शनिवार, 28 मार्च 2026

Medical store पर customer कैसे बढ़ाए? (Complete Guide)

 नमस्ते दोस्तों, स्वागत है आपका Fitraho Gautam ब्लॉग पर।


आज के समय में हर गली-मोहल्ले में एक मेडिकल स्टोर खुल गया है। ऐसे में कंपटीशन बहुत बढ़ गया है। कई नए मेडिकल स्टोर वाले मुझसे पूछते हैं कि, "गौतम भाई, दुकान पर ग्राहक कैसे बढ़ाएं?"

यहीं सबसे बड़ी समस्या है मेडिकल स्टोर वालों के लिए की कस्टमर कैसे बढ़ाए ओर उसे स्टेटबल कैसे रखे?तो आज का ब्लॉग सिर्फ आपके लिए है।

पिछले 10 सालों में मैंने मेडिकल फील्ड में जो सीखा है, उसके आधार पर मैं आपको 5 ऐसी टिप्स देने वाला हूं।जो आपकी सेल को 30% से 50% तक बढ़ा सकती हैं


  • ग्राहक से जुड़ाव (Personal Connection)

मेडिकल स्टोर सिर्फ दवा बेचने की जगह नहीं है, यह भरोसे की जगह है।

जब भी कोई ग्राहक आए, उससे मुस्कुरा कर बात करें।

अगर कोई बुजुर्ग है, तो उनसे उनकी सेहत का हाल पूछें।

टिप: अगर आप ग्राहक को उसके नाम से बुलाते हैं, तो उसे बहुत अच्छा लगता है और वह हमेशा आपकी ही दुकान पर आएगा।

अगर कोई आपके यहां कोई दवाएं ले गया हो तो दूसरी बार आए तो उसे पूछे कि दवाएं ने काम किया या नहीं क्योंकि उसे दो काम होगे।

ग्राहक को अच्छा भी लगेगा और आप आपकी दवाएं के डोज काम करता है या नहीं उसका भी पता चल जाएगा उसे अगर काम करता दवाएं के डोज फेरबदल भी कर सकते है।

"ग्राहकों का दिल जीतने के लिए ज़रूरी है कि आप उन्हें सही जानकारी दें। पढ़ें— [5 मेडिकल मिथक जिन पर लोग आज भी भरोसा करते हैं (सच्चाई जानिए)]


  • पर्सनल अनुभव:


मेरे सामने वाले मेडिकल स्टोर एक मरीज गया उसने उस मेडिकल से पूछा तो उसने बोल दिया कि ये दवाएं मेरी मेडिकल स्टोर आपने नहीं ली है , जहां से ली उसे पूछ लो फिर वो मेरे पास आया मैंने उसे वो दवाएं किस चीज की है और उस दवाएं सही इस्तेमाल बताया।अब वो मरीज हमेशा मेरे पास ही सबसे पहले दवाएं लेने के लिए आता है।


एक मरीज को दवाएं चाहिए थी इसने सारे शहर ठूंठा लेकिन नहीं मिली फिर वो मेरे पास आया मैं उसे दूसरे शहर से मंगवाके दी फिर रेगुलर ग्राहक बन गया।


"फार्मेसी बिज़नेस में बिक्री बढ़ाने के तरीके: ग्राहक सेवा, होम डिलीवरी और डिजिटल मौजूदगी - Fitraho Gautam"


  • Location और visibility 

सबसे महत्वपूर्ण ये है आपका मेडिकल किसी main road या हॉस्पिटल/क्लीनिक के पास होनी चाहिए।


मेडिकल का बोर्ड साफ़सुथरा होना चाहिए अगर आप चाहे इसमें लाइटिंग लगा सकते है।


  • स्टॉक की उपलब्धता (Stock Management)

ग्राहक को सबसे ज्यादा गुस्सा तब आता है जब उसे 'ना' सुनने को मिलता है।


अपनी दुकान में फास्ट-मूविंग दवाओं का स्टॉक हमेशा रखें।


अगर कोई दवा नहीं है, तो ग्राहक न मत कीजिए ग्राहक से कहें— "अभी मँगवा देता हूँ, शाम तक घर पहुँचा दूँगा।" इससे ग्राहक टूटेगा नहीं।


"अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी दुकान में हर समय कौन सी दवाइयां होनी चाहिए, तो मेरी यह लिस्ट देखें


  • Fast service:

जल्दी से दवाएं निकालना सीखिए।

“ग्राहक को इंतजार न कराना ही सबसे अच्छी service है — fast service से trust और repeat customer दोनों बढ़ते हैं।”


मेडिकल में मार्क करे कौनसी दवाएं ज्यादा चलती उसे अलग रैंक में रखे ताकि जरूरत के वक्त आपको उसे ढूंढना न पड़े।


रोजिदा जैसे जुखाम,बुखार, डस्ट, चक्कर जैसी दवाएं का स्टॉक कभी खत्म न होने दे।

  • डॉक्टर से अच्छे संबंध बनाए रखे:

क्योंकि जब कोई मरीज डॉक्टर से पूछेगा कि दवाएं कहा से लेनी है डॉक्टर आपके मेडिकल के बारे मरीज को बताएंगे।

आसपास के डॉक्टर्स के पर्चे की दवाएं या हमेशा अपने मेडिकल रखे।

अपने ग्राहकों को स्वस्थ से संबंधित छोटी छोटी सलाह सूचन दे सकते है।

“डॉक्टर के साथ अच्छा relation होने से आपको मरीज की जरूरत समझने में मदद मिलती है।”

"अपनी दुकान की बिक्री को और भी तेज़ी से बढ़ाने के लिए आप मेरे ये खास सुझाव देख सकते हैं—



"फार्मेसिस्ट ग्राहक को दवाई की होम डिलीवरी देते हुए और डिजिटल पेमेंट/मैप्स का उपयोग - Fitraho Gautam ब्लॉग"

  •  जेनेरिक इस्तेमाल करे:

ग्राहक को  ऑप्शन दे सकतें ब्रांडेड दवाएं अगर ग्राहक महंगी लग रही है तो उसे same content की जेनेरिक दवाई दे सकते है।जो ग्राहक सस्ती पड़ेगी और ग्राहक दूसरी सबसे पहले आपको मेडिकल स्टोर पर आएगा।


💡 याद रखें 

में अपने अनुभव से एक बात बताना चाहता हूं कि मेडिकल दवाएं की संख्या या मुनाफे नहीं पर भरोसे से चलता जो ग्राहक आ पर रखता है।

“ग्राहक एक बार दवा लेने नहीं आता, भरोसा लेने आता है।”

एक सफल मेडिकल स्टोर चलाने के पीछे कई चुनौतियां होती हैं। अगर आप इस बिज़नेस की गहराई समझना चाहते हैं, तो मेरा यह लेख ज़रूर पढ़ें— [Medical Store चलाने के 8 कड़वे सच]


निष्कर्ष (Conclusion)

मेडिकल स्टोर चलाने के लिए सिर्फ दवा का ज्ञान काफी नहीं है, ग्राहक का दिल जीतना ज़रूरी है। अगर आप सेवा भाव से काम करेंगे, तो मुनाफा अपने आप बढ़ेगा।

उम्मीद है आपको ये टिप्स पसंद आई होंगी। आपका इस बारे में क्या सोचना है? कमेंट में ज़रूर बताएं।

👉 अगर आपको ये जानकारी helpful लगी तो इसे अपने medical वाले दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।

👉 ऐसे ही practical pharmacy tips के लिए हमारे ब्लॉग को follow करें।




बुधवार, 25 मार्च 2026

Jan Aushadhi vs Deendayal Medical — फर्क क्या है?

 Jan Aushadhi vs Deendayal Medical — फर्क क्या है?

  

"जन औषधि बनाम दीनदयाल मेडिकल: सस्ती दवाइयां कहाँ से लें? (पूरी तुलना)"

   👉 “क्या आप भी सस्ती दवाइयों को लेकर उलझन में हैं?"

“मेरे पास रोज़ ग्राहक आते हैं और पूछते हैं – Jan Aushadhi बेहतर है या Deendayal?”

   आजकल दवाइयों के बढ़ते खर्च ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। जब भी हम सस्ती दवाइयों की बात करते हैं, तो दो नाम सबसे पहले दिमाग में आते हैं: जन औषधि (Jan Aushadhi) और दीनदयाल मेडिकल (Deendayal Medical)।

    लेकिन बहुत से लोग इस उलझन में रहते हैं कि इन दोनों में फर्क क्या है? क्या दवाइयों की क्वालिटी एक जैसी होती है? आज एक फार्मासिस्ट के तौर पर मैं आपके इन सभी सवालों के जवाब दूंगा।

👉ब्रांडेड vs जेनेरिक दवाइयों में फर्क क्या होता है?

जन औषधि केंद्र (PMBJP) क्या है?

यह केंद्र सरकार की एक बहुत बड़ी योजना है। आपको वही दवा सस्ते में मिल जाए” और अच्छी Generic Medicines उपलब्ध कराना है।

दवाइयां: यहां सिर्फ जेनेरिक दवाइयां मिलती हैं।

कीमत: ब्रांडेड दवाइयों के मुकाबले 50% से 90% तक सस्ती।

फायदा: यह कैंसर, शुगर और बीपी जैसी महंगी बीमारियों की दवाइयां बहुत ही कम कीमत पर मिल जाती हैं।

“मेरी दुकान पर कई लोग पहले Jan Aushadhi से दवा लेकर आते हैं और बाद में तुलना करते हैं कि ब्रांडेड से कोई फर्क है या नहीं — ज्यादातर cases में असर same ही होता है।”

 Jan Aushadhi Kendra कैसे खोलें? पूरी जानकारी

2. दीनदयाल प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर (Gujarat Model)

गुजरात में दीनदयाल स्टोर्स काफी लोकप्रिय हैं। ये स्टोर राज्य सरकार के सहयोग से चलाए जाते हैं और इनका वर्किंग मॉडल थोड़ा अलग होता है।

दवाइयां: यहां जेनेरिक के साथ-साथ कई बार ब्रांडेड दवाइयां भी उपलब्ध होती हैं।

कीमत: यहां दवाइयों पर सरकारी स्कीम के तहत भारी डिस्काउंट (छूट) मिलता है।

फायदा: यहां दवाइयों की रेंज जन औषधि के मुकाबले थोड़ी ज्यादा हो सकती है क्योंकि यहां कुछ ब्रांडेड कंपनियां भी शामिल होती हैं।

Jan Aushadhi vs Deendayal Medical: मुख्य अंतर 

Point                        Jan Aushadhi                          Deendayal

दवाइयाँ                       Generic                                    Generic + ब्रांडेड

 कीमत                        बहुत सस्ती                                    Discount वाली

नियंत्रण।                     Central Govt                             State Govt

उपलब्धता                    पूरे भारत                                        मुख्य: गुजरात


  सबसे ज्यादा बिकने वाली दवाइयों की लिस्ट देखें


संचालन और क्षेत्र (विकल्प & Reach):

इन दोनों योजनाओं में सबसे बड़ा फर्क इनके संचालन का है। जहाँ जन औषधि केंद्र (PMBJP) सीधे केंद्र सरकार (Central Govt) द्वारा संचालित किए जाते हैं और इनकी पहुँच पूरे भारत में है, वहीं दीनदयाल प्रधानमंत्री जन औषधि स्टोर मुख्य रूप से गुजरात राज्य सरकार (State Govt - Gujarat) की एक विशेष पहल है। इसीलिए आपको जन औषधि के केंद्र हर राज्य में मिल जाएंगे, लेकिन दीनदयाल स्टोर्स का नेटवर्क विशेषकर गुजरात के शहरों और कस्बों में ज्यादा मजबूत है।

दवाइयों के प्रकार (Medicine Types):

दवाइयों के चुनाव की बात करें तो जन औषधि पूरी तरह से 100% जेनेरिक दवाइयों पर केंद्रित है, जिसका मकसद ब्रांडिंग के खर्च को खत्म करना है। दूसरी ओर, दीनदयाल मेडिकल स्टोर्स पर आपको जेनेरिक दवाओं के साथ-साथ कई नामचीन कंपनियों की ब्रांडेड दवाइयां भी मिल जाती हैं। यह उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जो किसी खास कंपनी की दवा पर भरोसा करते हैं और उसे डिस्काउंट पर खरीदना चाहते हैं।

कीमत और बचत (Pricing & Savings):

बचत के मामले में दोनों ही योजनाएं आम आदमी के लिए वरदान हैं। जन औषधि केंद्रों पर दवाइयों की कीमत सबसे कम (Maximum Discount) होती है क्योंकि वहां सिर्फ मैन्युफैक्चरिंग और मामूली वितरण खर्च ही लिया जाता है। दीनदयाल मेडिकल स्टोर्स पर भी दवाइयां काफी सस्ती (Discounted Price) उपलब्ध होती हैं, जहां सरकारी स्कीम के तहत ब्रांडेड और जेनेरिक दोनों पर भारी छूट दी जाती है। आसान शब्दों में कहें तो, सबसे सस्ती जेनेरिक दवा के लिए 'जन औषधि' और ब्रांडेड दवा पर डिस्काउंट के लिए 'दीनदयाल' एक बेहतर चुनाव है।

क्या जेनेरिक दवाइयां सुरक्षित हैं? (फार्मासिस्ट की सलाह)

 5 मेडिकल मिथक जिन पर लोग आज भी भरोसा करते हैं

मेरे 10 साल के मेडिकल अनुभव के आधार पर मैं आपको बता दूँ कि जेनेरिक दवाइयां उतनी ही असरदार होती हैं जितनी ब्रांडेड। बस फर्क विज्ञापन और बड़ी कंपनियों की मार्केटिंग का होता है। सरकारी लैब में इन दवाइयों की कड़ी जांच होती है, इसलिए आप बेझिझक इन्हें इस्तेमाल कर सकते हैं।

“मेरे अनुभव में अगर आप budget में इलाज चाहते हैं तो Jan Aushadhi best है, लेकिन अगर आपको ब्रांडेड preference है तो Deendayal अच्छा विकल्प हो सकता है।”

Expiry दवाओं से होने वाला नुकसान कैसे रोकें


“Jan Aushadhi vs Deendayal Medical comparison image with medicines and pharmacy products in Hindi”


निष्कर्ष (Conclusion):

अगर आप बहुत ही सस्ती और शुद्ध जेनेरिक दवा लेना चाहते हैं, तो जन औषधि बेस्ट है। लेकिन अगर आप किसी खास ब्रांड की दवाई डिस्काउंट पर चाहते हैं, तो दीनदयाल मेडिकल एक बेहतर विकल्प हो सकता है।

“मैं पिछले कई सालों से pharmacy field में हूँ और मेरी सलाह है कि दवा लेते समय हमेशा सही जानकारी रखें, सिर्फ नाम देखकर decision न लें।”

डिस्क्लेमर (Disclaimer): कोई भी दवा लेने से पहले अपने डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह जरूर लें।

सोमवार, 23 मार्च 2026

“5 मेडिकल मिथक जिन पर लोग आज भी भरोसा करते हैं (सच्चाई जानिए)”

 “5 Medical Myths vs Reality: क्या आप भी दवाइयों से जुड़ी इन 'अफवाहों' के शिकार हैं? 💊

“Medical myths in Hindi – डॉक्टर द्वारा बताए गए दवाइयों से जुड़े 5 गलतफहमियां”


“आज भी भारत में लाखों लोग दवाओं को लेकर ऐसी गलतियां करते हैं जो उनकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती हैं…”

आज के समय में सोशल मीडिया पर डॉक्टर कम और 'सलाह देने वाले' ज़्यादा हो गए हैं। कोई कहता है महंगी दवा ही असर करती है, तो कोई हर छोटी बीमारी में एंटीबायोटिक खाने की सलाह देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये छोटी-छोटी गलतफहमियां आपकी सेहत और जेब दोनों पर भारी पड़ सकती हैं?

आइए, आज एक फार्मासिस्ट की नज़र से जानते हैं 5 सबसे बड़े मेडिकल मिथक और उनकी सच्चाई।

मिथक 1: "सस्ती दवाइयां (Generic) असरदार नहीं होतीं।"

सच्चाई: 

यह सबसे बड़ा झूठ है। जेनेरिक दवाइयों में वही 'Active Ingredient' होता है जो महंगी ब्रांडेड दवाओं में होता है। सरकार और WHO दोनों इन्हें सुरक्षित मानते हैं। फर्क सिर्फ ब्रांड के नाम और मार्केटिंग के खर्च का होता है। काम दोनों बराबर करती हैं।

ब्रांडेड कंपनिया: 

अपनी दवाई के प्रमोशन के लिए लाखों रुपए खर्च करती और उस खर्च को निकालने के ब्रांडेड कंपनिया अपनी दवाईयों दाम महंगे कर देती है।

👉 “Branded vs Local Company Medicine: दवाओं की कीमत में इतना अंतर क्यों?”

मिथक 2: "हर बुखार में एंटीबायोटिक (Antibiotic) लेना सही है।"

सच्चाई:

 एंटीबायोटिक सिर्फ 'बैक्टीरियल इन्फेक्शन' पर काम करती हैं। ज़्यादातर बुखार और जुकाम 'वायरस' (Viral) की वजह से होते हैं, जहां एंटीबायोटिक बिल्कुल बेअसर होती हैं। बिना ज़रूरत इन्हें खाने से आपके शरीर में 'Resistance' पैदा हो जाता है, जिससे भविष्य में असली बीमारी के वक्त दवा काम करना बंद कर सकती है।

👉 कई बार अगर सिर्फ सामान्य बुखार हो तो वो पैरासिटामोल और सामान्य जुकाम सिर्फ सेंट्राइजिन भी ठीक हो जाता है।उसे के एंटीबायोटिक की जरूरत नहीं पड़ती है।

👉 “Fast Moving Medicines List 2026” ✔ Users को interest रहेगा (medicines topic same है)

मिथक 3: "स्वस्थ रहने के लिए हर रोज़ विटामिन की गोली लेना ज़रूरी है।"

सच्चाई: 

अगर आप संतुलित आहार (दाल, सब्जी, फल) ले रहे हैं, तो आपको सप्लीमेंट्स की ज़रूरत नहीं है। विटामिन की अधिकता (Overdose) शरीर के अंगों, जैसे किडनी और लीवर को नुकसान पहुंचा सकती है। सप्लीमेंट्स हमेशा डॉक्टर की सलाह या टेस्ट रिपोर्ट के बाद ही लें।

👉 विटामिन की दवाई सिर्फ कुछ समय तक ही लेने की होती बाकी तो आप अपने से विटामिन प्राप्त करते है।

मिथक 4: "एक्सपायरी डेट के अगले दिन दवा ज़हर बन जाती है।"

सच्चाई: 

दवा ज़हर नहीं बनती, लेकिन उसकी 'Potency' (असर करने की क्षमता) खत्म हो जाती है। एक्सपायरी के बाद दवा खाने से आपको बीमारी में आराम नहीं मिलेगा, इसलिए इन्हें कभी इस्तेमाल न करें।

👉 कई लोगों का मानना है कि कोई दवाई अगर एक्सपायर्ड हो जाए तो अगले ही दिन उसकी असर खत्म हो जाई ऐसा नहीं एक्सपायर्ड होने बाद कई दो चार दिन अपना असर दिखाती है लेकिन पक्का नहीं है इस लिए एक्सपायर्ड दवाई नहीं लेनी चाहिए। एक्सप्राइड दवाई लेने से कई रिएक्शन आ जाता जैसे कि पूरी शरीर में खुजली हों जाती है।

👉 “Medical store में Expiry Medicine का Loss कैसे रोके?”

मिथक 5: "ज्यादा कड़वी दवा ज़्यादा जल्दी असर करती है।"

सच्चाई: 

दवा का स्वाद उसके केमिकल कंपोजीशन पर निर्भर करता है, उसके असर पर नहीं। आज की तकनीक से कई कड़वी दवाओं को भी 'Sugar Coating' या फ्लेवर के साथ बनाया जाता है ताकि मरीज़ आसानी से ले सके।

👉 दवाई कैसी भी हो कड़वी या मीठी उसे उसकी होने वाली असर पर कोई फर्क नहीं पड़ता। चाहें दवाई मीठी हो कड़वी जितना वो असर करती उतना ही करेगी।

💡इस डिजिटल युग में कई लोग यूट्यूब से गूगल से किसी दवाई के बारे में जानकार आते और मेडिकल पर जाके मांगते है और मेडिकल वालों के मन करने बावजूद भी खरीद कर ले जाते है और उस दवाई रिएक्शन आने पर दोष का टोपला हम मेडिकल वालों डाल देते है कि मेडिकल वाले ने सही दवाई नहीं दी होगी।लेकिन सच तो ये है हर दवाई हर इंसान के शरीर को अनुकूल नहीं आती है।


"5 Medical Myths vs Reality infographic by Gautam Pandya - Generic vs Branded medicine, Antibiotics, Vitamin supplements, and Expiry date facts in Hindi and English."

👉 “ऑनलाइन फार्मेसी बनाम लोकल मेडिकल स्टोर”

निष्कर्ष (Final Thought):

सेहत से समझौता न करें!

दवाइयां आपकी जान बचा सकती हैं, लेकिन गलत जानकारी आपकी जान जोखिम में डाल सकती है। अगली बार जब भी कोई आपको ऐसी सलाह दे, तो अपने डॉक्टर या रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट से ज़रूर पूछें।

स्वस्थ रहें, सही चुनें!

— गौतम पंड्या (Fitraho Gautam)

❓ FAQ (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल)

Q1. क्या सस्ती (Generic) दवाइयाँ सच में असरदार होती हैं?

👉 हाँ, Generic दवाइयों में वही Active Ingredient होता है जो महंगी ब्रांडेड दवाइयों में होता है। ये उतनी ही असरदार और सुरक्षित होती हैं।

Q2. क्या हर बुखार में एंटीबायोटिक लेना जरूरी होता है?

👉 नहीं। ज्यादातर बुखार वायरल होता है, जिसमें एंटीबायोटिक काम नहीं करती। बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक लेना नुकसानदायक हो सकता है।

Q3. क्या रोज़ विटामिन की गोली लेना जरूरी है?

👉 अगर आपका आहार संतुलित है, तो आमतौर पर जरूरत नहीं होती। जरूरत होने पर ही डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लें।

Q4. एक्सपायरी डेट के बाद दवा लेना सुरक्षित है?

👉 नहीं। एक्सपायरी के बाद दवा की potency कम हो जाती है, जिससे सही असर नहीं होता। इसलिए ऐसी दवा लेने से बचें।

Q5. क्या कड़वी दवा ज्यादा असरदार होती है?

👉 नहीं। दवा का असर उसके केमिकल कंपोजिशन पर निर्भर करता है, स्वाद पर नहीं।

Q6. क्या एंटीबायोटिक को बीच में बंद करना ठीक है?

👉 नहीं। डॉक्टर द्वारा बताए गए पूरे कोर्स को पूरा करना जरूरी है, वरना infection वापस आ सकता है और resistance बढ़ सकता है।

Q7. क्या खुद से दवा लेना (Self-medication) सुरक्षित है?

