Medical store पर customer कैसे बढ़ाए? (Complete Guide)
नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका Fitraho Gautam ब्लॉग पर।
आज के समय में हर गली-मोहल्ले में एक मेडिकल स्टोर खुल गया है। ऐसे में कंपटीशन बहुत बढ़ गया है। कई नए मेडिकल स्टोर वाले मुझसे पूछते हैं कि, "गौतम भाई, दुकान पर ग्राहक कैसे बढ़ाएं?"
यहीं सबसे बड़ी समस्या है मेडिकल स्टोर वालों के लिए की कस्टमर कैसे बढ़ाए ओर उसे स्टेटबल कैसे रखे?तो आज का ब्लॉग सिर्फ आपके लिए है।
पिछले 10 सालों में मैंने मेडिकल फील्ड में जो सीखा है, उसके आधार पर मैं आपको 5 ऐसी टिप्स देने वाला हूं।जो आपकी सेल को 30% से 50% तक बढ़ा सकती हैं
ग्राहक से जुड़ाव (Personal Connection)
- मेडिकल स्टोर सिर्फ दवा बेचने की जगह नहीं है, यह भरोसे की जगह है।
- जब भी कोई ग्राहक आए, उससे मुस्कुरा कर बात करें।
- अगर कोई बुजुर्ग है, तो उनसे उनकी सेहत का हाल पूछें।
टिप: अगर आप ग्राहक को उसके नाम से बुलाते हैं, तो उसे बहुत अच्छा लगता है और वह हमेशा आपकी ही दुकान पर आएगा।
अगर कोई आपके यहां कोई दवाएं ले गया हो तो दूसरी बार आए तो उसे पूछे कि दवाएं ने काम किया या नहीं क्योंकि उसे दो काम होगे।
ग्राहक को अच्छा भी लगेगा और आप आपकी दवाएं के डोज काम करता है या नहीं उसका भी पता चल जाएगा उसे अगर काम करता दवाएं के डोज फेरबदल भी कर सकते है।
"ग्राहकों का दिल जीतने के लिए ज़रूरी है कि आप उन्हें सही जानकारी दें। पढ़ें— [5 मेडिकल मिथक जिन पर लोग आज भी भरोसा करते हैं (सच्चाई जानिए)]
पर्सनल अनुभव:
मेरे सामने वाले मेडिकल स्टोर एक मरीज गया उसने उस मेडिकल से पूछा तो उसने बोल दिया कि ये दवाएं मेरी मेडिकल स्टोर आपने नहीं ली है , जहां से ली उसे पूछ लो फिर वो मेरे पास आया मैंने उसे वो दवाएं किस चीज की है और उस दवाएं सही इस्तेमाल बताया।अब वो मरीज हमेशा मेरे पास ही सबसे पहले दवाएं लेने के लिए आता है।
एक मरीज को दवाएं चाहिए थी इसने सारे शहर ठूंठा लेकिन नहीं मिली फिर वो मेरे पास आया मैं उसे दूसरे शहर से मंगवाके दी फिर रेगुलर ग्राहक बन गया।

Location और visibility
- सबसे महत्वपूर्ण ये है आपका मेडिकल किसी main road या हॉस्पिटल/क्लीनिक के पास होनी चाहिए।
- मेडिकल का बोर्ड साफ़सुथरा होना चाहिए अगर आप चाहे इसमें लाइटिंग लगा सकते है।
स्टॉक की उपलब्धता (Stock Management)
ग्राहक को सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है जब उसे 'ना' सुनने को मिलता है।अपनी दुकान में फास्ट-मूविंग दवाओं का स्टॉक हमेशा रखें।
अगर कोई दवा नहीं है, तो ग्राहक न मत कीजिए ग्राहक से कहें— "अभी मँगवा देता हूँ, शाम तक घर पहुँचा दूँगा।" इससे ग्राहक टूटेगा नहीं।
"अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी दुकान में हर समय कौन सी दवाइयां होनी चाहिए, तो मेरी यह लिस्ट देखें
Fast service:
- जल्दी से दवाएं निकालना सीखिए।
- “ग्राहक को इंतजार न कराना ही सबसे अच्छी service है — fast service से trust और repeat customer दोनों बढ़ते हैं।”
- मेडिकल में मार्क करे कौनसी दवाएं ज्यादा चलती उसे अलग रैंक में रखे ताकि जरूरत के वक्त आपको उसे ढूंढना न पड़े।
- रोजिदा जैसे जुखाम,बुखार, डस्ट, चक्कर जैसी दवाएं का स्टॉक कभी खत्म न होने दे।
- अगर हो सके तो आप होम डिलीवरी की भी सुविधा दे सकते और आप अगर बजेट है होम डिलीवरी के staff भी रख सकते है।
डॉक्टर से अच्छे संबंध बनाए रखे:
क्योंकि जब कोई मरीज डॉक्टर से पूछेगा कि दवाएं कहा से लेनी है डॉक्टर आपके मेडिकल के बारे मरीज को बताएंगे।
आसपास के डॉक्टर्स के पर्चे की दवाएं या हमेशा अपने मेडिकल रखे।
अपने ग्राहकों को स्वस्थ से संबंधित छोटी छोटी सलाह सूचन दे सकते है।
“डॉक्टर के साथ अच्छा relation होने से आपको मरीज की जरूरत समझने में मदद मिलती है।”
मेरा अनुभव:
डॉक्टर से अच्छे संबंध रखने मुझे बहुत ही फायदा हुआ है । मेरे पास के जब भी डॉक्टर कोई पर्चा निकालते तो आसपास के मेडिकल पहले मेरे मेडिकल स्टोर से दवाएं देनी सलाह देते है।
अब ये बात सुनकर कई मैडिकल वालों का ये सवाल होगा कि डॉक्टर से अच्छे संबंध बनाए कैसे?
- पहले तो डॉक्टर यकीन दिलाए कि वो जभी पर्चा निकाले वो उनकी लिखी हुई दवाई आपके मेडिकल हमेशा मिल जाएगी और डॉक्टर के पेशेंट को दवाएं के लिए कही और किसी जगह भटकना नहीं पड़ेगा।
- जब भी company का MR आए तब उसने कहिए कि डॉक्टर मिलिए।
- जभी वो डॉक्टर आपके मेडिकल कुछ दवाएं या सर्जिकल आइटम ले जाते तब उन्हें डिस्काउंट करके दे सकते अगर हो सके तो फ्री भी दे सकते है।
- जब भी त्योहार हो तब आप उन्हें तोफे के तौर पर मिठाई भेज सकते है।
"अपनी दुकान की बिक्री को और भी तेज़ी से बढ़ाने के लिए आप मेरे ये खास सुझाव देख सकते हैं—

जेनेरिक इस्तेमाल करे:
ग्राहक को ऑप्शन दे सकतें ब्रांडेड दवाएं अगर ग्राहक महंगी लग रही है तो उसे same content की जेनेरिक दवाई दे सकते है।जो ग्राहक सस्ती पड़ेगी और ग्राहक दूसरी सबसे पहले आपको मेडिकल स्टोर पर आएगा।
💡 याद रखें
में अपने अनुभव से एक बात बताना चाहता हूं कि मेडिकल दवाएं की संख्या या मुनाफे नहीं पर भरोसे से चलता जो ग्राहक आ पर रखता है।
“ग्राहक एक बार दवा लेने नहीं आता, भरोसा लेने आता है।”
एक सफल मेडिकल स्टोर चलाने के पीछे कई चुनौतियां होती हैं। अगर आप इस बिज़नेस की गहराई समझना चाहते हैं, तो मेरा यह लेख ज़रूर पढ़ें— [Medical Store चलाने के 8 कड़वे सच]
निष्कर्ष (Conclusion)
मेडिकल स्टोर चलाने के लिए सिर्फ दवा का ज्ञान काफी नहीं है, ग्राहक का दिल जीतना ज़रूरी है। अगर आप सेवा भाव से काम करेंगे, तो मुनाफा अपने आप बढ़ेगा।
उम्मीद है आपको ये टिप्स पसंद आई होंगी। आपका इस बारे में क्या सोचना है? कमेंट में ज़रूर बताएं।
👉 अगर आपको ये जानकारी helpful लगी तो इसे अपने medical वाले दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
👉 ऐसे ही practical pharmacy tips के लिए हमारे ब्लॉग को follow करें।
मेडिकल स्टोर सफल बनाने के टिप्स
मेडिकल स्टोर की उधारी कैसे वसूलें
ब्रांडेड और लोकल दवा में अंतर
❓ FAQ
Q1. Medical Store पर ग्राहक बढ़ाने का सबसे आसान तरीका क्या है?
ग्राहकों के साथ अच्छा व्यवहार, सही दवा उपलब्धता और समय पर सेवा देना सबसे प्रभावी तरीका है।Q2. क्या Discount देने से Customer बढ़ते हैं?
कुछ हद तक हाँ, लेकिन केवल Discount पर निर्भर रहने के बजाय Service Quality और Trust बनाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।Q3. Repeat Customer कैसे बनाएं?
ग्राहकों को सही जानकारी दें, दवाएँ समय पर उपलब्ध रखें और विनम्र व्यवहार करें। इससे ग्राहक दोबारा आने की संभावना बढ़ती है।Q4. Medical Store में Customer Trust कैसे बनता है?
ईमानदारी, सही बिलिंग, सही दवा और प्रोफेशनल व्यवहार Customer Trust की नींव हैं।Q5. क्या Medical Store Business में Marketing जरूरी है?
हाँ, लेकिन Medical Store में Marketing से अधिक Customer Satisfaction और Word-of-Mouth का महत्व होता है।👨💼 Author: Gautam Pandya
Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से Medical Store Operations, Pharmacy Business Management, Stock Management और Medical Business Practices से जुड़े हुए हैं।
HealthWithGautam के माध्यम से वे Medical Store Owners और Pharmacy Business से जुड़े लोगों के साथ अपने Practical Experience, Real-Life Learnings और Business Tips साझा करते हैं।
विशेष रुचि के क्षेत्र:
✔ Medical Store Business Growth
✔ Customer Management
✔ Stock Management
✔ Drug License Awareness
✔ Practical Pharmacy Business Tips
🌐Website:
www.healthwithgautam.com
⚠️ Business Disclaimer
यह लेख केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से प्रकाशित किया गया है।इस लेख में दी गई जानकारी लेखक के व्यावहारिक अनुभव (Practical Experience) और सामान्य उद्योग ज्ञान पर आधारित है।
लेखक Registered Pharmacist, Chartered Accountant या Legal Consultant होने का दावा नहीं करते हैं।
किसी भी व्यवसायिक, कानूनी, वित्तीय या लाइसेंस संबंधी निर्णय लेने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।
इस लेख का उद्देश्य केवल Medical Store Business से जुड़ी जानकारी साझा करना है।
📚 Related Posts
👉 Medical Store में Profit Margin कैसे बढ़ाएं?
👉 Medical Store Sale कैसे बढ़ाएं?
👉 Medical Store Business की 5 बड़ी गलतियाँ
👉 Medical Store Reality: counter के पीछे की सच्चाई
Ye tips sucessful hai
जवाब देंहटाएं