Pharmacist मरीज से इतने सवाल क्यों पूछता है? असली कारण जानें


Pharmacist patient se sawal kyun puchta hai medicine safety guide


नमस्ते दोस्तों,

जब आप मेडिकल स्टोर पर दवा लेने जाते हैं, तो कई बार फार्मासिस्ट आपसे कुछ सवाल पूछता है, जैसे:

  • ये दवा किसके लिए है?
  • मरीज की उम्र क्या है?
  • क्या मरीज गर्भवती है?
  • पहले से कोई बीमारी तो नहीं है?
  • किसी दवा से एलर्जी तो नहीं है?

ऐसे सवाल सुनकर कई लोगों को लगता है कि मेडिकल स्टोर वाला बेवजह पूछताछ कर रहा है। कुछ लोग तो यह भी सोचते हैं कि "दवा देनी है तो दे दो, इतने सवाल क्यों पूछ रहे हो?"

"लेकिन यही सवाल कई बार गलत दवा, गलत डोज और खतरनाक साइड इफेक्ट्स से बचाते हैं।"

"बिना Prescription दवा लेना कितना खतरनाक हो सकता है"

लेकिन सच्चाई यह है कि इन सवालों के पीछे मरीज की सुरक्षा छिपी होती है। एक छोटी सी जानकारी कई बार गलत दवा, गलत डोज या गंभीर साइड इफेक्ट से बचा सकती है।

आइए जानते हैं कि एक जिम्मेदार फार्मासिस्ट मरीज से इतने सवाल क्यों पूछता है।

Medicine dene se pehle pharmacist patient safety check karta hua


1. उम्र (Age) जानना क्यों जरूरी है?

हर दवा की डोज उम्र के हिसाब से अलग हो सकती है।

उदाहरण के लिए:

बच्चों की दवा अलग होती है।

बुजुर्ग मरीजों में कई दवाओं की डोज कम रखी जाती है।

कुछ दवाएं छोटे बच्चों के लिए सुरक्षित नहीं होतीं।

मेडिकल स्टोर का अनुभव:

कई बार ग्राहक सिर्फ इतना कहता है:

"बुखार की दवा दे दो।"

लेकिन जब पूछा जाता है कि मरीज की उम्र क्या है, तो पता चलता है कि दवा किसी 4 साल के बच्चे के लिए चाहिए।

ऐसी स्थिति में वही दवा अलग मात्रा में देनी पड़ती है।

पूछने कारण:

अगर 4 साल के बच्चे को गलती से बड़े व्यक्ति वाली डोज दे दी जाए, तो दवा फायदा करने के बजाय नुकसान भी पहुंचा सकती है। इसलिए मरीज की उम्र जानना जरूरी होता है।


2.डॉक्टर की पर्ची (Prescription) क्यों मांगी जाती है?

कई दवाएं Schedule H या Schedule H1 के अंतर्गत आती हैं।

इन दवाओं को बिना Prescription देना नियमों के खिलाफ हो सकता है।

इसके अलावा, पर्ची देखकर फार्मासिस्ट सही दवा, सही डोज और सही अवधि समझ पाता है।

एक वास्तविक स्थिति:

अक्सर ग्राहक कहता है:

"पिछली बार वाली एंटीबायोटिक दे दो।"

लेकिन बिना पर्ची देखे यह समझना मुश्किल होता है कि पिछली बार कौन सी दवा दी गई थी।

पूछने कारण:

लोग अक्सर सोचते कि  मेडिकल वाले हमेशा डॉक्टर का पर्चा साथ में लाने का आग्रह क्यों रखते कोई भी फार्मासिस्ट Prescription इस लिए मंगवाता साथ में क्योंकि वो मरीज को पर्चे के हिसाब सही दवाएं दे और दवाएं कैसे लेनी है उसका सही टाइम लिखकर दे सके जिसे उस दवाएं का मरीज को ज्यादा से ज्यादा फायदा हो।

"Red Line और Blue Line दवाओं का पूरा मतलब जानें"

"Prescription में लिखे OD, BD, TDS, SOS का मतलब"

3. पहले से कौन सी दवा चल रही है?

