Medical Store में Demand Fail कैसे रोकें? Stock Management और Demand Register की पूरी Guide
अधिकांश मेडिकल स्टोर मालिक Expiry, Dead Stock और Profit Margin पर ध्यान देते हैं, लेकिन एक ऐसी समस्या है जो चुपचाप नुकसान पहुंचाती रहती है — Demand Fail होना।
कई बार ग्राहक ऐसी दवा मांगता है जो स्टॉक में नहीं होती। मेडिकल स्टोर मालिक सोचता है कि "कोई बात नहीं, अगली बार मंगा लेंगे", लेकिन व्यस्तता में दवा मंगाना भूल जाता है। इसका परिणाम यह होता है कि वही दवा दूसरे और तीसरे ग्राहक को भी नहीं मिलती और बिक्री का नुकसान होने लगता है।
Demand Fail क्या होती है?
जब कोई ग्राहक किसी दवा की मांग करे और वह दवा स्टॉक में उपलब्ध न हो, तो उस समय बिक्री नहीं हो पाती। यदि उस दवा को समय पर स्टॉक में नहीं लाया जाता, तो आने वाले अन्य ग्राहकों की मांग भी पूरी नहीं हो पाती। इसी स्थिति को सरल भाषा में Demand Fail कहा जा सकता है।
"Medical Store में पहला Order कैसे बनाएं?"
एक वास्तविक उदाहरण
मान लीजिए आपके मेडिकल स्टोर में Telmisartan 40 mg की 50 गोलियां स्टॉक में थीं।
एक मरीज आया और उसने 50 गोलियां खरीद लीं। अब स्टॉक पूरी तरह खत्म हो गया।
आपने सोचा कि अगली बार order में दवा मंगा लेंगे, लेकिन व्यस्तता के कारण यह बात भूल गए।
अगले दिन एक अन्य मरीज Telmisartan 40 mg लेने आया। स्टॉक में दवा नहीं थी, इसलिए वह खाली हाथ लौट गया या किसी दूसरे मेडिकल स्टोर से दवा खरीद ली।
कुछ दिनों बाद तीसरा मरीज भी उसी दवा के लिए आया और उसे भी दवा नहीं मिली।
यह सिर्फ एक दवा की बिक्री का नुकसान नहीं है, बल्कि ग्राहक का भरोसा भी कम हो सकता है।
Medical Store Owners की आम गलती
अधिकांश मेडिकल स्टोर में बिकने वाली दवाओं का रिकॉर्ड रखा जाता है, लेकिन जो दवाएं ग्राहकों ने मांगी और स्टॉक में नहीं थीं, उनका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा जाता।
यहीं से समस्या शुरू होती है।
"Profit बढ़ाने के लिए केवल ज्यादा बिक्री नहीं, बल्कि सही Stock Management भी जरूरी है।"
"Medical Store में Profit कैसे बढ़ाएं?"
Demand register या यादी बुक क्यों जरूरी है?
Demand Register के फायदे
- ग्राहक की मांग समझने में मदद मिलती है।
- Stock Out की समस्या कम होती है।
- बिक्री बढ़ाने में सहायता मिलती है।
- ग्राहक दूसरे मेडिकल स्टोर पर जाने से बचते हैं।
- Fast Moving Medicines की पहचान आसान हो जाती है।
मेरी राय
मेरे अनुभव में मेडिकल स्टोर का सबसे बड़ा नुकसान हमेशा Expiry या Dead Stock से नहीं होता। कई बार नुकसान उन दवाओं से होता है जिन्हें ग्राहक बार-बार मांगते हैं, लेकिन हम समय पर स्टॉक में नहीं रख पाते।
एक छोटी-सी Yaadi Book इस समस्या को काफी हद तक कम कर सकती है।
सिर्फ बिक्री देखकर Order करना हमेशा सही नहीं होता
कई मेडिकल स्टोर मालिक एक सामान्य गलती करते हैं। वे किसी दवा की एक बार बड़ी बिक्री होते ही उतनी ही मात्रा दोबारा मंगा लेते हैं।
एक उदाहरण
मान लीजिए आपके मेडिकल स्टोर में Losartan 50 mg की 40 गोलियां थीं।
एक मरीज आया और उसने 30 गोलियां खरीद लीं। अब आपके पास केवल 10 गोलियां बची हैं।
आपने सोचा कि 30 गोलियां बिक गई हैं, इसलिए तुरंत 30 गोलियां और मंगा लीं।
लेकिन अगले कुछ महीनों तक उस दवा की मांग नहीं आई। परिणाम यह हुआ कि:
पुरानी 10 गोलियां
नई मंगाई गई 30 गोलियां
कुल 40 गोलियां स्टॉक में पड़ी रहीं और Expiry के करीब पहुंच गईं।
ऐसी स्थिति में एक दिन की बिक्री से हुआ फायदा, Expiry Loss के कारण नुकसान में बदल सकता है।
Expiry Medicine Loss Kaise Kam Kare in Pharmacy?
