शनिवार, 31 जनवरी 2026

Medical Store Business Reality: 8 सच्चाइयाँ जो हर Pharmacist को जाननी चाहिए

 


अक्सर लोग समझते हैं कि मेडिकल स्टोर खोल लिया तो नोटों की बारिश शुरू हो गई। लेकिन एक फार्मासिस्ट और स्टोर ओनर ही जानता है कि सफेद कोट के पीछे की असली कहानी क्या है। आज मैं, गौतम, आपको वो 8 कड़वे सच बताऊंगा जो हर मेडिकल स्टोर वाला रोज झेलता है, लेकिन कोई खुलकर नहीं बोलता।

“आज मैं आपको 8 कड़वे सच और 1 Bonus Latest Sach बताऊंगा, जो हर मेडिकल स्टोर वाला रोज झेलता है।”

1. दवा बेचने से पहले का वो "डर": “सब सही है ना?”

ग्राहक को लगता है कि हमारा काम सिर्फ डिब्बे से दवा निकालना है। हकीकत यह है कि एक छोटी सी गलती — चाहे वो गलत strength हो, गलत dose हो या गलत salt — सीधे DI Inspection, Complaint या Legal Notice तक ले जा सकती है। हर बिल बनाते समय फार्मासिस्ट के अंदर एक ही आवाज़ आती है: “सब सही है ना?”

2. डॉक्टर की लिखावट = रोज़ का माइंड गेम

“डॉक्टर की लिखावट समझना लोहे के चने चबाने जैसा होता है।”

डॉक्टर साहब की handwriting पढ़ना किसी puzzle से कम नहीं। 250 लिखा है या 500? mg है या ml? OD है या BD? यहाँ गलती की गुंजाइश 0% है और ज़िम्मेदारी 100%। कई बार जब हम फोन करके confirm करते हैं, तो बाहर खड़ा ग्राहक सोचता है कि हम टाइम खराब कर रहे हैं, जबकि हम उसकी सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे होते हैं।

Note:

“यह लेख किसी डॉक्टर या संस्था के खिलाफ नहीं है, बल्कि एक pharmacist की day-to-day practical challenges को दर्शाता है।”

3. Expiry और Stock का साइलेंट प्रेशर

एक छोटी सी दुकान में हजारों दवाइयां होती हैं। सबके अलग-अलग बैच और अलग-अलग एक्सपायरी। हर दिन दिमाग में एक डर चलता रहता है: “कहीं कुछ expiry के पास तो नहीं?” यह वो टेंशन है जो कोई बाहर से नहीं देख सकता, लेकिन दुकानदार इसे हर पल महसूस करता है।

4. उधारी का अंतहीन जाल

पड़ोसी हो या रिश्तेदार, सबको लगता है कि दवाइयां तो फ्री में आती हैं। "भाई लिख लेना, बाद में दे दूंगा" कह कर लोग ले तो जाते हैं, लेकिन वो पैसा वापस आने में महीनों लग जाते हैं। दवा कंपनियों को नकद देना पड़ता है, लेकिन हमारा मुनाफा उधारी की डायरियों में दबा रहता है।

5. ऑनलाइन फार्मेसी की बेजा मार

बड़ी-बड़ी कंपनियां भारी डिस्काउंट देकर ग्राहकों को अपनी ओर खींच रही हैं। एक छोटा रिटेलर उतना डिस्काउंट नहीं दे सकता। कई बार तो लोग हमारे पास आकर दवा की सलाह लेते हैं, साल्ट चेक करते हैं और फिर ऑनलाइन ऑर्डर कर देते हैं। यह मेहनत हमारी और कमाई उनकी वाला हिसाब है।

6. पेपरवर्क और कड़े नियम (The H1 Register Headache)

Schedule H1 Register मेंटेन करना, नशीली दवाओं का रिकॉर्ड रखना और हर फाइल को अपडेट रखना। अगर एक छोटी सी एंट्री भी ऊपर-नीचे हुई, तो लाइसेंस रद्द होने का खतरा हमेशा बना रहता है। ड्रग इंस्पेक्टर की रेड का डर हर वक्त बना रहता है।

7. बिना पर्चे वाली दवाओं की डिमांड

लोग आकर बोलते हैं "अरे भाई, वही लाल वाली गोली दे दो, पिछली बार ली थी।" अगर हम बिना पर्चे के दवा देने से मना करें तो ग्राहक बुरा मान जाता है और दूसरी दुकान पर चला जाता है। नियमों का पालन करें तो ग्राहक हाथ से जाता है, और न करें तो कानून का डर।

8. छुट्टी का नाम-ओ-निशान नहीं

मेडिकल स्टोर एक ऐसी जिम्मेदारी है जहाँ संडे हो या त्यौहार, दुकान बंद करना मुश्किल है। बीमार आदमी कभी भी आ सकता है। हमारी अपनी सोशल लाइफ खत्म हो जाती है क्योंकि हम "इमरजेंसी सर्विस" में जो हैं।

✨ Bonus Latest Sach (जो आजकल सबसे ज़्यादा दिख रहा है)

✦ "Google Doctor" वाले ग्राहक:

 आजकल लोग आधा अधूरा ज्ञान लेकर आते हैं। वे कहते हैं, "गूगल पर तो इस दवा का साइड इफेक्ट ये लिखा है, आप क्यों दे रहे हो?" यह बहस बहुत टाइम खराब करती है।
कोई WhatsApp forward दिखाता है, कोई YouTube video, और फिर पूछता है “इसमें तो ये side effect लिखा है, आप क्यों दे रहे हो?”
समस्या ये नहीं कि वो सवाल पूछ रहे हैं,समस्या ये है कि आधा ज्ञान हमेशा खतरनाक होता है।अगर कुछ गलत हुआ,तो Google, YouTube या WhatsApp नहीं —नाम मेडिकल स्टोर का ही आता है।

इन सबका मेरा "देसी और डिजिटल" समाधान (Solutions):

अगर मैं मेडिकल चलाता, तो ये 3 काम पक्का करता:

1. उधारी और डिस्काउंट का मुकाबला (CRM & Membership)

मैं ग्राहकों को "उधारी" देने के बजाय "हेल्थ कार्ड" बना कर देता। मैं उनसे कहता— "भाई, उधारी में हिसाब गड़बड़ होता है, आप 500 रुपये एडवांस जमा करो, मैं आपको हर दवा पर 10-15% फिक्स डिस्काउंट दूंगा।" इससे ग्राहक बंध जाता और पैसा एडवांस मिल जाता।

मेडिकल स्टोर का मुनाफा (Profit Margin) डबल कैसे करें? (5 सीक्रेट टिप्स)

2. पेपरवर्क का डर खत्म करना (Digital Automation)

मैं हाथ से रजिस्टर भरने के साथ-साथ एक छोटा सा Pharmacy Software यूज़ करता।

Solution: जैसे ही कोई दवा एक्सपायरी के 3 महीने पास आती, सॉफ्टवेयर मुझे अलार्म देता। मैं उन दवाओं को तुरंत कंपनी को वापस (Return) कर देता ताकि नुकसान 'जीरो' हो जाए।

3. ऑनलाइन फार्मेसी को मात (Value Added Service)

लोग ऑनलाइन क्यों जाते हैं? सस्ते के लिए और घर बैठे दवा पाने के लिए।

Solution: मैं अपने मोहल्ले के लिए "15 मिनट फ्री होम डिलीवरी" शुरू करता। ऑनलाइन वाले 2 दिन लगाते हैं, मैं 15 मिनट में पहुंचाता। साथ ही, महीने में एक बार अपने स्टोर पर "फ्री बीपी या शुगर चेकअप" कैंप लगाता ताकि लोग मुझसे जुड़ें, सिर्फ दुकान से नहीं।

Online pharmacy के सामने मेडिकल चलाने की पूरी जानकारी

4. डॉक्टर की राइटिंग और गलती का डर (Double Check Policy)

मैं दुकान पर एक छोटा Magnifying Glass (आवर्धन लेंस) रखता और हर पर्चे की फोटो खींचकर अपने पास डिजिटल रिकॉर्ड रखता। अगर कहीं भी 1% शक होता, तो मैं दवा नहीं देता। ग्राहक की जान से ज्यादा मेरी साख (Reputation) की कीमत है।

निष्कर्ष:

मेडिकल स्टोर चलाना सिर्फ एक बिजनेस नहीं, बल्कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। अगर आप भी एक मेडिकल स्टोर ओनर हैं, तो कमेंट में बताएं कि इनमें से कौन सी परेशानी आप सबसे ज्यादा महसूस करते हैं।

अगर आप मेडिकल स्टोर चलाते हैं या फार्मासिस्ट हैं,

तो इस ब्लॉग को सेव करें और किसी एक मेडिकल वाले दोस्त को जरूर भेजें।

क्योंकि ये बातें किताबों में नहीं, काउंटर के पीछे सीखी जाती हैं।

“अगर आप भी मेडिकल स्टोर चलाते हैं, तो आप जानते हैं कि ये लाइनें कितनी सच्ची हैं।”


ड्रग इंस्पेक्टर (DI) की जांच और मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी रजिस्टर—अब डरने की जरूरत नहीं! 📋👮‍♂️




गुरुवार, 29 जनवरी 2026

Medical Store License 2026: नए नियम, Documents, Fees और Process (Step-by-Step Guide)


अगर आप 2026 में अपना मेडिकल स्टोर (Pharmacy Business) शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे सुनहरा मौका है। भारत सरकार ने Digital India मुहिम के तहत मेडिकल स्टोर लाइसेंस की प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए हैं। अब आपको दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है, सब कुछ आपके मोबाइल और कंप्यूटर से होगा।

2026 में मेडिकल स्टोर के लिए मुख्य बदलाव

इस साल सरकार “One Nation, One License” जैसे डिजिटल standardization पर काम कर रही है, जिससे आने वाले समय में प्रक्रिया और आसान होने की उम्मीद है।जिससे प्रक्रिया पारदर्शी हो गई है।

जरूरी दस्तावेज (Documents Checklist 2026)

मेडिकल स्टोर लाइसेंस (Drug License) के लिए आपको इन कागजातों की जरूरत होगी:

Pharmacy Degree/Diploma: आवेदक का B.Pharm या D.Pharm होना अनिवार्य है और State Pharmacy Council में रजिस्ट्रेशन जरूरी है।

Rent Agreement/Ownership: दुकान का पक्का किरायानामा या मालिकाना हक का सबूत।

Blue Print (Map): दुकान का नक्शा, जिसमें स्टोरेज और रेफ्रिजरेटर की जगह दिखाई गई हो।

Identity Proof: आधार कार्ड, पैन कार्ड और फोटो।

Digital Signature: अब सभी फाइलों पर डिजिटल हस्ताक्षर अनिवार्य कर दिए गए हैं।

लाइसेंस के प्रकार

Retail Drug License: आम जनता को दवाइयां बेचने के लिए।

Wholesale Drug License: दवाइयों की थोक सप्लाई के लिए।

Restricted License: कुछ खास क्षेत्रों में सीमित दवाइयों के लिए।

मेडिकल फिनिचर की पूरी जानकारी

स्टेप-बाय-स्टेप आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले राज्य की Drug Control Administration की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

'New Registration' पर क्लिक करें और अपनी फार्मेसी की डिटेल्स भरें।

सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करें।

लाइसेंस फीस का भुगतान ऑनलाइन (Net Banking/UPI) करें।

दस्तावेजों की जांच के बाद Drug Inspector (DI) आपकी दुकान का निरीक्षण (Inspection) करेगा।

सब कुछ सही पाए जाने परआमतौर पर 15–30 दिन लग सकते हैं, यह राज्य और inspection पर निर्भर करता है।

2026 के खास नियम (Special Tips)

CCTV और Fridge: कई राज्यों में Drug Inspector अब CCTV, proper storage और digital billing को inspection में positive compliance मानते हैं।

Digital Billing: अब बिना कंप्यूटर बिलिंग के मेडिकल स्टोर चलाना मुश्किल होगा, सरकार ई-प्रिस्क्रिप्शन को बढ़ावा दे रही है।

कौन APPLY नहीं कर सकता?

❌ बिना Pharmacy qualification के  

❌ Expired Pharmacy Council registration  

❌ Residential area में non-approved shop  

❌ Minimum area (10 sq.m / 15 sq.m) पूरी नहीं होने पर

मेडिकल लाइंसेंस की प्रक्रिया

Drug Inspector सिर्फ documents नहीं देखता,

वो ये भी देखता है:

✔ Refrigerator चालू है या सिर्फ रखा है  

✔ Schedule H1 / X drugs proper रखी हैं या नहीं  

✔ Pharmacist shop पर available है या नहीं  

✔ Previous challans / notices तो नहीं हैं


अक्सर license reject या delay इन वजहों से होता है:

❌ Rent agreement not notarized  

❌ Map unsigned / unclear  

❌ Pharmacist का नाम और affidavit mismatch  

❌ Shop inspection से पहले setup incomplete


निष्कर्ष:

मेडिकल स्टोर का बिजनेस न केवल मुनाफे वाला है, बल्कि यह समाज सेवा का भी काम है। अगर आपके पास सही जानकारी और डिग्री है, तो 2026 के नए नियमों के साथ आप बहुत आसानी से अपना बिजनेस शुरू कर सकते हैं।


Disclaimer:

यह जानकारी शैक्षिक उद्देश्य से दी गई है। Drug License से जुड़े नियम राज्य (State) के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। आवेदन से पहले अपने State Drug Control Department या Drug Inspector से पुष्टि अवश्य करें।

“Drug License पाना आसान हो सकता है,

लेकिन उसे safe और legal तरीके से maintain करना ही असली pharmacy professionalism है।”


Q. क्या बिना pharmacist के license मिल सकता है?  
Q. Online apply करने के बाद offline visit जरूरी है?  
Q. License validity कितनी होती है?  
Q. Renewal में क्या-क्या लगता है?

❓ FAQs जानना चाहते हैं?

नीचे comments में अपना सवाल लिखिए👇  
मैं personally reply करूँगा —  
DI inspection और license process के real experience के साथ.


