गुरुवार, 25 दिसंबर 2025

भारत में मेडिकल स्टोर कैसे खोलें? 10 साल के अनुभव के साथ पूरी जानकारी

“भारत में मेडिकल स्टोर कैसे खोलें – लाइसेंस, योग्यता, स्टॉक, प्रॉफिट और Pharmacy Business Guide की जानकारी देता हुआ हिंदी infographic thumbnail, जिसमें pharmacy background और pharmacist दिख रहा है।”


भारत में मेडिकल स्टोर कैसे खोलें? 10 साल के अनुभव के साथ पूरी जानकारी

    “क्या बिना फार्मेसी डिग्री के मेडिकल स्टोर खुल सकता है? कितना खर्च आता है? कौन-कौन से license लगते हैं? इस guide में आपको 10 साल के practical experience के आधार पर पूरी जानकारी मिलेगी।”

 क्या आप जानते हैं कि भारत में ऐसा कौन सा बिजनेस है जिस पर मंदी या लॉकडाउन का कभी कोई असर नहीं होता? जी हां, वह है 'मेडिकल स्टोर' (Medical Store) का बिजनेस। बीमारियां बताकर नहीं आतीं, इसलिए दवाइयों की जरुरत हर मौसम में रहती है। यही वजह है कि यह बिजनेस सबसे सुरक्षित और मुनाफे वाला माना जाता है।
       मेरा नाम गौतम है और मैं पिछले 10 सालों से मेडिकल फील्ड में हूं।

अगर आप भारत में मेडिकल स्टोर खोलना चाहते हैं, तो यह गाइड आपके लिए है। 

मैं पिछले 10 साल से फार्मेसी फील्ड में काम कर रहा हूं, और इस ब्लॉग में मैं आपको 

real experience के आधार पर पूरी प्रक्रिया  समझाऊंगा— लाइसेंस से लेकर निवेश तक।

मेडिकल Profit double कैसे करे?


       इसलिए, आज मैं आपको किताबी बातें नहीं, बल्कि अपने अनुभव से वो सारी बातें बताऊंगा जो आपको एक नया मेडिकल स्टोर खोलने के लिए जाननी जरुरी हैं। तो चलिए, स्टेप-बाय-स्टेप समझते हैं।


1. आवश्यक योग्यता (Qualification Required):

         
 मेडिकल स्टोर कोई सामान्य व्यापार नहीं है। यह सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा होता है, इसलिए इसे शुरू करने के लिए निर्धारित योग्यता और नियमों का पालन अनिवार्य है।

         मेडिकल स्टोर का लाइसेंस प्राप्त करने के लिए 'रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट' (Registered Pharmacist) होना आवश्यक है। इसके लिए निम्न में से किसी एक डिग्री का होना अनिवार्य है:

D. Pharm (Diploma in Pharmacy): 

यह 2 वर्ष का डिप्लोमा कोर्स होता है। मेडिकल रिटेल स्टोर खोलने के लिए यह न्यूनतम और सबसे लोकप्रिय योग्यता मानी जाती है।

B. Pharm (Bachelor of Pharmacy): 

यह 4 वर्ष का स्नातक (Degree) क्रॉस होता है।
M. Pharm / Pharm D:
 ये फॉर्मेसी में उच्च शिक्षा के विकल्प हैं।

महत्वपूर्ण सूचना:

यदि आप स्वयं रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नहीं हैं, तो आपको अपने मेडिकल स्टोर के लिए एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट नियुक्त (Hire) करना होगा। उसका लाइसेंस दुकान में प्रदर्शित किया जाएगा और उसे वेतन के साथ लाइसेंस शुल्क भी देना होता है।


2. मेडिकल बिजनेस के प्रकार:

मुख्य रूप से आप दो तरह से शुरुआत कर सकते हैं:

रिटेल मेडिकल स्टोर (Retail Medical Store): 

यह सबसे सामान्य और लोकप्रिय मॉडल है, जिसमें डॉक्टर की पर्ची पर सीधे ग्राहकों को दवाईयां बेची जाती हैं।

होलसेल मेडिकल बिजनेस
(Wholesale Business):
 

इस मॉडल में दवा कंपनियों से माल लेकर छोटे retail मेडिकल स्टोर्स को सप्लाई की जाती है।

नोट
शुरुआत करने वालों के लिए 'रिटेल मेडिकल स्टोर' सबसे सुरक्षित और व्यावहारिक विकल्प होता है।


3. सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज़: ड्रग लाइसेंस (Drug License)

मेडिकल स्टोर खोलने के लिए ड्रग लाइसेंस अनिवार्य है। इसके बिना दवाइयों की बिक्री करना गैरकानूनी है। यह लाइसेंस आपके राज्य के औषधि नियंत्रण विभाग (State Drug Control Department) द्वारा जारी किया जाता है।
रिटेल मेडिकल स्टोर के लिए निम्न लाइसेंस आवश्यक होते हैं:

मेडिकल के ड्रग लाइसेंस की प्रक्रिया की पूरी जानकारी

Form 20: 

एलोपैथिक (अंग्रेजी) दवाइयों की बिक्री हेतु।

Form 21: 

Schedule C एवं C1 दवाइयों के लिए।


फूड लाइसेंस (FSSAI):

 यदि आप प्रोटीन पाउडर या शिशु आहार (जैसे Lactodex, Dexolac, Cerelac आदि) बेचते हैं, तो आपको फूड लाइसेंस की भी आवश्यकता होगी।


लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

1.आवेदन पत्र (Application Form)

2.निर्धारित फीस का चालान (हर 5 वर्ष में नवीनीकरण आवश्यक)

3.दुकान का ब्लूप्रिंट एवं साइट प्लान (न्यूनतम क्षेत्र: 100–150 वर्गफुट)

4.दुकान के स्वामित्व का प्रमाण (रेंट एग्रीमेंट या स्वामित्व दस्तावेज़)

5.फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र एवं डिग्री/डिप्लोमा की प्रति

6.फार्मासिस्ट एवं मालिक का शपथ पत्र (Affidavit)

7.फ्रिज का बिल (दवाइयों के सुरक्षित भंडारण हेतु)

8.पासपोर्ट साइज फोटो एवं पहचान पत्र


4. स्थान का चयन और निवेश (Location & Investment):
स्थान (Location):

मेडिकल स्टोर की सफलता काफी हद तक उसके स्थान पर निर्भर करती है। अस्पताल, क्लिनिक या घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों के पास स्थित स्टोर अधिक सफल होते हैं।

अनुमानित निवेश (Investment):

एक सामान्य रिटेल मेडिकल स्टोर शुरू करने में लगभग ₹5 लाख से ₹10 लाख तक का निवेश हो सकता है, जो शहर और प्रारंभिक स्टॉक पर निर्भर करता है।

खर्च का विवरण।                    अनुमानित खर्च

दुकान का किराया/ पगड़ी।       ₹1 लाख से ₹3 लाख

फर्नीचर एवं फ्रिज।                 ₹1 लाख – ₹1.5लाख 

प्रारंभिक दवा स्टॉक।              ₹1 लाख – ₹2 लाख

लाइसेंस एवं अन्य शुल्क।        ₹30,000 – ₹50,000

मेडिकल सॉफ्टवेयर।              ₹20,000 – ₹40,000

कंप्यूटर एवं प्रिंटर.                 ₹20,000 – ₹30,000

बिलिंग प्रिंट/स्टेशनरी                ₹2,000 – ₹3,000


5. सफलता के लिए महत्वपूर्ण सुझाव (Tips for Success)

मेडिकल स्टोर खोलना आसान है, लेकिन उसे सफलतापूर्वक चलाना एक कला है:

एक्सपायरी मैनेजमेंट: 

दवाइयों की समाप्ति तिथि (Expiry Dateसंबंध) पर नियमित निगरानी रखें। एक्सपायर दवा बेचना आपकी प्रतिष्ठा खराब कर सकता है।


सॉफ्टवेयर का उपयोग :

स्टॉक और बिलिंग के लिए मेडिकल सॉफ्टवेयर अपनाएँ।

ग्राहक व्यवहार: 

मरीजों और उनके परिजनों से संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार रखें। यह आपके रेगुलर कस्टमर बनाएगा।

डॉक्टरों से : 

आसपास के चिकित्सकों से पेशेवर संबंध बनाए रखें।


मार्केटिंग:

सोशल मीडिया प्रचार, व्हाट्सएप अपडेट्स और होम डिलीवरी जैसी आधुनिक सुविधाएँ अपनाएँ।

निष्कर्ष (Conclusion):

           मेडिकल स्टोर खोलना सिर्फ एक दुकान चलाना नहीं है, बल्कि यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी का काम है। लोग भरोसे के साथ आपके पास दवा लेने आते हैं, इसलिए ईमानदारी इस बिजनेस की सबसे बड़ी पूंजी है।

शुरुआत में लाइसेंस और सेटअप में थोड़ी भागदौड़ जरूर होगी, लेकिन अगर आपकी प्लानिंग सही है, तो यह करियर आपको इज्जत और पैसा दोनों देगा।

           अगर आपके मन में मेडिकल स्टोर के ला
इसेंस, बजट या दवाइयों को लेकर और कोई सवाल है, तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। मैं आपकी मदद जरुर करूँगा।

👉 अगर आप मेडिकल स्टोर खोलने की सोच रहे हैं, तो इस गाइड को सेव करें और शेयर करें।

👉 कोई भी सवाल हो तो नीचे comment में पूछें — मैं personally reply करूंगा।


“भारत में मेडिकल स्टोर खोलने की जानकारी देते फार्मासिस्ट Gautam Pandya



नोट: यह जानकारी केवल शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। 
किसी भी दवा या मेडिकल निर्णय के लिए डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।

FAQ 


क्या बिना फार्मेसी डिग्री के मेडिकल स्टोर खोल सकते हैं?
हाँ, लेकिन इसके लिए registered pharmacist रखना जरूरी होता है।जिसका लाइसेंस दुकान में प्रदर्शित करना होता है।


मेडिकल स्टोर खोलने में कितना खर्च आता है?
लगभग ₹5 लाख से ₹10 लाख तक, location और setup पर निर्भर करता है।


कौन सा लाइसेंस जरूरी है?
Drug License (Form 20, 21) और कुछ cases में FSSAI।


❓ मेडिकल स्टोर खोलने में कितना समय लगता है?
सभी लाइसेंस और सेटअप पूरा करने में लगभग 30–60 दिन का समय लग सकता है।


❓ क्या मेडिकल स्टोर में हर दवा बेची जा सकती है?
नहीं, कुछ दवाएं केवल डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही बेची जाती हैं।





लेखक: Gautam Pandya  

Gautam Pandya एक pharmacy field professional हैं जिन्हें medical store , medicine awareness और pharmacy business का 10+ साल का practical अनुभव है।

“Painkiller दवाओं की 5 खतरनाक गलतियाँ | Kidney और Liver कैसे खराब होते हैं?”

 नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका Health with gautam ब्लॉग पर। आजकल शरीर दर्द, सिरदर्द, बुखार या बदन दर्द होने पर लोग तुरंत Painkiller दवा ले ...