Medical store पर सिर्फ दवाईयां ही नहीं मिलती … रोज अलग-अलग तरह की आदतें, जल्दबाजी और गलतफहमियां भी देखने को मिलती हैं। कई लोग बिना पूरी जानकारी के medicine लेते हैं और बाद में वही छोटी गलतियां बड़ी परेशानी बन सकती हैं। ⚠️ यह लेख awareness purpose के लिए लिखा गया है ताकि लोग medicines का सही और सुरक्षित उपयोग समझ सकें। 1. “बस 1 गोली दे दो, ठीक हो जाऊंगा” यह Medical Store पर सबसे common बातों में से एक है। कई लोग: तेज बुखार खांसी गले का infection पेशाब में जलन ✦ असली खतरा: अगर बीमारी कोई मामूली थकान है तो ठीक है, लेकिन अगर वह कोई बैक्टेरियल इन्फेक्शन है, तो डॉक्टर उसके लिए ३ या ५ दिन का पूरा कोर्स लिखते हैं। लोग केवल एक या दो गोली खाकर लक्षण दबा देते हैं। ✦ नतीजा: बैक्टीरिया मरता नहीं है, बल्कि उस दवा के खिलाफ खुद को मजबूत कर लेता है जिसे मेडिकल भाषा में Antibiotic Resistance कहते हैं। अगली बार वह दवा आप पर असर ही नहीं करेगी। लेकिन: ⚠️ हर बीमारी “1 गोली” से ठीक नहीं होती। खासकर antibiotic medicines का अधूरा उपयोग future में resistance बढ़ा सकता है। 👉...