अगर आप DI inspection में सबसे ज़्यादा गलती होने वाले
Schedule H1 Register को detail में समझना चाहते हैं,
तो यह practical guide जरूर पढ़ें:
👉 [Schedule H1 Register – Complete Practical Guide]

बुधवार, 28 जनवरी 2026

Schedule H1 Register कैसे बनाएं? (Format, Rules, DI Inspection Guide 2026)

 Schedule H1 Register कैसे बनाएं? हर फार्मासिस्ट के लिए 'कंप्लीट गाइड'

पिछले ब्लॉग में हमने समझा था कि मेडिकल स्टोर की सफलता के पीछे एक मजबूत सिस्टम होता है। उसी सिस्टम की रीढ़ की हड्डी है— Schedule H1 Register।

Schedule H और H1 दोनों होने वाली गलतफहमी

अक्सर नए फार्मासिस्ट भाई दुकान तो खोल लेते हैं, लेकिन कागजी कार्रवाई में ढील दे देते हैं। याद रखिए, ड्रग इंस्पेक्टर (DI) की रेड के दौरान आपकी सबसे पहली ढाल आपका "रजिस्टर" ही होता है। अगर रजिस्टर अधूरा है, तो भारी जुर्माना या लाइसेंस कैंसिलेशन पक्का है।


⚠️ DI inspection में H1 Register सबसे पहले देखा जाता है – गलती सीधी पेनल्टी तक जाती है।

इसी वजह से हर फार्मासिस्ट को H1 Register सही तरीके से बनाना और maintain करना आना चाहिए।

1. Schedule H1 रजिस्टर की शुरुआत क्यों हुई?

  1. भारत में एंटीबायोटिक्स और नशीली दवाओं का दुरुपयोग (Misuse) रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने 30 अगस्त 2013 को कानून में बदलाव किया। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कुछ खास दवाएं सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही बेची जाएं।

Di चेकिंग के दौरान कौन कौनसी चीजें ध्यान में लेता वो समझे

2. रजिस्टर में कौन-कौन सी दवाएं आती हैं? (H1 Drug List)

सिर्फ कानून जानना काफी नहीं, आपको पता होना चाहिए कि किन दवाओं की एंट्री करनी है। मुख्य रूप से इसमें 46 दवाएं शामिल हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

“Schedule H1 में सरकार द्वारा समय-समय पर notified की गई दवाएं शामिल हैं (संख्या राज्य/अपडेट के अनुसार बदल सकती है)। उदाहरण के तौर पर—”

Third & Fourth Generation Antibiotics: जैसे कि Cefixime, Levofloxacin, Azithromycin, Meropenem।

Anti-TB Drugs: जैसे Ethambutol, Pyrazinamide, Rifampicin।

Habit Forming Drugs: “कुछ Habit-forming और नियंत्रित दवाएं, जो Schedule H1 के अंतर्गत आती हैं (राज्य अनुसार अनुपालन आवश्यक)।”

रजिस्टर में कौन-कौन सी डिटेल्स होनी चाहिए?

3.एक सही H1 रजिस्टर में नीचे दिए गए 5 कॉलम होना बहुत ज़रूरी है। आप मार्केट से तैयार रजिस्टर ले सकते हैं या खुद डायरी में ये कॉलम बना सकते हैं:

Supply Date: जिस दिन आपने दवा बेची।

Name of the Medicine: दवा का नाम और उसकी कितनी मात्रा (Quantity) बेची।

Patient's Name & Address: मरीज का पूरा नाम और पता (या मोबाइल नंबर)।

Doctor's Name & Address: जिस डॉक्टर ने वह पर्चा लिखा है, उनका नाम और पता।

Quantity Sold: कितनी गोलियां या सिरप की बोतलें दी गईं।

नोट: इस रजिस्टर को दवा बेचने के बाद कम से कम 3 साल तक संभाल कर रखना अनिवार्य है।

("कुछ राज्यों में DI prescription date/number भी पूछ सकता है, इसलिए इसे जोड़ना बेहतर माना जाता है।”)

4. रजिस्टर बनाने का सही तरीका (कॉलम वाइज जानकारी)

आप मार्केट से बना-बनाया रजिस्टर ले सकते हैं या एक सादी डायरी में ये 5 अनिवार्य कॉलम बना सकते हैं:

क्रम बिक्री की तिथि   दवा का नाम(strength)       मात्रा           मरीज का नाम ओर पता   डॉक्टर का नाम व पता

1 24/01/2026  Tab. Azithromycin 500 mg 3 टैबलेट    रामलाल,राजकोट         डॉ. शर्मा, सिटी हॉस्पिटल

2 25/01/2026   cap.Levofloxacin 500 mg    3 कैप्सूल्स  सीमादेवी,जामनगर.     डॉ. मेहता, सिविल हॉस्पिटल

3 26/01/2026   Tab.cefixime 200 mg.         10 टैबलेट  रमेशभाई, मोरबी.          डॉ. पटेल, क्लिनिक

4 27/01/3026   Tab.Alprazolam 0.5 mg.     5 टैबलेट   राजूभाई, राजकोट        डॉ. जोशी, मानसिक स्वास्थ्य केंद्र


अगर चाहो तो यही टेबल एक advanced version में ऐसे भी बना सकते हो:

क्रम बिक्री की तिथि  दवा का नाम(strength)  मात्रा       मरीज का नाम ओर   पता डॉक्टर का नाम व पता    पर्चा दिनांक

1 24/01/2026  Tab. Azithromycin 500  3 टैबलेट  रामलाल,राजकोट    डॉ. शर्मा, सिटी हॉस्पिटल   24/01/2026

👉 कई राज्यों में DI इसे extra positive point मानता है।

अक्सर होने वाली गलतियां जिनसे आपको बचना है

5.दवा का स्टॉक और रजिस्टर का मेल न होना: 

अगर आपके पास स्टॉक में 10 पत्ते हैं और रजिस्टर में 8 पत्तों की सेल दिखाई है, तो बचे हुए 2 पत्तों का हिसाब आपके पास होना चाहिए।

अधूरा पता लिखना: सिर्फ 'राम' या 'श्याम' लिखने से काम नहीं चलेगा। मरीज का शहर और कम से कम मोबाइल नंबर ज़रूर लिखें।

काटा-छाँटी (Overwriting): रजिस्टर में वाइटनर लगाने या काटा-छाँटी करने से DI को शक होता है। एंट्री हमेशा साफ सुथरी रखें।

Purchase registar और H1 register में क्या अंतर होता है यहां जानिए

6. डिजिटल युग में रजिस्टर का महत्व

अगर आप कंप्यूटर पर बिलिंग करते हैं, तो भी H1 की मैन्युअल एंट्री रखना ज्यादा सुरक्षित है। अक्सर रेड के दौरान बिजली गुल होने या कंप्यूटर खराब होने का बहाना DI नहीं मानते। एक फिजिकल रजिस्टर हमेशा आपकी ईमानदारी का सबूत होता है।

निष्कर्ष:

गौतम भाई, एक सफल फार्मासिस्ट वही है जो मरीज की सेवा के साथ-साथ सरकारी नियमों का पालन भी सख्ती से करे। Schedule H1 रजिस्टर मेंटेन करना कोई बोझ नहीं, बल्कि आपके प्रोफेशनलिज्म की पहचान है।

“यह पोस्ट फार्मासिस्ट और मेडिकल स्टोर ओनर्स के लिए एक practical compliance guide है।”


⚠️ डिस्क्लेमर (Disclaimer)

यह ब्लॉग पोस्ट केवल शैक्षिक (Educational) और जानकारी देने के उद्देश्य से लिखी गई है। इसमें दी गई जानकारी ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट, 1940 और उससे जुड़े नियमों की सामान्य समझ पर आधारित है।

राज्य (State) के अनुसार नियमों, Schedule और Drug Inspector की प्रक्रिया में थोड़ा अंतर हो सकता है। इसलिए किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई, रजिस्टर मेंटेनेंस या लाइसेंस से जुड़े निर्णय लेने से पहले अपने स्थानीय ड्रग इंस्पेक्टर / ड्रग कंट्रोल ऑफिस / आधिकारिक गजट नोटिफिकेशन की पुष्टि अवश्य करें।

इस ब्लॉग का उद्देश्य डर फैलाना नहीं, बल्कि फार्मासिस्ट और मेडिकल स्टोर ओनर्स को जागरूक और सतर्क बनाना है।

लेखक किसी भी प्रकार की कानूनी जिम्मेदारी, जुर्माना या कार्यवाही के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।








सोमवार, 26 जनवरी 2026

Medical Store क्यों नहीं चल रहा? 5 बड़ी गलतियाँ जो ग्राहक आपकी दुकान पर नहीं आते या

 आज का टॉपिक थोड़ा कड़वा है, लेकिन हर मेडिकल स्टोर ओनर के लिए एक 'आई-ओपनर' है। अक्सर हम काउंटर पर बैठकर सामने वाली दुकान की भीड़ देखते रहते हैं और मन ही मन परेशान होते हैं। हम सोचते हैं— “दवा तो मेरे पास भी वही है, फिर ग्राहक वहाँ क्यों जा रहा है?”

सच यह है कि मेडिकल स्टोर सिर्फ दवाओं से नहीं, बल्कि सिस्टम, भरोसे और व्यवहार से चलता है। चलिए आज उन 5 असली वजहों पर बात करते हैं, जिनकी वजह से सामने वाला मेडिकल भरता है और हमारा खाली रहता है।

1. ‘स्टॉक’ का जादू (In-Stock vs Out-of-Stock)

सामने वाले का मेडिकल इसलिए चलता है क्योंकि ग्राहक को भरोसा होता है कि वहाँ से वह खाली हाथ नहीं लौटेगा।

कड़वा सच: अगर आप बार-बार ग्राहक को कहते हैं— “कल मंगवा दूँगा” या “शाम को ले जाना”, तो ग्राहक अगली बार सीधे उसी दुकान पर जाएगा जहाँ उसे एक बार में सब मिल जाए।

समाधान: अपनी Fast Moving Medicines की लिस्ट बनाइए। जो दवाइयाँ रोज़ बिकती हैं, उनका स्टॉक कभी खत्म न होने दें। स्टॉक खत्म होना मतलब ग्राहक खो देना है।

👉 Medicine की fast moving बनाना सीखिए

2. व्यवहार और ‘पर्सनल टच’

दवा तो हर मेडिकल पर एक जैसी मिलती है, लेकिन बात करने का तरीका सेल बना भी सकता है और बिगाड़ भी सकता है।

फर्क कहाँ पड़ता है? सामने वाला दुकानदार शायद मरीज का नाम जानता है, उसकी पुरानी बीमारी का हाल पूछ लेता है। लोग वहाँ जाना पसंद करते हैं जहाँ उन्हें सिर्फ मरीज नहीं, एक इंसान समझा जाए।“यही वजह है कि ग्राहक सामने वाले मेडिकल को छोड़कर भी उसी दुकान पर लौटता है जहाँ उसे अपनापन मिलता है।”

सीख: ग्राहक से सिर्फ पैसे का रिश्ता नहीं, भरोसे का रिश्ता बनाइए।

3. काउंटर की ‘रफ़्तार’ (Service Speed)

मरीज के घरवाले पहले से ही परेशान होते हैं और उन्हें दवा जल्दी चाहिए। अगर आपको दवा ढूँढने में 10 मिनट लग रहे हैं और सामने वाला 2 मिनट में पर्चा फाइनल कर रहा है, तो ग्राहक अगली बार आपके पास नहीं आएगा।

टिप: अपनी रैक को ऐसे सेट करें कि आँख बंद करके भी दवा हाथ में आ जाए। इसके लिए Alphabetical (A-Z) या Company-wise मैनेजमेंट अपनाएँ।


4. डिस्काउंट नहीं, सही 'सर्विस' और 'सलाह'

अक्सर हम सोचते हैं कि सामने वाला सस्ता बेचता है इसलिए भीड़ है, पर सच कुछ और है। ग्राहक 5–10 रुपये बचाने से ज्यादा सही जानकारी को महत्व देता है।

हकीकत: अगर आप मरीज को यह समझा दें कि दवा कैसे लेनी है और क्या परहेज रखना है, तो आपकी सलाह आपकी सबसे बड़ी वैल्यू बन जाती है। समझदार ग्राहक 2 रुपये महँगा सामान ले लेगा, लेकिन गलत जानकारी का रिस्क नहीं लेगा।

ये उपाय आपके medical को उधारी से बचाएंगे जानिए कैसे?

5. दुकान की दिखावट और लाइटिंग (Display is Sale)

मेडिकल स्टोर का मतलब लोगों के दिमाग में स्वच्छता और सुरक्षा होता है। अगर आपकी दुकान अंधेरी है या रैक पर धूल जमी है, तो ग्राहक असहज महसूस करता है।

लाइटिंग का जादू: दुकान में अच्छी White Lighting रखें। अगर संभव हो तो रैक के खानों में छोटी-छोटी लाइट्स लगाएँ। चमकती हुई दुकान अपने आप ग्राहक को खींचती है और भरोसा पैदा करती है।

🔑 वो खास बदलाव जो आपकी दुकान की किस्मत बदल देंगे:

अनपढ़ मरीजों के लिए ‘कलर कोडिंग’: सिर्फ पर्चे पर टाइम लिखना काफी नहीं है। दवा के पत्ते पर सुबह (☀️ सूरज), दोपहर (🕛), और रात (🌙 चाँद) का निशान बना दें। अंत में पूछें— "क्या आपको समझ आया या मैं दोबारा बताऊँ?"

दवा की दुकान: 'काउंटर के पीछे' की वो चुनौतियां जो कोई नहीं देखता

मुस्कान - आधी बीमारी का इलाज: मरीज पहले से दुखी होता है, आपकी एक हल्की सी मुस्कान उसका तनाव कम कर देती है। आपका व्यवहार दवा से ज्यादा असर करता है।

पूछने की आदत: दवा देने के बाद हमेशा पूछें कि कोई ऐसी दवा तो नहीं जिसके बारे में आपको समझ नहीं आया हो?

