मेडिकल स्टोर पर बुजुर्ग मरीज को दवा समझाते समय Pharmacist किन बातों का ध्यान रखता है?
"पिछले 10 वर्षों में मेडिकल स्टोर पर काम करते हुए मैंने हजारों मरीजों को दवाइयां दी हैं। इनमें सबसे ज्यादा धैर्य और सावधानी बुजुर्ग मरीजों के साथ रखनी पड़ती है। उनकी उम्र, याददाश्त, पहले से चल रही दवाएं और दवा को लेकर होने वाली गलतफहमियां कई बार ऐसी स्थिति पैदा कर देती हैं, जहां मेडिकलवालों की भूमिका सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं रहती।एक मेडिकलवाले का काम सिर्फ दवा देना नहीं है, बल्कि उनकी सही काउंसलिंग करना भी है।" "मेडिकल स्टोर पर काम करते हुए मैंने कई बार देखा है कि बुजुर्ग मरीज दवा का नाम नहीं, बल्कि उसकी पुरानी पैकिंग याद रखते हैं। कभी Dose बदल जाती है, कभी नई कंपनी की पैकिंग देखकर वे घबरा जाते हैं। ऐसे समय Pharmacist की भूमिका सिर्फ दवा देने की नहीं, बल्कि सही तरीके से समझाने की भी होती है।" इस लेख में मैं अपने अनुभव और सामान्य चिकित्सा जानकारी के आधार पर ऐसी ही महत्वपूर्ण बातें साझा कर रहा हूँ।" "Pharmacist मरीज से इतने सवाल क्यों पूछता है?" समस्या फार्मासिस्ट को क्या करना चाहिए? नई पैकिंग देखकर भ्रम Salt...