यह सवाल बहुत महत्वपूर्ण होता है।

कुछ दवाएं एक-दूसरे के साथ प्रतिक्रिया (Drug Interaction) कर सकती हैं।

Blood thinner लेने वाले मरीज को कुछ दर्द की दवाएं देने से रक्तस्राव (Bleeding) का खतरा बढ़ सकता है।

उदाहरण:

  • BP की दवाएं
  • Diabetes की दवाएं
  • Blood Thinners
  • Thyroid Medicines

यदि मरीज पहले से कोई दवा ले रहा है, तो फार्मासिस्ट को इसकी जानकारी होना जरूरी है।

पूछने का कारण:

Bp,blood thinners,thyroid जैसी बीमारी में कौनसी दवाएं चल रही है इसका जानना जरूरी है अगर एक की जगह दूसरी मेडिसिन दे देती तो जान हानि का खतरा हो सकता है।

"Painkiller, Antibiotic और Steroid में अंतर समझें"

4. एलर्जी (Allergy) के बारे में क्यों पूछा जाता है?

कुछ लोगों को विशेष दवाओं से एलर्जी होती है।

उदाहरण:

Penicillin Allergy

Sulfa Drugs Allergy

यदि फार्मासिस्ट को पहले से जानकारी हो, तो वह मरीज को सावधान कर सकता है।

पूछने का कारण:

मान लो, Penicillin allergy हो किसी को तो पूरे शरीर में खुजली हो सकती है मेडिसिन से reaction हो सकता है।

"Antibiotics का गलत उपयोग कितना नुकसान पहुंचा सकता है"

5.बीमारी के बारे में क्यों पूछा जाता है?

कई बार ग्राहक सिर्फ दवा का नाम बताता है।

लेकिन असली समस्या कुछ और हो सकती है।

मेडिकल स्टोर का अनुभव:

कई लोग कहते हैं:

"कोई तेज दर्द की गोली दे दो।"

जब थोड़ा पूछा जाता है तो पता चलता है कि दर्द कई दिनों से लगातार है।

ऐसी स्थिति में केवल Painkiller देना सही समाधान नहीं होता। डॉक्टर की सलाह जरूरी हो सकती है।

पूछने का कारण:

 "यदि बुखार लंबे समय से बना हुआ है या बार-बार दर्द की दवा लेनी पड़ रही है, तो डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी हो सकता है।"


6. गर्भावस्था (Pregnancy) के बारे में क्यों पूछा जाता है?

कुछ दवाएं गर्भावस्था में सुरक्षित नहीं होतीं।

इसलिए महिला मरीजों के लिए कई बार यह जानकारी जरूरी होती है।

यह सवाल मरीज की सुरक्षा के लिए पूछा जाता है, जिज्ञासा के लिए नहीं।

पूछने का कारण:

अगर कोई स्त्री गर्भवती है और उसको बुखार आ गया है तो डॉक्टर सिर्फ उसे paracetamol दवाएं लेने को कहेंगे क्योंकि दूसरे salt वाली दवाएं से माता और बच्चे दोनों को नुकसान हो सकता।"गर्भावस्था में कई दवाओं का चुनाव सावधानी से किया जाता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूरी होती है।"

नोट:

अगर कोई स्त्री गर्भवती है तो उसके लिए दवाएं डॉक्टर को दिखाकर ही लेना समझदारी है।


7. पुरानी स्ट्रिप या दवा का नाम क्यों मांगा जाता है?

मेडिकल स्टोर पर अक्सर लोग कहते हैं:

"वो लाल रंग वाली गोली दे दो।"

या

"वही पुरानी BP की दवा दे दो।"

समस्या यह है कि एक ही रंग की कई अलग-अलग दवाएं हो सकती हैं।

इसलिए जिम्मेदार फार्मासिस्ट अक्सर कहता है:

पुरानी स्ट्रिप दिखाइए

दवा का नाम बताइए

Prescription दिखाइए

पूछने ने कारण:

BP और डायबिटीज जैसी बीमारियों के लिए कई अलग-अलग Salt और Strength की दवाएं उपलब्ध होती हैं।

नोट:

जब आप किसी बड़ी बीमारी की दवाएं मेडिकल में लेने जाए तो डॉक्टर का पर्चा या पुरानी दवाएं की स्ट्रिप जरूर लेते जाएं जिसकी वजह से आपको सही दवाएं मिल सके।


मरीज को इन सवालों से परेशान नहीं होना चाहिए

"फार्मासिस्ट का उद्देश्य मरीज को परेशान करना नहीं होता।बल्कि सही और सुरक्षित दवा उपलब्ध कराना होता है।"

Pharmacist dwara puche jane wale mahatvapurn sawal infographic


इन सवालों का मकसद है:

✔ सही दवा देना

✔ सही डोज देना

✔ गलत दवा से बचाना

✔ दवा के साइड इफेक्ट कम करना

✔ मरीज की सुरक्षा सुनिश्चित करना

Sahi jankari aur sahi dawa se surakshit ilaj pharmacy guide

"मरीज सबसे ज्यादा कौन सी गलतियां करते हैं?"

निष्कर्ष

मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट द्वारा पूछे गए सवाल केवल औपचारिकता नहीं होते। उम्र, बीमारी, एलर्जी, पुरानी दवाएं और Prescription जैसी जानकारी सही दवा चुनने में मदद करती है।

अगली बार जब कोई फार्मासिस्ट आपसे कुछ सवाल पूछे, तो समझिए कि वह आपकी सुरक्षा के लिए ऐसा कर रहा है, न कि आपको परेशान करने के लिए।

"याद रखें, जिम्मेदार फार्मासिस्ट का उद्देश्य सवाल पूछकर आपको परेशान करना नहीं, बल्कि सही और सुरक्षित दवा देना होता है।"


FAQ

Q1. क्या फार्मासिस्ट बिना Prescription दवा दे सकता है?

सभी दवाएं नहीं।schedule H, H1 और अन्य प्रिस्क्रिप्शन दवाओं के लिए डॉक्टर की पर्ची  आवश्यक है।


Q2. फार्मासिस्ट उम्र क्यों पूछता है?

क्योंकि कई दवाओं की डोज उम्र के अनुसार बदलती है।


Q3. क्या पुरानी दवा बार-बार खुद से लेना सुरक्षित है?

नहीं। बीमारी और स्वास्थ्य स्थिति बदल सकती है, इसलिए डॉक्टर या फार्मासिस्ट की सलाह लेना बेहतर है।


Q4. फार्मासिस्ट एलर्जी के बारे में क्यों पूछता है?

ताकि ऐसी दवाओं से बचा जा सके जो मरीज में एलर्जी या गंभीर प्रतिक्रिया पैदा कर सकती हैं।

"Antibiotic Resistance क्या है?"

About the Author

Gautam Pandya एक मेडिकल स्टोर प्रोफेशनल और हेल्थ ब्लॉगर हैं, जिन्हें दवाओं, मेडिकल स्टोर प्रैक्टिस और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव है। HealthWithGautam.com पर उनका उद्देश्य आम लोगों तक दवाओं और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है, ताकि लोग सही निर्णय ले सकें और दवाओं का सुरक्षित उपयोग कर सकें।

🌐 Website: 

www.healthwithgautam.com


Disclaimer:


यह लेख केवल स्वास्थ्य जागरूकता और शैक्षणिक जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी डॉक्टर, फार्मासिस्ट या अन्य स्वास्थ्य विशेषज्ञ की व्यक्तिगत सलाह का विकल्प नहीं है। किसी भी दवा को शुरू करने, बदलने या बंद करने से पहले योग्य डॉक्टर या स्वास्थ्य विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।


लेख में दी गई जानकारी सामान्य परिस्थितियों पर आधारित है। प्रत्येक मरीज की स्वास्थ्य स्थिति अलग हो सकती है, इसलिए किसी भी चिकित्सा निर्णय के लिए विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है।


HealthWithGautam.com किसी भी प्रकार की स्वयं-चिकित्सा (Self-Medication) को प्रोत्साहित नहीं करता।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Drug Inspector Inspection Checklist: मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी Register (Full Guide)

Schedule H1 Register कैसे बनाएं? (Format, Rules, DI Inspection Guide 2026)

Schedule H और H1 Drugs: मेडिकल स्टोर की 7 बड़ी गलतियां (DI Inspection Guide)