निष्कर्ष (Conclusion)

मेडिकल स्टोर किस्मत से नहीं, सिस्टम से चलता है। सामने वाली दुकान की भीड़ से जलने के बजाय उसकी Working Style को समझें और अपनी कमियाँ पहचानें। ग्राहक वहाँ नहीं जाता जहाँ दवा सस्ती मिलती है, ग्राहक वहाँ जाता है जहाँ उसे सम्मान और भरोसा मिलता है।

अगर आपको लगा कि यह ब्लॉग आपकी ही कहानी बोल रहा है, तो इसे शेयर करें और अपने फार्मासिस्ट भाइयों तक पहुँचाएँ।




— HealthwithGautam

रविवार, 25 जनवरी 2026

Medical Store Reality:काउंटर के पीछे की 5 सच्चाई जो कोई नहीं बताता

 जब एक मरीज हाथ में पर्चा लेकर मेडिकल स्टोर पर आता है, तो उसे लगता है कि हमारा काम सिर्फ डिब्बे से दवा निकाल कर लिफाफे में डालना है। लेकिन सच तो यह है कि उस काउंटर के पीछे हम हर दिन एक ऐसी 'जंग' लड़ते हैं, जिसमें गलती की गुंजाइश 0% होती है।

आज का ब्लॉग मेरे उन सभी फार्मासिस्ट भाइयों और मेडिकल स्टोर ओनर्स के नाम, जो सफेद एप्रन पहनकर समाज की सेहत की रखवाली कर रहे हैं।

मेडिकल का पहला ऑर्डर कैसे बनाए पूरी जानकारी

1. 'हैंडराइटिंग' का जासूसी खेल

डॉक्टर साहब ने पर्चे पर जो लिखा है, उसे पढ़ना किसी जासूसी उपन्यास को सुलझाने जैसा होता है। एक अक्षर की गलतफहमी जानलेवा हो सकती है।

चुनौती: 'U' लिखा है या 'V'? 'mg' लिखा है या 'ml'?

हमारी जिम्मेदारी: हम सिर्फ दवा नहीं बेचते, हम डॉक्टर की उस लिखावट को 'डिकोड' करते हैं ताकि मरीज को सही इलाज मिले। कई बार तो पुष्टि करने के लिए डॉक्टर को फोन भी करना पड़ता है, जिसमें हमारा समय जाता है, पर सुरक्षा पहले है।

2. "बिना पर्चे वाली" फरमाइशें

"भाई साहब, पिछली बार जो नीली गोली दी थी वही दे दो" या "गूगल पर देखा है, ये एंटीबायोटिक दे दो।"

चुनौती: बिना पर्चे (OTC) के शेड्यूल-H दवाइयां मांगना आज एक बड़ी समस्या है।

हमारा स्टैंड: जब हम दवा देने से मना करते हैं, तो लोग नाराज हो जाते हैं। उन्हें लगता है हम नखरे कर रहे हैं, जबकि हकीकत में हम उन्हें Drug Resistance और साइड इफेक्ट्स से बचा रहे होते हैं।

H1 register कैसे बनाए पूरी जानकारी

3. डोज (Dose) समझाने की मास्टरक्लास

दवा देना आसान है, लेकिन यह समझाना कि: "ये खाने के पहले, ये खाने के बाद, और इसे दूध के साथ नहीं लेना है"—यह असली काम है।

चुनौती: कई बार मरीज को एक ही बात पांच बार समझानी पड़ती है।

मर्म: हमें पता है कि अगर मरीज ने गलती की, तो सारी मेहनत बेकार हो जाएगी। इसलिए एक फार्मासिस्ट एक 'काउंसलर' की भूमिका भी निभाता है।

4. इन्वेंट्री और एक्सपायरी का तनाव

हजारों तरह की दवाइयां, उनके अलग-अलग साल्ट और उनकी एक्सपायरी डेट।

चुनौती: एक छोटी सी दुकान में लाखों का स्टॉक मैनेज करना और यह ध्यान रखना कि कोई दवा एक्सपायर न हो जाए, एक बहुत बड़ा मानसिक बोझ (Mental Load) है।

मेडिकल में होने वाली expiry को कम करने उपाय

5. इमोशनल और फिजिकल थकान

मेडिकल स्टोर सुबह जल्दी खुलता है और रात को तब बंद होता है जब पूरा शहर सो जाता है। हम त्यौहारों पर भी दुकान पर होते हैं क्योंकि 'बीमारी' छुट्टी नहीं लेती। ऊपर से बीमार और चिड़चिड़े मरीजों को मुस्कुराकर संभालना, धैर्य की असली परीक्षा है।

मेरी बात:

मेडिकल स्टोर चलाना सिर्फ एक व्यापार नहीं, एक बहुत बड़ी सामाजिक जिम्मेदारी है। हम डॉक्टर और मरीज के बीच का वो पुल हैं, जिसके बिना स्वास्थ्य सेवाएं अधूरी हैं। 

निष्कर्ष (Conclusion)

मेडिकल स्टोर चलाना सिर्फ दवा बेचना नहीं है, बल्कि हर दिन जिम्मेदारी, सतर्कता और धैर्य की परीक्षा देना है। काउंटर के पीछे खड़ा फार्मासिस्ट डॉक्टर और मरीज के बीच वह भरोसेमंद कड़ी है, जहाँ एक छोटी सी लापरवाही भी बड़ा नुकसान कर सकती है।

डॉक्टर की लिखावट समझना हो, बिना पर्चे दवा मांगने वालों को सही तरीके से मना करना हो, या मरीज को सही डोज समझाना—ये सब काम दिखते भले ही छोटे हों, लेकिन इनका असर सीधे मरीज की सेहत पर पड़ता है।

इसलिए अगली बार जब आप किसी मेडिकल स्टोर पर जाएँ, तो याद रखें कि वहाँ खड़ा फार्मासिस्ट सिर्फ दुकानदार नहीं, बल्कि आपकी सेहत की जिम्मेदारी संभाल रहा है।

अगर आप फार्मासिस्ट हैं, तो जान लीजिए —

आप अकेले नहीं हैं।

और अगर आप मरीज हैं,

तो अगली बार मेडिकल स्टोर पर

थोड़ा धैर्य और भरोसा जरूर रखें।

"Pharmacist solving doctor prescription challenges"।


— HealthwithGautam

शुक्रवार, 23 जनवरी 2026

Medical Store Udhar Problem Solution: उधारी कम करने के 7 असरदार तरीके

 नमस्कार साथियों! हम मेडिकल वाले दिन-रात मेहनत करते हैं, बीमारों की सेवा करते हैं, लेकिन महीने के आखिर में जब गल्ला चेक करते हैं, तो पता चलता है कि मुनाफा तो 'उधारी के रजिस्टर' में दबा पड़ा है।

सच तो ये है दोस्तों, उधारी वो दीमक है जो अच्छे-भले मेडिकल स्टोर को खोखला कर देती है। आज मैं, HealthwithGautam, आपके साथ अपने कुछ कड़वे लेकिन सच्चे अनुभव शेयर करूँगा कि इस उधारी के जाल से कैसे निकलें।

1. "ना" कहने का स्मार्ट तरीका (सफेद झूठ है जरूरी)

अक्सर हम इस डर से उधार दे देते हैं कि ग्राहक बुरा मान जाएगा। अगर कोई ऐसा ग्राहक उधार मांगे जिसे आप मना नहीं कर पा रहे, तो सीधा बोलिए— "भाई साहब, ये दवा अभी शॉर्टेज में है, पीछे से माल ही नहीं आ रहा, जो है वो पहले से बुक है।" जब दवा ही नहीं होगी, तो उधार का सवाल ही खत्म हो जाएगा।

2. महीने का '25-5' फार्मूला (Recovery System)

अपना एक नियम बनाइये। 1 से 25 तारीख तक जमकर काम कीजिये और महीने के आखिरी 5 दिन (26 से 30 तारीख) सिर्फ पुरानी उधारी की 'रिकवरी' के लिए रखिये। उन ग्राहकों को रिमाइंडर भेजें कि नया महीना शुरू होने से पहले क्लोजिंग करना जरूरी है।

3. कॉस्मेटिक पर सख्त 'No'

अगर कोई कॉस्मेटिक आइटम उधार मांगे, तो उन्हें तर्क दीजिये— "भाई साहब, दवाई होती तो एक बार को चल भी जाता, लेकिन कॉस्मेटिक पर हमें भी तत्काल नकद भुगतान करना पड़ता है।" ग्राहक को यह बात लॉजिकल लगती है और वो मान जाता है।

4. भरोसा सिर्फ 'पुराने चेहरों' पर

उधार का रजिस्टर हर किसी के लिए मत खोलिए। केवल उन्हीं ग्राहकों को उधार दें जो सालों से आ रहे हैं। नया ग्राहक अगर पहली बार में ही उधार मांगे, तो समझ जाइये कि आपका पैसा फंसने वाला है।

5. डिजिटल दौर में बहानेबाजी खत्म

आजकल सबके पास मोबाइल है। अगर कोई कहे— "पर्स घर भूल गया", तो मुस्कुराकर QR Code दिखाएं और कहिए— "कोई बात नहीं भाई साहब, ऑनलाइन कर दीजिये, आजकल तो सब डिजिटल है।" अब 'पर्स भूलने' का बहाना नहीं चलेगा।

6. उधारी की 'लिमिट' तय करें

अगर पुराना ग्राहक है, तो भी उसकी एक सीमा (Limit) तय कीजिये (जैसे 500 या 1000 रुपये)। जैसे ही लिमिट पार हो, उसे प्यार से याद दिलाएं— "अंकल जी, पिछला हिसाब क्लियर कर दीजिये ताकि आगे की दवाइयां निकालने में सिस्टम में दिक्कत न हो।"

7. ऑडिट (Audit) का सहारा लें

अगर किसी के पास बहुत समय से पैसा फंसा है, तो उसे बोलें: "भाई साहब, ऊपर से ऑडिट होने वाला है, मुझे सारे पेंडिंग बिल जमा करने हैं वरना मेरी आईडी ब्लॉक हो जाएगी।" जब आप बात 'ऊपर वाले' या 'सिस्टम' पर डाल देते हैं, तो ग्राहक बुरा नहीं मानता।

8. काउंटर पर जादुई लाइन लिखें

दुकान के काउंटर पर एक छोटी सी बात लिख कर जरूर लगाएं जो सीधे दिल पर लगे:

"हमने आपको सही दवाई देकर आप पर भरोसा किया, आप उधार मांगकर हमारे उस भरोसे को मत तोड़िये।"

निष्कर्ष:

साथियों, उधारी देना मतलब अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारना है।उधारी देना सेवा नहीं, अपनी मेहनत की कीमत गिराना है। जिस दिन आप अपनी मेहनत की कीमत समझना शुरू कर देंगे, लोग भी आपको समय पर पैसे देना शुरू कर देंगे।


क्या आपकी दुकान पर भी उधारी की समस्या है?

आप इसे कैसे handle करते हैं?

नीचे comment में अपना तरीका ज़रूर बताइए —

हो सकता है आपकी trick किसी और के काम आ जाए।


⚠️ नोट: यह लेख व्यावहारिक अनुभव पर आधारित है।

हर मेडिकल स्टोर की स्थिति अलग हो सकती है, कृपया अपने विवेक से नियम लागू करें।


नई Medical Store की सेल (Sale) कैसे बढ़ाएं? (मार्केटिंग के 5 धांसू आइडिया)


होलसेलरों (Wholesalers) से दवाइयां खरीदने की सही तकनीक - ज़्यादा मुनाफे का सीक्रेट! 📦


ड्रग इंस्पेक्टर (DI) की जांच और मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी रजिस्टर—अब डरने की जरूरत नहीं! 📋👮‍♂️

गुरुवार, 22 जनवरी 2026

DI Inspection Guide: मेडिकल स्टोर पर Drug Inspector आने पर क्या करें?

 

नमस्कार साथियों! पिछले ब्लॉग में हमने Schedule H और H1 की गलतियों पर बात की थी। लेकिन आज का टॉपिक उससे भी ज्यादा जरूरी है।

अक्सर मैंने देखा है कि मेडिकल स्टोर पर सब कुछ सही होता है—रजिस्टर मेंटेन है, स्टॉक सही है, सफाई भी है।

जैसे लगता हो कि शोले फिल्म वो सीन याद आता है जिसमें गब्बर को देखकर रामपुर के लोगों की बोलती बंद हो तो थी।वैसे ही Drug Inspector (DI) कदम रखते हैं, अच्छे-खासे अनुभवी दुकानदार भी पसीने छोड़ने लगते हैं।

याद रखिये: आपका डर ही आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। अगर आप घबरा गए, तो DI को लगेगा कि कुछ गड़बड़ है।

आज मैं आपको बताऊंगा कि DI के आने पर पैनिक (Panic) होने के बजाय प्रोफेशनल कैसे दिखें:

Seducale H1 register कैसे बनाएं

1. घबराएं नहीं, मुस्कुराकर स्वागत करें (Don't Panic, Welcome Them)

जैसे ही DI दुकान में आएं, अपना काम छोड़कर हड़बड़ाहट में इधर-उधर न भागें। शांति से उन्हें 'नमस्ते' या 'गुड मॉर्निंग' कहें। उन्हें बैठने की जगह दें। एक शांत दुकानदार हमेशा भरोसेमंद लगता है।



2. कागज मांगने पर 'जी सर' कहें, 'अभी लाया' नहीं

DI अक्सर पुराने रिकॉर्ड या बिल मांगते हैं। कई लोग घबराहट में कहते हैं— "सर वो मिल नहीं रहा, अभी ढूंढता हूँ।"

सही तरीका: शांति से कहें— "जी सर, फाइल वहीं रैक में है, मैं अभी निकाल कर देता हूँ।" अपनी फाइलों को हमेशा व्यवस्थित (Organize) रखें ताकि आपको ढूंढना न पड़े।



3. जितना पूछा जाए, उतना ही जवाब दें

DI के सामने बहुत ज्यादा 'ओवर-स्मार्ट' बनने या फालतू बातें करने की जरूरत नहीं है।

अगर वो पूछें: "H1 रजिस्टर कहाँ है?" → तो सिर्फ रजिस्टर दिखाएं।

फालतू न बोलें: "सर वो कल लड़का नहीं आया था इसलिए एक एंट्री रह गई।" (यह बोलकर आप खुद ही गलती मान रहे हैं)।



4. अगर कोई गलती हो जाए, तो बहस न करें

अगर DI को कोई छोटी गलती मिल भी जाए, तो उनसे झगड़ा या बहस न करें। प्रोफेशनल तरीके से अपनी बात रखें। आप कह सकते हैं— "सर, मेरी जानकारी में यह सही था, अगर इसमें कोई सुधार की जरूरत है तो आप मार्गदर्शन दें।" विनम्रता अक्सर बड़ी पेनल्टी को छोटी चेतावनी (Warning) में बदल देती है।



5. फार्मासिस्ट का कॉन्फिडेंस सबसे जरूरी है

अगर आप खुद फार्मासिस्ट हैं, तो अपनी डिग्री और नॉलेज पर भरोसा रखें। DI भी एक इंसान हैं और वह अपना काम कर रहे हैं। अगर आपका व्यवहार 'कॉन्फिडेंट' और 'सहयोगात्मक' (Co-operative) है, तो आधी जंग आप वहीं जीत गए।

आज मैं आपको वो 2 बड़ी गलतियां बताऊंगा जो मैंने खुद नोटिस की हैं और जिनसे आपको हर हाल में बचना चाहिए:



6. फ्रिज की दवा और मॉर्निंग टाइम की गलती (The Fridge Mistake)

अक्सर Drug Inspector सुबह-सुबह राउंड पर निकलते हैं। जैसे ही वो दुकान में आते हैं, उनका एक बेसिक सवाल होता है— "क्या आप दवाइयों को फ्रिज में सही तापमान पर रखते हैं?"

अब यहाँ कुछ भाई 'ओवर-स्मार्ट' बनने की कोशिश करते हैं। वो जवाब देने या थर्मामीटर दिखाने के बजाय सीधे फ्रिज खोलते हैं और दवा की स्ट्रिप निकालकर DI के हाथ में थमा देते हैं।

नतीजा? क्योंकि दुकान अभी-अभी खुली होती है और फ्रिज को पूरी तरह ठंडा होने में समय लगता है, वो स्ट्रिप ठंडी नहीं होती। बस! यहीं DI को मौका मिल जाता है और आप पेनल्टी के पात्र बन जाते हैं। इसके बाद आप कितनी भी बहस कर लें, कोई फायदा नहीं होता।

समाधान: DI को सीधे दवा मत पकड़ाइए। उन्हें थर्मामीटर चेक करने दें या शांति से जवाब दें। हड़बड़ाहट में खुद को फंसाएं नहीं।



7. सॉफ्टवेयर के भरोसे रहना और फिजिकल बिल (Software vs Physical Bill)

DI ने किसी होलसेलर का बिल मांगा और आपने तपाक से कहा— "सर, अभी सॉफ्टवेयर में दिखाता हूँ।" यह दूसरी बड़ी गलती है।

भाई, हम इंसान हैं और सॉफ्टवेयर एंट्री करते समय कभी-कभी बड़ी लिस्ट में से एक-आध आइटम चढ़ाना भूल जाते हैं। लेकिन जो Physical Bill (कागज वाला बिल) होलसेलर ने दिया है, वो पक्का सबूत है। अगर सॉफ्टवेयर में कोई आइटम नहीं चढ़ा और DI ने फिजिकल स्टॉक चेक कर लिया, तो आपकी 'भूल' को 'अवैध स्टॉक' मान लिया जाएगा।

समाधान: जब भी DI बिल मांगें, उन्हें Physical Bill (कागज वाली फाइल) ही दिखाएं। सॉफ्टवेयर सिर्फ आपकी मदद के लिए है, लेकिन कानूनन कागज वाला बिल ही सबसे ज्यादा मान्य और सुरक्षित है।

काम की बात: परफेक्ट बनने की कोशिश न करें

DI के सामने कभी भी यह जताने की कोशिश मत कीजिए कि आप 'मिस्टर परफेक्ट' हैं और आपसे कभी कोई गलती हो ही नहीं सकती। जितना आप परफेक्ट बनने का नाटक करेंगे, DI उतना ही गहराई से कमियां ढूंढेगा।

विनम्र रहें, सहयोग करें और अपनी फाइलों को हमेशा तैयार रखें।

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों, DI का इंस्पेक्शन आपकी दुकान बंद करने के लिए नहीं, बल्कि नियमों के पालन के लिए होता है। अगर आपका सिस्टम सही है और आप मानसिक रूप से शांत हैं, तो डरने की कोई बात नहीं।

"डर को दुकान के बाहर रखें, और सिस्टम को दुकान के अंदर!"

मेडिकल स्टोर चलाना सिर्फ दवा की जानकारी नहीं, बल्कि दिमाग का खेल भी है। अपनी मेहनत की कमाई को छोटी-मोटी गलतियों और पेनल्टी में न गंवाएं। सिस्टम को सही रखें और DI के सामने शांति से पेश

 आएं।

📌 Call To Action (CTA):


अगर आप मेडिकल स्टोर चलाते हैं या फार्मासिस्ट हैं,

तो इस जानकारी को एक बार जरूर पढ़ें और समझें।


👉 अगर यह ब्लॉग उपयोगी लगा हो,

तो इसे अपने किसी मेडिकल वाले दोस्त या WhatsApp / Facebook Group में जरूर Share करें।


क्योंकि DI inspection में जानकारी से ज्यादा

शांति और सही जवाब काम आते हैं।

⚠️ Disclaimer:


यह लेख सामान्य जानकारी और व्यावहारिक अनुभव पर आधारित है।

Drug & Cosmetics Act और Drug Department के नियम

राज्य के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।



किसी भी कानूनी निर्णय या कार्रवाई से पहले

अपने स्थानीय Drug Authority या Drug Inspector के

आधिकारिक दिशा-निर्देशों की पुष्टि अवश्य करें।


               (प्रतीकात्मक चित्र – Drug Inspector inspection के दौरान शांत और प्रोफेशनल व्यवहार)


Schedule H और H1 दवाइयां: मेडिकल स्टोर मालिकों की 7 गंभीर गलतफहमियां

— HealthwithGautam




बुधवार, 21 जनवरी 2026

Schedule H और H1 Drugs: मेडिकल स्टोर की 7 बड़ी गलतियां (DI Inspection Guide)

“अगर आप मेडिकल स्टोर चलाते हैं, तो Schedule H और H1 दवाओं में छोटी गलती भी भारी पड़ सकती है।

Drug Inspector (DI) की जांच में सबसे ज्यादा इन्हीं mistakes पर action लिया जाता है।

इस article में हम 7 ऐसी common गलतियां जानेंगे, जो ज्यादातर दुकानदार unknowingly करते हैं।”

Schedule H और H1 drugs की 7 बड़ी गलतियां – मेडिकल स्टोर owners के लिए DI inspection guide

“Schedule H1 register कैसे बनाएं (complete guide)”


❌ गलतफहमी #1: "Schedule H दवाओं के लिए कोई खास कड़वे नियम नहीं होते"

सच्चाई: 

Schedule H दवाइयां बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन (Parch) के बेचना कानूनी अपराध है।

हर बिक्री का पक्का बिल होना अनिवार्य है।

प्रिस्क्रिप्शन को संभालकर रखना जरूरी है।

बिना रिकॉर्ड के 'Loose Sales' आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकती है।


❌ गलतफहमी #2: "Schedule H और H1 एक ही चीज हैं"

सच्चाई:

 यह सबसे बड़ी भूल है। Schedule H1 पर नियम H के मुकाबले कई गुना सख्त हैं।

H1 = Mandatory Register: इन दवाओं के लिए अलग से रजिस्टर रखना कानूनन जरूरी है।

इसमें गलती की गुंजाइश शून्य है। ज्यादातर दुकानदार यहीं फंसते हैं।

“H1 Register vs Purchase Register का पूरा फर्क समझें”


❌ गलतफहमी #3: "H1 रजिस्टर हफ्ते में एक बार भर देंगे तो चलेगा"

सच्चाई: 

नियम के मुताबिक, Schedule H1 रजिस्टर उसी दिन और उसी समय भरना अनिवार्य है।

Backdate entry (पुरानी तारीख में लिखना)

खाली पन्ने छोड़ना

अधूरी जानकारी (जैसे डॉक्टर का नाम या मरीज का पता न लिखना)

यह सब सीधा-सीधा अपराध माना जाता है।


❌ गलतफहमी #4: "अगर दवा बिक गई, तो रजिस्टर की क्या जरूरत?"

सच्चाई:

 DI जब इंस्पेक्शन के लिए आता है, तो उसका पहला सवाल यही होता है:

“यह स्टॉक किससे खरीदा? कब खरीदा? और किस मरीज को दिया?”

अगर आपका स्टॉक और रजिस्टर का रिकॉर्ड मैच नहीं हुआ, तो तुरंत पेनाल्टी या शो-कॉज नोटिस पक्का है।


❌ गलतफहमी #5: "मेरे पास सॉफ्टवेयर है, तो रजिस्टर की क्या जरूरत?"

सच्चाई:

 सॉफ्टवेयर आपकी मदद के लिए है, लेकिन कानून 'फिजिकल रजिस्टर' मांगता है।

ड्रग इंस्पेक्टर आज भी ये चेक करता है:

रजिस्टर पर फार्मासिस्ट के साइन।

पेज नंबर की कंटिन्यूटी।

फिजिकल स्टॉक और रजिस्टर के आंकड़ों का मेल।


❌ गलतफहमी #6: "DI आने पर सब ठीक कर लेंगे"

सच्चाई:

 ड्रग इंस्पेक्टर हमेशा अचानक (Surprise Visit) आता है।

उस वक्त रजिस्टर भरने बैठना।

आनन-फानन में बिल छांटना।

स्टॉक इधर-उधर करना।

ये सब बातें इंस्पेक्टर का शक बढ़ाती हैं और जांच को और भी कड़ा कर देती हैं।

“Drug Inspector inspection में क्या होता है (full guide)”


❌ गलतफहमी #7: "मेरी दुकान छोटी है, यहाँ DI नहीं आएगा"

सच्चाई: 

कानून सबके लिए बराबर है।

DI किसी भी वक्त रैंडम इंस्पेक्शन कर सकता है।

कई बार किसी ग्राहक की शिकायत पर भी जांच हो सकती है।

'छोटी दुकान' होना नियमों के उल्लंघन का कोई बचाव नहीं है।

🔍 Ground Reality:

 हर Schedule H दवा को Register में लिखना क्या सच में जरूरी है?


यह बात हर पुराने और अनुभवी मेडिकल स्टोर मालिक जानता है कि आजकल बहुत-सी जरूरी दवाइयाँ Schedule H में आती हैं।

अगर हर Schedule H दवा को अलग-अलग Register में लिखने बैठ जाएँ, तो दुकान चलाना व्यावहारिक रूप से मुश्किल हो जाएगा।



👉 Practical और Safe तरीका क्या है?


✔ Schedule H1 दवाइयाँ – इनके लिए अलग Register रखना कानूनन अनिवार्य है, इसमें कोई समझौता नहीं।

“मेडिकल स्टोर के जरूरी registers की पूरी checklist देखें”

✔ Schedule H दवाइयाँ – इनके लिए सही Bill, वैध Prescription और Loose sale से बचाव काफी माना जाता है।


याद रखें:

कानून हर Schedule H दवा को Register में लिखने को नहीं कहता,

लेकिन Schedule H1 में किसी भी तरह की लापरवाही सीधी पेनल्टी की वजह बन सकती है।


यही तरीका ज़्यादातर अनुभवी मेडिकल स्टोर अपनाते हैं – जिससे दुकान भी चलती है और नियमों का पालन भी होता है।


सुरक्षित रहने के लिए क्या करें? (Best Practices)

Daily Update: 

आज का काम आज ही खत्म करें, रजिस्टर अपडेट करने में आलस न दिखाएं।


Pharmacist Presence: 

दुकान पर हमेशा लाइसेंसधारी फार्मासिस्ट की मौजूदगी सुनिश्चित करें।


Self-Audit: 

हर महीने खुद अपने स्टॉक और रजिस्टर की जांच करें।

System, Not Fear: 

डरने की जरूरत नहीं है, बस एक ऐसा सिस्टम बनाएं कि कभी भी जांच हो, आप तैयार रहें।

निष्कर्ष (Conclusion)

Schedule H और H1 दवाइयां डर की नहीं, बल्कि अनुशासन (Discipline) की चीज हैं। अगर आपकी दुकान में रिकॉर्ड रखने का सिस्टम मजबूत है, तो इंस्पेक्शन आपके लिए सिर्फ एक सामान्य प्रक्रिया बनकर रह जाएगी। गलतफहमियां छोड़िए, नियमों को समझिये और अपने बिजनेस को सुरक्षित रखिये।

“अगर आप नया मेडिकल स्टोर खोल रहे हैं, तो ये complete guide जरूर पढ़ें”

📌 

अगर आप मेडिकल स्टोर चलाते हैं, तो इन गलतियों से बचना बहुत जरूरी है।

इस जानकारी को अपने staff और pharmacist के साथ जरूर share करें।


नोट:

 यह जानकारी सामान्य नियमों और व्यावहारिक अनुभव पर आधारित है। राज्य के अनुसार Drug Department के नियमों में बदलाव हो सकता है, इसलिए हमेशा आधिकारिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

⚠️ Disclaimer:

यह लेख सामान्य जानकारी और व्यावहारिक अनुभव पर आधारित है।

Drug & Cosmetics Act और Drug Department के नियम राज्य के अनुसार अलग हो सकते हैं।

किसी भी कानूनी निर्णय से पहले अपने स्थानीय Drug Authority के नियमों की पुष्टि अवश्य करें।

“FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)”

Q1. Schedule H और Schedule H1 drugs में क्या फर्क है?

👉 Schedule H दवाएं prescription पर मिलती हैं, जबकि Schedule H1 दवाओं के लिए prescription के साथ register maintain करना भी जरूरी होता है।

Q2. क्या Schedule H दवाओं के लिए register बनाना जरूरी है?

👉 नहीं, Schedule H के लिए register mandatory नहीं है, लेकिन proper bill और prescription जरूरी है।

Q3. Schedule H1 register में क्या-क्या लिखना होता है?

👉 Patient का नाम, डॉक्टर का नाम, दवा का नाम, quantity और तारीख — ये सभी details लिखना जरूरी होता है।

Q4. अगर H1 register maintain नहीं किया तो क्या होगा?

👉 Drug Inspector inspection में penalty, license suspension या legal action हो सकता है।

Q5. क्या बिना prescription Schedule H या H1 दवा बेचना legal है?

👉 नहीं, दोनों ही cases में बिना prescription दवा बेचना illegal है।

— HealthwithGautam

मंगलवार, 20 जनवरी 2026

Pharmacy Business Tips: मेडिकल स्टोर में profit कैसे बढ़ाएं? (Real Guide)

“मेडिकल स्टोर में नुकसान हमेशा कम बिक्री से नहीं… गलत सिस्टम से होता है।”

क्या आपकी दुकान पर रोज़ ग्राहक आते हैं? क्या दिनभर बिल बनते हैं? क्या फिर भी महीने के आखिर में बैंक बैलेंस बढ़ने के बजाय वहीं का वहीं रहता है?

अगर आपका जवाब “हाँ” है, तो आप अकेले नहीं हैं। भारत में 70% मेडिकल स्टोर मालिक इसी समस्या से जूझ रहे हैं। सच्चाई यह है कि दुकान चलना और पैसा बचना – दोनों अलग चीज़ें हैं। इस ब्लॉग में हम वही वजहें बताएँगे जो आम तौर पर कोई होलसेलर, MR या एजेंट आपको कभी नहीं बताएगा।

1️⃣ Sale और Profit को एक समझना – सबसे बड़ी भूल

ज्यादातर दुकानदार सोचते हैं: “सेल अच्छी है, मतलब कमाई भी अच्छी होगी।” लेकिन हकीकत यह है कि ₹1,00,000 की सेल पर Net Profit अक्सर सिर्फ ₹4,000 से ₹6,000 ही बचता है। इसमें GST, डिस्काउंट, बिजली बिल और एक्सपायरी जैसे कई छिपे हुए खर्च होते हैं।


2️⃣ स्टॉक मैनेजमेंट: ज़रूरत के हिसाब से माल रखें (Expert Tip)

हर दवा को भारी मात्रा में भर लेना समझदारी नहीं है।

टिप: हमेशा उन दवाइयों का स्टॉक ज्यादा रखें जिनके मरीज़ आपकी दुकान पर ज्यादा आते हैं (जैसे डायबिटीज या ब्लड प्रेशर की दवा जो रेगुलर बिकती है)।

आपके पास जो डॉक्टर बैठते हैं, उनके द्वारा लिखी जाने वाली दवाओं का स्टॉक रखें। जो दवा 2-3 महीने में एक बार बिकती है, उसका स्टॉक कम से कम रखें।

3️⃣ Expiry Loss: नुकसान को रोकने की स्मार्ट तकनीक

एक्सपायरी में हर महीने ₹500-₹1000 का नुकसान यानी साल का ₹12,000 से ज्यादा का सीधा घाटा।

टिप: मान लीजिए अभी जनवरी का महीना चल रहा है, तो आपको अभी से ही फरवरी में एक्सपायर होने वाली दवाओं की लिस्ट बनाकर उन्हें अलग कर लेना चाहिए या पहले निकालने की कोशिश करनी चाहिए। इससे आप नुकसान से बच सकते हैं।

Expiry lose से बचने तरीके पूरी जानकारी

4️⃣ स्कीम का असली गणित: फायदा या घाटा?

स्कीम हमेशा मुनाफा नहीं देती, कभी-कभी यह आपके पैसे फँसा देती है।

उदाहरण: अगर किसी दवा की स्ट्रिप पर 2.5 + 0.5 की स्कीम है और आपने सस्ता समझकर ज्यादा माल उठा लिया। लेकिन अगर उसमें से सिर्फ 2 स्ट्रिप बिकीं और 1 एक्सपायर हो गई, तो आपको फायदा नहीं बल्कि सीधा घाटा होगा। स्कीम तभी लें जब दवा की सेल बहुत तेज़ हो।

5️⃣ उधारी (Credit): कागज़ पर मुनाफा, गल्ला खाली

“ग्राहक अपना है, दे देते हैं”—यह सोच उधारी तो बढ़ाती है लेकिन कैश काउंटर खाली रखती है। अगर रिकवरी समय पर नहीं हो रही, तो आपका मुनाफा सिर्फ कागज़ों तक सीमित रह जाएगा।

मेडिकल में उधारी कम करने तरीके

6️⃣ Payment Discipline: होलसेलर से रिश्ता और फायदा

अगर आप होलसेलर को समय पर पेमेंट करते हैं, तो आपको बेस्ट रेट मिलते हैं और शॉर्टेज के समय भी माल सबसे पहले मिलता है। लेट पेमेंट करने से आपकी साख गिरती है और प्रॉफिट कम होता है।

7️⃣ Personal खर्च: अदृश्य घाटा (Invisible Leak)

मोबाइल रिचार्ज, पेट्रोल या घर का छोटा-मोटा खर्च दुकान के गल्ले से निकालने की गलती न करें। ये छोटे-छोटे खर्च बिना हिसाब के आपके बड़े प्रॉफिट को धीरे-धीरे खत्म कर देते हैं।

8️⃣ सिस्टम के बिना सिर्फ मेहनत

बिना सॉफ्टवेयर और मंथली ऑडिट के दुकान चलाना अंधेरे में तीर चलाने जैसा है। मेहनत चाहे जितनी करें, लेकिन अगर आप रिपोर्ट चेक नहीं करेंगे तो आपको कभी पता नहीं चलेगा कि पैसा कहाँ लीक हो रहा है।

निष्कर्ष:

मेडिकल स्टोर का बिज़नेस पूरी तरह से कैलकुलेशन का बिज़नेस है। अगर आप स्टॉक और एक्सपायरी मैनेजमेंट पर ध्यान देंगे, तो महीने के अंत में आपका बैंक बैलेंस ज़रूर मुस्कुराएगा।

आपकी क्या राय है? आपको इनमें से कौन सा पॉइंट सबसे ज्यादा सही लगा? कमेंट में अपनी राय ज़रूर दें!

⚠️ नोट: यह लेख सामान्य अनुभव और व्यावहारिक उदाहरणों पर आधारित है।

हर मेडिकल स्टोर की स्थिति अलग हो सकती है।


मेडिकल स्टोर का मुनाफा (Profit Margin) डबल कैसे करें? (5 सीक्रेट टिप्स)

सोमवार, 19 जनवरी 2026

Drug Inspector Inspection Checklist: मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी Register (Full Guide)


मेडिकल के पांच रजिस्टर की लिस्ट


नया मेडिकल स्टोर खोलते ही सबसे बड़ा डर यही होता है —

“अगर आज ड्रग इंस्पेक्टर (DI) आ गए तो?”

सच बताऊँ तो घबराहट में ही ज़्यादातर गलती होती है।

असल में DI आपका नुकसान करने नहीं, बल्कि सिस्टम सही रखने आते हैं।

👉 अगर आपके कागज़ और रिकॉर्ड सही हैं, तो आपको घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

इस लेख में मैं आपको वो 5 जरूरी रजिस्टर + practical checklist बता रहा हूँ जो हर मेडिकल स्टोर पर तैयार होने चाहिए।

🧠 DI आए तो सबसे पहले क्या करें?

ड्रग लाइसेंस बनवाने की पूरी प्रक्रिया यहां कपार जानिए

मेरे अनुभव में, सबसे बड़ी गलती लोग यहीं करते हैं — panic 😅

✔ शांत रहें और normal behaviour रखें

✔ जो पूछा जाए वही जवाब दें

सच बताऊं तो DI inspection कोई खतरा नहीं है… डर हम खुद बना लेते हैं

✔ unnecessary explanation देने से बचें

👉 एक simple rule याद रखें:

“जितना पूछा जाए, उतना ही बोलो”

👉 हमेशा ये documents ready रखें:

Original Drug License

Renewal receipt

Important files (counter के पास)

📒 5 जरूरी रजिस्टर जो आपको पेनल्टी से बचाते हैं

अब आते हैं सबसे important part पर — registers 

1. Schedule H1 Register सबसे पहले ये रजिस्टर सही होना चाहिए। क्योंकि di को रजिस्टर क्लीन चाहिए होता है।

यह सबसे महत्वपूर्ण register है।

H1 Register बनाना सीखे

👉 इसमें क्या लिखना जरूरी है:

मरीज का नाम

डॉक्टर का नाम

दवा का नाम और मात्रा

आपकी एक छोटी गलती भी यहां सीधा issue बन सकती है

2. Purchase Register

 आपने कब, कहाँ से और कितनी दवा खरीदी — पूरा record होना चाहिए

✔ सभी bills safe रखें

✔ date-wise arrange करें 

इस रजिस्टर के साथ आप एक बिल की फाइल भी बना सकते हो।जिसे रिकॉर्ड रखने में आसानी होगी।

3. Sales Register

 रोज की बिक्री का record

 खास ध्यान:

Schedule H / H1 drugs का proper billing

Loose sale बिल्कुल avoid करें

4. Expiry Register

 expired medicines का अलग record रखें

✔ एक बॉक्स में सारी expiered medicine को रख कर उस बॉक्स पर“Not for Sale” स्टिकर लगादो या पेन लिख दो ।

✔ rack से तुरंत हटाएं

Expiry lose कम करने उपाय यहां जानिए पूरी जानकारी

5. Fridge Temperature Log

 अगर insulin / vaccine रखते हो तो mandatory है

✔ दिन में 2 बार temperature note करें

✔ (2°C – 8°C maintain करें)

✅ 2 मिनट की DI Checklist (Quick Review)

Inspection से पहले ये check कर लो:

✔ Drug License available है

✔ H1 register updated है

✔ Purchase & Sales records complete हैं

✔ Expired drugs अलग रखी हैं

✔ Fridge temperature maintain है

✔ Pharmacist present है

✔ Veterinary drugs अलग हैं

✔ Software vs physical stock match कर रहा है

👉 ये checklist ही आपकी सबसे बड़ी safety है

⚠️ सबसे common गलती – Loose Sale

बहुत लोग यहाँ फँसते हैं…

👉 बिना बिल दवा देना = सबसे बड़ी गलती

 हमेशा proper bill बनाओ

 Red line वाली दवाओं में extra सावधानी रखें

🏪 दुकान की condition भी matter करती है

DI सिर्फ कागज नहीं, दुकान भी देखते हैं

 साफ-सफाई maintain रखें

 medicines व्यवस्थित रखें

✔ “Pharmacist on Duty” board लगाएं

📂 Bill और file management (Practical Tip)

👉 smart दुकानदार क्या करते हैं:

 H / H1 bills की extra photocopy रखते हैं

 date-wise अलग file maintain करते हैं

👉 इससे inspection में तुरंत answer दे पाते हैं

📦 Stock और display discipline

 Physical stock = Software stock होना चाहिए

medicines random नहीं, proper जगह पर रखें

 mismatch = doubt create करता है

🐄 Veterinary vs Human medicines

अगर दोनों रखते हो:

अलग rack रखें

 “Use for Veterinary” sticker लगाएं

👨‍⚕️ Pharmacist की presence – सबसे जरूरी

 बिना pharmacist के दुकान चलाना = risk

inspection के समय pharmacist का मौजूद होना जरूरी है

💡 Real tip (Experience से)

हर महीने खुद check करो:

👉 कोई entry missing तो नहीं

👉 कोई bill pending तो नहीं

👉 इसे “Self Audit” बोलते हैं

➡️ जो दुकानदार ये करते हैं, उन्हें DI से कभी डर नहीं लगता

🧾 निष्कर्ष (Final बात)

DI inspection कोई खतरा नहीं है,

बल्कि ये check है कि आप सही तरीके से काम कर रहे हैं या नहीं।

Schedule H और H1 रजिस्टर के बारे होने वाली गलतफहमियों समझे

सिस्टम strong रखोगे तो business भी safe रहेगा

📌 याद रखने वाली बात

यह एक practical checklist है

जो आपको unnecessary tension और penalty से बचा सकती है

⚠️ Disclaimer:

यह जानकारी सामान्य नियमों और अनुभव पर आधारित है।

राज्य के अनुसार नियम अलग हो सकते हैं — final decision हमेशा Drug Department का होता है।

रविवार, 18 जनवरी 2026

Medical Store Profit बढ़ाने के लिए सही Wholesaler कैसे चुनें?

प्रस्तावना (Introduction):

“गलत wholesaler चुनना मतलब हर महीने profit का quietly loss होना।”

दोस्तों, मेडिकल स्टोर शुरू करने के बाद सबसे बड़ी चुनौती होती है—सही होलसेलर चुनना और सही रेट पर माल खरीदना। कई बार नए दुकानदार जानकारी की कमी की वजह से महंगी दवाइयां खरीद लेते हैं और उनका मुनाफा कम हो जाता है। आज मैं आपको अपने 10 साल के अनुभव से बताऊंगा कि होलसेलरों से माल खरीदने की वो कौन सी तकनीकें हैं, जो आपकी दुकान की कमाई को दोगुना कर सकती हैं।

मेडिकल में पहला ऑर्डर कैसे बनाते जानिए जानकारी


1.डिलीवरी और स्टॉक की उपलब्धता:

सिर्फ होलसेलर होना काफी नहीं है, यह देखें कि:

मरीज की जरूरत: अगर आपने किसी मरीज के लिए खास दवाई मंगवाई है, तो कौन सा होलसेलर उसे सबसे कम समय में पहुंचाता है?

डॉक्टर का पर्चा: 

जो दवाइयां आपके एरिया के डॉक्टर बार-बार लिखते हैं, क्या वह आपके होलसेलर के पास हमेशा उपलब्ध (Ready Stock) रहती हैं? ग्राहक टूटना नहीं चाहिए।


2. रिटर्न पॉलिसी और व्यवहार (CN - Credit Note):

जब दवाई एक्सपायरी या डिफेक्टिव निकलती है, तब असली होलसेलर की पहचान होती है:

क्या वह हाथो-हाथ दवाई Replace करके देता है?

या फिर वह उस दवाई का CN (Credit Note) बनाकर देता है? उसका व्यवहार इस समय कैसा रहता है, यह बहुत मायने रखता है।

ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल की चेकलिस्ट की पूरीजानकारी

3. रेट की तुलना (शहर vs बाहर):

अपने ही शहर के होलसेलर पर निर्भर न रहें:

अगर आपके शहर का होलसेलर किसी कंपनी पर 3% डिस्काउंट दे रहा है, तो मुमकिन है कि दूसरे बड़े शहर का होलसेलर उसी कंपनी पर 5% या उससे ज्यादा दे रहा हो।

हमेशा एक ही कंपनी के दो होलसेलरों से माल मंगवाएं और उनके रेट व स्कीम की तुलना करें। जहां ज्यादा फायदा हो, वहीं से खरीदारी जारी रखें।


4. स्कीम का गणित (The 2.5 + 0.5 Rule) - Must Read 💡:

इसे एक उदाहरण से समझें: अगर आपको किसी दवाई के सिर्फ 2 नग की जरूरत है, लेकिन उस पर 2.5 + 0.5 की स्कीम चल रही है, तो हमेशा स्कीम वाला स्टॉक (3 नग) ही मंगाएं।

फायदा: 

क्योंकि स्कीम की वजह से आपको तीसरे नग की आधी कीमत में पूरा नग मिल जाता है। इससे आपकी 'लैंडिंग कॉस्ट' कम हो जाती है।



5. भविष्य की शॉर्टेज (Shortage Alert)

होलसेलर से ऐसे संबंध बनाएं कि वह आपको "अंदर की खबर" दे सके:

अगर कोई दवाई Shortage में जाने वाली है या उसका स्टॉक खत्म होने वाला है, तो होलसेलर आपको पहले ही बता दे। इससे आप उस दवाई का स्टॉक पहले ही भर सकते हैं और आपके पास से कोई मरीज खाली हाथ नहीं जाएगा।

6.पेमेंट डिसिप्लिन (Payment Discipline):

अच्छा होलसेलर वही है जिसे आप समय पर पेमेंट देते हैं।

देर से पेमेंट करने वाले मेडिकल को कोई भी होलसेलर priority नहीं देता।

मेडिकल चलाने के लिए आने वाली चुनौतियां

7. हमेशा एक बैकअप होलसेलर रखें:

कभी भी सिर्फ एक होलसेलर पर depend न रहें।

हर जरूरी company के लिए कम से कम 2 सप्लायर रखें।

निष्कर्ष (Conclusion):

दुकानदारी में खरीदारी ही पहली सीढ़ी है। अगर आपने होलसेलर से सही तालमेल बिठा लिया, तो आपकी आधी मुश्किलें वहीं खत्म हो जाएंगी।

📌 अगर आप नया मेडिकल स्टोर खोल रहे हैं

या होलसेलर चुनने में कंफ्यूज़ रहते हैं,

तो इस ब्लॉग को सेव करें।

“ऐसे और practical pharma blogs के लिए ब्लॉग को follow करें।”





गलत होलसेलर = देरी, नुकसान और टूटता ग्राहक

सही होलसेलर = स्मूथ बिज़नेस और भरोसा



शनिवार, 17 जनवरी 2026

Medical Store Billing Software कौन सा Best है? (Top 5 Options + Price Guide 2026)

  प्रस्तावना(Introduction):

दोस्तों, जब हम नया मेडिकल स्टोर खोलते हैं, तो मन में एक ही डर होता है— "क्या मुझे कंप्यूटर लेना ही पड़ेगा? क्या सॉफ्टवेयर चलाना मुश्किल है?" कई लोग तो सिर्फ कंप्यूटर के डर से पुराना 'हाथ से बिल' बनाने वाला तरीका ही अपनाते हैं।

लेकिन आज के जमाने में बिना सॉफ्टवेयर के मेडिकल चलाना वैसा ही है जैसे बिना ब्रेक के गाड़ी चलाना! आज मैं आपको बताऊंगा कि सॉफ्टवेयर आपकी दुकान के लिए क्यों जरूरी है और कौन सा सॉफ्टवेयर आपके बजट में बेस्ट रहेगा।

सॉफ्टवेयर के बिना (Manual) काम करने की मुश्किलें:

स्टॉक की जानकारी नहीं: 

आपको पता ही नहीं चलता कि कौन सी दवाई खत्म होने वाली है।

Expiry का डर:

 हाथ से रजिस्टर में एक-एक दवाई की एक्सपायरी चेक करना नामुमकिन है।

हिसाब-किताब में गड़बड़: 

दिन भर में कितनी कमाई हुई, इसका सही अंदाजा नहीं लग पाता।


1. सॉफ्टवेयर क्यों जरूरी है? (5 बड़े कारण)

Expiry का टेंशन खत्म: 

मेडिकल स्टोर में सबसे बड़ा नुकसान 'एक्सपायरी' दवाइयों से होता है। सॉफ्टवेयर आपको 3 महीने पहले ही लिस्ट दे देगा कि कौन सी दवाई एक्सपायर होने वाली है, ताकि आप उसे कंपनी को वापस (Claim) कर सकें।

मेडिकल expiry lose कैसे रोके पूरी जानकारी

स्टॉक का सटीक हिसाब:

आपको बार-बार रैक चेक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक क्लिक पर पता चलेगा कि दुकान में कितनी गोलियां बची हैं।

Fast Billing:

भीड़ के समय जब 5 मरीज खड़े हों, तो हाथ से बिल बनाना मुश्किल होता है। सॉफ्टवेयर से आप पलक झपकते ही प्रिंट दे सकते हैं।

GST की झंझट खत्म: महीने के अंत में टैक्स का हिसाब करने के लिए आपको घंटों बैठने की जरूरत नहीं। सॉफ्टवेयर खुद-ब-खुद GST रिपोर्ट तैयार कर देता है।

ग्राहक का भरोसा: कंप्यूटर वाले बिल से ग्राहक को लगता है कि दुकान प्रोफेशनल है और रेट सही लगाए गए हैं।

2. कौन सा सॉफ्टवेयर चुनें? (Top 3 Recommendations)

मेरे अनुभव और मार्केट की डिमांड के हिसाब से ये 3 सॉफ्टवेयर बेस्ट हैं:

Marg ERP: 

यह इंडिया का सबसे पॉपुलर सॉफ्टवेयर है। इसमें वो हर फीचर है जो एक फार्मासिस्ट को चाहिए। इसका सपोर्ट सिस्टम भी हर शहर में मौजूद है।

RedBook: 

अगर आप बहुत ज्यादा झंझट नहीं चाहते और एकदम आसान इंटरफेस वाला सॉफ्टवेयर ढूंढ रहे हैं, तो RedBook बेस्ट है। यह क्लाउड-बेस्ड भी आता है।

Local Software: 

कई बार आपके एरिया के लोकल वेंडर भी अच्छे सॉफ्टवेयर देते हैं जो सस्ते होते हैं। बस यह सुनिश्चित करें कि उनका कस्टमर सपोर्ट अच्छा हो।

3. कंप्यूटर सेटअप का खर्चा (The Budget)

सॉफ्टवेयर चलाने के लिए आपको बहुत महंगा कंप्यूटर नहीं चाहिए। आप एक सेकंड-हैंड लैपटॉप या डेस्कटॉप से भी शुरुआत कर सकते हैं।

कंप्यूटर/लैपटॉप: 

₹15,000 - ₹20,000 (पुरानी मशीन भी चलेगी)

सॉफ्टवेयर फीस:

 ₹6,000 से ₹12,000 (सालाना)

प्रिंटर: 

₹2,000 - ₹5,000 (थर्मल प्रिंटर सबसे सस्ता और बेस्ट रहता है)

मेडिकल फिनिचर के लिए अनुमानित खर्च कितना होता है पूरी जानकारी

4. मेरी खास सलाह (Gautam's Pro Tip)

शुरुआत में अगर बजट बहुत कम है, तो आप 'OkCredit' या 'Khatabook' जैसी ऐप्स पर उधारी का हिसाब रख सकते हैं। लेकिन जैसे ही दुकान चल निकले, Marg जैसा कोई सॉफ्टवेयर जरूर डलवाएं। यह खर्चा नहीं, बल्कि एक 'इन्वेस्टमेंट' है जो आपको एक्सपायरी के लाखों के नुकसान से बचाएगा।

5. होलसेल पार्टियों का हिसाब-किताब (Payment Management)

सॉफ्टवेयर सिर्फ ग्राहकों के लिए नहीं, बल्कि आपके सप्लायर्स (Wholesalers) के लिए भी जरूरी है:

पेमेंट ट्रैक:

 सॉफ्टवेयर की मदद से आप देख सकते हैं कि किस होलसेल पार्टी का कितना पेमेंट बाकी है।

पेमेंट रिसीप्ट: 

आप अपनी पेमेंट रिसीप्ट को क्लियर रख सकते हैं ताकि हिसाब में कोई घोटाला या गड़बड़ी न हो।

एजेंसी और कंपनी का पता: 

किस एजेंसी के पास कौन सी कंपनी की दवाइयां मिलती हैं, इसका रिकॉर्ड सॉफ्टवेयर में रहने से आपको ऑर्डर देते समय आसानी होती है।

6. मरीज का रिकॉर्ड (Patient History)

सॉफ्टवेयर की मदद से आप मरीज का रिकॉर्ड लंबे समय तक सुरक्षित रख सकते हैं। अगर कोई मरीज 6 महीने बाद भी आए और पूछे कि "पिछली बार कौन सी दवा ली थी?", तो आप बस उसका नाम या नंबर डालकर पूरी डिटेल निकाल सकते हैं। इससे ग्राहक का आप पर भरोसा बढ़ता है।

⚠️ विशेष चेतावनी: बैकअप का महत्व (Backup is Must!)

गौतम की नोट:

 मेडिकल स्टोर में सिर्फ सॉफ्टवेयर डाल लेना ही काफी नहीं है। तकनीकी खराबी, वायरस या किसी एरर की वजह से आपका पूरा डेटा डिलीट हो सकता है।

सावधानी: 

समय-समय पर सॉफ्टवेयर का Backup लेना बहुत जरूरी है।

सलाह: हर 2 या 3 महीने में (या बेहतर हो तो हर हफ्ते) अपने पूरे डेटा का बैकअप किसी पेनड्राइव या गूगल ड्राइव पर जरूर लें। अगर कंप्यूटर खराब भी हो जाए, तो आपका सालों का हिसाब सुरक्षित रहेगा।

मेडिकल का पहला ऑर्डर कैसे बनाए जानिए पूरी जानकारी


6. निष्कर्ष (Conclusion):

मेरी सलाह: अगर आप बड़ा बिजनेस करना चाहते हैं, तो पहले दिन से ही सॉफ्टवेयर डालें। यह खर्चा नहीं, बल्कि आपकी दुकान के लिए एक 'स्मार्ट स्टाफ' है।दुकान आपकी है, फैसला भी आपका है। लेकिन याद रखिये, स्मार्ट दुकानदार वही है जो समय के साथ अपनी दुकान को अपडेट रखता है। सॉफ्टवेयर आपके काम को 80% आसान बना देगा।

⚠️ नोट: 

यह ब्लॉग लेखक के व्यक्तिगत अनुभव और सामान्य जानकारी पर आधारित है।

सॉफ्टवेयर खरीदने से पहले अपनी जरूरत और बजट के अनुसार वेंडर से डेमो जरूर लें।

👉 अगर आप अभी भी बिना सॉफ्टवेयर मेडिकल चला रहे हैं,

तो आज का दिन सही फैसला लेने का है।




शुक्रवार, 16 जनवरी 2026

नई Medical Store की सेल (Sale) कैसे बढ़ाएं? (मार्केटिंग के 5 धांसू आइडिया)

 

नई मेडिकल स्टोर sale बढ़ाने की marketing tips image

पिछले ब्लॉग में हमने बात की थी कि मेडिकल स्टोर में प्रॉफिट (Profit) कैसे बढ़ाएं। लेकिन प्रॉफिट तो तब होगा जब दुकान पर ग्राहक (Customer) आएंगे।

आज का ब्लॉग उन स्टूडेंट्स (D.Pharm, B.Pharm, M.Pharm) के लिए सबसे ज़रूरी है जो अपनी नई दुकान खोलने की सोच रहे हैं। दुकान खोलना आसान है, लेकिन उसे "चलाना" असली चुनौती है।

आइए जानते हैं वो 5 तरीके जिनसे आप अपनी सेल को पहले दिन से बढ़ा सकते हैं:

इस ब्लॉग में क्या सीखेंगे?

  • Medical store sale कैसे बढ़ाएं
  • Home delivery का सही तरीका
  • Local marketing ideas
  • Customer repeat कैसे लाएं
  • Free footfall techniques

1. "ना" (No) न बोलने की आदत डालें

अक्सर नए दुकानदार के पास जब कोई पर्ची आती है और उसमें से 1-2 दवाई नहीं होती, तो वो सीधे कह देते हैं— "मेरे पास नहीं है।"

यह सबसे बड़ी गलती है। मरीज सोचेगा कि इस दुकान पर तो दवाई मिलती ही नहीं, और वो अगली बार आपके पास आएगा ही नहीं।


सही तरीका: 

मरीज से कहें— "सर, यह दवाई अभी नहीं है, लेकिन मैं कल तक मंगवा दूंगा।" इससे मरीज को लगेगा कि आप उसकी मदद कर रहे हैं।


एडवांस (Advance) का नियम:

 कई बार मरीज मंगवाने के बाद लेने नहीं आता, जिससे नुकसान होता है। इसका तोड़ यह है कि मरीज से ₹50 या ₹100 एडवांस जमा करवा लें।

इससे मरीज दवाई लेने जरूर आएगा क्योंकि उसके पैसे जमा हैं।

और वो दूसरे मेडिकल पर भी नहीं जाएगा।


💡 Pro Tip: 

अगर पर्ची बड़ी है (महंगी है), तो मरीज को 5% से 10% डिस्काउंट ऑफर करें। इससे वो आपका परमानेंट ग्राहक बन जाएगा।

मेडिकल में उधारी से बचने प्रैक्टिकल तरीके


2. फ्री सर्विसेज: (Footfall) बढ़ाने का तरीका

दुकान में कुछ ऐसी चीजें रखें जो मुफ्त हों, ताकि लोग दुकान के अंदर आएं।

वजन तोलने की मशीन (Weighing Machine): 

इसे गेट के पास रखें। लोग वजन करने आएंगे और नजर दवाइयों पर जाएगी।


हेल्थ चेकअप कैंप (Camp): 

अगर आपका कोई डॉक्टर दोस्त है, तो महीने में एक बार अपनी दुकान पर "फ्री चेकअप कैंप" लगवाएं। इससे डॉक्टर की प्रैक्टिस बढ़ेगी और आपकी दवाइयां बिकेगी। दोनों का फायदा!


3. होम डिलीवरी (Home Delivery) का ब्रह्मास्त्र

आजकल लोग आलसी हो गए हैं, उन्हें घर बैठे सुविधा चाहिए।

WhatsApp ग्रुप: 

अपने रेगुलर ग्राहकों का एक ग्रुप बनाएं। उन्हें कहें कि "बस पर्ची की फोटो भेजो, दवाई घर पहुंच जाएगी।"


कुरियर सुविधा: 

अगर कोई मरीज बाहर गांव का है, तो उसे ऑफर करें कि हम दवाई कुरियर कर देंगे। जब आर्डर बढ़ जाएं, तो किसी कुरियर वाले से टाई-अप (Tie-up) कर लें।


ध्यान दें: 

Schedule H/H1 दवाईयां केवल वैध पर्ची पर ही दें।

Seducale H1 रजिस्टर कैसे बनाए


4. व्यवहार (Behavior) ही व्यापार है

दवाई तो हर दुकान पर एक जैसी मिलती है, लेकिन आपका व्यवहार आपको अलग बनाता है।

मरीज को सिर्फ ग्राहक न समझें, उससे रिश्ता बनाएं।


Follow Up: 

अगर कोई मरीज सर्दी-खांसी की दवाई ले गया था, तो अगली बार जब वो आए तो पूछें— "काका/भैया, अब तबीयत कैसी है? वो दवाई काम कर गयी थी?"

यह एक लाइन मरीज के दिल को छू जाती है। उसे लगता है कि आपको उसकी फिक्र है। ऐसा ग्राहक आपको छोड़कर कभी कहीं नहीं जाएगा।


5. विज्ञापन (Advertising): सस्ती और महंगी marketing 

शुरुआत में लोगों को पता चलना चाहिए कि आपने दुकान खोली है।


लोकल मार्केटिंग (सस्ती):

Newspaper Insert: लोकल अखबार वाले को थोड़े पैसे देकर अखबार के अंदर अपना पैंफलेट डलवाएं।


Stickers:

 अपने मेडिकल के नाम और नंबर वाले स्टिकर छपवाकर आस-पास की दीवारों और ऑटो-रिक्शा पर लगवाएं।


Digital: 

गूगल मैप (Google Map) पर अपनी दुकान को लिस्ट करें। यह सबसे जरूरी है।


हाई बजट मार्केटिंग (महंगी):

अगर बजट है, तो लोकल केबल टीवी पर ऐड चलवाए।

इंस्टाग्राम/फेसबुक पर रीयल्स बनाकर प्रमोट करें या किसी डिजिटल मार्केटर को हायर (Hire) करें जो आपकी ऑनलाइन उपस्थिति संभाले।

मेडिकल के कॉम्पिटिशन में कैसे टीके रहे?


निष्कर्ष (Conclusion)

दुकान फर्नीचर से नहीं, जुबान से चलती है। अच्छी सर्विस दें, डिस्काउंट दें और मरीज के सुख-दुःख में शामिल हों। आपकी सेल बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता।

“धीरे-धीरे trust बनता है”

“service सबसे बड़ा marketing है”

📌 अगर आप नया मेडिकल स्टोर खोल रहे हैं या अपनी दुकान की सेल बढ़ाना चाहते हैं,

तो इस ब्लॉग को अभी सेव करें।

पहले 3 महीने में यही छोटी-छोटी बातें

आपकी दुकान चलाने में सबसे ज़्यादा काम आएँगी।



👉 यह पोस्ट नए मेडिकल स्टोर वालों के लिए बहुत काम की है।

FAQ

Q. नई मेडिकल स्टोर की sale बढ़ने में कितना समय लगता है?

Ans: आमतौर पर 3-6 महीने में regular ग्राहक बनने लगते हैं यदि service और stock अच्छा हो।


Q. क्या WhatsApp marketing मेडिकल स्टोर में काम करती है?

Ans: हाँ, WhatsApp पर home delivery और medicine reminder देने से repeat customers बढ़ते हैं।


Q. क्या शुरुआत में discount देना जरूरी है?

Ans: थोड़ा discount मदद करता है, लेकिन अच्छी service और व्यवहार ज्यादा जरूरी है।


Q. Home delivery से फायदा होता है?

Ans: हाँ, बुजुर्ग और busy customers अक्सर उसी दुकान से जुड़ जाते हैं जो delivery सुविधा देती है।


Q. नई दुकान के लिए सबसे जरूरी marketing क्या है?

Ans: Google Map listing, local stickers और customer behavior सबसे जरूरी हैं।


About Author

Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से pharmacy field में practical experience रखते हैं।

ये medical store setup, customer handling, pharmacy marketing और medicine business management से जुड़ी practical जानकारी साझा करते हैं।

इस ब्लॉग में बताई गई tips नए medical store owners को sale बढ़ाने और regular customer बनाने में मदद कर सकती हैं।


गुरुवार, 15 जनवरी 2026

मेडिकल स्टोर का मुनाफा (Profit Margin) डबल कैसे करें? (5 सीक्रेट टिप्स)

 

Medical store profit margin tips image


ज्यादातर नए लोग मेडिकल स्टोर खोलते ही निराश हो जाते हैं। उन्हें लगता है कि दवाइयों में सिर्फ 20% मार्जिन है, और इसमें दुकान का किराया और बिजली का बिल निकालना मुश्किल हो जाता है।

लेकिन हकीकत यह है कि एक स्मार्ट दुकानदार 20% नहीं, बल्कि 50% से ज्यादा मुनाफा कमाता है। मेरे 10 साल के अनुभव में मैंने प्रॉफिट बढ़ाने के लिए ये 5 सीक्रेट तरीके अपनाए हैं:

⚠️नोट:

Profit बढ़ाने के लिए हमेशा legal,ethical और quality medicine ही रखें।

Patient safety सबसे पहले होनी चाहिए।


1. स्टैंडर्ड (Ethical) और जेनरिक का "गणित" समझें

यह कड़वा सच है कि सिर्फ स्टैंडर्ड (Branded) दवाइयां बेचकर आप अमीर नहीं बन सकते, क्योंकि उन पर फिक्स 20% मार्जिन होता है।

वहीं, जेनरिक दवाइयों पर मार्जिन इसका दोगुना या तिगुना (2x - 3x) होता है।


सक्सेस मंत्र: 

अपनी दुकान में एथिकल के साथ-साथ अच्छी क्वालिटी की जेनरिक दवाइयों का भी स्टॉक रखें। कमाई का असली राज यहीं छिपा है।

Medical की गलतियां



2. डॉक्टर के साथ "स्मार्ट कॉम्बो" (Smart Combo Strategy)

अगर आपकी किसी डॉक्टर से जान-पहचान या ट्यूनिंग है, तो उनसे खुलकर बात करें।

उन्हें कहें कि सर, आप पूरी पर्ची एथिकल (Ethical) की मत लिखिए।


"कॉम्बो (Combo)" फार्मूला अपनाएं:

अगर डॉक्टर मरीज को 5 दवाइयां लिख रहे हैं, तो उनसे निवेदन करें कि 3 स्टैंडर्ड लिखें और 2 अच्छी जेनरिक लिखें।

इससे मरीज का बिल भी कम बनेगा और आपका मार्जिन (Profit) भी बढ़ जाएगा। यह दोनों के लिए फायदेमंद है।

Medical में प्रॉफिट बढ़ाने के तरीका

(ध्यान दें: यह सुझाव पूरी तरह डॉक्टर की सहमति,

मरीज के हित और कानून के दायरे में ही लागू करें।

केवल क्वालिटी और approved दवाइयों की ही बात हो रही है।)


3. सर्जिकल आइटम: छिपा हुआ खजाना

हमारा ध्यान सिर्फ गोलियों पर रहता है, लेकिन असली मार्जिन सर्जिकल आइटम्स में है।

कॉटन (Cotton), बैंडेज (Bandage), पट्टी और टेप—ये ज्यादातर जेनरिक कंपनियों की ही आती हैं।

ग्राहक कभी भी पट्टी या रुई पर डिस्काउंट नहीं मांगता।

इन आइटम्स में मार्जिन बहुत ज्यादा होता है। इसलिए सर्जिकल का स्टॉक हमेशा भरा रखें।


4. उधारी (Credit) छोड़ें, "CD" पकड़ें

होलसेलर से माल लेते समय हम अक्सर उधारी (credit) पर माल लेते हैं, जिस पर हमें सामान्य डिस्काउंट मिलता है।

लेकिन अगर आप नकद (cash on delivery) पेमेंट करते हैं, तो होलसेलर आपको 2% से 3% एक्स्ट्रा कैश डिस्काउंट (CD) देता है।

सुनने में 3% कम लगता है, लेकिन साल भर में यह लाखों का फायदा करा सकता है।

🔥 सच यह है:

मेडिकल स्टोर में पैसा दवाइयों से नहीं,

खरीदारी की समझ (purchase Sense) से बनता है।

Medical की उधारी recover करने के तरीके


5. सीजनल माल की "सही टाइमिंग" (Perfect Timing)

सीजनल आइटम्स (जैसे सर्दियों में च्यवनप्राश, बॉडी लोशन, लिप गार्ड) में बहुत पैसा है, लेकिन इसकी खरीदारी का समय सही होना चाहिए।


गलती: 

अगर आप सीजन से 3 महीने पहले माल ले लेंगे, तो जब सीजन आएगा तब तक उसका मैन्युफैक्चरिंग डेट पुराना लगेगा। ग्राहक उसे "पुराना माल" समझकर नहीं लेगा।


सही तरीका

जैसे ही बरसात खत्म होने वाली हो और ठंड की शुरुआत होने वाली हो (मात्र 15-20 दिन पहले), तब माल उठाएं। इससे माल "फ्रेश" दिखेगा और हाथों-हाथ बिकेगा।


निष्कर्ष (Conclusion)

मेडिकल स्टोर एक बिजनेस है, इसे सिर्फ समाज सेवा न समझें। ग्राहक को सही और अच्छी दवाई दें, लेकिन अपनी खरीद (purchese) और स्टॉक मैनेजमेंट में होशियारी दिखाएं। तभी आप लंबी रेस के घोड़े बनेंगे।


अगर आप मेडिकल स्टोर चला रहे हैं

और मुनाफा 20% पर अटका हुआ है,

तो इस ब्लॉग को सेव कर लें।


यही 5 पॉइंट्स

आपकी दुकान को 50%+ प्रॉफिट पर ले जा सकते हैं।

मेडिकल में पहला ऑर्डर कैसे बनाए जानिए

FAQ 


Q. मेडिकल स्टोर में सबसे ज्यादा profit किसमें होता है?

Ans: Generic medicines, surgical items और OTC products में margin ज्यादा होता है।


Q. Ethical और generic में क्या फर्क है?

Ans: Ethical medicines branded होती हैं, जबकि generic medicines कम कीमत में available होती हैं।


Author box 

लेखक: Gautam Pandya

Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से pharmacy field और medical store business से जुड़े हुए हैं।

इन्हें medical store setup, stock management, profit margin, medicine handling और practical pharmacy business की अच्छी समझ है।

इस ब्लॉग पर वे अपने real experience के आधार पर medical business, pharmacy setup, inventory management और profit बढ़ाने के practical tips आसान भाषा में साझा करते हैं।


बुधवार, 14 जनवरी 2026

Expiry Medicine Loss Kaise Kam Kare in Pharmacy? (Best Tips in Hindi)

 

Medical store expiry loss tips infographic

“अगर आप मेडिकल स्टोर चलाते हैं, तो expiry medicine loss सबसे बड़ा नुकसान होता है…”

एक मेडिकल स्टोर वाले के लिए सबसे दुखद दिन वो होता है जब उसे हजारों रुपए की दवाइयां सिर्फ इसलिए फेंकनी पड़ती हैं क्योंकि वो एक्सपायर (Expire) हो चुकी हैं।


नए दुकानदार अक्सर यह गलती करते हैं कि वो दवाइयां बेचते रहते हैं लेकिन एक्सपायरी पर ध्यान नहीं देते। और जब ध्यान जाता है, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है।


मेरे 10 साल के अनुभव में मैंने एक्सपायरी से होने वाले नुकसान को जीरो रने के लिए ये 5 नियम अपनाए हैं:


1. दुकानदार का "FIFO" नियम (First In, First Out)

यह सबसे पुराना और कारगर नियम है। जब भी नया माल (Stock) आए, तो उसे रैक में पीछे रखें और पुराने माल को आगे खिसकाएं।

अक्सर जल्दबाजी में हम नया माल आगे रख देते हैं और पीछे वाला पुराना माल पड़ा पड़ा एक्सपायर हो जाता है।


2. होलसेलर को वापसी: "तारीखों" का खेल (Quarterly Settlement)

होलसेलर के पास हर रोज एक्सपायरी वापस नहीं होती। नए दुकानदार यह गलती करते हैं कि वो कभी भी एक्सपायरी का थैला लेकर पहुंच जाते हैं और होलसेलर मना कर देता है।

होलसेलर कैसे खरीदी करनी टिप्स


गुजरात और कई जगहों पर होलसेल मार्केट में साल में 4 बार एक्सपायरी का हिसाब (Settlement) होता है। इसे रट लें:

जनवरी(January)

अप्रैल(April)

अगस्त(August)

नवंबर(November)


आपको इन महीनों के आने का इंतजार नहीं करना है। अपनी एक्सपायरी दवाइयों का "Statement" (लिस्ट) पहले से तैयार रखें। जैसे ही ये महीने आएं, अपना माल और लिस्ट होलसेलर को जमा करवा दें।


(नोट: 

अलग-अलग होलसेलर के नियम थोड़े बदल सकते हैं, इसलिए पहले से कन्फर्म कर लें)


3. सिर्फ सॉफ्टवेयर नहीं, A4 प्रिंट का इस्तेमाल करें

मेडिकल स्टोर के लिए कौनसा सॉफ्टवेयर बेस्ट है जानिए

अगर आपका मेडिकल स्टोर बड़ा है, तो बार-बार कंप्यूटर स्क्रीन देखने में समय बर्बाद न करें।

सॉफ्टवेयर में एक ऑप्शन होता है— "Expiry List"। वहां से आने वाले 3 महीने की लिस्ट का A4 साइज प्रिंट (Printout) निकाल लें।

इस कागज को हाथ में लेकर रैक-टू-रैक चेक करना आसान होता है।


जैसे-जैसे दवाई मिलती जाए, कागज पर टिक (✔) लगाते जाएं और उसे बॉक्स में डालते जाएं।


यह तरीका 100% पक्का है, इससे कोई भी दवाई नजर से नहीं बचती।


4. सावधान: कटी हुई स्ट्रिप (Cutting Strip) वापस नहीं होती


यह सबसे जरूरी बात है! दवाई बेचते समय यह ध्यान रखें कि होलसेलर या कंपनी कभी भी "लूज टैबलेट्स" (Loose Tablets) या "कटी हुई स्ट्रिप" एक्सपायरी में वापस नहीं लेती।

वापसी (Return) सिर्फ पूरे पत्ते (Full Strip) या सील बंद डिब्बे की ही होती है। अगर आपने पत्ता काट दिया है, तो बची हुई दवाइयां बेचना आपकी जिम्मेदारी है। अगर वो एक्सपायर हो गईं, तो वो 100% आपका नुकसान है।

antibiotics का गलत इस्तेमाल


5. "Near Expiry" का अलग बॉक्स बनाएं


जो दवाइयां अगले 1-2 महीने में एक्सपायर होने वाली हैं और वापस भी नहीं हो सकतीं, उनका एक अलग बॉक्स बनाकर काउंटर (Counter) पर सामने रखें।


जब भी कोई उस साल्ट (Salt) की दवाई मांगे, तो प्राथमिकता (Priority) उस बॉक्स वाली दवाई को दें। इसे "Push Sale" कहते हैं।

मेडिकल में पहला ऑर्डर कैसे दे पूरी जानकारी यह पढ़िए

ध्यान रहे: एक्सपायरी के बहुत पास की दवा तभी दें,

जब डॉक्टर की पर्ची और कानून अनुमति देता हो।


⚠️ महत्वपूर्ण नोट:

Expiry medicines को बिना doctor prescription या company policy समझे sell/push न करें।

Schedule H/H1 medicines हमेशा नियमों के अनुसार ही दें।

इससे ब्लॉग ज्यादा प्रोफेशनल और ट्रस्ट व्हार्थली लगेगी।


निष्कर्ष (Conclusion)

मेडिकल स्टोर में प्रॉफिट (Profit) कमाना आसान है, लेकिन उस प्रॉफिट को "एक्सपायरी" से बचाना असली बिजनेस है।

याद रखें: दवाई बेचने से ज्यादा, स्टॉक मैनेज करने पर ध्यान दें।

एक्सपायरी से बचा माल = सीधा मुनाफा

अगर ये नियम आपको 1 भी एक्सपायरी से बचा दे,

तो समझिए ये ब्लॉग सफल हो गया

।⬇️ यही वो गलती है जिससे हर साल लाखों की दवाइयां कचरे में जाती हैं।



इसे सेव करें – अगली एक्सपायरी से पहले काम आएगा।


FAQ


Q. मेडिकल स्टोर में expiry loss क्यों होता है?

Ans: ज़्यादा quantity खरीदने, slow moving medicines रखने और expiry check न करने से loss होता है।


Q. FIFO rule क्या है?

Ans: First In First Out यानी पुराना stock पहले बेचें और नया stock पीछे रखें।


Q. कटी हुई strip वापस होती है?

Ans: ज्यादातर wholesaler/company loose tablets या cutting strip return नहीं लेते।


Q. Expiry medicines कितने समय पहले अलग करनी चाहिए?

Ans: Expiry से 1–2 महीने पहले near expiry medicines अलग बॉक्स में रखनी चाहिए।


Q. क्या software से expiry control हो सकती है?

Ans: हां , software और monthly expiry checking से नुकसान काफी कम किया जा सकता है।


About Author

Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से pharmacy field में practical experience रखते हैं।

वे medical store setup, inventory management, expiry control, medicine handling और pharmacy business की practical जानकारी साझा करते हैं।

इस ब्लॉग में बताई गई tips real medical store experience पर आधारित हैं, जिससे नए दुकानदार expiry loss और dead stock जैसी समस्याओं से बच सकें।

मंगलवार, 13 जनवरी 2026

Medical Store का पहला Order कैसे बनाएं? (Dead Stock और Expiry से बचने का पक्का तरीका)


medical store first order tips


जब हम मेडिकल स्टोर खोलते हैं और फर्नीचर का काम खत्म होता है, तो सबसे बड़ा सवाल सामने आता है

—"दवाइयां कौन सी मंगवाएं?"

यह वो समय होता है जब नए दुकानदार सबसे ज्यादा गलतियां करते हैं। उनके पास होलसेलर्स और कंपनी के सेल्समैन (MR) की लाइन लग जाती है। हर कोई अपनी दवाई थमाना चाहता है।

मेरे 10 साल के अनुभव में मैंने देखा है कि कई लोग जोश-जोश में ऐसी दवाइयां भर लेते हैं जो साल भर तक बिकती ही नहीं और अंत में एक्सपायर (Expiry) होकर कचरे में जाती हैं।

आज मैं आपको बताऊंगा कि पहला आर्डर (First Order) बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना है ताकि आपका पैसा न फंसे।


🔥 गौतम का अनुभव

मेडिकल में expiry lose कम करने के उपाय


1. सेल्समैन की "स्कीम" (Scheme) के जाल में न फसें 

सबसे पहली गलती! सेल्समैन आपको लालच देगा— "भाई साहब, इस दवाई के 10 डिब्बे लोगे तो 2 फ्री मिलेंगे और 5% एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा।"

नए दुकानदार को लगता है कि बहुत मुनाफा हो रहा है, और वो 10 डिब्बे खरीद लेता है।

सच्चाई: 

शुरुआत में आपको यह नहीं पता कि वो दवाई आपके एरिया में चलेगी या नहीं। अगर वो नहीं बिकी, तो "स्कीम" का मुनाफा धरा रह जाएगा और मूल पैसा भी डूब जाएगा।


सलाह: 

शुरुआत में स्कीम नहीं, सेल (Sale) देखें। भले ही 2 रूपए महंगा मिले, लेकिन कम माल खरीदें।



2. पूरा डिब्बा नहीं, स्ट्रिप (Strips) मंगवाएं


होलसेलर अक्सर आपको पूरा बॉक्स (Outer) देने की कोशिश करेंगे।

लेकिन पहले आर्डर में आपको "वैरायटी" (Variety) बनानी है, "क्वांटिटी" (Quantity) नहीं।

हर दवाई की सिर्फ 3-3 या 4-4 पत्तियां (Strips) मंगवाएं।

इससे कम पैसे में आपके पास ज्यादा तरह की दवाइयां आ जाएंगी।

जब कोई दवाई रोज बिकने लगे, तब उसका पूरा डिब्बा मंगवाएं। 


   गलत तरीका।                                       सही तरीका

10 बॉक्स खरीदना।                              3-4 strips लेना

Scheme देखकर खरीदना    Fast moving medicine 

Quantity ज्यादा।                            Variety ज्यादा

Unknown brands भरना     Trusted brands रखना

Expiry ignore करना      Long expiry check करना


💡 Practical Tip:

पहले 30 दिन की सेल देखकर ही किसी भी दवाई की क्वांटिटी बढ़ाएं।

मेडिकल का सेल कैसे बढ़ाए


3. रनिंग आइटम (Fast Moving Items) की लिस्ट बनाएं


अपने पहले आर्डर का 70% पैसा उन दवाइयों पर लगाएं जो हर घर की जरूरत हैं और जिनके लिए डॉक्टर की पर्ची की भी जरूरत नहीं पड़ती(Counter Sale)।


गैस और एसिडिटी:

 (Pantop, Omez, Aciloc, Rantac, Eno)


दर्द निवारक (Painkillers): 

(Combiflam, Zerodol-P, Aceclofenac, Diclofenac gel/spray)


बुखार और सर्दी: 

(Paracetamol, Cetirizine, Cough Syrups, Anti-cold tablets)


फर्स्ट एड (First Aid):

 (Bandage, Cotton, Betadine, Dettol/Savlon)


(उदाहरण के लिए, ब्रांड राज्य/एरिया के अनुसार बदल सकते हैं)

ये वो आइटम्स हैं जो कभी "Dead Stock" नहीं बनते। ये आज नहीं तो कल बिक ही जाएंगे।


⚠️ महत्वपूर्ण चेतावनी:

Schedule H/H1 दवाइयाँ हमेशा डॉक्टर की पर्ची (Prescription) पर ही दें।

बिना पर्ची देने पर Drug Inspector द्वारा पेनल्टी या लाइसेंस सस्पेंशन हो सकता है।

 Di मेडिकल में क्या क्या चेक करता है?


4. अपने एरिया के डॉक्टर्स को पहचानें


दुकान खोलने से पहले अपने आसपास के 1-2 किलोमीटर के दायरे में देखें कि कौन से डॉक्टर का क्लिनिक है।

अगर पास में बच्चे का डॉक्टर (Pediatrician) है, तो आपको एंटीबायोटिक सिरप और ड्रॉप्स ज्यादा रखने होंगे।

अगर हड्डी का डॉक्टर (Ortho) है, तो पेन किलर और कैल्शियम ज्यादा रखना होगा।

अगर कोई डॉक्टर नहीं है, तो जनरल दवाइयां (General Medicine) ही रखें।


5. जेनेरिक (Generic) और एथिकल (Ethical) का बैलेंस


शुरुआत में ब्रांडेड (Ethical) दवाइयां ज्यादा रखें (जैसे Abbott, Cipla, Sun Pharma, Mankind, Alkem)।

भले ही इसमें मार्जिन (Margin) कम होता है, लेकिन इससे ग्राहकों का भरोसा (Trust) बनता है।

अगर आप पहले दिन ही किसी को अनजान कंपनी की जेनेरिक दवाई देंगे, तो ग्राहक सोचेगा— "यह तो लोकल दवाई दे रहा है" और दोबारा नहीं आएगा।

धीरे-धीरे जब ग्राहक पक्का हो जाए, तब अच्छी जेनेरिक दवाइयां इंट्रोड्यूस करें।

होलसेलर से खरीदी कैसे करे उसकी टिप्स जानिए


निष्कर्ष (Conclusion)


पहला ऑर्डर अगर सही हो गया, तो मेडिकल स्टोर आधा चल गया समझो।

मेडिकल स्टोर में "Range" (रेंज) एक दिन में नहीं बनती। इसमें 6 महीने लगते हैं।

ग्राहक को कभी खाली हाथ न जाने दें। अगर कोई दवाई नहीं है, तो उसे नोट करें और शाम को मंगवा कर दें।

याद रखें:

 दवाई वो खरीदें जो "बिके", वो नहीं जो सेल्समैन "बेचना चाहे"।



📦 पहला मेडिकल ऑर्डर:
 कम quantity, ज़्यादा variety — यही सही तरीका है।

अगर आप मेडिकल स्टोर खोलने की तैयारी में हैं,
तो इस ब्लॉग को सेव करें या किसी नए दुकानदार को शेयर करें।
गलत पहला ऑर्डर = सीधा नुकसान।

“लोग अक्सर ये सवाल पूछते हैं:”

FAQ 


Q. पहले order में कितना stock लेना चाहिए?

Ans: शुरुआत में limited quantity और ज्यादा variety रखना बेहतर होता है।


Q. कौन सी दवाइयां जल्दी बिकती हैं?

Ans: Fever, acidity, painkiller, cough और first aid medicines।


Q. Scheme वाली medicines खरीदनी चाहिए?

Ans: शुरुआत में कम, क्योंकि expiry risk बढ़ता है।


About Author

Gautam Pandya पिछले 10+ वर्षों से pharmacy field में practical experience रखते हैं। यह blog medical business, medicine handling और pharmacy setup की वास्तविक जानकारी साझा करता है।


“Painkiller दवाओं की 5 खतरनाक गलतियाँ | Kidney और Liver कैसे खराब होते हैं?”

 नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका Health with gautam ब्लॉग पर। आजकल शरीर दर्द, सिरदर्द, बुखार या बदन दर्द होने पर लोग तुरंत Painkiller दवा ले ...