Medical Store क्यों नहीं चल रहा? 5 बड़ी गलतियाँ जिनकी वजह से ग्राहक आपकी दुकान पर नहीं आते
आज का टॉपिक थोड़ा कड़वा है, लेकिन हर मेडिकल स्टोर ओनर के लिए एक 'आई-ओपनर' है। अक्सर हम काउंटर पर बैठकर सामने वाली दुकान की भीड़ देखते रहते हैं और मन ही मन परेशान होते हैं। हम सोचते हैं— “दवा तो मेरे पास भी वही है, फिर ग्राहक वहाँ क्यों जा रहा है?” सच यह है कि मेडिकल स्टोर सिर्फ दवाओं से नहीं, बल्कि सिस्टम, भरोसे और व्यवहार से चलता है। चलिए आज उन 5 असली वजहों पर बात करते हैं, जिनकी वजह से सामने वाला मेडिकल भरता है और हमारा खाली रहता है। 1. ‘स्टॉक’ का जादू (In-Stock vs Out-of-Stock) सामने वाले का मेडिकल इसलिए चलता है क्योंकि ग्राहक को भरोसा होता है कि वहाँ से वह खाली हाथ नहीं लौटेगा। कड़वा सच: अगर आप बार-बार ग्राहक को कहते हैं— “कल मंगवा दूँगा” या “शाम को ले जाना”, तो ग्राहक अगली बार सीधे उसी दुकान पर जाएगा जहाँ उसे एक बार में सब मिल जाए। समाधान: अपनी Fast Moving Medicines की लिस्ट बनाइए। जो दवाइयाँ रोज़ बिकती हैं, उनका स्टॉक कभी खत्म न होने दें। स्टॉक खत्म होना मतलब ग्राहक खो देना है। 👉 Medicine की fast moving बनाना सीखिए 2. व्यवहार और ‘पर्सनल टच’ दवा तो हर मेड...