शुक्रवार, 27 फ़रवरी 2026

PM Bhartiya Janaushadhi Kendra कैसे खोलें? पूरी प्रक्रिया, लागत और लाभ

 PM Bhartiya Janaushadhi Kendra कैसे खोलें? पूरी प्रक्रिया, लागत और लाभ

PM Janaushadhi Kendra 2026 opening process, license, cost and profit details infographic


अगर आप 2026 में कम निवेश में pharmacy business शुरू करना चाहते हैं, तो PM Bhartiya Janaushadhi Kendra एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस लेख में आवेदन प्रक्रिया, लागत, लाइसेंस और संभावित मुनाफा पूरी जानकारी के साथ समझाया गया है।

आज भारत में कई फार्मासिस्ट और मेडिकल स्टोर मालिक जनऔषधि केंद्र को कम निवेश में शुरू होने वाला एक अच्छा pharmacy business model मानते हैं।

भाइयों, अगर आप मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं और आपके पास बजट कम है, तो प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना (PMBJP) आपके लिए एक वरदान साबित हो सकती है। 2026 में सरकार इस योजना को और भी बड़े स्तर पर ले जा रही है।

आज के इस लेख में मैं आपको बताऊंगा कि आप अपना खुद का जन औषधि केंद्र कैसे शुरू कर सकते हैं, भले ही आप खुद फार्मासिस्ट न हों।

जन औषधि केंद्र क्या है?

यह केंद्र सरकार की एक ऐसी योजना है जिसके तहत आम जनता को सस्ती और उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाइयां उपलब्ध कराई जाती हैं। ये दवाइयां ब्रांडेड दवाओं के मुकाबले 50% से 90% तक सस्ती होती हैं।

एक सर्वे के अनुसार मार्च 2026 तक भारत में लगभग 18,600 से अधिक प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं। सरकार का लक्ष्य है कि 2027 तक इनकी संख्या बढ़ाकर 25,000 तक पहुंचाई जाए, ताकि देशभर में लोगों को सस्ती जेनेरिक दवाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

कौन खोल सकता है यह केंद्र? (Eligibility)

जन औषधि केंद्र खोलने के लिए तीन श्रेणियां बनाई गई हैं:

व्यक्तिगत श्रेणी: कोई भी बेरोजगार फार्मासिस्ट (B.Pharma या D.Pharma)।

संस्थाएं: कोई भी NGO, ट्रस्ट, या प्राइवेट हॉस्पिटल।

आम नागरिक: अगर आप फार्मासिस्ट नहीं हैं, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आपको अपनी दुकान पर एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट को नौकरी पर रखना होगा।

लेकिन व्यवहार में देखा गया है कि ज्यादातर सफल जनऔषधि केंद्र वहीं चलते हैं जहां एक trained pharmacist दुकान को नियमित रूप से संभालता है।

जरूरी शर्तें और जगह (Requirements)

दुकान की जगह: आपके पास कम से कम 120 स्क्वायर फीट की जगह होनी चाहिए।

कई मामलों में location का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण होता है। अस्पताल, क्लिनिक या भीड़भाड़ वाले बाजार के पास जनऔषधि केंद्र होने पर बिक्री की संभावना अधिक रहती है।

दूरी: दो जन औषधि केंद्रों के बीच एक निश्चित दूरी होना जरूरी है (ताकि दोनों का बिजनेस चल सके)।

फार्मासिस्ट: दुकान चलाने के लिए एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट का होना अनिवार्य है।

जरूरी दस्तावेज (Documents Needed)

आवेदन के समय आपके पास ये कागज तैयार होने चाहिए:

आधार कार्ड और पैन कार्ड (PAN Card)।

फार्मासिस्ट का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट।

अगर आप खुद फार्मासिस्ट नहीं हैं, तो उस फार्मासिस्ट का शपथ पत्र जिसे आप काम पर रखेंगे।

दुकान के मालिकाना हक का सबूत या रेंट एग्रीमेंट (Rent Agreement)।

सरकार से क्या फायदा मिलता है?

सरकार इस काम में आपकी आर्थिक मदद भी करती है:

फर्नीचर और फिटिंग: सरकार ₹1.5 लाख तक की सहायता देती है।

कंप्यूटर और प्रिंटर: इसके लिए ₹50,000 की सहायता मिलती है।

मार्जिन: हर दवाई की बिक्री पर आपको 20% का कमीशन मिलता है।

इंसेंटिव: हर महीने आपकी सेल पर 15% का एक्स्ट्रा इंसेंटिव (अधिकतम ₹15,000 प्रति माह) भी मिलता है।

आवेदन करने का तरीका (How to Apply)

आप ऑनलाइन janaushadhi.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की फीस ₹5,000 (Non-refundable) है। SC, ST और दिव्यांग भाई-बहनों के लिए यह फीस माफ है।

Documents verification होता है

Location check हो सकता है

Approval मिलने पर agreement sign होता है

Approval के बाद medicine supply शुरू होती है।

जनऔषधि केंद्र खोलने में कितनी लागत आती है? (2026)

अनुमानित प्रारंभिक लागत:
खर्च का अनुमान

Shop setup

₹50,000 – ₹1,00,000

Furniture

₹30,000 – ₹70,000

Refrigerator

₹15,000 – ₹25,000

Computer & Billing

₹25,000 – ₹40,000

Initial working capital

₹50,000 – ₹1,00,000

कुल मिलाकर:

₹1.5 लाख – ₹3 लाख तक प्रारंभिक निवेश लग सकता है।

हालांकि वास्तविक निवेश स्थान, दुकान के सेटअप और स्थानीय बाजार के अनुसार थोड़ा कम या ज्यादा भी हो सकता है।

क्या जनऔषधि केंद्र खोलना लाभदायक है?

अगर:

Location सही है

Pharmacist उपलब्ध है

आप proper management कर सकते हैं

तो यह steady income देने वाला व्यवसाय हो सकता है।

लेकिन बिना research और location analysis के investment नहीं करना चाहिए।

निष्कर्ष

PM Bhartiya Janaushadhi Kendra 2026 में pharmacy business शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

सही location, pharmacist की उपलब्धता और proper management के साथ जनऔषधि केंद्र एक स्थिर आय वाला pharmacy business बन सकता है।

लेकिन आवेदन से पहले official guidelines और local drug authority से पुष्टि अवश्य करें।

FAQ

Q1: क्या बिना D.Pharm के जनऔषधि केंद्र खोल सकते हैं?

नहीं, registered pharmacist आवश्यक है।

Q2: क्या यह सरकारी नौकरी है?

नहीं, यह franchise-like model है जो सरकारी योजना के अंतर्गत संचालित होता है।

Q3: क्या branded medicines भी बेच सकते हैं?

सामान्यतः जनऔषधि केंद्र generic medicines पर केंद्रित होता है।


Disclaimer

यह लेख केवल शैक्षणिक और सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना की शर्तें और नियम समय-समय पर बदल सकते हैं। आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।


📚संबंधित लेख 

मेडिकल का पहला ऑर्डर कैसे दे?

मेडिकल के लिए ड्रग की पूरी प्रक्रिया

मेडिकल के लिए कौनसा फर्नीचर अच्छा है?

मंगलवार, 24 फ़रवरी 2026

Drug Inspector Seal Rules: Full Guide

 

Drug Inspector द्वारा medical store seal करने की process, Form-16 seizure memo, pharmacy inspection rules India, licensing authority sealing order guide


नमस्ते साथियों, मैं हूँ गौतम। एक मेडिकल स्टोर चलाना जितनी जिम्मेदारी का काम है, उतना ही यह कानूनी नियमों से भी बंधा हुआ है। अक्सर केमिस्ट भाइयों के मन में यह डर रहता है कि क्या Drug Inspector (DI) बिना बताए दुकान सील कर सकता है?

आज के इस प्रो-ब्लॉग में हम Drugs and Cosmetics Act, 1940 के उन नियमों की बात करेंगे, जिन्हें जानकर आप अपनी दुकान को किसी भी बड़ी मुसीबत से बचा सकते हैं।

लेकिन सवाल यह है —

किस स्थिति में Drug Inspector आपकी दुकान seal कर सकता है?

और इससे कैसे बचा जा सकता है?

इस लेख में हम पूरी सच्चाई और practical points समझेंगे।

1. इन 5 गंभीर गलतियों पर हो सकती है दुकान सील (Main Content):

ड्रग इंस्पेक्टर के पास दुकान सील करने का अधिकार होता है, लेकिन वह ऐसा तभी करता है जब ये गंभीर उल्लंघन (Violations) पाए जाएं:

Example:अगर आपके मेडिकल स्टोर का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है,लेकिन आपने उसे रेनीवेल नहीं कराया तब।

बिना लाइसेंस दुकान चलाना: 

अगर आपके पास वैध (Valid) ड्रग लाइसेंस नहीं है या वह एक्सपायर हो चुका है और आप फिर भी दवाइयां बेच रहे हैं।

1. Form 20 License,

2. Form 21 License,

3. From 20 F License 


फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति: 

नियमों के अनुसार, दवाइयों की बिक्री सिर्फ एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट की मौजूदगी में ही होनी चाहिए। अगर बार-बार जाँच में फार्मासिस्ट गायब मिलता है, तो दुकान पर ताला लग सकता है।

नशीली या प्रतिबंधित दवाइयां (NDPS):

 अगर दुकान में ऐसी दवाइयां पाई जाती हैं जो सरकार द्वारा बैन हैं, या फिर बिना रिकॉर्ड के नशीली दवाइयां बेची जा रही हैं।

दवाइयों का रखरखाव (Storage Conditions): 

अगर वैक्सीन या ऐसी दवाइयां जिन्हें फ्रिज में रखना अनिवार्य है, वे बाहर खुले में पाई जाती हैं। यह लोगों की जान से खिलवाड़ माना जाता है।

रिकॉर्ड और बिलिंग में धांधली: 

परचेज (Purchase) और सेल (Sale) के बिलों का मिलान न होना या शेड्यूल H1 दवाइयों का रजिस्टर मेंटेन न करना।

Fake और एक्सपायर दवाई की जगह से भी मेडिकल सील हो सकता है।


2. दुकान सील करने की प्रक्रिया (The Process):

दुकान seal करने की प्रक्रिया (The Process):

यह समझना जरूरी है कि Drug Inspector सीधे दुकान seal नहीं करता। इसके पीछे एक legal process होता है:

1. Inspection:

Drug Inspector आपकी दुकान का inspection करता है और violations check करता है।

2. Drug seizure:

यदि गंभीर violation मिलता है, तो संबंधित medicines को तुरंत seize किया जा सकता है।

3. Seizure memo (Form-16):

जब्त की गई medicines का seizure memo (Form-16) बनाया जाता है और उसकी copy दुकान मालिक को दी जाती है।

4. Inspection report submission:

Drug Inspector अपनी inspection report और seizure details Licensing Authority (ADC / Licensing Authority) को भेजता है।

5. Final sealing order:

Final sealing order Licensing Authority द्वारा written order में issue किया जाता है।

Drug Inspector केवल recommendation देता है, seal करने का final authority Licensing Authority के पास होता है।

3. बचाव के लिए क्या करें? (Expert Tips):

Bill Cleanliness: हमेशा पक्के बिल पर माल खरीदें।

Expiry Box:

 एक्सपायरी दवाओं को हमेशा एक अलग बॉक्स में रखें जिस पर "Not for Sale" लिखा हो।

Expired medicines बेचते हुए पकड़े जाने पर immediate seizure और license suspension हो सकता है।

H1 Register: 

नशीली या शेड्यूल दवाओं का रिकॉर्ड साफ-सुथरा रखें।

CCTV Camera: 

अपनी दुकान में कैमरा जरूर लगाएं ताकि जांच के दौरान पारदर्शिता बनी रहे।

Case 1:

 अगर मेडिकल में फार्मासिस्ट की मौजूदगी न होतो ड्रग इंस्पेक्टर मेडिकल को वार्निंग देगा।लेकिन बार बार फार्मासिस्ट हजार ना होतो seal लगने का खतरा बढ़ जाता है।

Case 2:

अगर मेडिकल चलाने के आवश्यक लाइसेंस ना होतो। मेडिकल तत्काल बंद हो सकता है।

Case 3:

अगर मेडिकल में नकली दवाई पाई जाती है तो मेडिकल को seal तो लगेगा साथ ही कोर्ट में केस  भी होगा।

4.दुकान सील (Shop Seal) होने के गंभीर परिणाम:

जब एक बार ड्रग इंस्पेक्टर दुकान पर अपनी मुहर लगा देता है, तो स्थिति काफी जटिल हो जाती है। इसके मुख्य परिणाम नीचे दिए गए हैं:

दुकान का पूर्णतः बंद होना (Immediate Shut Down): 

सील लगने के बाद आप दुकान के अंदर प्रवेश भी नहीं कर सकते। दुकान के ताले पर सरकारी मुहर लग जाती है और इसे बिना अनुमति खोलना एक गंभीर अपराध माना जाता है।

आय का भारी नुकसान (Total Income Loss):

दुकान बंद होने का सीधा मतलब है रोज़ाना की कमाई का खत्म होना। इसके अलावा, जो दवाइयां अंदर रखी हैं (खासकर फ्रिज वाली), उनके खराब होने का डर रहता है, जिससे आर्थिक बोझ और बढ़ जाता है।

लाइसेंस का निलंबन (License Suspension):

दुकान सील होने के बाद ड्रग कंट्रोल विभाग आपके लाइसेंस को कुछ दिनों (जैसे 15 से 90 दिन) के लिए 'सस्पेंड' कर सकता है। इस दौरान आप दवाइयों का कोई भी लेन-देन नहीं कर सकते।

कोर्ट केस की संभावना (Possible Court Case): 

अगर दुकान में नकली दवाइयां प्रतिबंधित (Banned) दवाईयां मिली हैं, तो ड्रग इंस्पेक्टर आपके खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कर सकता है। इसमें कानूनी चक्कर और वकीलों का खर्च बढ़ जाता है।

लाइसेंस का स्थायी रद्दीकरण (Permanent License Cancellation): 

यदि उल्लंघन बहुत गंभीर है या आप बार-बार गलतियां कर रहे हैं, तो विभाग आपके ड्रग लाइसेंस को हमेशा के लिए Cancel कर सकता है। इसका मतलब है कि आप भविष्य में उस नाम पर दोबारा दुकान नहीं खोल पाएंगे

निष्कर्ष:

ड्रग इंस्पेक्टर एक सरकारी अधिकारी है जिसका काम लोगों की सेहत की सुरक्षा करना है। अगर आप नियमों का पालन कर रहे हैं, तो आपको डरने की कोई जरूरत नहीं है। कानून का ज्ञान ही आपका सबसे बड़ा हथियार है।

FAQ section:

Q1: क्या Drug Inspector तुरंत दुकान seal कर सकता है?

Answer: Serious violation पर recommendation करता है, sealing authority order देती है।

Q2: सबसे common reason क्या है shop seal का?

Answer: No pharmacist, expired drugs, Schedule H1 record missing.

Q3: क्या बिना license के दुकान seal हो सकती है?

Answer:Serious violation मिलने पर Drug Inspector immediate action ले सकता है, लेकिन final sealing order Licensing Authority द्वारा written order में issue किया जाता है।


Disclaimer:

यह जानकारी केवल educational purpose के लिए है। Official decision हमेशा Drug Inspector और Licensing Authority के rules और written order पर निर्भर करता है।

मेडिकल प्रॉफिट कैसे बढ़ाए

मेडिकल ड्रग लाइसेंस की प्रक्रिया

ड्रग इंस्पेक्टर की pentality कैसे बचे?

शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

मेडिकल स्टोर PAN और GST नियम: Proprietor vs Partnership सच

मेडिकल स्टोर PAN और GST नियम: Proprietor vs Partnership सच



क्या आप नया मेडिकल स्टोर (Medical Store) खोलने की तैयारी कर रहे हैं? अगर हां, तो आपके मन में यह उलझन जरूर होगी कि दुकान का कागज़ी काम कैसे होगा। अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं कि PAN कार्ड किसका लगेगा और GST नंबर किसके नाम पर आएगा? एक छोटी सी गलती आपके ड्रग लाइसेंस (Drug License) और टैक्स फाइलिंग में रुकावट डाल सकती है। आज के इस लेख में हम फार्मेसी बिजनेस के इसी 'कानूनी सच' को आसान भाषा में समझेंगे। 

1. प्रोपराइटरशिप (Proprietor) मेडिकल स्टोर: 

आप ही हैं दुकान के मालिक भारत में 90% छोटे और मध्यम मेडिकल स्टोर 'प्रोपराइटरशिप' मॉडल पर चलते हैं। इसका मतलब है कि आप दुकान के अकेले मालिक हैं। PAN कार्ड का नियम: यहां आपकी दुकान का कोई अलग PAN कार्ड नहीं होता। आपका Personal PAN Card ही दुकान का PAN कार्ड माना जाता है। 

2.GST नंबर का चक्कर: 

GST रजिस्ट्रेशन के लिए आप अपना ही PAN इस्तेमाल करते हैं, लेकिन GST सर्टिफिकेट पर आपके मेडिकल स्टोर का नाम (Trade Name) लिखा होता है। फायदा: इसे शुरू करना आसान है और आपको अलग से इनकम टैक्स रिटर्न भरने की जरूरत नहीं पड़ती। 


3. पार्टनरशिप (Partnership) मेडिकल स्टोर:

 जब दो लोग मिलकर काम करें अगर आप अपने किसी दोस्त या रिश्तेदार के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर खोल रहे हैं, तो नियम पूरी तरह बदल जाते हैं।

 नया PAN कार्ड: 

यहां कानून की नजर में दुकान एक अलग 'इकाई' (Entity) है। आपको अपनी फर्म के नाम पर एक नया और अलग PAN कार्ड बनवाना होगा।

 पार्टनर का PAN:

 फर्म के पैन कार्ड में पार्टनर्स का व्यक्तिगत पैन इस्तेमाल नहीं होता। 

GST रजिस्ट्रेशन: 

पार्टनरशिप फर्म का GST नंबर हमेशा फर्म के अपने नए PAN कार्ड पर ही मिलता है।

4📊 मेडिकल स्टोर: प्रोपराइटरशिप vs पार्टनरशिप (तुलना)


1. प्रोपराइटरशिप (Single Owner)

PAN कार्ड:

इसमें मालिक का अपना Personal PAN ही इस्तेमाल होता है।


GST रजिस्ट्रेशन: 

यह पूरी तरह से मालिक के PAN कार्ड पर आधारित होता है।

कानूनी पहचान: 
इसमें मालिक और दुकान को कानून की नजर में एक ही माना जाता है।

इनकम टैक्स: 
मालिक की कुल सालाना आय पर स्लैब के हिसाब से टैक्स लगता है।


बैंक अकाउंट: 

इसमें मालिक के पर्सनल PAN कार्ड से ही दुकान का Current Account खुलता है।

2. पार्टनरशिप (Partnership Firm)

PAN कार्ड: 
इसमें फर्म के नाम पर एक अलग और नया Business PAN बनवाना पड़ता है।

GST रजिस्ट्रेशन: 

यह फर्म के नए PAN कार्ड के आधार पर मिलता है।


कानूनी पहचान: 

इसमें मालिक (पार्टनर्स) और दुकान दोनों की पहचान अलग-अलग होती है।

इनकम टैक्स: 

पार्टनरशिप फर्म के कुल मुनाफे पर सीधा 30% फ्लैट टैक्स देना होता है।


बैंक अकाउंट: 

यह फर्म के नए PAN और Partnership Deed के आधार पर खोला जाता है।

5. बैंक अकाउंट और ड्रग लाइसेंस का कनेक्शन

मेडिकल स्टोर के लिए Drug License अनिवार्य है। लाइसेंस लेते समय आपसे बैंक अकाउंट की डिटेल मांगी जाती है।
अगर आप प्रोपराइटर हैं, तो बैंक में आपका Current Account खुलेगा। इसमें पैन कार्ड आपका होगा, लेकिन खाते का नाम आपकी दुकान का होगा।

ड्रग विभाग (FDA) भी यही देखता है कि आपके GST और PAN के कागजात आपस में मेल खाते हैं या नहीं।

मेरी सलाह: आपको क्या चुनना चाहिए?


अगर आप पहली बार मेडिकल स्टोर खोल रहे हैं और बजट कम है, तो Proprietorship सबसे बेस्ट है। इसमें कागजी कार्रवाई कम है और खर्च भी कम आता है। लेकिन अगर आप बड़े स्तर पर काम करना चाहते हैं और इन्वेस्टमेंट ज़्यादा है, तभी Partnership की तरफ जाएं।

6.इनकम टैक्स (Income Tax) और GST में फर्क

शायद आप 'इनकम टैक्स' की बात कर रहे हैं। यहां नियम ये है:

GST: 

यह सिर्फ दुकान (फर्म) के नाम से भरा जाएगा। (महीने या तिमाही में)।

Income Tax (ITR): 

साल के अंत में, पार्टनरशिप फर्म से जो मुनाफा (Profit) दोनों पार्टनर्स को मिलेगा, उस पर दोनों पार्टनर्स को अपना-अपना Personal ITR भरना पड़ेगा। इसे टैक्स भरना कहते हैं, GST भरना नहीं।

Case study:

Case 1:
प्रोपराइटर मेडिकल स्टोर (सबसे आसान तरीका)

यहां Owner PAN = GST PAN = Drug License। यह सबसे सेफ है। अगर आप अकेले मालिक हैं, तो यही रास्ता चुनें।

Case 2:
पार्टनरशिप फर्म (सावधानी जरूरी)

यहां Firm PAN ≠ Partner PAN। यहां अक्सर लोग गलती करते हैं कि बैंक अकाउंट पार्टनर के नाम पर खोल लेते हैं, जबकि वह फर्म के PAN पर होना चाहिए।

बैंक और ड्रग इंस्पेक्टर (DI) का डर क्यों?

DI ऑब्जेक्शन तब करता है जब कागज़ों में नाम और PAN का मेल (Mismatch) नहीं होता। अगर GST किसी और नाम पर है और बैंक अकाउंट किसी और नाम पर, तो इसे 'Illegal Structure' माना जा सकता है।

 "हर राज्य का कोड अलग होता है, जैसे गुजरात के लिए 24 है वैसे ही दूसरे राज्यों के लिए अलग होगा।"


7. मेडिकल स्टोर मालिकों द्वारा की जाने वाली 3 बड़ी गलतियां (Common Mistakes)

अक्सर जानकारी के अभाव में नए मेडिकल स्टोर मालिक ये गलतियां कर बैठते हैं, जिनका नतीजा भारी जुर्माना या लाइसेंस रद्द होना हो सकता है:

गलती 1:
 'मिसमैच' बैंक अकाउंट (Bank Account Mismatch)

सबसे बड़ी गलती यह होती है कि GST तो 'फर्म के PAN' पर ले लिया जाता है, लेकिन बैंक में करंट अकाउंट 'मालिक के पर्सनल PAN' पर खोल दिया जाता है। बैंक और GST का डेटा मैच न होने पर आपको GST Notice सकता है।

गलती 2: 
नाम का अंतर (Name Mismatch)

कई बार ड्रग लाइसेंस (Drug License) 'A' नाम से होता है और GST किसी दूसरे 'B' नाम से रजिस्टर करवा लिया जाता है। याद रखें, Drug License Name = GST Trade Name होना अनिवार्य है, वरना Drug Inspector (DI) आपकी दुकान को अवैध घोषित कर सकता है।


गलती 3: 
पार्टनरशिप में पर्सनल PAN का उपयोग

पार्टनरशिप फर्म होने के बावजूद कई लोग पार्टनर का व्यक्तिगत PAN इस्तेमाल करते हैं। कानूनी रूप से पार्टनरशिप फर्म का अपना अलग PAN होना चाहिए। ऐसा न करने पर भविष्य में बैंकिंग और ऑडिट के दौरान बड़ी मुश्किलें खड़ी होती हैं।

परिणाम (Results): 

इन गलतियों की वजह से DI Objection, भारी जुर्माना, और बैंकिंग ट्रांजेक्शन रुकने जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

निष्कर्ष: 

मेडिकल स्टोर बिजनेस में PAN और GST की सही जानकारी होना उतना ही जरूरी है जितना दवाइयों की जानकारी होना। उम्मीद है कि इस लेख से आपकी उलझन दूर हो गई होगी।


बुधवार, 18 फ़रवरी 2026

Branded vs Local Company Medicine: दवाओं की कीमत में इतना अंतर क्यों? पूरी सच्चाई जानिए



ब्रांडेड vs लोकल दवाओं की कीमत तुलना इन्फोग्राफिक – मेडिकल स्टोर मालिकों के लिए गाइड, जिसमें R&D, मार्केटिंग खर्च, गुणवत्ता और सप्लाई चेन के आधार पर MRP अंतर समझाया गया है।



आज के समय में जब हम किसी डॉक्टर के पास जाते हैं या सीधे मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने पहुंचते हैं, तो एक ही बीमारी की दवा की कीमतों में हमें जमीन - आसमान का अंतर देखने को मिलता है। एक तरफ नामी-गिरामी कंपनियों की चमकदार पैकिंग वाली दवा होती है जिसकी कीमत ₹150 है, तो दूसरी तरफ उसी सॉल्ट (Salt) की लोकल दवा मात्र ₹30-40 में मिल जाती है।

एक आम आदमी के मन में तुरंत सवाल उठता है— "क्या सस्ती दवा नकली है?" या "क्या ब्रांडेड कंपनियां हमें सरेआम लूट रही हैं?"

एक फार्मा प्रोफेशनल और हेल्थ ब्लॉगर होने के नाते, आज मैं आपके सामने इस सच की हर परत को खोलूंगा। हम बिजनेस, डिस्ट्रीब्यूशन और मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी के उन पहलुओं पर चर्चा करेंगे जिन्हें दवा कंपनियां अक्सर आपसे छुपाती हैं।

1. रिसर्च और डेवलपमेंट (R&D) का बोझ

किसी भी बड़ी ब्रांडेड दवा कंपनी (जैसे सन फार्मा, सिप्ला या एबॉट) के लिए एक नई दवा को बाजार में लाना बच्चों का खेल नहीं है।

खोज की लागत: 

एक नई दवा को लैब से पेशेंट तक पहुंचने में 10 से 12 साल लगते हैं। इस दौरान हजारों वैज्ञानिक दिन-रात काम करते हैं।

असफलता का रिस्क: 

रिसर्च के दौरान कई दवाइयां फेल हो जाती हैं। उन पर बर्बाद हुए करोड़ों रुपयों की भरपाई कंपनी अपनी सफल दवाओं की कीमत बढ़ाकर करती है।

पेटेंट (Patent):

 जब कोई कंपनी नई खोज करती है, तो उसे कुछ वर्षों का पेटेंट मिलता है। उस दौरान सिर्फ वही कंपनी वह दवा बना सकती है, जिससे वह अपनी रिसर्च की पूरी लागत वसूलती है।

लोकल कंपनी का पक्ष: 

लोकल या जेनेरिक कंपनियां कोई नई रिसर्च नहीं करतीं। वे सिर्फ उन दवाओं को बनाती हैं जिनका पेटेंट खत्म हो चुका है। चूंकि उनकी रिसर्च कॉस्ट 'जीरो' है, इसलिए वे सस्ती दवाइयां दे पाती हैं।

2. डिस्ट्रीब्यूशन चेन (Distribution Chain) का गणित

दवा की कीमत का एक बहुत बड़ा हिस्सा उन हाथों में जाता है जिनसे होकर वह गुजरती है। यहां ब्रांडेड और लोकल के बीच का अंतर समझना बहुत जरूरी है।

ब्रांडेड कंपनी का ढांचा (Complex Layer):

ब्रांडेड दवाइयां एक बहुत लंबी चेन का हिस्सा होती हैं:

Company → Super Stockist → Stockist (शहर में 2-3) → Retailer (दुकानदार) → Patient

मार्जिन का खेल: 

इस चेन में बैठा हर व्यक्ति (स्टॉकइस्ट से लेकर दुकानदार तक) अपना मुनाफा और ट्रांसपोर्ट का खर्चा जोड़ता है।

कॉम्पिटिशन: 

एक ही शहर में 2-3 स्टॉकिस्ट होने के कारण कंपनी को उन्हें मैनेज करने के लिए अतिरिक्त सेल्स स्टाफ रखना पड़ता है, जिसका खर्चा अंत में दवा की MRP पर पड़ता है।

लोकल कंपनी का ढांचा (Simple Layer):

लोकल कंपनियां बहुत ही सीधे और कम खर्चीले तरीके से काम करती हैं:

Company → Stockist (पूरे शहर में सिर्फ 1) → Retailer → Patient

मोनोपॉली स्टॉकइस्ट: 

पूरे शहर में सिर्फ एक डिस्ट्रीब्यूटर होने से कंपनी का मैनेजमेंट खर्चा बहुत कम हो जाता है।

कम लेयर्स: 

कम लोग = कम मार्जिन एडिशन। यही वजह है कि लोकल कंपनी कम MRP में भी अच्छा मुनाफा कमा लेती है।

Wholesaler dealing blog 👉🖇️“होलसेल से सही रेट पर दवा कैसे खरीदें”

3. मार्केटिंग, ब्रांडिंग और MR की फौज

क्या आपने कभी अस्पतालों के बाहर बैग टांगे हुए सूट-बूट में लड़कों को देखा है? वे 'मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स' (MR) होते हैं।

ब्रांडेड मार्केटिंग:

 बड़ी कंपनियां हर शहर में MR की फौज रखती हैं। उनका काम डॉक्टर्स को अपनी दवा के बारे में बताना, उन्हें सैम्पल देना और कॉन्फ्रेंस आयोजित करना है। इस पूरी मार्केटिंग और ब्रांडिंग का खर्चा दवा की कीमत में 30% से 50% तक हिस्सा रखता है।

लोकल मार्केटिंग: 

लोकल कंपनियां कोई MR नहीं रखतीं। वे विज्ञापनों पर पैसा खर्च नहीं करतीं। उनकी मार्केटिंग का जिम्मा सीधे दुकानदार (Retailer) पर होता है। विज्ञापन का यह पैसा सीधे ग्राहक की बचत बन जाता है।

(अक्सर मैंने देखा है कि MR सबसे पहले डॉक्टर से बात करके उनकी कंपनी की प्रोडक्ट के प्रचार करता है।)

मेडिकल में सेल बढ़ाने ब्लॉग👉🖇️“मेडिकल स्टोर की बिक्री बढ़ाने के तरीके”

4. मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी: क्या वाकई फर्क होता है?

यह सबसे संवेदनशील सवाल है। क्या ₹10 की दवा ₹100 वाली दवा जैसा काम करेगी? सच यहां है:

Active Ingredient (साल्ट) समान है, लेकिन...

दोनों दवाओं के अंदर मुख्य साल्ट (जैसे Diabetes के लिए Metformin) एक ही होता है। लेकिन दवा सिर्फ साल्ट से नहीं बनती, उसमें Excipients (सहायक तत्व) भी होते हैं।

Dissolution Rate (घुलने की दर): 

ब्रांडेड कंपनियां इस पर करोड़ों खर्च करती हैं कि उनकी गोली पेट में जाकर कितने सेकंड में और किस हिस्से में धुलेगी। अगर गोली सही से नहीं घुली, तो दवा का असर कम होगा।

Coating (कोटिंग): 

अच्छी कोटिंग दवा को कड़वाहट से बचाती है और पेट की एसिडिटी से सुरक्षित रखकर छोटी आंत तक पहुंचाती है। ब्रांडेड दवाओं की कोटिंग अक्सर सुपीरियर होती है।

मेडिकल प्रॉफिट ब्लॉग 👉🖇️“मेडिकल स्टोर में असली प्रॉफिट मार्जिन कैसे बनता है?”


Price compare 

Drug                         Brand company(MRP)           local company (MRP)

Nimuside Tab.            ₹ 50.                                          ₹ 30              

Glimipride Tab           ₹ 60.                                          ₹ 35

Telmisartan Tab.        ₹ 75.                                          ₹ 40

Aceclofenac Tab.        ₹ 60.                                          ₹ 30        


(मेरी दुकान पर एक बार Telmisartan की ब्रांडेड दवा ₹75 की थी, वहीं लोकल ₹40 में थी…)


प्लांट के मानक (Compliance)

WHO-GMP :

 बड़ी ब्रांडेड कंपनियां अक्सर अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करती हैं। उनके प्लांट की सफाई, हवा की क्वालिटी और मशीनों की शुद्धता विश्व स्तर की होती है।

Local Plants: 

लोकल कंपनियां भी सरकारी GMP मानकों का पालन करती हैं, लेकिन हर कंपनी का इंफ्रास्ट्रक्चर और चेकिंग का तरीका एक जैसा नहीं होता।

5. वास्तविक सच: "क्वालिटी कंपनी-स्पेसिफिक है, कैटेगरी-स्पेसिफिक नहीं"

अक्सर हम गलती करते हैं यह सोचकर कि "हर ब्रांडेड अच्छी है और हर लोकल खराब"।

सच्चाई: 

भारत में कई ऐसी लोकल कंपनियां हैं जिनकी क्वालिटी नामी ब्रांड्स से भी बेहतर है।

रिस्क:

 कुछ लोकल कंपनियां लागत बचाने के चक्कर में पैकेजिंग और स्टेबिलिटी (दवा के टिकने की क्षमता) से समझौता कर लेती हैं। अगर दवा की पट्टी (Strip) कमजोर है, तो नमी (Moisture) दवा को खराब कर सकती है।

6. रिटेलर (दुकानदार) का नजरिया

मेडिकल स्टोर मालिक अक्सर ब्रांडेड और लोकल के बीच में फंस जाते हैं।

ब्रांडेड दवा: 

दुकानदार को इसमें बहुत कम मार्जिन (अक्सर 10-15%) मिलता है।

लोकल दवा:

 इसमें दुकानदार को बेहतर मार्जिन मिलता है, जिससे वह अपनी दुकान के खर्चे निकाल पाता है।

यही कारण है कि दुकानदार कभी-कभी आपको विकल्प (Substitute) देते हैं। अगर कंपनी विश्वसनीय है, तो वह विकल्प लेना आपके लिए फायदेमंद है।

(में अपने 10 साल एक्सपीरियंस मैने ज्यादा यही देखा है कि हर मेडिकल स्टोर ब्रांडेड कंपनी ज्यादा लोकल कंपनी को ज्यादा प्रमोट करते है क्योंकि लोकल कंपनी के मार्जिन ज्यादा होता है। आप खुद बताए कि आप क्या करते?)


7. निष्कर्ष: आपको क्या चुनना चाहिए?

दवाओं की कीमत का अंतर गुणवत्ता से ज्यादा बिजनेस मॉडल पर निर्भर करता है।

इमरजेंसी या गंभीर बीमारी: अगर मामला क्रिटिकल है (जैसे हार्ट अटैक, कैंसर या गंभीर इंफेक्शन), तो डॉक्टर द्वारा लिखी गई ब्रांडेड दवा पर ही भरोसा करना सुरक्षित रहता है क्योंकि उनकी 'Bio-availability' (खून में दवा पहुंचने की रफ्तार) बहुत सटीक होती है।

क्रोनिक डिजीज (लंबे समय की बीमारी): अगर आपको शुगर या बीपी की दवा सालों-साल खानी है, तो आप अच्छी क्वालिटी की लोकल या जेनेरिक दवा चुन सकते हैं। इससे आपके घर का बजट नहीं बिगड़ेगा। बस यह सुनिश्चित करें कि कंपनी WHO-GMP सर्टिफाइड हो।

लोकल कंपनी vs ब्रांडेड कंपनी दवा तुलना चार्ट – मेडिकल स्टोर के लिए मार्जिन, एक्सपायरी, खरीद मूल्य और मुनाफे का विश्लेषण दिखाता इन्फोग्राफिक।

"कमेंट में बताइए आप क्या चुनते हैं?"

"अपने अनुभव शेयर करें"

मेडिकल में fast moving मेडिसिन लिस्ट कैसे बनाएं?

रविवार, 15 फ़रवरी 2026

Fast Moving Medicines List 2026: मेडिकल स्टोर के लिए सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाइयां

 



अगर आप एक मेडिकल स्टोर चला रहे हैं या शुरू करने वाले हैं, तो आपको पता होना चाहिए कि कौन सी दवाइयां काउंटर पर 'हॉट केक' की तरह बिकती हैं। 2026 के बदलते लाइफस्टाइल और बीमारियों के पैटर्न को देखते हुए हमने यह Fast Moving Medicines List तैयार की है।

अगर आप मेडिकल स्टोर से ज्यादा profit कमाना चाहते हैं, तो यह गाइड जरूर पढ़ें: 

1. Definition (फास्ट मूविंग मेडिसिन क्या हैं?)

Fast Moving Medicines वे दवाइयां होती हैं जिनकी डिमांड मार्केट में साल के 12 महीने बनी रहती है। इनका Inventory Turnover Ratio बहुत हाई होता है, यानी ये स्टॉक में आती हैं और तुरंत बिक जाती हैं। एक सफल फार्मासिस्ट वही है जो इन दवाओं का स्टॉक कभी खत्म नहीं होने देता।

2. India में 2026 में ट्रेंड क्या है?

भारत की बदलती स्वास्थ्य स्थितियों के कारण दवाओं की मांग में ये बदलाव आए हैं:

  • Fever Season: 

क्लाइमेट चेंज की वजह से अब वायरल फीवर और डेंगू साल में कई बार दस्तक देते हैं।

  • Diabetes Growth: 

भारत अब 'World's Diabetes Capital' बन चुका है, जिससे शुगर की दवाओं की डिमांड रिकॉर्ड स्तर पर है।

  • BP Patients: 

भागदौड़ भरी जिंदगी और स्ट्रेस के कारण 30-40 की उम्र के युवाओं में भी ब्लड प्रेशर की दवाइयां आम हो गई हैं।

  • Pediatric Demand: 

बच्चों में इम्युनिटी कम होने और बदलती डाइट के कारण पीडियाट्रिक सिरप और सप्लीमेंट्स की मांग बढ़ी है।

3. Category Wise List (2026 की टॉप दवाइयां)

यहाँ कुछ ऐसी दवाइयां हैं जो आपके रैक में हमेशा होनी चाहिए:

Category                                                 Fast Moving Molecules

Fever & Pain                                          Paracetamol, Aceclofenac + Paracetamol

Gastric (पेट गैस)।                                     Pantoprazole, Rabeprazole, Domperidone

Antibiotics                                            Azithromycin, Amoxicillin + Clavulanic Acid (625mg)

Diabetes                                                Metformin (500mg/1gm), Glimepiride

BP (Hypertension)।                             Telmisartan (40mg), Amlodipine

Pediatric (बच्चों के लिए)।                         Crocin Syrup, Zinc Syrup, Multivitamin Drops  

दवाइयों को सही दाम में खरीदना भी बहुत जरूरी है, इसके लिए यह पढ़ें:

4. Selection Strategy (दवाइयां स्टॉक करने की रणनीति)

एक स्मार्ट मेडिकल स्टोर ओनर बनने के लिए सिर्फ लिस्ट काफी नहीं है, स्ट्रेटेजी भी जरूरी है:

  • Urban vs Rural Difference: 

शहरों में लाइफस्टाइल बीमारियाँ (BP, Sugar) ज्यादा हैं, जबकि ग्रामीण इलाकों में इन्फेक्शन और पेन किलर्स की डिमांड ज्यादा रहती है।

  • Seasonal Planning:

 मानसून आने से पहले एंटी-मलेरिया और वायरल दवाओं का स्टॉक बढ़ा दें। गर्मियों में ORS और ग्लूकोज ज्यादा रखें।

  • Margin Check:

 जेनेरिक और एथिकल दवाओं के बीच बैलेंस बनाएं ताकि कस्टमर को डिस्काउंट भी मिले और आपका प्रॉफिट भी बना रहे।

  • Expiry Rotation: 

हमेशा FEFO (First Expiry, First Out) नियम अपनाएं। जिसकी एक्सपायरी पास है, उसे रैक में आगे रखें।

5. Inventory Planning: ABC Analysis क्या है?

स्टॉक मैनेज करने का यह सबसे बेस्ट फॉर्मूला है। इसे समझ लिया तो नुकसान कभी नहीं होगा:

A (Always Better Control):

 ये वो महँगी दवाइयां हैं (जैसे कैंसर या महंगी एंटीबायोटिक्स) जो कम बिकती हैं लेकिन पैसा ज्यादा फंसाती हैं। इनका स्टॉक कम रखें।

B (Better Control): 

ये मीडियम लेवल की दवाइयां हैं जो औसत बिकती हैं और औसत प्रॉफिट देती हैं।

C (Constant Control): 

ये वही Fast Moving Medicines हैं (जैसे Paracetamol)। ये सस्ती होती हैं और बहुत ज्यादा बिकती हैं। इनका स्टॉक हमेशा भरपूर रखें क्योंकि यही आपके स्टोर की असली कमाई हैं।

अगर आप पूरा मेडिकल स्टोर business समझना चाहते हैं, तो यह complete guide देखें

💡 गौतम भाई की विशेष प्रो-टिप (Software Secret):



आजकल हर आधुनिक मेडिकल स्टोर में Product-wise Details वाला सॉफ़्टवेयर होता है। इस सॉफ़्टवेयर की मदद से आप पूरे दिन, सप्ताह, महीने और यहाँ तक कि पूरे साल का रिकॉर्ड निकाल सकते हैं। इससे आपको यह साफ पता चल जाएगा कि:

किस मेडिसिन की डिमांड सबसे ज्यादा है।

किस मेडिसिन में सबसे ज्यादा फायदा हो रहा है और किसमें नुकसान।

कम डिमांड और ज्यादा डिमांड वाली दवाइयाँ कब और कितनी मात्रा में ऑर्डर करनी हैं।

यह डेटा आधारित प्लानिंग आपके स्टोर को कभी घाटे में नहीं जाने देगी!

निष्कर्ष:

2026 में फार्मा बिजनेस पूरी तरह से डेटा और डिमांड पर आधारित है। अगर आप ऊपर दी गई लिस्ट और ABC एनालिसिस को फॉलो करते हैं, तो आपका मेडिकल स्टोर न केवल अच्छी कमाई करेगा, बल्कि ग्राहकों का भरोसा भी जीतेगा।

“अगर आप smart pharmacist बनना चाहते हैं, तो data के आधार पर stock करें, अंदाजे पर नहीं। 


❓ Frequently Asked Questions (FAQ)

1️⃣ Fast Moving Medicines क्या होती हैं?

Fast Moving Medicines वे दवाइयाँ होती हैं जिनकी बिक्री पूरे साल लगातार बनी रहती है। इनका Inventory Turnover Ratio उच्च होता है, यानी ये स्टॉक में ज्यादा समय तक नहीं रुकतीं।

2️⃣ मेडिकल स्टोर में सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाइयाँ कौन-सी हैं?

आमतौर पर Paracetamol, Pantoprazole, Azithromycin, Metformin, Telmisartan और Pediatric Syrups जैसी दवाइयाँ तेजी से बिकती हैं।

हालांकि यह मांग शहर और ग्रामीण क्षेत्र के अनुसार बदल सकती है।

3️⃣ Fast Moving Medicines कैसे पहचानें?

आप अपने मेडिकल सॉफ्टवेयर की Monthly Sale Report देखकर आसानी से पहचान सकते हैं:

कौन-सी दवा सबसे ज्यादा बिक रही है

किस दवा पर ज्यादा मार्जिन है

कौन-सी दवा बार-बार ऑर्डर करनी पड़ती है

4️⃣ ABC Analysis क्या है और यह क्यों जरूरी है?

ABC Analysis एक Inventory Planning तकनीक है जिसमें:

A Category = महंगी लेकिन कम बिकने वाली दवाएँ

B Category = मध्यम बिक्री और मध्यम मार्जिन

C Category = Fast Moving और ज्यादा बिकने वाली दवाएँ

इससे स्टॉक मैनेजमेंट आसान हो जाता है।

5️⃣ 2026 में मेडिकल स्टोर ट्रेंड क्या रहेगा?

2026 में Diabetes, BP, Viral Fever और Pediatric Category की मांग बढ़ने की संभावना है।

Seasonal Planning और Data Based Stock Management बेहद जरूरी होगा।

6️⃣ Fast Moving Medicines का स्टॉक कितना रखना चाहिए?

आमतौर पर 15–30 दिन का Buffer Stock रखना सुरक्षित माना जाता है।

लेकिन यह आपके Area, Footfall और Demand Pattern पर निर्भर करता है।

7️⃣ क्या सिर्फ Fast Moving Medicines रखने से फायदा होगा?

नहीं। सिर्फ Fast Moving नहीं, बल्कि Margin Based Planning और Expiry Control भी जरूरी है।

सही बैलेंस ही असली मुनाफा देता है।

बुधवार, 11 फ़रवरी 2026

Expired Medicine Return का सही तरीका: मेडिकल स्टोर वालों के लिए Step-by-Step प्रोफेशनल गाइड

 

एक मेडिकल स्टोर संचालक के लिए सबसे बड़ा नुकसान तब होता है जब उसकी मेहनत की कमाई 'Expiry' के डिब्बे में बंद हो जाती है। कई केमिस्ट भाई सही तरीका न पता होने के कारण अपनी एक्सपायर्ड दवाओं का पैसा नहीं निकाल पाते।

मेरे 10 साल के अनुभव में मैंने सीखा है कि अगर एक सिस्टम बना लिया जाए, तो एक्सपायरी का नुकसान कम से कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं वो स्टेप-बाय-स्टेप तरीका जिससे आपका पैसा नहीं फंसेगा।

अगर आप जानना चाहते हैं कि एक्सपायरी का नुकसान पहले से कैसे कम करें, तो यह गाइड भी ज़रूर पढ़ें —

👉 अगर आप जानना चाहते हैं कि एक्सपायरी का नुकसान Medical Store में Expiry Medicine का Loss कैसे रोकें


1. डायरी या नोटबुक का इस्तेमाल करें (सबसे ज़रूरी):

क्सपायरी मैनेज करने के लिए एक अलग रजिस्टर या डायरी बनाएं। इस डायरी में हर पेज पर सबसे ऊपर ये जानकारी लिखें:

  • Wholesaler का नाम: (जिसे आप माल वापस कर रहे हैं)

  • अपने मेडिकल स्टोर का नाम:(अपनी दुकान की सील या नाम)

  • वापस करने की तारीख:(जिस दिन माल भेजा गया)

Expired Medicine Return Process Flowchart


2. रजिस्टर में टेबल कैसे बनाएं?

डायरी में कॉलम बनाकर क्रम के अनुसार जानकारी लिखें ताकि कोई कन्फ्यूजन न हो:

क्रम  संख्या दवा का नाम       बैच नंबर          एक्सपायरी डेट     MRP                   मात्रा (Qty)

1.     ओकासेट टैब.            OK1234.          12/2025         45.00.                5 स्ट्रिप

2        क्रोसिन सिरप            CR7890          10/2025.        60.00.                2 बोतल


3. 'दो कॉपी' वाला फार्मूला (Double Copy Method)

हमेशा डायरी की दो कॉपियां बनाएं (आप कार्बन पेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं):


  • पहली कॉपी: माल के साथ होलसेलर को भेजें।


  • दूसरी कॉपी:अपने पास रिकॉर्ड के लिए रखें।


  • फायदा: इससे होलसेलर आपसे यह नहीं कह पाएगा कि माल कम मिला है या लिस्ट नहीं मिली। कोई गलती होने की गुंजाइश खत्म हो जाती है


4. क्रेडिट नोट (Credit Note) का एडजस्टमेंट

जब होलसेलर आपकी एक्सपायरी चेक कर लेता है, तो वह एक 'क्रेडिट नोट' जारी करता है।

अगली बार जब आप उसी होलसेलर से नया माल मंगवाएं, तो उस नए बिल की रकम में से क्रेडिट नोट वाले पैसे काट लें।

इस तरह आपकी एक्सपायरी का पैसा वापस आपके व्यापार में लग जाता है।


5. कुछ काम की टिप्स:

  • हीने का चेकअप: हर महीने के अंत में अपनी रैक चेक करें और 3-4 महीने बाद एक्सपायर होने वाली दवाओं को अलग कर दें।

  • होलसेलर के साइन: जब भी होलसेलर का लड़का माल लेने आए, अपनी डायरी की कॉपी पर उसके साइन और तारीख ज़रूर लें।

  • कंपनी की पॉलिसी (Company Policy): बड़ी कंपनियां अक्सर माल एक्सपायर होने से 6 महीने पहले या एक्सपायरी के 3 महीने बाद तक ही रिटर्न लेती हैं। अगर आप लेट हुए, तो नुकसान आपका होगा।

  • होलसेलर का फिक्स टाइम (Important): ध्यान रखें, कई होलसेलर पूरे साल एक्सपायरी नहीं लेते। वे अक्सर साल के चुनिंदा महीनों (जैसे: जनवरी, अप्रैल, जुलाई और नवंबर) में ही रिटर्न स्वीकार करते हैं। अपनी डायरी में इन महीनों को मार्क कर लें ताकि मौका हाथ से न निकले।

  • ब्रेकेज और नियर एक्सपायरी (Breakage Policy): अगर कोई कांच की बोतल टूट गई है या सील खुली है, तो उसकी पॉलिसी अलग होती है। नियर एक्सपायरी (Near Expiry) माल को समय रहते वापस करना ही समझदारी है।

सही होलसेलर चुनो ब्लॉग लिंक:

👉 सही होलसेलर चुनना भी बेहद जरूरी है। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए पढ़ें — होलसेलर्स से दवाइयां खरीदने की सही तकनीक


6. कानूनी पहलू (Legal Angle) और रिकॉर्ड की अहमियत

ड्रग विभाग के नियमों के अनुसार, एक्सपायर्ड दवाओं को बिक्री वाली दवाओं के साथ रखना कानूनी अपराध है।

  • Separate Storage: अपनी दुकान में एक छोटा बॉक्स या रैक रखें जिस पर साफ लिखा हो— "Expired Medicines - Not for Sale"।

  • Record Keeping: आपकी बनाई हुई डायरी और होलसेलर के क्रेडिट नोट का रिकॉर्ड ड्रग इंस्पेक्टर की चेकिंग के दौरान आपके काम आ सकता है, यह साबित करने के लिए कि आप एक्सपायरी दवाओं को सही तरीके से डिस्पोज (Dispose) कर रहे हैं।

Pharmacist Managing Expired Medicines in Medical Store



निष्कर्ष:

एक्सपायर्ड दवाइयां कूड़ा नहीं हैं, अगर आप सही समय पर रिकॉर्ड बनाकर होलसेलर को भेजें तो यह आपकी रुकी हुई पूंजी है। एक जागरूक फार्मासिस्ट वही है जो अपनी इन्वेंट्री पर पैनी नज़र रखे।

“सही सिस्टम ही असली मुनाफा बचाता है।”

"यह लेख केवल फार्मासिस्ट और मेडिकल स्टोर संचालकों की जानकारी के लिए है।"


मेडिकल स्टोर का पूरा फाइनेंशियल सिस्टम समझना चाहते हैं? यह भी पढ़ें — Profit Margin डबल कैसे करें

👉 Profit Margin डबल कैसे करें

सोमवार, 9 फ़रवरी 2026

“ऑनलाइन फार्मेसी बनाम लोकल मेडिकल स्टोर: दवा से ज़्यादा भरोसे की जंग”

 

online pharmacy vs local medical store comparison


दोस्तों,

मैं हूँ गौतम पंड्या। पिछले 10 सालों से मेडिकल स्टोर की जमीनी हकीकत (Ground Reality) को बहुत करीब से देख रहा हूँ।

आज हर मेडिकल दुकानदार के मन में एक ही सवाल घूम रहा है—

“1mg, PharmEasy, Apollo 24/7 जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म हमारी दुकान बंद करवा देंगे क्या?”

WhatsApp University और YouTube के डरावने वीडियो देखकर ऐसा लगता है जैसे अब मेडिकल दुकान का जमाना खत्म हो गया है।

लेकिन आज हम डर नहीं, सच की बात करेंगे —

कानून के हिसाब से, कस्टमर की आदत के हिसाब से और असली ग्राउंड रियलिटी के हिसाब सेऑनलाइन फार्मेसी (E-Pharmacy) का मतलब:

ऑनलाइन फार्मेसी वह इंटरनेट-आधारित प्लेटफॉर्म (वेबसाइट या मोबाइल ऐप) है, जहाँ से कोई भी व्यक्ति घर बैठे अपने फोन से दवाइयाँ ऑर्डर कर सकता है। जैसे हम Amazon या Flipkart से कपड़े या जूते मंगवाते हैं, वैसे ही यहाँ से दवाइयाँ मंगवाई जाती हैं।

यह कैसे काम करती है?

ऐप/वेबसाइट:

 ग्राहक 1mg, Apollo, PharmEasy या Netmeds जैसे ऐप खोलता है।

पर्चा अपलोड:

 वह डॉक्टर के पर्चे (Prescription) की फोटो खींचकर अपलोड करता है।

सत्यापन (Verification): 

कंपनी की तरफ से एक फार्मासिस्ट पर्चे को चेक करता है।

डिलीवरी: 

सब सही होने पर दवाइयाँ उनके बड़े गोदामों (Warehouses) से पैक होकर कूरियर के जरिए 1-2 दिन में ग्राहक के घर पहुँच जाती हैं।

इनके "हथियार" क्या हैं? (लोग यहाँ क्यों जाते हैं?)

भारी डिस्काउंट:

 ये कंपनियां सीधे मैन्युफैक्चरर्स से भारी मात्रा में दवा उठाती हैं और करोड़ों की फंडिंग के दम पर ग्राहकों को 15% से 25% तक की छूट देती हैं।

सुविधा (Convenience): 

बीमार आदमी को या उसके घरवालों को घर से बाहर नहीं निकलना पड़ता।

प्राइवेसी: 

कुछ ऐसी दवाइयाँ होती हैं जिन्हें लोग दुकान पर मांगने में झिझकते हैं, वे ऑनलाइन चुपचाप मंगवा लेते हैं।

इनकी "कमजोरी" क्या है? (जहाँ आपकी जीत होगी)

समय की बर्बादी: 

ये तुरंत दवा नहीं दे सकते। इमरजेंसी में ऑनलाइन फार्मेसी फेल है।

नकली दवाओं का डर:

 कई बार बड़े गोदामों में दवाइयों की क्वालिटी और असली-नकली का पता लगाना ग्राहक के लिए मुश्किल होता है।

कोई व्यक्तिगत सलाह नहीं:

 ऑनलाइन वाला सिर्फ दवा बेचता है, वह यह नहीं समझा सकता कि "यह दवा खाली पेट लेनी है या दूध के साथ"—जो आप अपनी दुकान पर बैठकर समझा सकते हैं।

For example:

मेरे मेडिकल स्टोर के अनुभव में, जो मरीज रोज BP/Diabetes की दवा लेते हैं, वही ऑनलाइन ऑर्डर करते हैं। लेकिन बुखार, दर्द या बच्चों की दवा के लिए आज भी लोग सीधे दुकान पर आते हैं।

online pharmacy prescription delivery process



2.आपकी दुकान बनाम ऑनलाइन ऐप: आपकी असली ताकत

जब आप किसी ऑनलाइन ऐप से दवा मंगवाते हैं, तो वह आपको सिर्फ एक 'पार्सल' भेजता है। लेकिन जब एक ग्राहक आपकी दुकान पर आता है, तो आप उसे दवा से कहीं बढ़कर बहुत कुछ देते हैं, जो कोई मशीन कभी नहीं दे सकती:

तुरंत दवा (Instant Relief): 

ऑनलाइन ऐप पर दवा आने में 24 घंटे लगते हैं, लेकिन बीमारी इंतजार नहीं करती। आपकी दुकान पर ग्राहक को दवा उसी सेकंड मिल जाती है, जो इमरजेंसी में जान बचा सकती है।

इंसानी भरोसा (Human Trust): 

मोबाइल की स्क्रीन पर दिखने वाले डिस्काउंट से बड़ा होता है दुकानदार की आँखों में दिखने वाला भरोसा। हम उनके परिवार के 'हेल्थ पार्टनर' हैं, कोई अनजान ऐप नहीं।

बीमारी समझकर सही सलाह:

 अक्सर ग्राहक को पता नहीं होता कि कौन सी दवा कैसे लेनी है। आप उसे समझाते हैं कि "यह गोली खाने के बाद लेनी है" या "इसे ठंडे पानी से नहीं लेना"। यह Personal Counseling ऑनलाइन मुमकिन नहीं है।

उधार की सुविधा (Credit Facility):

 मुसीबत के समय जब किसी के पास कैश या ऑनलाइन बैलेंस नहीं होता, तब आपकी दुकान का 'खाता' काम आता है। ऑनलाइन कंपनियां बिना पैसे के सुई भी नहीं देतीं, जबकि आप रिश्तों की खातिर मदद का हाथ बढ़ाते हैं।

उधारी संभालें कैसे?”

रात में इमरजेंसी में साथ: 

रात के 12 बजे अगर किसी बच्चे को बुखार चढ़ जाए, तो मोबाइल ऐप काम नहीं आता। उस वक्त आपकी दुकान का शटर या आपका फोन ही उस परिवार के लिए उम्मीद की किरण होता है।

गौतम भाई की 'ग्राउंड रियलिटी' टिप:

"ऑनलाइन कंपनियां दवाइयाँ बेचती हैं, लेकिन एक रिटेल फार्मासिस्ट 'सेवा और समाधान' बेचता है। जब तक आप सेवा देते रहेंगे, कोई भी ऐप आपका मुकाबला नहीं कर पाएगा।"


local pharmacist helping customer at night


3.कानून किसके साथ है? (Legality & Safety)

आजकल के चमक-धमक वाले विज्ञापनों के बीच एक कड़वा सच यह भी है कि कानूनी तौर पर आपका लोकल मेडिकल स्टोर ऑनलाइन फार्मेसी से कहीं ज्यादा मजबूत और सुरक्षित है।

ऑनलाइन फार्मेसी (अनिश्चितता का खेल): 

भारत में ऑनलाइन दवा बेचने के नियम अभी भी पूरी तरह स्पष्ट (Clear) नहीं हैं। कई बार हाई कोर्ट ने इन्हें नोटिस जारी किए हैं, और कई राज्यों में इन पर बैन या कड़ी चेतावनी दी गई है। इनका काम अक्सर कानूनी पेचीदगियों के बीच फंसा रहता है।

आपकी दुकान (पूरी तरह वैध):

 आपकी दुकान के पास सरकार द्वारा जारी वैध ड्रग लाइसेंस (Drug License) है। यहाँ एक रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट (आप खुद) मौजूद है, जिसकी जिम्मेदारी तय है।

फिजिकल इंस्पेक्शन: 

आपकी दुकान का कभी भी ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा निरीक्षण (Physical Inspection) किया जा सकता है, जो दवाओं की शुद्धता और रखरखाव की गारंटी देता है। ऑनलाइन के बड़े गोदामों में क्या हो रहा है, यह ग्राहक कभी नहीं देख सकता।

👉 कानूनी ताकत और सरकारी मान्यता आज भी लोकल मेडिकल स्टोर के ही पास है। आपकी दुकान से खरीदी गई एक-एक दवा की जिम्मेदारी तय है, जबकि ऑनलाइन में अक्सर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया जाता है।

सबसे बड़ी सच्चाई: 

क्या ऑनलाइन फार्मेसी सबके लिए है?

हकीकत तो यह है कि ऑनलाइन फार्मेसी हर किसी के लिए और हर ज़रूरत के लिए बनी ही नहीं है। इसका दायरा बहुत सीमित है। आइए समझते हैं कैसे:

ऑनलाइन फार्मेसी किसके काम की है? (सीमित दायरा)

क्रोनिक मरीज (Chronic Patients): 

जिनका इलाज सालों चलता है, जैसे BP या शुगर (Diabetes) की दवाएं।

रिपीट दवाएं (Repeat Medicines): 

जिन्हें पता है कि उन्हें अगले 3 महीने तक वही दवा खानी है और वे एडवांस में ऑर्डर दे सकते हैं।

शहरों का लाइफस्टाइल: 

बड़े शहरों के वो लोग जिनके पास समय की कमी है और वे 2 दिन इंतज़ार कर सकते हैं।

लेकिन किसके लिए 'फेल' है ऑनलाइन सिस्टम?

बुज़ुर्ग मरीज:

 हमारे बड़े-बुजुर्ग आज भी मोबाइल ऐप से ज्यादा अपने जान-पहचान वाले फार्मासिस्ट पर भरोसा करते हैं, जो उन्हें हाथ पकड़कर दवा समझा सके।

गाँव और छोटे शहर: 

भारत की आत्मा गाँवों में बसती है, जहाँ नेटवर्क और कूरियर की पहुँच आज भी सीमित है।

तुरंत जरूरत (Acute Care): 

बुखार, चोट या इंफेक्शन जैसी दवाओं के लिए आप 'डिलीवरी बॉय' का रास्ता नहीं देख सकते।

आज भी भारत का 70% हिस्सा अपनी सेहत के लिए सिर्फ और सिर्फ ऑफलाइन मेडिकल स्टोर पर ही निर्भर है। डिजिटल इंडिया के शोर में भी 'इंसानी सेवा' का कोई मुकाबला नहीं है।

ऑनलाइन से डरना नहीं, उसे समझना और सीखना है

ज़्यादातर मेडिकल स्टोर वाले यहीं गलती कर जाते हैं—वे ऑनलाइन को अपना 'दुश्मन' मानकर बैठ जाते हैं। जबकि समझदारी विरोध करने में नहीं, बल्कि खुद को अपडेट करने में है।

सफल मेडिकल स्टोर मालिक आज ये 4 काम कर रहे हैं:

WhatsApp Order: 

वे ग्राहकों को फोन या WhatsApp पर पर्चा भेजने की सुविधा देते हैं। ग्राहक को दुकान पर लाइन में नहीं लगना पड़ता, उसका ऑर्डर पहले से पैक मिलता है।

Home Delivery:

 ऑनलाइन कंपनियों की सबसे बड़ी ताकत डिलीवरी है। अगर आप अपने 2-3 किलोमीटर के इलाके में Free Home Delivery शुरू कर देते हैं, तो ग्राहक ऐप को छोड़कर आपको ही कॉल करेगा।

Customer Record (डिजिटल खाता): 

समझदार दुकानदार अपने रेगुलर ग्राहकों का डेटा रखते हैं। दवा खत्म होने से पहले ही उन्हें याद दिला देते हैं कि "काका, आपकी शुगर की दवा खत्म होने वाली है, क्या मैं घर भेज दूँ?" यह अपनापन कोई ऐप नहीं दिखा सकता।

Generic Options:

 ऑनलाइन कंपनियां अक्सर महंगी ब्रांडेड दवाएं बेचती हैं। आप ग्राहक को Generic के फायदे समझाकर उनका पैसा बचा सकते हैं और उनका भरोसा जीत सकते हैं।

👉 लब्बोलुआब (Conclusion): 

ऑनलाइन का 'तरीका' अपनाओ, लेकिन अपनी 'आत्मा' (सेवा का भाव) ऑफलाइन ही रखो। तकनीक का इस्तेमाल करो, पर इंसानियत का रिश्ता मत तोड़ो।

आपकी दुकान कैसे जीतेगी? (जीत का Practical Formula)

ऑनलाइन के इस शोर में अगर आपको लगता है कि आप पीछे छूट रहे हैं, तो रुकिए! आपकी जीत इन 4 स्तंभों पर टिकी है, जिन्हें दुनिया की कोई भी टेक कंपनी आपसे नहीं छीन सकती:

✅ 1. भरोसा (The Trust Factor): 

ऑनलाइन ऐप को आज लोग जानते हैं, पर आप पर लोग 'भरोसा' करते हैं। जो विश्वास आपने पिछले 5-10 सालों में अपने व्यवहार से कमाया है, वो कोई भी ऐप अगले 50 साल में भी नहीं बना सकता। मशीन डिस्काउंट दे सकती है, पर नीयत नहीं।

✅ 2. सही सलाह (Expert Guide): 

आप भले ही डॉक्टर नहीं हैं, लेकिन अपने अनुभव के दम पर आप मरीज के लिए सबसे बड़े गाइड हैं। दवा कब लेनी है, किसके साथ लेनी है और कौन सी दवा ज्यादा असरदार है—यह Experienced Advice सिर्फ आप ही दे सकते हैं। ऑनलाइन वाला तो सिर्फ डिब्बा डिलीवर करता है, जानकारी नहीं।

✅ 3. उपलब्धता (Real-time Help):

 रात के 11 बजे जब बच्चा बीमार होता है, तब मोबाइल ऐप "Out of Delivery" या "Expected tomorrow" दिखाता है। उस वक्त आपकी दुकान का आधा खुला शटर ही उस परिवार के लिए भगवान का रूप होता है। आपकी यह 24/7 वाली उपलब्धता ही आपकी असली जीत है।

✅ 4. लोकल कनेक्ट (Personal Identity): 

ऑनलाइन कंपनियों के लिए ग्राहक सिर्फ एक 'Order Number' या 'ID' है। लेकिन आपके लिए वह 'शर्मा जी' या 'काका' हैं। आप उन्हें नाम से जानते हैं, उनके परिवार की सेहत की फिक्र करते हैं। यह Local Connect ही आपकी दुकान को एक मंदिर बनाता है।

भविष्य का सच (Reality Check): क्या वाकई दुकानें बंद हो जाएंगी?

अक्सर लोग डरते हैं कि ऑनलाइन फार्मेसी आने से गली-नुक्कड़ की दुकानें खत्म हो जाएंगी। लेकिन हकीकत कुछ और है। ऑनलाइन फार्मेसी मेडिकल दुकानों को खत्म नहीं करेगी, बल्कि यह "कमज़ोर और लापरवाह" दुकानों को बाजार से बाहर कर देगी।

भविष्य में वही दुकान शान से चलेगी जो इन नियमों पर खरी उतरेगी:

नियमों का पालन: 

जो दुकानदार सरकारी नियमों को बोझ नहीं, बल्कि जिम्मेदारी समझेगा, वही टिकेगा।

क्वालिटी मेंटेनेंस: 

अब सिर्फ दवा बेचना काफी नहीं है। जो दुकान दवाओं का सही तापमान (Storage Temperature), Fridge का रखरखाव और Schedule H1 Register को ईमानदारी से मेंटेन करेगी, वही भरोसेमंद बनेगी।

इंसानी व्यवहार: 

मशीन कभी मुस्कुराकर बात नहीं कर सकती। जो दुकानदार अपने कस्टमर से एक 'इंसान' की तरह जुड़ा रहेगा और उसकी परेशानी समझेगा, उसका ग्राहक उसे छोड़कर कभी नहीं जाएगा।

निचोड़:

 2030 हो या 2040, वो दुकान 20 साल और चलेगी जो तकनीक को अपनाएगी लेकिन अपनी ईमानदारी और सेवा का स्तर ऊंचा रखेगी।

एक बात दिल से:

ऑनलाइन फार्मेसी दुश्मन नहीं है, लेकिन आँख बंद करके उस पर भरोसा भी सही नहीं।
तकनीक का इस्तेमाल करो, पर अपने काम की आत्मा मत खोओ।
क्योंकि दवा सिर्फ बिकती नहीं है—
दवा भरोसे से दी जाती है।

future of pharmacy online offline coexist


अंतिम निष्कर्ष: 

तकनीक बदलेगी, पर सेवा नहीं

दोस्तों, ऑनलाइन फार्मेसी एक 'बदलाव' है, 'अंत' नहीं। मोबाइल स्क्रीन पर दिखने वाले लाल-पीले डिस्काउंट कूपन कभी भी उस भरोसे की जगह नहीं ले सकते जो एक फार्मासिस्ट की मुस्कुराहट और उसकी सही सलाह में होता है।

ऑनलाइन कंपनियां दवाइयां तो घर पहुँचा सकती हैं, पर बीमारी के वक्त मिलने वाला वो 'अपनापन' और 'आधी रात का साथ' नहीं दे सकतीं। भविष्य उन्हीं का है जो डिजिटल तरीकों को अपनाएंगे, लेकिन अपनी दुकान की 'आत्मा' यानी इंसानी सेवा (Human Service) को बरकरार रखेंगे।

हमेशा याद रखें: ऐप सिर्फ ऑर्डर पूरा करता है, लेकिन एक मेडिकल स्टोर वाला 'रिश्ता' निभाता है। अपनी दुकान की इस ताकत पर गर्व करें, नियमों का पालन करें और ईमानदारी से आगे बढ़ें। आपकी जीत पक्की है!

गुरुवार, 5 फ़रवरी 2026

मेडिकल स्टोर पर CCTV, Fridge, AC – सच क्या है और भ्रम क्या? (DI Inspection स्पेशल)




दोस्तों, मैं हूँ गौतम पंड्या।

पिछले 10 सालों से मेडिकल स्टोर की जमीनी हकीकत (Ground Reality) को बहुत करीब से देख रहा हूँ।

आज हम एक ऐसे मुद्दे पर बात करेंगे जिससे लगभग हर मेडिकल स्टोर वाला घबराता है —

DI (Drug Inspector) की चेकिंग और CCTV / AC को लेकर फैला डर।

WhatsApp यूनिवर्सिटी और अधूरी जानकारी ने इतना भ्रम फैला दिया है कि दुकानदार बेवजह तनाव में रहता है।

आइए, कानून की भाषा को आसान और प्रैक्टिकल तरीके से समझते हैं।

1️⃣ CCTV कैमरा: अनिवार्य (Compulsory) या सिर्फ सलाह?

भ्रम:

बिना CCTV के लाइसेंस कैंसिल हो जाएगा।

सच:

Drug & Cosmetics Act के तहत पूरे भारत में CCTV अभी अनिवार्य नहीं है।

लेकिन ध्यान दें:

कुछ राज्यों (जैसे UP आदि) में Schedule H1 / X दवाओं के लिए

स्थानीय प्रशासन ने CCTV से जुड़े आदेश जारी किए हैं।

DI क्या कर सकता है?

कानूनी रूप से DI आपको मजबूर नहीं कर सकता,

लेकिन Recommendation (सलाह) के तौर पर लिख सकता है।

👉 मेरी सलाह:

एक बेसिक CCTV ज़रूर लगाइए — यह आपके बचाव के लिए है, DI के लिए नहीं।

🎥 CCTV: आपका सबसे बड़ा गवाह (Silent Witness)

अगर स्टोर से कोई Schedule H1 / Narcotic दवा चोरी होती है या स्टॉक मिसमैच होता है, तो DI inspection में CCTV फुटेज ही आपको बेगुनाह साबित कर सकता है।

यह सिर्फ सुरक्षा नहीं — कानूनी कवच है।

👥 Internal Control (Staff & System Monitoring)

CCTV से आप देख सकते हैं:

स्टाफ दवाइयों को कैसे हैंडल कर रहा है, काउंटर पर क्या हो रहा है।कस्टमर से व्यवहार कैसा है

👉 इससे आपका मेडिकल स्टोर प्रोफेशनल सिस्टम बनता है।

2️⃣ एयर कंडीशनर (AC): क्या हर स्टोर में जरूरी है?

भ्रम:

लाइसेंस के लिए AC लगाना ही पड़ेगा।

सच:

कानून AC नहीं, बल्कि Temperature Control मांगता है।

नियम:

दवाओं को 25°C से नीचे रखना ज़रूरी है।

Reality:

भारत की गर्मी में बिना AC के 25°C से नीचे तापमान रखना लगभग नामुमकिन है।

DI legally क्या बोल सकता है? अगर inspection के समय डिजिटल थर्मामीटर 30°C दिखाता है,

तो DI स्टॉक पर सवाल उठाकर नोटिस दे सकता है।

👉 इसलिए आज के समय में AC लग्ज़री नहीं, ज़रूरत बन चुका है।

❄️ AC: कानूनी सवालों पर Full Stop

AC लगा होने पर आप DI को सीधे थर्मामीटर दिखा सकते हैं।

इससे आपकी ईमानदारी और प्रोफेशनलिज़्म दिखता है और temperature को लेकर बहस वहीं खत्म हो जाती है।

मेडिकल फर्नीचर कैसे सेट करे यहां जानिए

3️⃣ रेफ्रिजरेटर (Fridge): यहाँ कोई माफी नहीं

यहाँ कोई भ्रम नहीं — Fridge 100% अनिवार्य है।

Insulin,Vaccines,कुछ Eye / Ear drops जरूरी होता है।

इन सबको 2°C–8°C में रखना जरूरी है।

⚠️ ध्यान रखें:

Fridge सिर्फ रखा हुआ नहीं, चालू हालत में होना चाहिए।

DI अक्सर:

Fridge का तापमान अंदर रखी दवाओं की expiry चेक करता है।

4️⃣ DI legally क्या देख सकता है? (Expert Tips)

DI inspection के समय ये चीज़ें पूछी जा सकती हैं:

Temperature Log Book (सुबह-शाम तापमान नोट करने की आदत डालें)

दवाओं का रखरखाव (गर्मी, नमी, खराब पैकिंग)

H1 Register,CCTV हो या न हो —H1 register पूरा होना ही चाहिए

मेडिकल में Di की चेकलिस्ट को यहां पढ़े

🔑 Bottom Line (सीधी बात)

आज के समय में मेडिकल स्टोर के लिए CCTV, AC और Fridge कानून से ज़्यादासुरक्षा और भरोसे की ज़रूरत बन चुके हैं।

गौतम की राय (Conclusion)

अगर आप बिना टेंशन लंबे समय तक मेडिकल स्टोर चलाना चाहते हैं, तो:

Fridge: तुरंत लें (अगर नहीं है)

AC: गर्मियों से पहले लगवा लें

CCTV: दबाव में नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए लगाएं

Call To Action (CTA)

DI inspection से जुड़ा कोई real confusion है?

कमेंट में सवाल लिखिए —

मैं ground reality के हिसाब से जवाब दूँगा,

किताबों वाला नहीं।

क्या आपके स्टोर में कभी ऐसी स्थिति आई है

जहाँ CCTV ने आपको बचाया हो?

⚠️ Disclaimer

यह जानकारी सामान्य नियमों और

व्यावहारिक अनुभव पर आधारित है।

राज्य अनुसार Drug Department के

स्थानीय आदेश अलग हो सकते हैं।

कृपया अपने राज्य के

Drug Control Office के निर्देशों का पालन करें।

मेडिकल के लिए ड्रग लाइसेंस के लिए यहां पढ़े

— HealthWithGautam

सोमवार, 2 फ़रवरी 2026

Purchase Register और H1 Register में क्या अंतर है? मेडिकल स्टोर के लिए जरूरी जानकारी

 



H 1 register के बारे में होने वाली गलतफहमी क्या है? वो जानिए

अगर आप एक मेडिकल स्टोर चलाते हैं या नया फार्मा बिजनेस शुरू कर रहे हैं, तो आपको Purchase Register और H1 Register के बीच का अंतर पता होना बहुत जरूरी है। कई बार सही जानकारी न होने की वजह से ड्रग इंस्पेक्टर की रेड में भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है।

आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि ये दोनों रजिस्टर क्यों जरूरी हैं और इन्हें कैसे मेंटेन किया जाता है।

1. Purchase Register (परचेज रजिस्टर) क्या है?

परचेज रजिस्टर वह रिकॉर्ड है जिसमें आप अपनी दुकान के लिए खरीदी गई हर एक दवाई का हिसाब रखते हैं। जब आप किसी होलसेलर या डिस्ट्रीब्यूटर से माल खरीदते हैं, तो उस बिल की एंट्री इस रजिस्टर में होती है।

इसमें क्या जानकारी होती है? बिल नंबर, सप्लायर का नाम, दवाई का नाम, बैच नंबर, एक्सपायरी डेट और क्वांटिटी (मात्रा)।

जरूरी क्यों है? यह रजिस्टर यह साबित करता है कि आपने दवाई सही और लीगल तरीके से खरीदी है।

2. Schedule H1 Register क्या है?

यह रजिस्टर बहुत ही संवेदनशील होता है। भारत सरकार के नियमों के अनुसार, कुछ खास दवाइयां (जैसे: Antibiotics, Anti-Tuberculosis drugs, और नशीली दवाइयां) Schedule H1 की कैटेगरी में आती हैं।

इसमें क्या जानकारी होती है? मरीज का नाम, डॉक्टर का नाम, दवाई का नाम, मात्रा (Quantity) और बिक्री की तारीख।

जरूरी क्यों है? इन दवाइयों का गलत इस्तेमाल रोकने के लिए सरकार इनका कड़ा हिसाब रखती है। इस रजिस्टर को कम से कम 3 साल तक संभाल कर रखना अनिवार्य है।

Seducale H1 रजिस्टर कैसे बनाते है यह जानिए

Purchase Register vs H1 Register: मुख्य अंतर

         Purchase Register                                                               Schedule H1 Register

मकसद दुकान में आए पूरे स्टॉक का हिसाब।                                           खास दवाओं (H1) की बिक्री का हिसाब।

एंट्री कब होती है? जब माल दुकान में आता है (खरीद के समय)।                 जब दवाई ग्राहक को बेची जाती है।

कौन सी दवाएं? सभी दवाइयां (Tablets, Syrups, आदि)।                     सिर्फ Schedule H1 वाली दवाएं।

जरूरी जानकारी बिल नंबर और सप्लायर की जानकारी।                           डॉक्टर और मरीज की जानकारी।


⚠️Ground Reality (जो किताबों में नहीं लिखा होता)

“इसलिए छोटे मेडिकल स्टोर के लिए H1 Register सबसे ज्यादा समय और दिमाग लेने वाला रजिस्टर बन जाता है।”

असल ज़िंदगी में ज़्यादातर मेडिकल स्टोर पर:

Purchase Register महीने में 1–2 बार अपडेट होता है
लेकिन H1 Register रोज़ भरना पड़ता है

Antibiotics ज़्यादा बिकें तो H1 register बहुत तेज़ी से भर जाता है

DI Inspection में सबसे पहले H1 Register ही खोला जाता है
इसीलिए मेडिकल स्टोर वाले कहते हैं:

“Purchase register manage ho जाता है, H1 register असली headache है।”

Common Mistakes  (बहुत जरूरी)


❌ मेडिकल स्टोर में होने वाली आम गलतियाँ

H1 drugs की entry सिर्फ purchase register में करना Patient या doctor का पूरा नाम नहीं लिखना।

Sale के कई दिन बाद H1 entry करना

Register में overwriting या cut-cut करना पुराने H1 register संभाल कर न रखना (3 साल rule)

👉 ये गलतियाँ direct fine / notice तक ले जाती हैं।


👮‍♂️ DI Inspection Tip

Purchase register = stock का source proof

H1 register = आपकी legal safety shield

अगर H1 register सही है,तो 50% tension वहीं खत्म हो जाती है।


निष्कर्ष (Conclusion)
मेडिकल स्टोर के सही संचालन के लिए Purchase Register आपके स्टॉक का मैनेजमेंट है, जबकि H1 Register कानूनी अनिवार्यता है। इन दोनों को सही समय पर अपडेट करना आपको किसी भी कानूनी पचड़े से बचा सकता है।






Medical Store Me Mahine Ka Profit Kitna Hota Hai? (Real Calculation 2026)

 अगर आप मेडिकल स्टोर खोलने की सोच रहे हैं या पहले से चला रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है — 👉 मेडिकल स्टोर में महीने का profit कितना ...