साथ ही, इस पर एक चेतावनी भी होती है कि इसे केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लिया जाए।

Prescription अनिवार्य

इन दवाओं को केवल registered medical practitioner के prescription पर ही बेचा जा सकता है।

 Separate Register

इन दवाओं के लिए अलग register maintain करना जरूरी होता है।

👉 Drug Inspector (DI) की जांच और मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी रजिस्टर

Register में आमतौर पर ये जानकारी लिखी जाती है:

मरीज का नाम

डॉक्टर का नाम

दवा का नाम और quantity

बिक्री की तारीख

Example:

No:1

मरीज का नाम: स्नेहा गुप्ता

डॉक्टर का नाम: रागिनी शाह

दवा का नाम और मात्रा:Amobarbital medicine 10 tablets 

बिक्री की तारीख:26/02/2026

No:2

मरीज का नाम:चेतना शर्मा

डॉक्टर का नाम:संध्या तिवारी

दवा का नाम और मात्रा:Secobarbital medicine 10 tablets 

बिक्री की तारीख:27/02/2026


Schedule H,H1 और X में क्या अंतर होता है?

Schedule H:

Schedule H के अंतर्गत आने वाली दवाओं पर मध्यम नियंत्रण (Medium control) होता है और इन्हें केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही बेचा जा सकता है, जिनका रिकॉर्ड सामान्य तरीके से रखा जाता है।

Schedule H1:

Schedule H1 में शामिल दवाओं पर कड़ा नियंत्रण (High control) होता है; इनके लिए पर्चा तो अनिवार्य है ही, साथ ही फार्मासिस्ट को एक अलग 'H1 रजिस्टर' में इनकी बिक्री का पूरा विवरण दर्ज करना पड़ता है।

Scuedule x:

सबसे अधिक संवेदनशीलता Schedule X दवाओं की होती है, जिन पर सरकार का अत्यंत सख्त नियंत्रण (Very strict control) रहता है। इन दवाओं की बिक्री के लिए न केवल डॉक्टर का पर्चा और एक विशेष रजिस्टर (Special register) जरूरी है, बल्कि फार्मासिस्ट को उस पर्चे की एक प्रति (Prescription retention) को भी रिकॉर्ड के तौर पर अपने पास सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है। यह वर्गीकरण दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

👉 Schedule H और H1 दवाइयां: मेडिकल स्टोर मालिकों की 7 गंभीर गलतफहमियां


Drug Inspector जांच में क्या देखते हैं?

Drug Inspector inspection के दौरान Schedule X drugs के मामले में ये चीजें check कर सकता है:

  • Separate register maintained है या नहीं
  • Stock और register match कर रहे हैं या नहीं
  • Prescription copies मौजूद हैं या नहीं
  • Unauthorized sale तो नहीं हुई

अगर नियमों का उल्लंघन मिलता है तो:

  • दवा seize हो सकती है
  • दुकान seal हो सकती है
  • license suspend भी हो सकता है

👉Drug Inspector inspection के दौरान कई नियम check किए जाते हैं। अगर आप पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो हमारा यह guide पढ़ें – Drug Inspector Seal Rules: Full Guide

मेडिकल स्टोर मालिकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपकी मेडिकल शॉप है तो Schedule X drugs को संभालते समय:

✔ हमेशा prescription verify करें

✔ register तुरंत update करें

✔ stock और sale match रखें

✔ inspection के लिए records ready रखें

सही record keeping आपको Drug Inspector की कार्रवाई से बचा सकती है।

💡 "एक फार्मासिस्ट के तौर पर इन नियमों का पालन करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह समाज को नशीली दवाओं के खतरे से बचाने का एक तरीका भी है।"

निष्कर्ष

Schedule X दवाओं का उद्देश्य मरीजों को राहत देना है, लेकिन इनके लत लगाने वाले गुणों के कारण सरकार इन पर कड़ी नजर रखती है। एक जिम्मेदार फार्मासिस्ट या जागरूक नागरिक के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन दवाओं का उपयोग केवल और केवल वैध चिकित्सा कारणों से ही हो।

👉 भारत में मेडिकल स्टोर खोलने की पूरी प्रक्रिया यहाँ पढ़ें।

FAQ (Frequently Asked Questions)

1. Schedule X drugs बिना prescription के बेची जा सकती हैं?

👉 नहीं। Schedule X drugs केवल registered doctor के prescription पर ही बेची जा सकती हैं।


2. क्या Schedule X drugs के लिए अलग register रखना जरूरी है?

👉 हाँ। मेडिकल स्टोर को इन दवाओं की बिक्री और stock का अलग register maintain करना पड़ता है।


3. Drug Inspector inspection में Schedule X drugs के मामले में क्या check करता है?

👉 Drug Inspector register record, prescription copy और stock match को check करता है।

मेडिकल में schedule H1 register कैसे बनाए?


👨‍💼 Author
Gautam Pandya

Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से Medical Store Operations, Drug Licensing, Pharmacy Business Management और Drug Regulatory Compliance से जुड़े विषयों का अध्ययन और व्यावहारिक अनुभव रखते हैं।

वे मेडिकल स्टोर मालिकों, फार्मेसी छात्रों और हेल्थकेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों को दवा नियमों, लाइसेंसिंग आवश्यकताओं और नियामकीय प्रक्रियाओं की जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध कराने का प्रयास करते हैं।

इस लेख में Schedule X Drugs से संबंधित जानकारी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नियमों, अध्ययन और व्यावहारिक अनुभव के आधार पर प्रस्तुत की गई है।


विशेष रुचि के क्षेत्र:

✔ Drug License & Pharmacy Rules

✔ Schedule H, H1 और X Drugs

✔ Medical Store Compliance

✔ Drug Inspector Guidelines

✔ Pharmacy Business Management


📌 नोट: लेखक Registered Pharmacist, Lawyer या Regulatory Consultant नहीं हैं। यह जानकारी 10+ वर्षों के व्यावहारिक अनुभव, अध्ययन और सार्वजनिक स्रोतों के आधार पर साझा की गई है।


Disclaimer

यह लेख केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

Schedule X Drugs से संबंधित नियम, रिकॉर्ड रखने की आवश्यकताएँ और बिक्री संबंधी प्रावधान Drugs & Cosmetics Act तथा संबंधित सरकारी अधिसूचनाओं के अनुसार समय-समय पर बदल सकते हैं।

किसी भी दवा की खरीद, बिक्री, स्टॉकिंग या रिकॉर्ड मेंटेनेंस से पहले नवीनतम सरकारी नियमों, Drug Control Department के दिशा-निर्देशों और योग्य विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

लेखक और ब्लॉग इस लेख के आधार पर लिए गए किसी भी कानूनी, व्यावसायिक या नियामकीय निर्णय के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Drug Inspector Inspection Checklist: मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी Register (Full Guide)

Pharmacy Business Tips: मेडिकल स्टोर में profit कैसे बढ़ाएं? (Real Guide)

Schedule H1 Register कैसे बनाएं? (Format, Rules, DI Inspection Guide 2026)