👉 नहीं। बिना सही जानकारी के दवा लेना नुकसानदायक हो सकता है। हमेशा डॉक्टर या फार्मासिस्ट से सलाह लें।

यह जानकारी useful लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें और comment में अपनी राय बताएं”

गुरुवार, 19 मार्च 2026

“Red Line और Blue Line क्या होती है? | Schedule H, H1 दवाओं की पूरी जानकारी (Hindi)”

अक्सर जब हम मेडिकल स्टोर से दवा खरीदते हैं, तो हम केवल एक्सपायरी डेट देखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि कुछ दवाओं के पत्तों (Strip) पर लाल या नीली लाइन बनी होती है? या उन पर 'Schedule H' या 'Schedule X' लिखा होता है? आज के इस लेख में हम इन निशानों का असली मतलब समझेंगे ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे।
“Red Line और Blue Line वाली दवाइयों के स्ट्रिप का क्लोज़अप”

“मेडिकल स्टोर के लिए ड्रग लाइसेंस के जरूरी नियम”

लाल लकीर: RED LINE 

 दवा के पत्ते पर लाल लकीर (Red Line) का क्या मतलब है? दवाइयों पर बनी लाल पट्टी (Red Line) एक तरह की चेतावनी (Warning) है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसे खास तौर पर एंटीबायोटिक्स और कुछ अन्य दवाओं के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए शुरू किया था। 

बिना पर्ची के न लें
लाल पट्टी वाली दवाएं आप बिना डॉक्टर के पर्चे (Prescription) के नहीं खरीद सकते।
कई बार मरीज सिर्फ मेडिकल में जाके अपनी दर्द बता के दवाई लेता है।

पूरा कोर्स ज़रूरी:
 इन दवाओं को डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि तक ही लेना चाहिए। कोर्स बीच में छोड़ने से 'Antimicrobial Resistance' का खतरा बढ़ जाता है। 

फार्मेसी नियम: 
एक फार्मासिस्ट भी इसे बिना वैध पर्चे के नहीं दे सकता।

(में अपने मेडिकल एक्सप्रियंस एक सच्ची बात बताता हु कि नियम का पालन करना अच्छी बात लेकिन सारे नियम का पालन करने जायेंगे तो मेडिकल चलाना नामुमकिन सा है इसे मेडिकल फायदा होने के बजाय उल्टा नुकसान होगा।, में ये नहीं कह रहा हु कि नियम का पालन नहीं करना चाहिए लेकिन बीच के तरीके कैसे में बता हु सेड्यूस H1 का रजिस्टर बनाएं ओर उसमें सारी जानकारी पूरी रखिए,लेकिन सेड्यूस H का आप रिकॉर्ड अपने कंप्यूटर में रखिए उसके लिए रजिस्टर बनाने की जरूरत नहीं है।लेकिन हा उसका भी रिकॉर्ड तो क्लियर होना चाहिए)
 

ब्लू लाइन:(Blue line)

ये सिर्फ एक company/industry marking (visual indicator) है
➡️ इसका मतलब:
ये दवा पूरी तरह OTC नहीं है।
लेकिन Red Line जितनी strict भी नहीं होती।

👉 कई बार ये prescription-based drugs (Schedule H) में भी दिख सकती है।

लेकिन आज के दौर में शायद कोई मेडिसीन होगी जिसमें नीली लाइन आती हो।

⚖️ Schedule Drugs क्या होते हैं?

“सरल भाषा में समझें तो, दवाइयों को अलग-अलग category में रखा जाता है…”

💊 Schedule H
डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन पर ही मिलती हैं।
बिना पर्चे के दवा देना गैरकानूनी है।
💊 Schedule H1
ज्यादा सख्त नियम
अलग रजिस्टर maintain करना जरूरी।
मरीज और डॉक्टर की जानकारी लिखनी होती है।

अभी हाल फिलहाल की ही बात हमारे गांव में ड्रग ऑफिस चेकिंग आया और मेडिकल में स्कैंडल H1 रिकॉर्ड पूरा न मिलने पर उस मेडिकल को जुर्माना भर पड़ा।

💊
 Schedule X
बहुत ज्यादा नियंत्रित दवाएं।
special license जरूरी।

जरूरी बात:

 सबसे जरूरी चीज ये लाल लाइन या ब्लू  लाइन नहीं है,असली चीज है Schedule (H, H1, X)उसी से decide होता है:
prescription चाहिए या नहीं या record रखना है या नहीं।

मेडिकल वालों से मरीज से होने वाली सामान्य गलतियाँ 

 
👉 मेडिकल वाले भी बार बार ये गलती है

 कई बार बिना prescription दवा दे देते है।

H1 रजिस्टर का रिकॉर्ड नहीं रखते है।

 👉 मरीज से होने वाली गलती 
एंटीबायोटिक्स का कोरा पूरा नहीं करते है।
दूसरों को दी हुई दवाई खुद के उसी प्रकार की बीमारी के वही दवाई ले लेते है बिना डॉक्टर के पास गए हुए। 
“कई लोग सर्दी-खांसी में खुद से Azithromycin ले लेते हैं, जिससे बाद में दवा असर करना बंद कर देती है”


 निष्कर्ष (Gautam’s Advice)
मेरे 10 साल के फार्मेसी अनुभव में मैंने देखा है कि लोग अक्सर "लाल लाइन" वाली दवाओं को सिरदर्द या छोटी-मोटी तकलीफ में खुद ही खरीद लेते हैं। यह आपके शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है। अगली बार दवा खरीदते समय इन निशानों को ज़रूर देखें और जागरूक बनें।

मंगलवार, 17 मार्च 2026

AdvAdvertisement vs Branded Medicine: सही कौन सी है? (पूरी सच्चाई)

 AdvAdvertisement vs Branded Medicine: सही कौन सी है? (पूरी सच्चाई)

Advertisement vs branded medicine comparison


अक्सर जब हम टीवी देखते हैं या सोशल मीडिया स्क्रॉल करते हैं, तो हमें चमक-धमक वाले विज्ञापन (Advertisements) दिखाई देते हैं। ये विज्ञापन हमें विश्वास दिलाते हैं कि अमुक प्रोडक्ट रातों-रात चमत्कार कर देगा। लेकिन क्या एक मेडिकल प्रोफेशनल के नजरिए से विज्ञापन देखकर सामान खरीदना सही है?

जब कोई ग्राहक मेडिकल स्टोर पर आता है, तो वह अक्सर सस्ती दवा देखकर confused हो जाता है कि यह सही है या नहीं।

एक pharmacist होने के नाते मैं रोज यह सवाल सुनता हूँ…

आज के इस ब्लॉग में हम समझेंगे कि Advertisement Product और Branded Company Product के बीच का असली अंतर क्या है।

1. विज्ञापन वाले प्रोडक्ट (Advertisement Products)

ये वे प्रोडक्ट होते हैं जिनका मुख्य उद्देश्य "दिखना" होता है। इन कंपनियों का बजट रिसर्च (R&D) से ज्यादा मार्केटिंग और विज्ञापनों पर खर्च होता है।

मार्केटिंग का खेल: ये प्रोडक्ट भावनाओं को निशाना बनाते हैं (जैसे- गोरा होना, तुरंत ताकत आना)।

क्वालिटी: ज़रूरी नहीं कि विज्ञापन वाला हर प्रोडक्ट खराब हो, लेकिन कई बार इनके रिजल्ट विज्ञापनों जैसे नहीं होते।

कीमत: इनका दाम अक्सर विज्ञापनों के भारी खर्च की वजह से ज्यादा होता है।

अगर आप जानना चाहते हैं कि मेडिकल स्टोर में profit कैसे बढ़ाया जाता है, तो यह guide पढ़ें:

क्योंकि ये कंपनियां अपने प्रोडक्ट का विज्ञापन करती और उसका खर्च उस प्रोडक्ट की बिक्री में से निकलता है इस लिए उसका दाम भी ज्यादा होता है।

