क्या आपने कभी पेशाब में लाल, गुलाबी या भूरे रंग का बदलाव देखा है?
कई लोग इसे देखकर घबरा जाते हैं, क्योंकि पेशाब में खून आना (Blood in Urine) कभी सामान्य नहीं माना जाता।
पेशाब में खून आना (जिसे मेडिकल भाषा में Hematuria कहते हैं) हमेशा कैंसर नहीं होता, लेकिन इसे कभी भी 'नॉर्मल' मानकर छोड़ना नहीं चाहिए। आज मैं आपको अपने 10 साल के अनुभव से बताऊंगा कि इसके पीछे के असली कारण क्या हो सकते हैं।
इस लेख में आसान भाषा में समझेंगे:
- पेशाब में खून आने के कारण
- कौन-से symptoms खतरनाक हैं
- कब तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए
- कौन-सी जांचें करवाई जाती हैं।
पेशाब में खून आने के प्रकार
1. Visible Blood (Gross Hematuria)
जब पेशाब का रंग लाल, गुलाबी या चाय जैसा दिखने लगे।
यह खून आंखों से दिखाई देता है।
2. Microscopic Hematuria
इसमें खून दिखाई नहीं देता, लेकिन urine test में RBCs पाए जाते हैं।
कई लोगों को इसका पता routine urine test से चलता है।
पेशाब में खून आने के सामान्य कारण
1. यूरीन इन्फेक्शन (UTI)
- पेशाब में जलन
- बार-बार पेशाब आना
- बदबूदार पेशाब
- पेट के निचले हिस्से में दर्द
- हल्का बुखार
2.किडनी या ब्लैडर की पथरी (Stone)
- कमर या पेट में तेज दर्द
- पेशाब रुक-रुक कर आना
- उल्टी या बेचैनी
- पेशाब में खून
ज्यादा Exercise या Dehydration
3. बढ़ा हुआ प्रोस्टेट (Enlarged Prostate)
4. किडनी की बीमारी या सूजन (Glomerulonephritis)
5. कुछ दवाइयों का असर (Side Effects of Medicines)
6. जांच और डायग्नोसिस (Tests to be done)
- Urine Routine Test: इसमें देखा जाता है कि असल में RBCs आ रहे हैं या सिर्फ रंग लाल है।
- Ultrasound (KUB): इससे पथरी या किसी गांठ (Tumor) का पता चलता है।
- CT Scan: अधिक गहराई से जानकारी के लिए।
- Kidney Function Test (KFT)
- Creatinine और kidney function जांचने के लिए।
कब तुरंत डॉक्टर के पास जाएं?
⚠️ अगर ये symptoms साथ हों:
- बहुत ज्यादा खून आना
- तेज कमर दर्द
- पेशाब रुक जाना
- बुखार
- शरीर में सूजन
- कमजोरी या चक्कर
- बार-बार blood आना
👉 तुरंत doctor या urologist से मिलें।
क्या हर बार पेशाब में खून आना गंभीर होता है?
नहीं।
कई बार कारण छोटा infection या dehydration भी हो सकता है।
लेकिन अगर:
बार-बार हो दर्द हो
urine test abnormal हो
तो जांच करवाना जरूरी है।
“अधूरा antibiotic course कितना खतरनाक हो सकता है?”
मेरा अनुभव (Pharmacist Perspective)
कई लोग urine में हल्का blood देखकर internet पर डर जाते हैं।
लेकिन असली कारण urine test और doctor evaluation से ही पता चलता है।
कुछ cases सिर्फ UTI होते हैं, जबकि कुछ में stone निकलता है।
👉 इसलिए बिना जांच खुद से antibiotic लेना सही नहीं है।
“Antibiotic गलत तरीके से लेने के नुकसान यहाँ जानें”
“Antibiotic resistance क्या होता है?”
- “मेडिकल स्टोर पर कई लोग पेशाब में खून देखकर बहुत डर जाते हैं।
“कई cases सिर्फ UTI या stone जैसे सामान्य कारणों के होते हैं…” लेकिन कई लोग महीनों तक symptoms ignore भी करते रहते हैं।
“इसलिए internet पर डरने या खुद से दवा लेने के बजाय urine test और doctor सलाह ज्यादा सही रहती है।”
- “कई लोग सोचते हैं कि अगर दर्द नहीं है तो problem serious नहीं होगी, लेकिन कभी-कभी painless blood भी जांच मांगता है।”
- “कई बार छोटी समस्या भी समय पर पकड़ में आ जाए तो बड़ी बीमारी से बचा जा सकता है।
इसलिए शरीर के संकेतों को ignore न करें।”
“UTI के घरेलू उपाय सच में काम करते हैं या नहीं?”
निष्कर्ष (Conclusion)
पेशाब में खून आना हमेशा normal नहीं माना जाता।
यह UTI, stone, dehydration या kidney disease का संकेत हो सकता है।
✔ बार-बार blood आए तो जांच करवाएं
✔ ज्यादा पानी पिएं
✔ बिना सलाह दवा न लें
✔ symptoms को ignore न करें
👉 सही समय पर diagnosis future की बड़ी problem से बचा सकता है।
FAQ
Q1. क्या UTI में पेशाब से खून आ सकता है?
✔ हाँ, कई बार urine infection में हल्का blood आ सकता है।
Q2. क्या kidney stone में खून आता है?
✔ हाँ, stone urinary tract को चोट पहुंचाता है जिससे blood आ सकता है।
Q3. क्या dehydration से भी blood आ सकता है?
✔ कभी-कभी हल्का irritation हो सकता है, लेकिन बार-बार हो तो जांच जरूरी है।
Q4. पेशाब में खून दिखे तो कौन-सा test करवाना चाहिए?
✔ Urine routine test, urine culture और ultrasound आमतौर पर किए जाते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें