मेडिकल स्टोर पर बुजुर्ग मरीज को दवा समझाते समय Pharmacist किन बातों का ध्यान रखता है?
"पिछले 10 वर्षों में मेडिकल स्टोर पर काम करते हुए मैंने हजारों मरीजों को दवाइयां दी हैं। इनमें सबसे ज्यादा धैर्य और सावधानी बुजुर्ग मरीजों के साथ रखनी पड़ती है। उनकी उम्र, याददाश्त, पहले से चल रही दवाएं और दवा को लेकर होने वाली गलतफहमियां कई बार ऐसी स्थिति पैदा कर देती हैं, जहां मेडिकलवालों की भूमिका सिर्फ दवा देने तक सीमित नहीं रहती।एक मेडिकलवाले का काम सिर्फ दवा देना नहीं है, बल्कि उनकी सही काउंसलिंग करना भी है।"
"मेडिकल स्टोर पर काम करते हुए मैंने कई बार देखा है कि बुजुर्ग मरीज दवा का नाम नहीं, बल्कि उसकी पुरानी पैकिंग याद रखते हैं। कभी Dose बदल जाती है, कभी नई कंपनी की पैकिंग देखकर वे घबरा जाते हैं। ऐसे समय Pharmacist की भूमिका सिर्फ दवा देने की नहीं, बल्कि सही तरीके से समझाने की भी होती है।"
इस लेख में मैं अपने अनुभव और सामान्य चिकित्सा जानकारी के आधार पर ऐसी ही महत्वपूर्ण बातें साझा कर रहा हूँ।"
"Pharmacist मरीज से इतने सवाल क्यों पूछता है?"
| समस्या | फार्मासिस्ट को क्या करना चाहिए? |
|---|---|
| नई पैकिंग देखकर भ्रम | Salt और Strength समझाएँ |
| Dose बदलने का Prescription | डॉक्टर की लिखी Dose Check करें |
| कई दवाएँ साथ लेना | Drug Interaction पर ध्यान दें |
| दवा निगलने में कठिनाई | Syrup या विकल्प के बारे में डॉक्टर से सलाह लें |
| भूलने की समस्या | दवा लेने का समय लिखकर दें |
| कम सुनाई या दिखाई देना | सरल भाषा और बड़े अक्षरों में समझाएँ |
📌 याद रखें (Quick Checklist)
1. दवाओं का इंटरेक्शन (Polypharmacy का ध्यान)
बुजुर्ग मरीज अक्सर एक साथ कई बीमारियों (जैसे ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट, जोड़ों का दर्द) की दवाइयां ले रहे होते हैं। एक समझदार दवा विशेषज्ञ हमेशा यह चेक करता है कि जो नई दवा दी जा रही है, वह उनकी पुरानी दवाओं के साथ कोई गलत रिएक्शन (Drug Interaction) तो नहीं करेगी।
2. डोज़ (Dosage) का सही निर्धारण
उम्र बढ़ने के साथ बुजुर्गों की किडनी और लिवर पहले की तरह तेजी से काम नहीं करते हैं। इसलिए, एक ही दवा जो जवान इंसान को दी जाती है, वह बुजुर्गों के शरीर में ज्यादा देर तक रह सकती है। फार्मासिस्ट को यह ध्यान रखना होता है कि डॉक्टर ने उनकी उम्र के हिसाब से सही और हल्की डोज़ लिखी हो।
3. समझाने का आसान और स्पष्ट तरीका (Clear Instructions)
उम्र के साथ नजर और सुनने की क्षमता कमजोर हो जाती है।
फार्मासिस्ट को दवा खाने का तरीका (सुबह-शाम, खाने से पहले या बाद में) बहुत ही साफ शब्दों में, ऊंची आवाज में और प्यार से समझाना चाहिए।
हो सके तो दवा के पत्तों पर बड़े अक्षरों में मार्कर से लिख देना चाहिए ताकि उन्हें घर जाकर कन्फ्यूजन न हो।
"Painkiller, Antibiotic और Steroid में क्या फर्क है?"
4. साइड इफेक्ट्स और 'गिरने' का डर (Fall Risk)
कुछ दवाइयों (जैसे नींद, बीपी या एलर्जी की दवा) से चक्कर आ सकते हैं या अचानक ब्लड प्रेशर कम हो सकता है। मेडिकलवालों की जिम्मेदारी है कि वह बुजुर्ग मरीज या उनके साथ आए परिजनों को पहले ही चेतावनी दे दे कि "इस दवा को खाकर अचानक से उठकर न चलें, चक्कर आ सकता है।" बुजुर्गों में गिरने से हड्डियां टूटने का खतरा बहुत ज्यादा होता है।
5. दवा निगलने में परेशानी (Swallowing Difficulties)
कई बुजुर्गों को बड़ी टैबलेट या कैप्सूल निगलने में परेशानी होती है। फार्मासिस्ट को यह पूछना चाहिए कि क्या वे गोली निगल सकते हैं? अगर नहीं, तो डॉक्टर से बात करके उस दवा का सिरप (Syrup) या पानी में घुलने वाली दवा देनी चाहिए।
6. सस्ती और असरदार दवा (Generic Alternatives)
बुजुर्गों की दवाओं का खर्च हर महीने का होता है और कई बार पेंशन के पैसों से ही घर चलता है। अगर डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा बहुत महंगी है, तो फार्मासिस्ट उन्हें उसी सॉल्ट की कोई अच्छी और भरोसेमंद जेनेरिक दवा (Generic Medicine) भी सजेस्ट कर सकता है, ताकि उनके पैसे बच सकें।
बुजुर्ग मरीजों को समझाते समय आने वाली व्यावहारिक परेशानियां:
दवा की Strip या Packing बदल जाने पर:
कई बार कंपनी 10 टैबलेट की जगह 15 टैबलेट की स्ट्रिप या नया पैक लॉन्च कर देती है। ऐसे में बुजुर्ग मरीज को लगता है कि मेडिकल स्टोर ने गलत दवा दे दी है। Pharmacist को धैर्य से समझाना पड़ता है कि दवा वही है, केवल पैकिंग बदली है।
"दवा की Strip पर लिखे 10 जरूरी संकेत कैसे पढ़ें?"
दवा का रंग या डिज़ाइन बदल जाना:
कई कंपनियां समय-समय पर टैबलेट या स्ट्रिप का रंग बदल देती हैं। बुजुर्ग मरीज अक्सर नई दिखने वाली दवा पर भरोसा नहीं करते और कहते हैं, "मैं तो पुरानी वाली ही लूंगा।" ऐसे समय में दवा का नाम, Salt और कंपनी की जानकारी दिखाकर भरोसा दिलाना पड़ता है।
"Branded vs Generic Medicine में क्या अंतर है?"
Doctor द्वारा Dose बदलने पर भ्रम:
यदि मरीज पहले 10 mg ले रहा था और डॉक्टर ने 15 mg लिख दी, तो कई बार मरीज पुरानी 10 mg वाली दवा ही मांगता है। ऐसी स्थिति में Pharmacist अपने मन से दवा नहीं बदल सकता। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से बात करके ही दवा दी जाती है।
"बीपी की कौन सी दवा किस काम आती है? (Amlodipine, Telmisartan, Atenolol...)"
उम्र के कारण दवा लेना भूल जाना:
कई बुजुर्ग मरीज समय पर दवा लेना भूल जाते हैं। बाद में तबीयत बिगड़ने पर उन्हें लगता है कि मेडिकल स्टोर ने गलत दवा दी थी। इसलिए Pharmacist दवा देने के साथ समय और तरीके की भी स्पष्ट जानकारी देता है।
परिवार के सदस्य को भी जानकारी देना:
यदि मरीज को याद रखने में परेशानी हो, तो साथ आए परिवार के सदस्य को भी दवा का समय, मात्रा और सावधानियां समझाना उपयोगी होता है।
"Medical Store पर बिना Prescription मिलने वाली 5 दवाएं"
मेरे मेडिकल स्टोर का एक अनुभव
"एक बार एक बुजुर्ग मरीज नई पैकिंग देखकर बार-बार यही कह रहे थे कि मेडिकल स्टोर ने गलत दवा दे दी है। मैंने उनका पुराना पत्ता और नया पत्ता दोनों दिखाकर Salt और कंपनी का नाम समझाया, तब जाकर उन्हें भरोसा हुआ कि दवा वही है, केवल पैकिंग बदली है।"
मेरे मेडिकल पर एक बार ऐसा होता है एक बुजुर्ग मरीज दवाएं एक महीने की फिर एक महीने बाद वो वापस मेरे पास आए तब उनकी दवाएं देखी कई सारी दवाईयां लेनी भूल जाने को वजह से या टाइम पर नहीं लेने वो दवाएं उन्होंने ली नहीं ओर बच गई थीं। तब ये मैंने उनके परिवार एक सदस्यीय को बताए उन्होंने बताया कि वो बुजुर्ग मरीज को कितना भी याद दिलाए फिर भी वो भूल ही जाते है। तब मैने उन्हें कहा कि आप वो बुजुर्ग मरीज के दिनचर्या के हिसाब से दवाएं को रखे,जैसे रोज वो सुबह पूजापाठ करते है सुबह की दवाएं को चाय कप के या पूजापाठ या भजन की पुस्तक के पास रखें,दोपहर को आराम की करते है तो आराम करनेवाली जगह के पास रखें और रात अगर टहलने जाते है तो उसकी छड़ी के स्टैंड के पास रखें।
आप बुजुर्ग मरीज दिनचर्या से दवाएं ऐसी जगह पर रखे जिस पर रोज उनकी नजर पड़ती हो इसे वो दवाएं लेना भूलेंगे नहीं।अगले महीने जब वे आए तो उन्होंने बताया कि अब दवा भूलने की समस्या पहले से काफी कम हो गई है।"
"इस अनुभव से मुझे समझ आया कि कई बार समस्या दवा की नहीं, बल्कि दवा लेने की आदत की होती है। सही सलाह देने से मरीज की दवा पालन (Medication Adherence) काफी बेहतर हो सकती है।"
⚠️ महत्वपूर्ण:
उम्र बढ़ने के साथ दवा की जरूरत, मात्रा और सावधानियां बदल सकती हैं। इसलिए किसी भी बुजुर्ग मरीज की दवा अपने मन से बदलना, बंद करना या दूसरे की दवा देना खतरनाक हो सकता है।
"Medical Store पर लोग सबसे ज्यादा कौन-सी गलतियां करते हैं?"
निष्कर्ष (Conclusion)
बुजुर्ग मरीजों को दवा देना केवल दवा बेचने का काम नहीं है, बल्कि उन्हें धैर्य से समझाना, उनकी शंकाएं दूर करना और सही जानकारी देना भी एक Pharmacist की सबसे महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
सही जानकारी, धैर्य और स्पष्ट संवाद ही बुजुर्ग मरीजों की सुरक्षित दवा उपयोग की सबसे बड़ी कुंजी है।
"Doctor Prescription Short Forms (OD, BD, TDS, SOS) का मतलब"
📚 जानकारी का आधार
इस लेख में दी गई जानकारी मेरे 10+ वर्षों के मेडिकल स्टोर एवं फार्मेसी अनुभव, सामान्य फार्मेसी प्रैक्टिस तथा भारत में लागू दवा संबंधी दिशानिर्देशों पर आधारित है। जहां आवश्यक हो, दवाओं के उपयोग और सुरक्षा संबंधी जानकारी CDSCO (Central Drugs Standard Control Organization) तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही माननी चाहिए। किसी भी दवा की खुराक या उपचार में स्वयं बदलाव न करें।
FAQ
Q1. क्या बुजुर्ग मरीजों को दवा समझाते समय अलग सावधानी रखनी चाहिए?
हाँ। उम्र बढ़ने के कारण याददाश्त, सुनने और देखने की क्षमता कम हो सकती है, इसलिए दवा स्पष्ट तरीके से समझानी चाहिए।
Q2. अगर दवा की स्ट्रिप या रंग बदल जाए तो क्या दवा बदल गई है?
ज़रूरी नहीं। कई बार कंपनी केवल पैकिंग या रंग बदलती है। दवा का Salt और Strength वही हो सकती है।
Q3. क्या Pharmacist डॉक्टर द्वारा लिखी Dose अपने मन से बदल सकता है?
नहीं। Dose में बदलाव केवल डॉक्टर की सलाह से ही किया जाना चाहिए।
Q4. अगर बुजुर्ग मरीज दवा लेना भूल जाए तो क्या करें?
दवा का समय लिखकर रखें, अलार्म लगाएँ या परिवार के सदस्य की मदद लें। बार-बार भूलने पर डॉक्टर से सलाह लें।
Q5. क्या हर बुजुर्ग मरीज के लिए एक जैसी दवा सही होती है?
नहीं। दवा का चुनाव मरीज की बीमारी, उम्र, किडनी-लिवर की स्थिति और अन्य दवाओं के आधार पर किया जाता है।
👨⚕️ Author: Gautam Pandya
गौतम पंड्या पिछले 10 वर्षों से मेडिकल स्टोर और फार्मेसी क्षेत्र में कार्यरत हैं। अपने दैनिक अनुभव में उन्होंने हजारों मरीजों, विशेष रूप से बुजुर्ग मरीजों को दवाओं के सही उपयोग, नई पैकिंग, बदलती Strength और दवा संबंधी भ्रम को समझाने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया है। यह लेख उसी वास्तविक अनुभव और मरीज जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है।
🌐 Website: https://www.healthwithgautam.com
Disclaimer:
यह लेख स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से लिखा गया है। दवा में कोई भी बदलाव केवल डॉक्टर की सलाह से करें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें