मेडिकल स्टोर पर ग्राहक की शिकायत: Consumer Forum नोटिस आए तो क्या करें? (पूरी जानकारी)
नमस्ते दोस्तों! मैं गौतम पंड्या। पिछले कई सालों से मेडिकल स्टोर चलाते हुए मुझे कई तरह के मरीजों और ग्राहकों से मिलने का अनुभव हुआ है। मेडिकल लाइन में काम करना एक जिम्मेदारी का काम है, लेकिन कई बार एक अनजानी गलती या किसी गलतफहमी के कारण बात ग्राहक सुरक्षा (Consumer Forum) तक पहुँच जाती है। अक्सर कई नए मेडिकल स्टोर मालिकों के मन में यह सवाल और डर होता है कि—"अगर किसी ग्राहक ने ग्राहक सुरक्षा में कंप्लेन कर दी, तो क्या होगा? क्या मुझे जेल हो जाएगी? मेरी दुकान बंद हो जाएगी?" आज के इस लेख में, मैं अपने अनुभव के आधार पर आपको इस डर से बाहर निकालने और इसका सही तरीके से सामना करने का पूरा तरीका बताऊंगा। 1. मेडिकल स्टोर पर ग्राहक शिकायत क्यों करता है? (मुख्य कारण) ज्यादातर मामलों में ग्राहक बिना किसी ठोस वजह के शिकायत नहीं करता। मेडिकल स्टोर पर शिकायत होने के मुख्य कारण ये होते हैं: एक्सपायरी दवा (Expired Medicine) दुकान की भीड़ में या अनजाने में ग्राहक को एक्सपायरी दवा दे देना शिकायत का सबसे आम कारण है। 👉 यह भी पढ़ें: Expiry Medicine Return Guide: मेडिकल स्टोर में न...