मैंने खुद कई बार देखा है कि मरीज TV पर देखकर दवा मांगते हैं, लेकिन उनकी quality उतनी भरोसेमंद नहीं होती।

2. ब्रांडेड कंपनी के प्रोडक्ट (Branded/Ethical Products)

यहाँ "ब्रांडेड" का मतलब उन कंपनियों से है जो सालों से मेडिकल इंडस्ट्री में हैं (जैसे- Cipla, Sun Pharma, Abbott)। इन्हें 'एथिकल' (Ethical) प्रोडक्ट भी कहा जाता है।

भरोसा और रिसर्च: इन कंपनियों के प्रोडक्ट कई चरणों के टेस्ट और क्लिनिकल ट्रायल के बाद बाजार में आते हैं।

डॉक्टरों की पसंद: डॉक्टर अक्सर इन्हीं ब्रांड्स पर भरोसा करते हैं क्योंकि इनका असर प्रमाणित होता है।

फार्मेसी स्टैंडर्ड: एक मेडिकल स्टोर चलाने के अनुभव से मैं कह सकता हूं कि ब्रांडेड कंपनियों के स्टोरेज और मैन्युफैक्चरिंग स्टैंडर्ड्स बहुत कड़े होते हैं।

इन कंपनियों की प्रोडक्ट्स पर रिसर्च और ट्रायल हुए होते इस लिए डॉक्टर और फार्मासिस्ट को उस प्रोडक्ट पर भरोसा होता है।

मेरे experience में डॉक्टर ज्यादातर branded या ethical medicines ही prefer करते हैं क्योंकि उनके results consistent होते हैं।

मेडिकल स्टोर में कौन सी दवाएं सबसे ज्यादा बिकती हैं, यह जानने के लिए यह जरूर पढ़ें:

विज्ञापन बनाम ब्रांडेड प्रोडक्ट: मुख्य अंतर

विज्ञापन वाले प्रोडक्ट्स और ब्रांडेड कंपनियों के प्रोडक्ट्स के बीच का अंतर उनके मुख्य फोकस से शुरू होता है। जहाँ विज्ञापन आधारित प्रोडक्ट्स का सारा ज़ोर सेल्स और मार्केटिंग पर होता है, वहीं ब्रांडेड कंपनियाँ अपनी पूरी ताकत क्वालिटी और रिसर्च पर लगाती हैं। यही कारण है कि इनका असर भी अलग होता है; विज्ञापन वाले प्रोडक्ट्स अक्सर केवल अपने लुभावने दावों पर निर्भर होते हैं, जबकि ब्रांडेड प्रोडक्ट्स का असर गहरे क्लिनिकल ट्रायल और वैज्ञानिक शोध पर आधारित होता है।

अगर इनकी उपलब्धता की बात करें, तो विज्ञापन वाले सामान आपको हर छोटी-बड़ी किराना दुकान से लेकर ऑनलाइन प्लेटफॉर्म तक आसानी से मिल जाते हैं, लेकिन असली ब्रांडेड और एथिकल प्रोडक्ट्स ज़्यादातर फार्मेसी और भरोसेमंद डॉक्टरों के पास ही उपलब्ध होते हैं। अंत में, इनकी कीमत का अंतर भी समझने लायक है। विज्ञापन वाले प्रोडक्ट्स की कीमत में मार्केटिंग और विज्ञापनों का भारी खर्च शामिल होता है, जबकि ब्रांडेड प्रोडक्ट्स की कीमत मुख्य रूप से उनकी सालों की रिसर्च और उसमें इस्तेमाल होने वाले बेहतरीन क्वालिटी के साल्ट (Sault) की वजह से होती है।

भारत में दवाइयों के नियम और license के बारे में जानने के लिए यह पढ़ें

अपने अनुभव में मैंने देखा है कि लोग विज्ञापनों के पीछे भागते हैं, पर अंत में जीत हमेशा क्वालिटी वाले ब्रांडेड प्रोडक्ट की ही होती है।"

मेरी 10 साल की pharmacy experience से यही सलाह है कि सिर्फ विज्ञापन देखकर दवा न खरीदें, हमेशा trusted company और doctor की सलाह को प्राथमिकता दें।

 हमेशा यह सलाह देता हूं कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले उसके पीछे के विज्ञान को समझें।

सिर्फ चमकदार विज्ञापनों के झांसे में न आएं।

अगर आप पूरा मेडिकल स्टोर business समझना चाहते हैं, तो यह complete guide देखें

प्रोडक्ट के पीछे लिखे Ingredients (सामग्री)

 को ज़रूर पढ़ें।

अगर बात दवा की है, तो हमेशा प्रतिष्ठित ब्रांडेड कंपनियों को ही प्राथमिकता दें।

याद रखें, विज्ञापन केवल आपकी आँखें खींचते हैं, लेकिन एक अच्छी कंपनी का ब्रांडेड प्रोडक्ट आपके स्वास्थ्य का ख्याल रखता है।

क्या आपको यह जानकारी पसंद आई? अपने विचार नीचे कमेंट में ज़रूर बताएं और इस ब्लॉग को अपने दोस्तों के साथ शेयर करें ताकि वे भी जागरूक बन सकें।

कुल मिलाकर देखा जाए तो विज्ञापन वाले प्रोडक्ट्स हमें अपनी ओर आकर्षित तो ज़रूर करते हैं, लेकिन जब बात हमारे स्वास्थ्य और भरोसे की आती है, तो ब्रांडेड और एथिकल कंपनियों का कोई मुकाबला नहीं है।

निष्कर्ष

 विज्ञापनों का काम केवल बेचना है, जबकि एक प्रतिष्ठित ब्रांडेड कंपनी का काम समाधान देना होता है। एक जागरूक ग्राहक और पेशेंट के तौर पर हमारी जिम्मेदारी है कि हम केवल टीवी पर दिखने वाली चमक-धमक को देखकर निर्णय न लें।दवा हो या कोई हेल्थ सप्लीमेंट, हमेशा उसकी साख, उसके रिसर्च और डॉक्टर की सलाह को प्राथमिकता दें। याद रखें, आपका स्वास्थ्य दुनिया का सबसे कीमती इन्वेस्टमेंट है, इसलिए सही चुनाव करें और सुरक्षित रहें।

अंत में याद रखें — सस्ती दवा हमेशा सही नहीं होती, और महंगी दवा हमेशा बेहतर नहीं होती। सही चुनाव ही आपकी सेहत को सुरक्षित रखता है।

शुक्रवार, 13 मार्च 2026

Schedule X Drugs kya hoti hain? India Drug Rules Explained

 Schedule X Drugs kya hoti hain? India Drug Rules Explained

Schedule X drugs rules in India showing prescription register, medicine bottle and pharmacy law concept.


भारत में दवाओं की बिक्री और नियंत्रण Drugs and Cosmetics Act 1940 और Rules 1945 के तहत होता है। इन्हीं नियमों में कुछ दवाओं को विशेष निगरानी में रखा गया है।
इन्हीं में से एक है Schedule X Drugs।
Schedule X दवाएं ऐसी medicines होती हैं जिनका misuse होने की संभावना अधिक होती है, इसलिए इनकी बिक्री पर बहुत सख्त नियम लागू होते हैं।

1.Schedule X Drugs क्या होती हैं?

Schedule X drugs ऐसी दवाएं हैं जिन्हें केवल Valid Prescription पर ही बेचा जा सकता है और इनके लिए मेडिकल स्टोर पर Special Record Maintain करना अनिवार्य होता है।

इन दवाओं को सरकार ने इसलिए Control में रखा है क्योंकि:

इनका नशे के रूप में दुरुपयोग हो सकता है

गलत उपयोग से गंभीर health risk हो सकता है

illegal trading रोकना जरूरी होता है।

भारत में Schedule X में आने वाली कुछ Common drugs:

Amphetamine

Methylphenidate:ADHD (एकाग्रता की कमी) के इलाज में काम आती है।

Methamphetamine

Secobarbital

Glutethimide

इन drugs का उपयोग मुख्य रूप से severe psychiatric disorders, neurological conditions और विशेष medical situations में किया जाता है। इसलिए इन पर सरकार का सख्त नियंत्रण होता है।

मुख्य दवाएं

जैसे Amobarbital, Pentobarbital, Ketamine, Amphetamine, Methylphenidate आदि।

उपयोग:

 इनका उपयोग गंभीर अनिद्रा, मिर्गी (Epilepsy), एनेस्थीसिया या मानसिक विकारों के इलाज में किया जाता है।

2.Schedule X के लिए सबसे सख्त नियम (Rules & Regulations)

एक फार्मासिस्ट के तौर पर आपको इन  नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ता है:

प्रिस्क्रिप्शन का नियम: 

इन दवाओं को केवल एक रजिस्टर्ड डॉक्टर के पर्चे पर ही दिया जा सकता है। पर्चे की दो प्रतियां (Duplicate) होनी चाहिए। एक प्रति फार्मासिस्ट को अपने पास रिकॉर्ड के लिए रखनी होती है और दूसरी मरीज को दी जाती है।

रिकॉर्ड का रखरखाव:

 Schedule X दवाओं का हिसाब बहुत सटीक होना चाहिए। फार्मासिस्ट को इन दवाओं के स्टॉक और बिक्री का रिकॉर्ड कम से कम 2 साल तक सुरक्षित रखना अनिवार्य है।

स्टोरेज (Storage):

 इन दवाओं को स्टोर में खुला नहीं रखा जा सकता। इन्हें 'Lock and Key' (ताले और चाबी) के अंदर रखना पड़ता है ताकि इनका अनाधिकृत इस्तेमाल न हो सके।

विशेष लेबलिंग: 

Schedule X दवाओं की पैकिंग पर बाईं ओर ऊपर के कोने में लाल रंग से 'XRx' लिखा होना जरूरी है। साथ ही, इस पर एक चेतावनी भी होती है कि इसे केवल डॉक्टर की सलाह पर ही लिया जाए।

Prescription अनिवार्य

इन दवाओं को केवल registered medical practitioner के prescription पर ही बेचा जा सकता है।

 Separate Register

इन दवाओं के लिए अलग register maintain करना जरूरी होता है।

👉 Drug Inspector (DI) की जांच और मेडिकल स्टोर के 5 जरूरी रजिस्टर

Register में आमतौर पर ये जानकारी लिखी जाती है:

मरीज का नाम

डॉक्टर का नाम

दवा का नाम और quantity

बिक्री की तारीख

Example:

No:1

मरीज का नाम: स्नेहा गुप्ता

डॉक्टर का नाम: रागिनी शाह

दवा का नाम और मात्रा:Amobarbital medicine 10 tablets 

बिक्री की तारीख:26/02/2026

No:2

मरीज का नाम:चेतना शर्मा

डॉक्टर का नाम:संध्या तिवारी

दवा का नाम और मात्रा:Secobarbital medicine 10 tablets 

बिक्री की तारीख:27/02/2026

Schedule H,H1 और X में क्या अंतर होता है?

Schedule H:

Schedule H के अंतर्गत आने वाली दवाओं पर मध्यम नियंत्रण (Medium control) होता है और इन्हें केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही बेचा जा सकता है, जिनका रिकॉर्ड सामान्य तरीके से रखा जाता है।

Schedule H1:

Schedule H1 में शामिल दवाओं पर कड़ा नियंत्रण (High control) होता है; इनके लिए पर्चा तो अनिवार्य है ही, साथ ही फार्मासिस्ट को एक अलग 'H1 रजिस्टर' में इनकी बिक्री का पूरा विवरण दर्ज करना पड़ता है।

Scuedule x:

सबसे अधिक संवेदनशीलता Schedule X दवाओं की होती है, जिन पर सरकार का अत्यंत सख्त नियंत्रण (Very strict control) रहता है। इन दवाओं की बिक्री के लिए न केवल डॉक्टर का पर्चा और एक विशेष रजिस्टर (Special register) जरूरी है, बल्कि फार्मासिस्ट को उस पर्चे की एक प्रति (Prescription retention) को भी रिकॉर्ड के तौर पर अपने पास सुरक्षित रखना अनिवार्य होता है। यह वर्गीकरण दवाओं के दुरुपयोग को रोकने और मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया गया है।

👉 Schedule H और H1 दवाइयां: मेडिकल स्टोर मालिकों की 7 गंभीर गलतफहमियां

Drug Inspector जांच में क्या देखते हैं?

Drug Inspector inspection के दौरान Schedule X drugs के मामले में ये चीजें check कर सकता है:

Separate register maintained है या नहीं

Stock और register match कर रहे हैं या नहीं

Prescription copies मौजूद हैं या नहीं

Unauthorized sale तो नहीं हुई

अगर नियमों का उल्लंघन मिलता है तो:

दवा seize हो सकती है

दुकान seal हो सकती है

license suspend भी हो सकता है

👉Drug Inspector inspection के दौरान कई नियम check किए जाते हैं। अगर आप पूरी प्रक्रिया जानना चाहते हैं तो हमारा यह guide पढ़ें – Drug Inspector Seal Rules: Full Guide

मेडिकल स्टोर मालिकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपकी मेडिकल शॉप है तो Schedule X drugs को संभालते समय:

✔ हमेशा prescription verify करें

✔ register तुरंत update करें

✔ stock और sale match रखें

✔ inspection के लिए records ready रखें

सही record keeping आपको Drug Inspector की कार्रवाई से बचा सकती है।

💡 "एक फार्मासिस्ट के तौर पर इन नियमों का पालन करना न केवल कानूनी जिम्मेदारी है, बल्कि यह समाज को नशीली दवाओं के खतरे से बचाने का एक तरीका भी है।"

निष्कर्ष

Schedule X दवाओं का उद्देश्य मरीजों को राहत देना है, लेकिन इनके लत लगाने वाले गुणों के कारण सरकार इन पर कड़ी नजर रखती है। एक जिम्मेदार फार्मासिस्ट या जागरूक नागरिक के रूप में हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि इन दवाओं का उपयोग केवल और केवल वैध चिकित्सा कारणों से ही हो।

👉 भारत में मेडिकल स्टोर खोलने की पूरी प्रक्रिया यहाँ पढ़ें।

FAQ (Frequently Asked Questions)

1. Schedule X drugs बिना prescription के बेची जा सकती हैं?

👉 नहीं। Schedule X drugs केवल registered doctor के prescription पर ही बेची जा सकती हैं।

2. क्या Schedule X drugs के लिए अलग register रखना जरूरी है?

👉 हाँ। मेडिकल स्टोर को इन दवाओं की बिक्री और stock का अलग register maintain करना पड़ता है।

3. Drug Inspector inspection में Schedule X drugs के मामले में क्या check करता है?

👉 Drug Inspector register record, prescription copy और stock match को check करता है।

मेडिकल में schedule H1 register कैसे बनाए?





सोमवार, 9 मार्च 2026

Hospital Pharmacy vs Retail Pharmacy: क्या फर्क है?

Hospital Pharmacy vs Retail Pharmacy: क्या फर्क है? (फार्मासिस्ट के 10 साल के अनुभव से)

Difference between Hospital Pharmacy and Retail Pharmacy in Hindi for pharmacists



नमस्ते दोस्तों, मेरा नाम गौतम है और Gautam Pharmacy & Health Gyan पर आपका स्वागत है। अक्सर लोग मुझसे पूछते हैं कि भाई, दवाई की दुकान तो दुकान होती है, फिर हॉस्पिटल वाली फार्मेसी और बाहर वाली रिटेल फार्मेसी में क्या अंतर है?

आज मैं आपको किताबी बातें नहीं, बल्कि अपने 19 साल के मेडिकल स्टोर ऑपरेशंस के अनुभव से बताऊंगा कि इन दोनों के काम करने के तरीके, मुनाफे और चुनौतियों में क्या बड़ा फर्क है।

1. मुख्य उद्देश्य (Primary Goal)

Retail Pharmacy: 

यहां का मुख्य उद्देश्य सीधा कस्टमर (Walk-in Customer) को दवाईयां बेचना और मुनाफा कमाना होता है। यह एक बिज़नेस मॉडल है।

जनरल सेल होता है,सभी डॉक्टर के पर्चे की दवाएं होती है।

Hospital Pharmacy: 

इसका मुख्य काम हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों (IPD) और ओपीडी (OPD) के मरीजों को तुरंत दवा पहुंचाना होता है। यहां'सेवा और सपोर्ट' बिज़नेस से ऊपर होता है।

सिर्फ अपने ही हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की दवाएं मिलती है।

Retail pharrmacy की मुख्य विशेषताएं:

यह सभी मरीजों के लिए होती है।

यहां डॉक्टर की prescription की दवाई,जनरल दवाई और कॉस्मेटिक सब मिलती।

Sugar,bp and normal medicine 

डॉक्टर के साथ coordination में कम काम होता है।


Hospital Pharmacy की मुख्य विशेषताएं 

यह केवल अस्पताल के मरीजों के लिए होती है

डॉक्टर की prescription के आधार पर दवा दी जाती है

ICU, Emergency और wards के लिए दवा supply होती है

Pharmacy staff डॉक्टरों के साथ coordination में काम करता है।


2. इन्वेंटरी और स्टॉक मैनेजमेंट (Inventory)

Retail

यहां आपको हर तरह की जनरल दवाईयां, कॉस्मेटिक्स और ओटीसी (OTC) प्रोडक्ट्स रखने पड़ते हैं। यहां कस्टमर की डिमांड पर निर्भर करता है।

Hospital:

 यहां स्टॉक पूरी तरह से उस हॉस्पिटल के डॉक्टर्स की स्पेशलिटी पर निर्भर करता है। अगर कार्डियक हॉस्पिटल है, तो स्टॉक में दिल की दवाईयां ज्यादा होंगी। यहां भारी मात्रा में IV Fluids, Injectables और सर्जिकल सामान रखा जाता है।


3. वर्किंग ओवर्स और इमरजेंसी (Shift & Pressure)

Retail: 

आमतौर पर सुबह 9 से रात 10 बजे तक। यहां संडे या त्योहारों पर छुट्टी की गुंजाइश होती है।

Hospital: 

यहां 24x7 सेवा अनिवार्य है। आधी रात को भी अगर इमरजेंसी केस आता है, तो फार्मासिस्ट को मुस्तैद रहना पड़ता है। यहां काम का प्रेशर रिटेल से कहीं ज्यादा होता है।


4. मुनाफे का गणित (Profit Margin)

Retail: 

यहां मुनाफा आपके पास आने वाले फुटफॉल (Footfall) और आपकी मार्केटिंग पर निर्भर करता है।

Hospital: 

यहां मुनाफा 'कैप्टिव ऑडियंस' से आता है। यानी जो मरीज भर्ती है, वह दवा वहीं से लेगा। यहाँ सर्जिकल आइटम्स और भारी मात्रा में होने वाली खपत के कारण मार्जिन अलग तरह से काम करता है।


5. ड्रग इंस्पेक्टर और लाइसेंसिंग (Compliance)

मेरे अनुभव में, हॉस्पिटल फार्मेसी के नियम थोड़े ज्यादा सख्त होते हैं क्योंकि वहां Narcotic Drugs और Life-saving Drugs का रिकॉर्ड मेनटेन करना बहुत जरूरी होता है। रिटेल में भी नियम वही हैं, लेकिन वहां जनरल चेकिंग ज्यादा होती है।

Hospital Pharmacy और Retail Pharmacy दोनों को Drugs and Cosmetics Act के नियमों का पालन करना होता है।

लेकिन Hospital Pharmacy अक्सर अस्पताल के लाइसेंस के अंतर्गत संचालित होती है, जबकि Retail Pharmacy के लिए अलग से Drug License लेना आवश्यक होता है।


निष्कर्ष: 

आपके लिए कौन सा बेहतर है?

अगर आप सुकून का काम और पब्लिक डीलिंग पसंद करते हैं, तो Retail Pharmacy बेस्ट है। लेकिन अगर आप मेडिकल फील्ड की बारीकियों, इमरजेंसी हैंडलिंग और भारी स्टॉक मैनेजमेंट को सीखना चाहते हैं, तो Hospital Pharmacy से बेहतर कोई स्कूल नहीं है।

📚संबंधित लेख

H1 register कैसे बनाए

ड्रग इंस्पेक्टर की पेंटालटी से कैसे बचे?

ड्रग इंस्पेक्टर चेकलिस्ट एंड रजिस्टर्स


गुरुवार, 5 मार्च 2026

CDSCO लाइसेंस 2026: फीस और नियम

 CDSCO लाइसेंस : फीस और नियम

CDSCO registration fees 2026 approval time and rejection reasons guide India


2026 में भारत सरकार ने फार्मा और मेडिकल डिवाइस सेक्टर में पारदर्शिता लाने के लिए SUGAM पोर्टल को नए डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलने की तैयारी कर ली है। अगर आप दवाइयों या मेडिकल उपकरणों का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो आपको फीस और समय सीमा की सही जानकारी होनी चाहिए।

पिछले लेख में हमने समझा कि CDSCO Registration क्या है और किसे चाहिए।

इस लेख में हम जानेंगे:

  • CDSCO Registration की approx Fees
  • Approval में कितना समय लगता है
  • Application reject होने के common reasons 
  • Practical Tips (Approval जल्दी पाने के लिए)

1. CDSCO रजिस्ट्रेशन फीस (Registration Fees 2026)

CDSCO की फीस आपके प्रोडक्ट की कैटेगरी और रिस्क लेवल (Risk Class) पर निर्भर करती है। 2026 के ताजा अपडेट के अनुसार फीस कुछ इस प्रकार है:

Drug Import Registration

Registration certifate: लगभग $1500 (₹1.2 – ₹1.3 लाख)

Adiditonal product: लगभग $1000

प्रोडक्ट कैटेगरी मैन्युफैक्चरिंग फीस (प्रति साइट) इंपोर्ट लाइसेंस फीस (प्रति साइट)

Class A (Low Risk) ₹5,000 $1,000

Class B (Low - Mod Risk) ₹5,000 $2,000

Class C (Mod - High Risk) ₹50,000 $3,000

Class D (High Risk) ₹50,000 $3,000

कॉस्मेटिक्स (Cosmetics) ₹2,000 (प्रति कैटेगरी)

नोट: हर अलग प्रोडक्ट (Distinct Device) के लिए लगभग ₹500 से ₹1,000 की अतिरिक्त फीस देनी होती है।

मैन्युफैक्चरिंग License

State Drug Authority के अनुसार fees अलग-अलग हो सकती है।

⚠️ नोट:

अगर आप consultant के माध्यम से registration करते हैं तो professional charges अलग हो सकते हैं।

2. अप्रूवल मिलने में कितना समय लगता है? (Approval Timeline)

Approval Time कई Factors पर Depend करता है:

Product Category 

Documents complate हैं या नहीं

CDSCO query आती है या नहीं

नए नियमों (NDCT Rules 2026) के बाद, CDSCO ने अपने काम की रफ्तार बढ़ा दी है:

नॉर्मल ड्रग्स/डिवाइस: पहले इसमें 90 दिन लगते थे, लेकिन अब इसे घटाकर 45 कार्य दिवस (Working Days) कर दिया गया है।

Class A डिवाइसेस: इनका रजिस्ट्रेशन अब सिर्फ 1 दिन में (self - declaration के आधार पर) हो जाता है।

इम्पोर्ट लाइसेंस: इसमें अभी भी 2 से 3 महीने का समय लग सकता है क्योंकि विदेशी साइट का वेरिफिकेशन जरूरी होता है।

अगर documents सही हों तो process जल्दी भी हो सकता है।

3. रिजेक्शन के 5 मुख्य कारण (Common Rejection Reasons)

ज्यादातर एप्लीकेशन इसलिए रिजेक्ट हो जाती हैं क्योंकि लोग छोटी-छोटी गलतियां करते हैं:

Common reasons:

1. Incomplete documents

जरूरी documents upload न करना।

2. Wrong product classification

Product को गलत category में डाल देना।

3. Technical data की कमी

Product Safety या quality data incomplete होना।

4. Manufacturing details clear न होना

Factory details, GMP certificate आदि MISING होना।

5. Labeling rules फॉलो न करना

Labeling guidelines CDSCO rules के अनुसार न होना।

Practical Tips (Approval जल्दी पाने के लिए)

Application submit करने से पहले documents verify करें

Product classification सही चुनें

Technical documents complete रखें

Labeling guidelines check करें

Query आने पर तुरंत रिप्लाई दें

इन छोटी-छोटी बातों से approval process काफी smooth हो जाता है।


निष्कर्ष (Conclusion):

CDSCO रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया अब पूरी तरह डिजिटल है। अगर आप सही दस्तावेज और सही फीस के साथ अप्लाई करते हैं, तो 2026 में लाइसेंस मिलना पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो गया है।

Disclaimer

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

CDSCO के नियम समय-समय पर बदल सकते हैं।

आधिकारिक जानकारी के लिए CDSCO की वेबसाइट या अपने State Drug Control Deparment से पुष्टि अवश्य करें।

CDSCO रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

मेडिकल के लिए ड्रग लाइसेंस की प्रक्रिया

मेडिकल में फर्नीचर कौनसा अच्छा है?

मंगलवार, 3 मार्च 2026

CDSCO Registration क्या है? किसे चाहिए और ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें (2026)

 CDSCO रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी: लाइसेंस और नियम

CDSCO Registration 2026 Hindi guide – drug manufacturer, importer aur medical device company ke liye process aur rules


अगर आप भारत में दवाइयों (Medicines), कॉस्मेटिक्स या मेडिकल डिवाइस का व्यापार करना चाहते हैं, तो आपको CDSCO Registration की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। बिना इसके आप भारत में हेल्थ केयर से जुड़ा कोई भी बड़ा बिज़नेस कानूनी रूप से नहीं कर सकते।

CDSCO क्या है? (What is CDSCO)

CDSCO का पूरा नाम Central Drugs Standard Control Organization है। यह भारत सरकार का एक मुख्य राष्ट्रीय नियामक (National Regulator) है। इसका काम भारत में बिकने वाली दवाइयों की क्वालिटी और सुरक्षा की जांच करना है।

CDSCO रजिस्ट्रेशन किसे चाहिए?

नीचे दिए गए व्यवसायों के लिए यह अनिवार्य (Mandatory) है:

दवा निर्माता (Manufacturers): जो दवाइयां बनाना चाहते हैं।

आयात करने वाले (Importers): जो विदेश से दवाइयां या कॉस्मेटिक्स भारत मंगाते हैं।

कॉस्मेटिक्स ब्रांड: क्रीम, लोशन और अन्य ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाने वालों के लिए।

मेडिकल डिवाइस विक्रेता: एक्स-रे मशीन, एमआरआई या अन्य उपकरणों के लिए।

रजिस्ट्रेशन के लिए ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Needed):

ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें? (Online Process):

CDSCO की आधिकारिक वेबसाइट है:


👉 https://cdsco.gov.in


प्रक्रिया:


SUGAM Portal पर Registration

Required Documents upload

Technical data submission

Fee payment

Application review

Approval / Query


यह प्रक्रिया मुख्यतः:

Manufacturers

Importers

Medical Device Companies

के लिए होती है।

कंपनी का पैन कार्ड और आईडी प्रूफ।

मैन्युफैक्चरिंग या होलसेल का लाइसेंस।

प्लांट का लेआउट और मशीनरी की जानकारी।

CDSCO और State Drug Control में मुख्य अंतर

भारत में फार्मा और दवाइयों के व्यापार को नियंत्रित करने के लिए दो अलग-अलग स्तर पर संस्थाएं काम करती हैं। अगर हम इनके स्तर (Level) की बात करें, तो CDSCO एक राष्ट्रीय यानी 'Central' लेवल की संस्था है जो पूरे देश के लिए नियम बनाती है, जबकि State Drug Authority केवल अपने विशेष 'राज्य' (State) के स्तर पर ही काम करती है।

इनके कामकाज (Functions) में भी बड़ा अंतर देखने को मिलता है। जहाँ CDSCO का मुख्य काम नई दवाओं का अप्रूवल देना और आयात (Import) पर कंट्रोल रखना है, वहीं State Drug Authority मुख्य रूप से दवाइयों की दुकानों के लिए लाइसेंस जारी करने और समय-समय पर इंस्पेक्शन (Inspection) करने का काम करती है।

अंत में, यह जानना ज़रूरी है कि ये नियम किस पर लागू होते हैं। CDSCO का अधिकार क्षेत्र मुख्य रूप से दवा निर्माताओं (Manufacturers) और आयातकों (Importers) तक सीमित होता है। इसके विपरीत, State Drug Authority का सीधा जुड़ाव रिटेल (Retail) और होलसेल (Wholesale) का व्यापार करने वाले छोटे-बड़े दुकानदारों से होता है।

महत्वपूर्ण बात

कई लोग भ्रम में रहते हैं कि हर मेडिकल स्टोर को CDSCO Registration चाहिए।

❌ यह गलत है।

CDSCO मुख्यतः दवा बनाने और आयात करने वाली कंपनियों के लिए है।


निष्कर्ष (Conclusion):

CDSCO रजिस्ट्रेशन न केवल एक कानूनी ज़रूरत है, बल्कि यह आपके ग्राहकों का भरोसा भी बढ़ाता है। अगर आप फार्मा या कॉस्मेटिक्स के क्षेत्र में अपना करियर या बिज़नेस बनाना चाहते हैं, तो आज ही इस प्रक्रिया को शुरू करें।

अगर आप एक सामान्य मेडिकल स्टोर चला रहे हैं, तो आपको CDSCO Registration की जरूरत नहीं है।

लेकिन अगर आप:

Import करना चाहते हैं

Own Brand बनाना चाहते हैं

Medical Device manufacturing में जाना चाहते हैं

तो CDSCO नियम समझना अनिवार्य है।


Disclaimer

यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है।

CDSCO नियम समय-समय पर बदल सकते हैं।

कृपया आधिकारिक वेबसाइट या अपने राज्य के Drug Control Office से पुष्टि अवश्य करें।


📌 अगला लेख (Next Blog)

इस लेख में हमने CDSCO Registration की बुनियादी जानकारी समझी।

लेकिन अभी कई महत्वपूर्ण सवाल बाकी हैं —

CDSCO Registration की Fees कितनी होती है?

Approval में कितना समय लगता है?

Application किन कारणों से reject हो सकता है?

Practical level पर आवेदन करते समय किन बातों का ध्यान रखें?

👉 इन सभी सवालों के जवाब हम अपने अगले लेख में विस्तार से जानेंगे।

अगर आप मेडिकल या फार्मा बिज़नेस से जुड़े हैं, तो अगला लेख आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा।

CDSCO रजिस्ट्रेशन फीस ओर नियम

मेडिकल स्टोर वालों की गलतियां

मेडिकल profit कैसे बढ़ाए

Medical Store Me Mahine Ka Profit Kitna Hota Hai? (Real Calculation 2026)

 अगर आप मेडिकल स्टोर खोलने की सोच रहे हैं या पहले से चला रहे हैं, तो सबसे बड़ा सवाल यही होता है — 👉 मेडिकल स्टोर में महीने का profit कितना ...