Medical Store License 2026: नए नियम, Documents, Fees और Process (Step-by-Step Guide)


अगर आप 2026 में अपना मेडिकल स्टोर (Pharmacy Business) शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सुनहरा मौका है। भारत सरकार ने Digital India मुहिम के तहत मेडिकल स्टोर लाइसेंस की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, सब कुछ आपके मोबाइल और कंप्यूटर से होगा।

"Medical Store Drug License 2026 Guide – Documents, Fees and Application Process"


2026 में मेडिकल स्टोर के लिए मुख्य बदलाव

इस साल सरकार “One Nation, One License” जैसे डिजिटल standardization पर काम कर रही है, जिससे आने वाले समय में प्रक्रिया और आसान होने की उम्मीद है।जिससे प्रक्रिया पारदर्शी हो गई है।

जरूरी दस्तावेज (Documents Checklist 2026)

मेडिकल स्टोर लाइसेंस (Drug License) के लिए आपको इन कागजातों की जरूरत होगी:

  • Pharmacy Degree/Diploma: आवेदक का B.Pharm या D.Pharm होना अनिवार्य है और State Pharmacy Council में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।
  • Rent Agreement/Ownership: दुकान का पक्का किरायानामा या मालिकाना हक का सबूत।
  • Blue Print (Map): दुकान का नक्शा, जिसमें स्टोरेज और रेफ्रिजरेटर की जगह दिखाई गई हो।
  • Identity Proof: आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो।
  • Digital Signature: अब सभी फाइलों पर डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिए गए हैं।

लाइसेंस के प्रकार

  • Retail Drug License:आम जनता को दवाइयां बेचने के लिए।
  • Wholesale Drug License: दवाइयों की थोक सप्लाई के लिए।
  • Restricted License: कुछ खास क्षेत्रों में सीमित दवाइयों के लिए।

मेडिकल फिनिचर की पूरी जानकारी


स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले राज्य की Drug Control Administration की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • 'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी फार्मेसी की डिटेल्स भरें।
  • सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।
  • लाइसेंस फीस का भुगतान ऑनलाइन (Net Banking/UPI) करें।
  • दस्तावेजों की जांच के बाद Drug Inspector (DI) आपकी दुकान का निरीक्षण (Inspection) करेगा।

सब कुछ सही पाए जाने परआमतौर पर 15–30 दिन लग सकते हैं, यह राज्य और inspection पर निर्भर करता है।


2026 के खास नियम (Special Tips)

CCTV और Fridge: कई राज्यों में Drug Inspector अब CCTV, proper storage और digital billing को inspection में positive compliance मानते हैं।

Digital Billing: अब बिना कंप्यूटर बिलिंग के मेडिकल स्टोर चलाना मुश्किल होगा, सरकार ई-प्रिस्क्रिप्शन को बढ़ावा दे रही है।


कौन APPLY नहीं कर सकता?

❌ बिना Pharmacy qualification के  

❌ Expired Pharmacy Council registration  

❌ Residential area में non-approved shop  

❌ Minimum area (10 sq.m / 15 sq.m) पूरी नहीं होने पर

मेडिकल लाइंसेंस की प्रक्रिया

Drug Inspector सिर्फ documents नहीं देखता,


वो ये भी देखता है:

✔ Refrigerator चालू है या सिर्फ रखा है  

✔ Schedule H1 / X drugs proper रखी हैं या नहीं  

✔ Pharmacist shop पर available है या नहीं  

✔ Previous challans / notices तो नहीं हैं


अक्सर license reject या delay इन वजहों से होता है:

❌ Rent agreement not notarized  

❌ Map unsigned / unclear  

❌ Pharmacist का नाम और affidavit mismatch  

❌ Shop inspection से पहले setup incomplete


📋 Drug License मिलने से पहले Final Preparation Checklist (2026)

Drug License आवेदन जमा करने या Drug Inspector के inspection से पहले नीचे दिए गए सभी बिंदुओं की जांच कर लें:

✅ Pharmacist Registration Certificate वैध और अपडेटेड हो।

✅ Refrigerator सही स्थिति में काम कर रहा हो।

✅ Computer Billing System और Pharmacy Software सेटअप हो।

✅ Shop Blueprint / Layout स्पष्ट और सही हो।

✅ Rent Agreement, Electricity Bill और अन्य दस्तावेज तैयार हों।

✅ दवाइयों के लिए उचित Racks और Storage व्यवस्था हो।

✅ Schedule H1 और अन्य आवश्यक रिकॉर्ड व्यवस्थित हों।

✅ Shop Board और License संबंधित जानकारी प्रदर्शित हो।

✅ Pharmacist निरीक्षण के समय उपलब्ध हो।


2026 Compliance Tips

✔ कई राज्यों में CCTV व्यवस्था को compliance के लिए सकारात्मक रूप से देखा जाता है।

✔ Digital Billing और Pharmacy Software का उपयोग inventory तथा expiry management को आसान बनाता है।

✔ Temperature-sensitive medicines के लिए उचित तापमान और storage व्यवस्था बनाए रखना आवश्यक है।

✔ आवेदन से पहले सभी दस्तावेजों की दोबारा जांच करने से rejection या delay की संभावना कम हो जाती है।


निष्कर्ष:

मेडिकल स्टोर का बिजनेस न केवल मुनाफे वाला है, बल्कि यह समाज सेवा का भी काम है। अगर आपके पास सही जानकारी और डिग्री है, तो 2026 के नए नियमों के साथ आप बहुत आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।

“Drug License पाना आसान हो सकता है,

लेकिन उसे safe और legal तरीके से maintain करना ही असली pharmacy professionalism है।”

FAQ


Q. क्या बिना Pharmacist के Drug License मिल सकता है?

Ans: नहीं, Retail Drug License के लिए Registered Pharmacist आवश्यक होता है।

Q. Drug License बनने में कितना समय लगता है?

Ans: राज्य और inspection process के अनुसार सामान्यतः 15–60 दिन लग सकते हैं।

Q. Drug License की validity कितनी होती है?

Ans: वर्तमान नियमों के अनुसार license renewal और compliance राज्य के नियमों के अनुसार होता है।

Q. क्या Online आवेदन के बाद inspection होता है?

Ans: हाँ, कई राज्यों में Drug Inspector द्वारा verification या inspection किया जा सकता है।

Q. क्या Drug License transfer किया जा सकता है?

Ans: हाँ, कुछ परिस्थितियों में Drug License transfer या ownership change की प्रक्रिया उपलब्ध होती है। इसके लिए संबंधित राज्य के Drug Control Department में आवश्यक दस्तावेज और आवेदन जमा करना पड़ता है।

Q. Inspection fail होने पर क्या करें?

Ans: यदि Drug Inspector निरीक्षण के दौरान कोई कमी पाता है, तो आमतौर पर उसे सुधारने का अवसर दिया जाता है। सभी कमियों को समय पर पूरा करके दोबारा verification कराया जा सकता है।

Q. क्या Part-Time Pharmacist के साथ Drug License मिल सकता है?

Ans: Drug License के लिए योग्य Pharmacist का नियमों के अनुसार उपलब्ध होना आवश्यक है। Pharmacist की उपस्थिति और जिम्मेदारियाँ राज्य के नियमों के अनुसार भिन्न हो सकती हैं, इसलिए आवेदन से पहले स्थानीय Drug Control Authority के नियम अवश्य जांचें।

Q. Drug License बनवाने में कितना समय लगता है?

Ans: आवेदन, दस्तावेज सत्यापन और निरीक्षण प्रक्रिया के आधार पर सामान्यतः 15 से 60 दिन तक का समय लग सकता है। यह अवधि राज्य और आवेदन की स्थिति के अनुसार अलग हो सकती है।

Q. क्या Online आवेदन के बाद भी Drug Inspector का Inspection होता है?

Ans: हाँ, कई राज्यों में ऑनलाइन आवेदन के बाद Drug Inspector द्वारा दस्तावेज सत्यापन और दुकान का निरीक्षण किया जा सकता है।

Author

Gautam pandya पिछले 10 सालों से मेडिकल स्टोर व्यवसाय से जुड़े हुए है।Health With Gautam पर वे Drug lincense, Medical Store Menegment, Pharmacy Business और Medicine Awareness की जानकारी साझा करते हैं।

🌐 Website: 
www.healthwithgautam.com




अगर आप DI inspection में सबसे ज़्यादा गलती होने वाले
Schedule H1 Register को detail में समझना चाहते हैं,
तो यह practical guide जरूर पढ़ें:
👉 [Schedule H1 Register – Complete Practical Guide]


📌 Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य शैक्षणिक जानकारी के लिए है। ड्रग लाइसेंस से जुड़े नियम राज्य अनुसार अलग हो सकते है।आवेदन करने से पहले अपने राज्य के Drug Control Department की अधिकारिक अवश्य देखे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Drug Inspector Inspection Checklist: मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी Register (Full Guide)

Pharmacy Business Tips: मेडिकल स्टोर में profit कैसे बढ़ाएं? (Real Guide)

Schedule H1 Register कैसे बनाएं? (Format, Rules, DI Inspection Guide 2026)