इस नुकसान से कैसे बचें?
कोई भी दवा दोबारा मंगाने से पहले अपने Medical Software के Sale Register को जरूर देखें।
पिछले 2–3 महीनों की बिक्री जांचें:
क्या यह दवा नियमित रूप से बिकती है?
या सिर्फ एक बार बड़ी मात्रा में बिकी थी?
क्या यह Fast Moving Medicine है या Slow Moving?
यदि दवा नियमित रूप से चल रही है, तो पर्याप्त मात्रा में स्टॉक मंगाना उचित है।
लेकिन यदि दवा की बिक्री बहुत कम है, तो पूरी मात्रा मंगाने के बजाय सीमित मात्रा मंगाएं।
"Top Selling Medicines की पहचान होने पर सही मात्रा में Stock रखना आसान हो जाता है।"
समझदारी भरा निर्णय
ऊपर वाले उदाहरण में 30 गोलियां दोबारा मंगाने के बजाय केवल 10 गोलियां मंगाना अधिक सुरक्षित हो सकता है।
इससे:
Expiry Loss कम होगा
Dead Stock नहीं बढ़ेगा
पैसा अनावश्यक रूप से स्टॉक में फंसेगा नहीं
मरीज को कैसे संभालें?
यदि किसी मरीज को 30–40 गोलियां चाहिए और आपके पास केवल 20 गोलियां उपलब्ध हैं, तो:
फिलहाल उपलब्ध स्टॉक दे दें।
मरीज से 1 दिन का समय मांग लें।
बाकी दवा Wholesaler से मंगाकर अगले दिन दे दें।
इस तरह मरीज की जरूरत भी पूरी हो जाएगी और मेडिकल स्टोर को अनावश्यक स्टॉक रखने का जोखिम भी नहीं उठाना पड़ेगा।
"जब ग्राहक को दवा समय पर मिलती है, तो वह दोबारा आपके मेडिकल स्टोर पर आने की संभावना बढ़ जाती है।"
"Medical Store पर Customer कैसे बढ़ाएं?"
याद रखें
मेडिकल स्टोर में सफल Stock Management का मतलब सिर्फ दवा उपलब्ध रखना नहीं है, बल्कि सही मात्रा में दवा उपलब्ध रखना है।
एक दिन की बड़ी बिक्री देखकर Order करने के बजाय Sale History देखकर निर्णय लेना अधिक समझदारी है।
"Demand Fail भी उन कारणों में से एक है जिनकी वजह से कई मेडिकल स्टोर ग्राहक खो देते हैं।"
"Medical Store क्यों नहीं चल रहा?"5 बड़ी गलतियाँ
निष्कर्ष
मेडिकल स्टोर में सिर्फ यह देखना पर्याप्त नहीं है कि कौन-सी दवाएं बिक रही हैं। यह भी समझना जरूरी है कि ग्राहक कौन-सी दवाएं मांग रहे हैं और स्टॉक में उपलब्ध नहीं हैं।
यदि आप नियमित रूप से Demand Register या Yaadi Book बनाए रखते हैं, तो Demand Fail कम होगी, ग्राहक संतुष्ट रहेंगे और मेडिकल स्टोर की बिक्री बढ़ाने में मदद मिलेगी।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
1. Demand Fail क्या होती है?
2. Demand Register या यादी बुक क्या है?
3. क्या केवल एक दिन की बिक्री देखकर ऑर्डर देना सही है?
4. Sale Register कितने समय का देखना चाहिए?
5. Fast Moving और Slow Moving Medicine में अंतर कैसे पहचानें?
6. यदि मरीज को पूरी मात्रा उपलब्ध न हो तो क्या करें?
लेखक के बारे में
- Medical Store Management
- Stock Management & Demand Planning
- Drug License Awareness
- Pharmacy Business Tips
- Medicine Awareness


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें