नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका Health with gautam ब्लॉग पर।
आजकल शरीर दर्द, सिरदर्द, बुखार या बदन दर्द होने पर लोग तुरंत Painkiller दवा ले लेते हैं।जैसे वो कोई मीठी टॉफी हो
।
लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि painkiller का गलत इस्तेमाल धीरे धीरे kidney और liver को नुकसान पहुंचा सकता है।
मेडिकल स्टोर पर अक्सर लोग बिना सलाह के painkiller लेते हैं और बाद में side effects का सामना करते हैं। इस article में हम आसान भाषा में समझेंगे कि painkiller लेते समय कौनसी गलतियाँ नहीं करनी चाहिए।
Painkiller क्या होती है?
Painkiller ऐसी दवाएं होती हैं जो दर्द और सूजन कम करने में मदद करती हैं।
जैसे:
- Paracetamol
- Ibuprofen
- Diclofenac
- Aceclofenac
- Nimesulide आदि
इन दवाओं का सही उपयोग फायदा देता है, लेकिन गलत उपयोग नुकसान कर सकता है।
“Paracetamol की सही dose क्या होती है?”
A. खाली पेट Painkiller लेना
बहुत से लोग सुबह उठते ही बिना कुछ खाए दर्द की गोली निगल लेते हैं।
क्या नुकसान होता है?
ज़्यादातर पेनकिलर्स (NSAIDs) पेट में एसिड की मात्रा को बढ़ा देती हैं और पेट की अंदरूनी सुरक्षा परत को नुकसान पहुंचाती हैं।
अंजाम:
इससे पेट में गंभीर एसिडिटी, गैस और आगे चलकर पेट में अल्सर (Stomach Ulcers) या ब्लीडिंग हो सकती है।
✅ कोशिश करें कि painkiller खाने से पहले हल्का खाना जरूर खाएं।
B.जरूरत से ज्यादा Dose लेना
कुछ लोग क्या करते है,
" अगर पैर में दर्द हो रहा है तो सुबह एक गोली खाई , दर्द कम नहीं हो रहा है तो दोपहर को भी एक गोली खा लेते हैं।
यही गलती सबसे ज्यादा देखी जाती है।
क्या नुकसान होता है?
हर दवा की शरीर में काम करने की एक समय सीमा होती है। जब आप कम समय में ज्यादा गोलियां खाते हैं, तो खून में दवा का टॉक्सिक लेवल बढ़ जाता है।
अंजाम:
लीवर और किडनी पर उसे शरीर से बाहर निकालने का दबाव दोगुना हो जाता है, जिससे वे अचानक काम करना बंद कर सकते हैं
Painkiller की ज्यादा मात्रा:
- kidney damage
- liver failure
- low BP
कमजोरी जैसी समस्या पैदा कर सकती है।
C.Alcohol के साथ Painkiller लेना
शराब और painkiller का combination liver पर बहुत बुरा असर डाल सकता है।
कई लोग पार्टी या शराब पीने के बाद दर्द की दवा ले लेते हैं,
जिससे:
- liver toxicity
- चक्कर
- bleeding
गंभीर side effects हो सकते हैं।
✅ Alcohol लेने के बाद बिना डॉक्टर सलाह painkiller avoid करें।
D.हर छोटे दर्द में Painkiller लेना
थोड़ा सिरदर्द, शरीर दर्द या थकान होते ही लोग painkiller लेना शुरू कर देते हैं।
लेकिन बार-बार painkiller लेने से:
➡️ body इसकी आदी हो सकती है
➡️ kidney पर दबाव बढ़ता है
➡️ stomach problems बढ़ सकती हैं।
हर दर्द का इलाज सिर्फ painkiller नहीं होता।
E.बिना Prescription कई Painkiller साथ में लेना
कभी-कभी लोग अलग-अलग नाम की दवाएँ साथ में ले लेते हैं जबकि अंदर का salt एक जैसा होता है।
इससे overdose का खतरा बढ़ जाता है।
उदाहरण:
Paracetamol वाली दो दवाएँ साथ में लेना
दो NSAIDs एक साथ लेना
✅ दवा लेने से पहले pharmacist या doctor से जरूर पूछें।
2.Kidney कैसे खराब होती है? (लगातार इस्तेमाल का असर)
“पेशाब में झाग और kidney damage के शुरुआती संकेत जानें”
जो लोग हफ़्तों या महीनों तक लगातार बिना डॉक्टर से पूछे पेनकिलर खाते रहते हैं, उनकी किडनी सीधे निशाने पर होती है।
मेडिकल साइंस:
दवाएं (जैसे Ibuprofen या Diclofenac) किडनी की तरफ जाने वाले खून के बहाव को कम कर देती हैं।
अंजाम: जब किडनी को पर्याप्त खून और ऑक्सीजन नहीं मिलता, तो उसके फिल्टर्स (Nephrons) धीरे-धीरे मरने लगते हैं। इसे Analgesic Nephropathy कहते हैं, जो आगे चलकर क्रोनिक किडनी डिसीज (CKD) में बदल जाती है और मरीज डायलिसिस पर पहुँच जाता है।
3. Liver कैसे डैमेज होता है? (Paracetamol की छिपी गलती)
लोग सोचते हैं कि पैरासिटामोल (Paracetamol) सबसे सुरक्षित दवा है, लेकिन इसकी एक तय सीमा है।
मेडिकल साइंस:
पैरासिटामोल को लीवर ब्रेकडाउन करता है। जब आप एक दिन में 4 ग्राम (4000mg) से ज्यादा पैरासिटामोल ले लेते हैं, तो लीवर में एक जहरीला तत्व (NAPQI) बनने लगता है।
अंजाम:
यह टॉक्सिन लीवर के सेल्स को सीधे नष्ट कर देता है, जिससे Liver Cirrhosis या लीवर फेलियर हो सकता है। कई बार लोग अनजाने में दो अलग-अलग कफ सिरप या दर्द की दवाओं में डबल पैरासिटामोल खा लेते हैं।
4. दो अलग-अलग दर्द की दवाओं को मिला देना (The Deadly Combination)
"घुटने के दर्द के लिए एक गोली डॉक्टर की ले ली और कमर दर्द के लिए एक दोस्त के कहने पर खा ली।"
क्या नुकसान होता है?
दो अलग-अलग ब्रांड की पेनकिलर्स का साल्ट (Salt) एक जैसा हो सकता है। उन्हें साथ में लेने से शरीर में दवाओं का भयंकर रिएक्शन हो सकता है, जो सीधे आपके दिल और पेट पर भारी पड़ता है।
Pharmacist की सलाह (Ground Reality)
असली कारण ढूंढें:
दर्द सिर्फ एक संकेत है कि शरीर में कुछ गड़बड़ है। दर्द को दबाने के बजाय उसके कारण (जैसे यूरिक एसिड, गैस्ट्रिक समस्या या नसों का ब्लॉक होना) का इलाज करें।
सुरक्षित विकल्प:
मामूली दर्द में दवा खाने के बजाय गर्म पानी की सिकाई, बाम या आराम का सहारा लें।
डॉक्टर की सलाह:
अगर पेनकिलर खाना बेहद जरूरी हो, तो डॉक्टर से अपने लीवर और किडनी की स्थिति के अनुसार ही सही दवा और सही डोज लिखवाएं।
👉 याद रखें, चंद मिनटों का आराम आपके जीवनभर की कमाई को डायलिसिस और डॉक्टरों के चक्कर में फूंक सकता है। स्मार्ट बनिए, सुरक्षित रहिए!
“Antibiotics का गलत इस्तेमाल भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है”
निष्कर्ष (Conclusion)
Painkiller दवाएँ सही तरीके से ली जाएँ तो फायदेमंद होती हैं, लेकिन गलत इस्तेमाल गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
✅ हमेशा सही dose लें
✅ जरूरत से ज्यादा दवा न लें
✅ alcohol के साथ avoid करें
✅ doctor या pharmacist की सलाह जरूर लें
अगर आपको यह जानकारी useful लगी हो तो इसे जरूर share करें।
“UTI में कौनसी Antibiotic सही होती है? पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें”
FAQ
Q1. क्या रोज painkiller लेना safe है?
नहीं, रोज painkiller लेना kidney और liver को नुकसान पहुंचा सकता है।
Q2. सबसे ज्यादा कौनसी painkiller गलत इस्तेमाल होती है?
Paracetamol और Ibuprofen का misuse बहुत common है।
Q3. क्या painkiller से kidney खराब हो सकती है?
हाँ, लंबे समय तक गलत उपयोग kidney damage कर सकता है।
Q4. क्या बिना prescription painkiller लेना सही है?
हर बार नहीं। लगातार दर्द होने पर doctor की सलाह जरूरी है।
--- HealthwithGautam

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें