Medical Store Staff Training Guide (Part 3): नए मेडिकल स्टाफ को Doctor Prescription पढ़ना और Bill बनाना कैसे सिखाएँ?
Medical Store Staff Training Guide (Part 3): नए कर्मचारी को Doctor Prescription पढ़ना और Bill बनाना कैसे सिखाएँ? (Real Training Experience)
- 📝 सही Prescription
- 💊 सही Medicine
- 📦 सही Quantity
- 🧾 सही Bill
- 😊 संतुष्ट Patient
🚀 Quick Summary – इस Article की मुख्य बातें
🎯 इस लेख में क्या सीखेंगे?
1. Introduction & Revision
नमस्ते दोस्तों,
Medical New Staff Training Series के Part 3 में आपका स्वागत है। यदि आपने पहले के दोनों भाग नहीं पढ़े हैं, तो पहले उन्हें ज़रूर पढ़ें क्योंकि हर भाग पिछले भाग से जुड़ा हुआ है।
अब तक हमने क्या सीखा?
- ✅ Part 1: नया स्टाफ मेडिकल में आने वाला माल (Stock) कैसे चेक करेगा? Bill और Physical Stock की Matching कैसे करेगा? तथा Expiry के अनुसार Rack में सामान कैसे व्यवस्थित करेगा।
- ✅ Part 2: नए स्टाफ को Common Medicines, Basic Dose, Customer Behaviour और Presenting Skills कैसे सिखानी चाहिए।
Part 3 में क्या सीखेंगे?
आज हम सीखेंगे कि किसी नए मेडिकल स्टाफ को Doctor की Prescription पढ़ना, दवा निकालना और सही तरीके से Bill बनाना कैसे सिखाया जाता है।
📋 Step by Step Training (Raju Story) – चरण दर चरण प्रशिक्षण
Raju की Training – Day 25
हमारे मेडिकल स्टोर में नया स्टाफ Raju आज से लगभग 25 दिन पहले काम पर आया था। अब तक वह Stock रखना, Medicine पहचानना और ग्राहकों से सामान्य व्यवहार करना सीख चुका था। लेकिन Medical Store में काम करने का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा अभी बाकी था— Doctor की Prescription पढ़ना।
Raju को Prescription दें और ध्यान से पढ़ने कहें
Tab, Cap, Syrup जैसे बेसिक शब्द पहचानना
Short Forms (OD, BD, TDS, SOS) का मतलब
पुरानी Cutting Strip पहले निकालें, नई से जोड़ें
Timing Sticker लगाएं और Patient को समझाएं
Software में Bill बनाएं: Patient, Doctor, Date
Prescription + Medicine + Bill 3 Level Check
Step 1 & 2 : राजू को सीधे पर्ची पढ़ने दी और Short Forms सिखाए
एक सुबह एक मरीज Prescription लेकर आया। मैंने Raju को बुलाया और कहा— "आज तुम जितना समझते हो, उतना काम करके दिखाओ। मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूँ।"
Raju ने मरीज का नाम तो आसानी से पढ़ लिया, लेकिन Prescription में लिखे Short Forms देखकर वह रुक गया। मैंने मुस्कुराया और बोला— "यही सीखने का समय है। अपनी डायरी निकालो।" उसने तुरंत डायरी निकाली।
सबसे पहले ये Basic Short Forms याद करो:
- Tab = Tablet
- Cap = Capsule
- Syr = Syrup
- E/E Drop = Eye & Ear Drop
मैंने Raju से कहा, "शुरुआत में हर नया मेडिकल स्टाफ इन्हीं Short Forms में उलझता है।"
Strip Cutting की पहली गलती और Timing समझना
Raju धीरे-धीरे दवाइयाँ निकाल रहा था। एक Medicine की Prescription में 8 Tablets लिखी थीं। Shelf पर एक पुरानी Cut Strip रखी थी जिसमें 5 Tablets बची हुई थीं। Raju ने उस Strip को अलग रख दिया और नई Strip खोलकर पूरे 8 Tablets निकालने लगा।
मैंने तुरंत उसे रोका। मैंने कहा— "नहीं Raju, ऐसा नहीं करते।" पहले पुरानी Cut Strip की Tablets उपयोग करनी चाहिए। फिर आवश्यकता हो तो नई Strip से बाकी Tablets निकालकर दोनों को सही तरीके से जोड़ना चाहिए। इसके बाद Timing Sticker लगाना चाहिए ताकि मरीज को दवा लेने में कोई परेशानी न हो।
Timing समझना भी ज़रूरी है:
अब Raju ने पूछा, "सर, डॉक्टर सीधे सुबह-शाम क्यों नहीं लिखते?" मैंने समझाया— Doctor अक्सर Short Forms लिखते हैं। जैसे—
- OD = दिन में 1 बार
- BD = दिन में 2 बार
- TDS = दिन में 3 बार
- SOS = आवश्यकता पड़ने पर
💡 कुछ Advanced Short Forms (समय के साथ सिखाएँ):
- SR = Sustained Release
- ER = Extended Release
- MD = Mouth Dissolving
3. अब शुरू हुई Bill बनाने की Training
मैंने Raju से कहा— "Prescription निकालना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी सही Bill बनाना भी है।"
सबसे पहले Software खोलो। फिर ध्यान से ये जानकारी भरनी चाहिए—
- मरीज का नाम
- Mobile Number (यदि उपलब्ध हो)
- Doctor का नाम
- Date
- Prescription Number (यदि हो)
सबसे महत्वपूर्ण Checking (3 Main Rules)
हर Medicine डालते समय तीन चीज़ें हमेशा Check करनी चाहिए:
Final Checking (दवा देने से पहले)
- Prescription + Medicine: Medicine Name, Quantity, Timing Sticker
- Medicine + Bill: Quantity, Expiry, MRP
सब कुछ सही होने के बाद ही मरीज को दवा दें।
💡 मेरी सलाह: जब भी कोई नया Staff पहली बार Prescription निकाले या Bill बनाए, तो Medical Owner या Experienced Staff कुछ दिनों तक उसकी हर Prescription जरूर Check करे। इससे गलतियों की संभावना काफी कम हो जाती है।
📊 Training Table (क्या सीखना है और क्या देखना है)
| Training Stage | Raju क्या करेगा? | Trainer क्या देखेगा? | Target |
|---|---|---|---|
| Prescription Reading | Prescription पढ़ेगा | गलत पढ़ रहा है या नहीं | 100% Clear Reading |
| Short Form | Short Forms याद करेगा | मतलब समझा या नहीं | 100% Remember |
| Strip Cutting | Cutting Strip जोड़कर दवा देगा | पुरानी Strip पहले निकाली या नहीं | Zero Waste |
| Timing Sticker | सही Timing Sticker लगाएगा | सुबह, दोपहर, शाम, रात सही है या नहीं | Patient Friendly |
| Billing | Bill बनाएगा | Quantity, Expiry, MRP सही है या नहीं | Perfect Billing |
| Final Check | Prescription, Medicine, Bill मिलाएगा | तीनों Match हो रहे हैं या नहीं | 100% Accuracy |
❌ Common Mistakes (बचें इनसे)
- OD की जगह BD समझ लेना
- SOS को रोजाना समझ लेना
- Quantity कम या ज्यादा डालना
- Expiry Check करना भूल जाना
- 6 की जगह 60 डाल देना
- बिना Check किए दवा दे देना
✅ Expert Tips (अनुभवी सलाह)
- ✔ हर Prescription को ध्यान से पढ़ें।
- ✔ हर Short Form का मतलब पहले समझें।
- ✔ पुरानी Cutting Strip पहले उपयोग करें।
- ✔ Expiration और MRP हर बार देखें।
- ✔ Patient को दवा और समय समझाकर दें।
- ✔ Speed से पहले Accuracy पर ध्यान दें।
📙 Real Experience (Raju की गलती)
एक दिन Raju ने Prescription में 6 Tablet लिखी थीं, लेकिन जल्दबाजी में Bill में 60 Tablet डाल दीं। ₹60 की जगह ₹600 का Bill बन गया!
Patient घर जाकर Bill और दवा मिलाई और वापस लौट कर आया। समय रहते गलती पकड़ में आ गई।
Qty: 60 (Wrong)
Amount: ₹ 600.00 ❌ ERROR
सीख: जल्दी नहीं, सही काम करें।
Short Forms याद रखने में परेशानी हो?
Google पर Search करें: www.healthwithgautam.com
हमारे Doctor Prescription Short Forms वाले Article में OD, BD, TDS, SOS और अन्य सभी Short Forms की पूरी लिस्ट आसान भाषा में उपलब्ध है।❓ Frequently Asked Questions (FAQ)
➔ ताकि Patient को सही दवा, सही Quantity और सही समय पर मिल सके।
➔ ऊपर दिए गए लिंक www.healthwithgautam.com पर पूरा Guide उपलब्ध है।
➔ इससे Stock Waste नहीं होता और Cost बचती है।
➔ गलती होने पर Medical Store और Patient दोनों को नुकसान हो सकता है।
💡 निष्कर्ष और अगले भाग (Part 4) की जानकारी
बहुत से Medical Store केवल Experienced Staff को ही रखना पसंद करते हैं। लेकिन मेरा व्यक्तिगत अनुभव कहता है कि यदि किसी नए व्यक्ति को धैर्यपूर्वक सही Training दी जाए, तो वह भी एक बेहतरीन Medical Staff बन सकता है। अनुभव सिखाया जा सकता है, लेकिन ईमानदारी और सीखने की इच्छा सबसे बड़ी योग्यता होती है।
अगले Part 4 में हम सीखेंगे: नए Medical Staff को Customer Handling, Medicine Counselling और Common Practical Situations से कैसे निपटना सिखाएँ।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें