“अगर आप medical store खोलने की सोच रहे हैं, तो सबसे बड़ा confusion यही होता है — Retail लें या Wholesale?
“अगर आप medical store शुरू करना चाहते हैं, तो पहले ये complete guide जरूर पढ़ें”
गलत choice सीधे loss और license problem तक ले जा सकती है…”
“मैं 2016 से medical field में काम कर रहा हूँ, और अपने experience में देखा है कि 80% लोग बिना समझे गलत license चुन लेते हैं…”
"medical store drug lincense documents and fees guidline fees
🏥 Retail Drug License क्या है?
Retail Drug License वो license होता है जिससे आप direct customers (patients) को medicines बेच सकते हैं।
Example:
Medical store / Pharmacy shop
📌 किसके लिए जरूरी है?
Medical store owner
Chemist shop
Pharmacy store
बिक्री:
आप डॉक्टर के पर्चे (Prescription) के आधार पर दवाइयां बेचते हैं।
जगह:
दुकान का एरिया कम से कम 10 वर्ग मीटर होना चाहिए।
मुनाफा:
यहां मार्जिन ज्यादा होता है लेकिन बिक्री कम मात्रा में होती है।
📌 Important point:
👉 Retail में registered pharmacist होना जरूरी है।
“Medical store license apply करने की पूरी process”
📦 Wholesale Drug License क्या है?
Wholesale Drug License वो license होता है जिससे आप medicines को bulk में retailers या hospitals को supply करते हैं।
👉 Example:
Medicine distributor / stockist
📌 किसके लिए जरूरी है?
Distributor
Stockist
Pharma supplier
📌 Important point:
👉 इसमें हमेशा pharmacist जरूरी नहीं होता (rules state पर depend करते हैं), लेकिन एक 'Competent Person' (जिसके पास अनुभव हो या ग्रेजुएशन हो) की जरूरत होती है।
बिक्री:
आप सीधे मरीज को दवा नहीं बेच सकते। आप केवल रिटेलर्स को बल्क में दवाइयां देते हैं।
जगह:
गोदाम या ऑफिस का एरिया कम से कम 15 वर्ग मीटर होना चाहिए।
मुनाफा:
यहाँ मार्जिन कम होता है, लेकिन टर्नओवर (बिक्री की मात्रा) बहुत ज्यादा होती है।
“मेरे experience में 80% लोग बिना समझे license चुन लेते हैं, बाद में problem आती है — इसलिए ये difference समझना जरूरी है।”
मैंने देखा कई लोग जलवाजी और उत्साह में गलत लाइंसेंस निकलवा लेते है और फिर जब उन्हें अपनी गलती का एहसास होता है तो बहुत देर हो चुकी होती,बाद में उनके पास अफसोस करने अलावा और कोई रास्ता नहीं होता।
“नीचे simple table में दोनों licenses का फर्क समझिए:”
मुख्य अंतर: एक नजर में (Table)
विशेषता रिटेल लाइसेंस (Retail) होलसेल लाइसेंस (Wholesale)
ग्राहक सीधे मरीज (Patient) अन्य केमिस्ट या हॉस्पिटल
फार्मासिस्ट अनिवार्य (Mandatory) अनिवार्य नहीं (अनुभवी व्यक्ति पर्याप्त)
जगह (Area) न्यूनतम 10 Sq.Meter न्यूनतम 15 Sq. Meter
स्टोरेज। फ्रिज अनिवार्य है बड़ा रेफ्रिजरेटर/AC अनिवार्य है
Investment। Low – Medium Medium – High
Business type Shop based Distribution based
Profit margin। Moderate। Volume based
“Drug Inspector inspection में क्या check होता है”
कौन सा लाइसेंस चुनना बेहतर है? (Expert Advice)
अगर आप इस बिजनेस में नए हैं, तो मेरा सुझाव है कि आप रिटेल से शुरुआत करें क्योंकि इसमें आप मार्केट की डिमांड और दवाओं के कॉम्बिनेशन को बेहतर समझते हैं। लेकिन अगर आपके पास अच्छी इन्वेस्टमेंट है और आप सप्लाई चेन (Distribution) संभाल सकते हैं, तो होलसेल एक बेहतरीन विकल्प है।
नोट:
कई लोग एक ही दुकान पर Retail + Wholesale (Composite License) भी लेते हैं। इसके लिए जगह कम से कम 15 वर्ग मीटर होनी चाहिए।
📄 Documents Required
Retail License:
Pharmacist registration certificate
Rent agreement / shop ownership proof
ID proof
Shop layout
Refrigerator (for medicines)
Wholesale License:
Identity proof
Premises proof
Storage details
Experience certificate (in some cases)
“CDSCO registration process और drug license rules”
💰 Fees (Approx)
👉 Fees state के अनुसार अलग होती है, लेकिन:
Retail License: ₹3000 – ₹5000
Wholesale License: ₹3000 – ₹10000
🤔 कौनसा License आपके लिए सही है?
👉 अगर आप छोटा medical store खोलना चाहते हैं →
✅ Retail Drug License सही रहेगा
👉 अगर आप business scale पर medicines supply करना चाहते हैं →
✅ Wholesale Drug License सही रहेगा
⚠️ Common Mistakes
बिना pharmacist के retail license apply करना
Documents incomplete देना
Shop area requirement ignore करना
Wrong license choose करना
👉 ये mistakes license rejection का main कारण बनती हैं
“Medical store business setup के लिए GST और PAN guide”
मेरा अनुभव(Real Experience):
अगर आप beginner हैं तो सीधे wholesale में मत जाओ।
पहले retail से start करो — market समझ आएगा, customer base बनेगा।”
फिर अगर आपके पास जगह और पैसा है तो आप रिटेल के साथ होलसेलर का लाइसेंस भी ले सकते है।
“Medical store में profit कितना होता है”
निष्कर्ष:
“अगर आपको अभी भी समझ नहीं आ रहा कि कौनसा license आपके लिए सही है, तो आप contact कर सकते हैं — आपकी situation के हिसाब से practical guidance दी जाएगी।”
Retail और Wholesale Drug License दोनों अलग purpose के लिए होते हैं।
👉 सही license चुनना आपके business तरीके पर निर्भर करता है।
“अगर आपको drug license या medical store business में कोई confusion है, तो आप comment कर सकते हैं — मैं आपकी situation के हिसाब से guide करने की कोशिश करूँगा।”
"Medical business full information"
👨⚕️ लेखक के बारे में (Gautam Pandya | Since 2016)”
मेरा नाम Gautam Pandya है और मैं 2016 से medical field में काम कर रहा हूँ। मुझे medical store business, drug license, pharmacy rules और legal compliance का practical अनुभव है।
मैं इस ब्लॉग (HealthwithGautam) पर अपने real experience के आधार पर ऐसी जानकारी साझा करता हूँ, जिससे medical store owners और pharmacists अपने business को सही, safe और profitable बना सकें।
अगर आपको drug license या medical business से जुड़ा कोई सवाल है, तो आप comment या contact कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें