Medical Store में Demand Fail कैसे रोकें? Stock Management और Demand Register की पूरी Guide
अधिकांश मेडिकल स्टोर मालिक Expiry, Dead Stock और Profit Margin पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक ऐसी समस्या है जो चुपचाप नुकसान पहुंचाती रहती है — Demand Fail होना। कई बार ग्राहक ऐसी दवा मांगता है जो स्टॉक में नहीं होती। मेडिकल स्टोर मालिक सोचता है कि "कोई बात नहीं, अगली बार मंगा लेंगे", लेकिन व्यस्तता में दवा मंगाना भूल जाता है। इसका परिणाम यह होता है कि वही दवा दूसरे और तीसरे ग्राहक को भी नहीं मिलती और बिक्री का नुकसान होने लगता है। Demand Fail क्या होती है? जब कोई ग्राहक किसी दवा की मांग करे और वह दवा स्टॉक में उपलब्ध न हो, तो उस समय बिक्री नहीं हो पाती। यदि उस दवा को समय पर स्टॉक में नहीं लाया जाता, तो आने वाले अन्य ग्राहकों की मांग भी पूरी नहीं हो पाती। इसी स्थिति को सरल भाषा में Demand Fail कहा जा सकता है। "Medical Store में पहला Order कैसे बनाएं?" एक वास्तविक उदाहरण मान लीजिए आपके मेडिकल स्टोर में Telmisartan 40 mg की 50 गोलियां स्टॉक में थीं। एक मरीज आया और उसने 50 गोलियां खरीद लीं। अब स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया। आपने सोचा कि अगली बार order में दवा मंगा लेंगे, ले...